Chhattisgarh crime news

एक्स-बॉयफ्रेंड की धमकी से दहशत: रायपुर में युवती के घर में जबरन घुसा युवक, शादी का दबाव

रायपुर।राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को उसके पूर्व प्रेमी द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने रात के समय युवती के घर पहुंचकर जबरन प्रवेश किया, गाली-गलौच की और शादी के लिए दबाव बनाया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसका चंगोरा भाठा निवासी रितेश सिंह के साथ करीब तीन साल पहले प्रेम संबंध था। आपसी मतभेद और निजी कारणों के चलते उसने युवक से संपर्क पूरी तरह समाप्त कर दिया था। इसके बावजूद आरोपी युवक उसे लगातार परेशान करता रहा। रात में घर पहुंचकर किया हंगामा युवती ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खुलते ही वह जबरन घर में घुस गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। इस दौरान उसने युवती पर शादी करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई। अगले दिन दर्ज कराई शिकायत घटना के बाद युवती ने अपनी बड़ी बहन को इसकी जानकारी दी। रात अधिक होने के कारण वह तत्काल थाने नहीं जा सकी। इसके बाद 31 जनवरी 2026 को उसने डीडी नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शुरू की जांच डीडी नगर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक्स-बॉयफ्रेंड की धमकी से दहशत: रायपुर में युवती के घर में जबरन घुसा युवक, शादी का दबाव Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

पंजाब के सरपंच की मैरिज-पैलेस में हत्या, 2 शूटर रायपुर से अरेस्ट: गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर/रायपुर। पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह की शादी समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद दो आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर छिपे हुए थे। रविवार को रायपुर और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने शूटरों सुखराज और कर्मवीर को ऋषभ अपार्टमेंट, राजेंद्र नगर से गिरफ्तार किया। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अमृतसर भेजा गया। मैरिज-पैलेस में की गई हत्या जानकारी के अनुसार, सरपंच जरमल सिंह 4 जनवरी 2026 को अमृतसर के मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में शादी में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान दो बदमाश उनके पास पहुंचे और सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही सरपंच वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। CCTV फुटेज में दोनों शूटर बिना मुंह ढके, पिस्टल लेकर सरपंच के पास आते दिखे। एक आगे बढ़कर गोली मारता है और दोनों तुरंत फरार हो जाते हैं। पूर्व हमलों और गैंगस्टर की जिम्मेदारी जांच में यह भी पता चला कि सरपंच पर पहले भी तीन बार जानलेवा हमला हो चुका था। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें गैंगस्टर डोनी बल और प्रभ दासुवाल ने हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में उन्होंने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि सरपंच ने अपने घरों से नाजायज लड़के उठवाए और पुलिस को पैसे दिए, जिस पर हमले किए गए। राजनीतिक पृष्ठभूमि जरमल सिंह पहले अकाली दल से सरपंच चुने गए थे और बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन की। मौजूदा चुनाव में भी उन्होंने AAP के समर्थन से जीत हासिल की थी। रायपुर पुलिस जांच में जुटी शूटरों के रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की साजिश, गैंग नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पंजाब के सरपंच की मैरिज-पैलेस में हत्या, 2 शूटर रायपुर से अरेस्ट: गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Political, Raipur, Top News

नदी किनारे सड़ी-गली लाश से सनसनी: रायगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत, 5 दिन पुरानी होने की आशंका

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कुरकुट नदी के किनारे एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत 4 से 5 दिन पहले हुई होगी। सूचना मिलने के बाद घरघोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना जानकारी के अनुसार, ग्राम पोरडा निवासी रामप्यारी सारथी (45 वर्ष) का शव शनिवार को बैहामुड़ा से बनखेता जाने वाले मार्ग पर कुरकुट नदी के किनारे पड़ा मिला। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत घरघोड़ा पुलिस को सूचना दी। तेज दुर्गंध, पूरी तरह सड़ चुका था शव पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला का शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। पहचान होने के बाद पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हत्या या आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

नदी किनारे सड़ी-गली लाश से सनसनी: रायगढ़ में महिला की संदिग्ध मौत, 5 दिन पुरानी होने की आशंका Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raigarh, Top News

भगवा वेश में साधु, सवाल पूछते ही टूटा भेष: दुर्ग में भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला, वीडियो वायरल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साधु का भेष धारण कर घर-घर भीख मांग रहे एक युवक की पहचान पर उस वक्त सवाल खड़े हो गए, जब स्थानीय लोगों ने उससे धार्मिक प्रश्न पूछे। युवक भगवा कपड़े पहनकर तंबूरा बजाते हुए “राम-राम” और “जय श्रीराम” का उद्घोष कर रहा था, लेकिन सवालों के जवाब नहीं दे सका और घबरा कर रोने लगा। बाद में जांच में सामने आया कि युवक मुस्लिम समुदाय से है और उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। सवालों पर घबराया, गायत्री मंत्र सुनाने को कहा तो रो पड़ा स्थानीय लोगों को युवक के हाव-भाव पर शक हुआ। शंका दूर करने के लिए उससे पूछा गया कि भगवान राम के पिता का नाम क्या था, लेकिन वह जवाब नहीं दे सका। इसके बाद लंका किसने जलाई—इस प्रश्न पर भी वह चुप रहा। जब उससे गायत्री मंत्र सुनाने को कहा गया, तो वह घबरा गया और रोते हुए छोड़ देने की गुहार लगाने लगा। बिना एंट्री दरगाह में रुका, पहचान पत्र नहीं मिले जानकारी के अनुसार, युवक बिना किसी एंट्री के एक दरगाह में ठहरा हुआ था। उसके पास कोई वैध पहचान पत्र भी नहीं मिला। पहले उसने अपना नाम यादव बताया, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम हवलदार, पिता का नाम मुस्तफा बताते हुए खुद को मुस्लिम बताया। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। निशानदेही पर दूसरा व्यक्ति भी हिरासत में पूछताछ के दौरान युवक ने अपने एक साथी के बारे में जानकारी दी, जो मौर्या टॉकिज के पास एक मजार के आसपास ठहरा होने की बात कही गई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। पकड़े जाने पर लौटाने लगा भीख की रकम हिंदू संगठन की प्रतिनिधि ज्योति शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक रोने लगा और मांगे हुए पैसे लौटाने लगा। संगठन का दावा है कि यह इकलौता मामला नहीं हो सकता, बल्कि साधु का भेष धारण कर भीख मांगने वाला 5 लोगों का समूह सक्रिय हो सकता है। बताया जा रहा है कि सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और खुद को प्रतापगढ़ का निवासी बताते हैं। पुलिस जांच जारी सीएसपी छावनी प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

भगवा वेश में साधु, सवाल पूछते ही टूटा भेष: दुर्ग में भीख मांग रहा युवक मुस्लिम निकला, वीडियो वायरल Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News

कैशियर की चालबाज़ी! ओम हॉस्पिटल से 11.41 लाख की हेराफेरी, अकाउंटेंट पर FIR

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम हॉस्पिटल में आर्थिक गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के कैशियर ने कथित तौर पर अपनी सहयोगी कर्मचारी की मदद से करीब 11.41 लाख रुपये की रकम अस्पताल के खाते से निकालकर परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी। अस्पताल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अकाउंटेंट ओम प्रकाश गिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सहयोगी महिला कर्मचारी को फिलहाल छोड़ दिया गया है। क्या है पूरा मामला? ओम हॉस्पिटल के संचालक विनोद कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके अस्पताल में ओम प्रकाश गिर पिछले करीब ढाई साल से कैशियर के पद पर कार्यरत है। उसके साथ काव्या वर्मा असिस्टेंट के तौर पर काम करती थी। जब अस्पताल की बिलिंग और अकाउंट की नियमित जांच की गई, तो खाते में जमा राशि कम पाई गई। इस पर कैशियर ओम प्रकाश से पूछताछ की गई, तो उसने रसीद भूल जाने जैसे बहाने बनाकर बात को टाल दिया। इसके बाद जब असिस्टेंट काव्या वर्मा से पूछताछ की गई, तो उसने खुलासा किया कि 9 अप्रैल से 10 जनवरी 2026 के बीच, ओम प्रकाश के कहने पर उसने अस्पताल का पैसा पहले अपने खाते में और फिर उसके बताए गए अन्य खातों में ट्रांसफर किया। 10 महीनों में कई किश्तों में ट्रांसफर पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब 10 महीनों के भीतर अलग-अलग किश्तों में अस्पताल की रकम ट्रांसफर की। इस पूरी हेराफेरी से अस्पताल प्रबंधन को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे लेन-देन की बैंकिंग जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कैशियर की चालबाज़ी! ओम हॉस्पिटल से 11.41 लाख की हेराफेरी, अकाउंटेंट पर FIR Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

दुर्ग–पाटन मार्ग पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; लापरवाही का केस दर्ज

दुर्ग–पाटन मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। दैमार गांव के पास हाईवा ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अर्क सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना 8 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, अर्क सिंह बाइक से भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती अपनी दादी को देखकर पाटन स्थित शासकीय अस्पताल क्वार्टर में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान राजू ढाबा के पास पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्क सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाटन थाना क्षेत्र में हुआ। इलाज के दौरान हुई मौत हादसे के बाद पाटन पुलिस ने घायल अर्क सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाटन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उनका इलाज जारी रखा गया, लेकिन 9 जनवरी की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिर, चेहरे और शरीर में आई गंभीर चोटें मौत का कारण बनीं। हाईवा चालक पर लापरवाही का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा ट्रक (CG07 BP 7880) तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था। मृतक के पिता विजय बहादुर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाटन एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और लापरवाही से मौत के अपराध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। काम की तलाश में मुंबई गए थे मृतक अर्क सिंह की पत्नी पाटन के शासकीय अस्पताल में नर्स के पद पर पदस्थ हैं। मृतक पूर्व में रोजगार की तलाश में मुंबई गए थे, लेकिन घटना के समय वे बेरोजगार थे और भिलाई में रह रहे थे। निजी विवाद भी जांच के दायरे में पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने पहले पाटन थाने में नशे की हालत में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस का कहना है कि इस शिकायत का हादसे से सीधा संबंध नहीं है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

दुर्ग–पाटन मार्ग पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; लापरवाही का केस दर्ज Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News

रायपुर की सड़कों पर हथियारों के साथ युवकों की रील, कट्टा–चाकू लहराते VIDEO वायरल; पुलिस ने शुरू की तलाश

राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वायरल फुटेज में कुछ युवक कार चलाते हुए खुलेआम कट्टा और चाकू लहराते नजर आ रहे हैं। ये युवक शहर की सड़कों, गलियों और सुनसान इलाकों में फिल्मी और बदमाश-लाडले जैसे गानों पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन युवकों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पेज और आईडी बना रखी हैं, जहां लगातार ऐसे वीडियो साझा कर खुद को ‘डॉन’ और ‘भाई’ के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हाथ और कमर में हथियार, दबंगई का प्रदर्शन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक हाथ में कट्टा और कमर में चाकू रखकर गानों पर रील बना रहे हैं। कुछ वीडियो में आपत्तिजनक भाषा और गालियों का भी इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि शहर में अपना वर्चस्व दिखाने और सोशल मीडिया पर दबंग छवि बनाने के लिए ये युवक ग्रुप बनाकर वीडियो शूट कर वायरल कर रहे हैं। 18 से 25 साल के बताए जा रहे युवक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे युवकों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है। सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में ये युवक कानून को ताक पर रखकर इस तरह की खतरनाक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये वीडियो खमतराई, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती और डीडी नगर जैसे इलाकों में शूट किए गए हैं। जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वालों की पहचान की जा रही है। सभी वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रायपुर की सड़कों पर हथियारों के साथ युवकों की रील, कट्टा–चाकू लहराते VIDEO वायरल; पुलिस ने शुरू की तलाश Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

उरला–बेंद्री रोड पर सुबह-सुबह सनसनी, निशाद ढाबा के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंद्री रोड पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब निशाद ढाबा के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव कंबल से ढका हुआ था और प्रथम दृष्टया शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, निशाद ढाबा का मालिक सुबह करीब 7 बजे ढाबा खोलने पहुंचा। इसी दौरान उसकी नजर ढाबे के पास पड़े शव पर पड़ी। शव को देखकर वह घबरा गया और तुरंत उरला पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा शव की तलाशी लेने पर मृतक का आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान तमिलनाडु निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से ट्रक चालक था। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, वहीं मुंह से खून की उल्टी होने के संकेत भी मिले हैं। उरला पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी हादसे में घायल होने के बाद व्यक्ति यहां आकर सो गया होगा और रात के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, जिस स्थिति में शव मिला है, उसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पुलिस को घटनास्थल से खून के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका भी पूरी तरह खारिज नहीं की जा रही है। इसी वजह से पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उरला पुलिस का कहना है कि मौत दुर्घटना से हुई है या फिर यह हत्या का मामला है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

उरला–बेंद्री रोड पर सुबह-सुबह सनसनी, निशाद ढाबा के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला Read Post »

Accident, Birgaon, Chhattisgarh, Crime, Raipur, Tech, Top News

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख कैश बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और बेटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50 लाख 35 हजार रुपए नकद और करीब 80 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई गंज थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में खम्हारडीह निवासी रितेश गोविंदानी (32), मौदहापारा निवासी मोहम्मद अख्तर (32), डीडी नगर निवासी विक्रम राजकोरी (32) और पुरानी बस्ती निवासी सागर पिंजानी (30) शामिल हैं। आरोपी कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के साथ-साथ बेटिंग वेबसाइट्स की ID भी बेच रहे थे। कार में बैठकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टारायपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिंधु भवन पार्किंग के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने ऑनलाइन सट्टा खिलाने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि उनके पास बेटिंग साइट्स की मास्टर ID थी, जिसके जरिए वे सट्टा संचालित करते थे और कई लोगों को ID बेच चुके हैं। इन वेबसाइट्स से जुड़ा था सट्टा नेटवर्कआरोपियों के पास Allpanelexch.com, Power7777.com, Powerexch.com और Classicexch99.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स की मास्टर ID होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य लोगों और सट्टा खेलने वालों की भी पहचान कर रही है। 80 लाख रुपए का सामान जब्त, खातों में करोड़ों होल्डरायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि IG रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। आरोपियों के पास से नकद राशि के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, कार, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, चेक बुक और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं। साथ ही आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में मौजूद करोड़ों रुपए की राशि को होल्ड कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ निषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 1

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख कैश बरामद Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

NDPS मामलों में सख्ती: रायपुर कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई कड़ी सजा, कैप्सूल तस्करों को 10-10 साल जेल

नशीले पदार्थों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए रायपुर की विशेष अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। ट्रामाडोल कैप्सूल की अवैध तस्करी के मामले में दो आरोपियों को 10-10 वर्ष की सश्रम कैद दी गई है, जबकि 7 किलो से अधिक गांजा रखने के दोषी एक युवक को 7 साल की सजा सुनाई गई है। मामला-1: ट्रामाडोल कैप्सूल बेचते पकड़े गए दो आरोपी विशेष लोक अभियोजक के.के. चंद्राकर के अनुसार, 19 अक्टूबर 2022 को थाना टिकरापारा क्षेत्र में सहायक उपनिरीक्षक विजय नेताम को सूचना मिली थी कि हनुमान नगर, पुराने धमतरी रोड पर दो युवक नशीली कैप्सूल की बिक्री के लिए खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान एहसान खान उर्फ एहसान और सरफराज खान उर्फ शाहरुख के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से काले रंग के बैग में रखे ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। प्रत्येक आरोपी के कब्जे से 144-144 कैप्सूल मिले। आरोपियों के पास न तो किसी तरह का लाइसेंस था और न ही डॉक्टर का कोई वैध पर्चा। पुलिस ने मौके पर ही कैप्सूल को सील कर जब्त किया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच पूरी होने और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए 10-10 साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई। मामला-2: 7.206 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार दूसरा मामला थाना सरस्वती नगर क्षेत्र से जुड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने परशुराम चौक, कोटा स्टेडियम के सामने रेड कार्रवाई की। यहां एक संदिग्ध युवक को रोका गया, जिसने अपना नाम भार्गव तांडी उर्फ चीकू तांडी बताया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई। आरोपी की मोटरसाइकिल से खाकी पॉलीथिन में पैक गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 7.206 किलोग्राम पाया गया। मौके पर ही सैंपलिंग और सीलिंग की गई। एफएसएल रायपुर की रिपोर्ट में गांजा होने की पुष्टि के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 7 वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई।

NDPS मामलों में सख्ती: रायपुर कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई कड़ी सजा, कैप्सूल तस्करों को 10-10 साल जेल Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News
Scroll to Top