DD Nagar Police

रायपुर में गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना कैश से भरा बैग

रायपुर में शनिवार को एक गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, महोबा बाजार निवासी श्रवण साहू एक निजी गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार शाम करीब 7 बजे वे एजेंसी के भुगतान से संबंधित करीब 10 लाख रुपये लेकर अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय की ओर जा रहे थे। डगनिया बाजार के पास पहुंचने पर पहले से नजर रख रहे बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि बाइक सवार युवक पहले उनकी कार को पार कर आगे निकलते हैं। इसके बाद वे यू-टर्न लेकर वापस आते हैं। जैसे ही श्रवण साहू कार पार्क कर कैश से भरा बैग लेकर बाहर निकलते हैं, बदमाश तेजी से उनके पास पहुंचते हैं और बैग छीनकर फरार हो जाते हैं। घटना के बाद श्रवण साहू ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने वारदात से पहले मैनेजर की गतिविधियों की रेकी की थी। श्रवण साहू के अनुसार, तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। घटना इतनी तेजी से हुई कि वे आरोपियों का हुलिया भी ठीक से नहीं देख पाए। सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी गौतम गावड़े अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के भागने के संभावित रास्तों और उपलब्ध फुटेज के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

रायपुर में गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना कैश से भरा बैग Read Post »

Crime, Raipur

मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर दंपती फरार

रायपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 23 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। कारोबारी आकाश साहू ने एक दंपती पर मंत्रालय में पहचान होने का दावा कर पैसे लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया है। मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आकाश साहू रायपुरा स्थित शिवोम विहार कॉलोनी का रहने वाला है और वाहन खरीदी-बिक्री का कारोबार करता है। उसने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पहचान जितेंद्र बघेल के माध्यम से विश्वनाथ गुप्ता उर्फ विष्णु गुप्ता से हुई थी। आरोपी खुद को नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताकर मंत्रालय में नौकरी लगवाने का भरोसा देता था। शिकायत के मुताबिक, अगस्त 2024 में आरोपी ने आकाश साहू को नवा रायपुर मंत्रालय बुलाया, जहां उसकी मुलाकात आरोपी की पत्नी चंदा गुप्ता से हुई। दोनों ने जल संसाधन विभाग और मंत्रालय में कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्ती कराने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी रेशमी साहू और रिश्तेदार शेषनारायण साहू व रविशंकर साहू के दस्तावेज जमा कराए। आरोपियों ने अलग-अलग तारीखों में फोन-पे और नकद के जरिए करीब 23 लाख रुपए ले लिए। दिसंबर 2024 में आरोपियों ने मोबाइल पर कथित नियुक्ति पत्र भेजा, जबकि जनवरी 2025 में व्हाट्सएप के जरिए इम्प्लॉय आईडी भेजी गई। जब पीड़ित अपने परिजनों के साथ मंत्रालय पहुंचा, तब अधिकारियों ने जांच में दस्तावेजों को फर्जी बताया। पीड़ित के अनुसार, जब उसने आरोपियों से जवाब मांगा तो उन्होंने मंत्रालय में छापा पड़ने का बहाना बनाकर कुछ समय इंतजार करने को कहा। बाद में आरोपियों के मोबाइल बंद आने लगे। आकाश साहू जब आरोपी के पत्थलगांव स्थित घर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी मिली, जिसने पैसे लौटाने का भरोसा दिया। तय समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई, जिसके बाद पीड़ित ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर दंपती फरार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Cyber Crime, Raipur, Top News

महादेव घाट में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और मृतका की पहचान करने की कोशिश जारी है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

महादेव घाट में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

एक्स-बॉयफ्रेंड की धमकी से दहशत: रायपुर में युवती के घर में जबरन घुसा युवक, शादी का दबाव

रायपुर।राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके पूर्व प्रेमी द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने रात के समय युवती के घर पहुंचकर जबरन प्रवेश किया, गाली-गलौच की और शादी के लिए दबाव बनाया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसका चंगोरा भाठा निवासी रितेश सिंह के साथ करीब तीन साल पहले प्रेम संबंध था। आपसी मतभेद और निजी कारणों के चलते उसने युवक से संपर्क पूरी तरह समाप्त कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी युवक उसे लगातार परेशान करता रहा। रात में घर पहुंचकर किया हंगामा युवती ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खुलते ही वह जबरन घर में घुस गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। इस दौरान उसने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई। अगले दिन दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद युवती ने अपनी बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। रात अधिक होने के कारण वह तत्काल थाने नहीं जा सकी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 को उसने डीडी नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की जांच डीडी नगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक्स-बॉयफ्रेंड की धमकी से दहशत: रायपुर में युवती के घर में जबरन घुसा युवक, शादी का दबाव Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

कैशियर की चालबाज़ी! ओम हॉस्पिटल से 11.41 लाख की हेराफेरी, अकाउंटेंट पर FIR

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम हॉस्पिटल में आर्थिक गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के कैशियर ने कथित तौर पर अपनी सहयोगी कर्मचारी की मदद से करीब 11.41 लाख रुपये की रकम अस्पताल के खाते से निकालकर परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी। अस्पताल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अकाउंटेंट ओम प्रकाश गिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सहयोगी महिला कर्मचारी को फिलहाल छोड़ दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ओम हॉस्पिटल के संचालक विनोद कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके अस्पताल में ओम प्रकाश गिर पिछले करीब ढाई साल से कैशियर के पद पर कार्यरत है। उसके साथ काव्या वर्मा असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। जब अस्पताल की बिलिंग और अकाउंट की नियमित जांच की गई, तो खाते में जमा राशि कम पाई गई। इस पर कैशियर ओम प्रकाश से पूछताछ की गई, तो उसने रसीद भूल जाने जैसे बहाने बनाकर बात को टाल दिया। इसके बाद जब असिस्टेंट काव्या वर्मा से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि 9 अप्रैल से 10 जनवरी 2026 के बीच, ओम प्रकाश के कहने पर उसने अस्पताल का पैसा पहले अपने खाते में और फिर उसके बताए गए अन्य खातों में ट्रांसफर किया। 10 महीनों में कई किश्तों में ट्रांसफर पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 10 महीनों के भीतर अलग-अलग किश्तों में अस्पताल की रकम ट्रांसफर की। इस पूरी हेराफेरी से अस्पताल प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे लेन-देन की बैंकिंग जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कैशियर की चालबाज़ी! ओम हॉस्पिटल से 11.41 लाख की हेराफेरी, अकाउंटेंट पर FIR Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News
Scroll to Top