Chhattisgarh crime news

बिलासपुर में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या: पिता की फटकार और शादी के दबाव के बाद उठाया कदम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में Guru Ghasidas Central University की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान दृष्टि गुप्ता (20) के रूप में हुई है, जो बीए एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा थी और रायगढ़ की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, दृष्टि पिछले दो साल से कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद उसकी परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद वह दोस्तों के साथ बाहर गई और रात में उनके साथ समय बिताया। मंगलवार सुबह घर लौटने के बाद उसके पिता से उसकी बात हुई, जिसमें पढ़ाई को लेकर उसे डांट भी पड़ी थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आसपास के छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि छात्रा के परिवार की ओर से उस पर शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और वह इसका विरोध कर रही थी। साथ ही परिजनों ने बताया कि उसका स्वभाव गुस्सैल था और पढ़ाई को लेकर फटकार के बाद वह तनाव में आ गई थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई जारी है।

बिलासपुर में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या: पिता की फटकार और शादी के दबाव के बाद उठाया कदम Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Top News

भिलाई में ठेका श्रमिक की फांसी से मौत, घरेलू विवाद और शराब की लत बनी वजह? रेलवे ट्रैक पर भी मिला अज्ञात युवक का शव

भिलाई में 29 वर्षीय ठेका श्रमिक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान अजय प्रजापति के रूप में हुई है, जो भिलाई स्टील प्लांट की कोक ओवन कैंटीन में कुक का काम करता था। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पेड़ से लटका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अजय अपनी पत्नी और 6 महीने के बच्चे के साथ सेक्टर-4 में रहता था और कुछ समय पहले ही उसने काम शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक अजय को शराब की लत थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। शनिवार रात भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा, जहां पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, बच्चे के जन्म के बाद अजय ने नौकरी शुरू की थी, लेकिन वह शराब छोड़ नहीं पाया। पत्नी उसे बार-बार समझाती थी, लेकिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। शुरुआती तौर पर घरेलू विवाद और शराब की लत को कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। इसी क्षेत्र में एक और घटना सामने आई, जहां रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। यह घटना भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मर्च्यूरी भिजवाया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 25 से 35 साल के बीच बताई जा रही है और उसने हरे रंग की चेक शर्ट पहन रखी थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आया है, लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना है या आत्महत्या। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

भिलाई में ठेका श्रमिक की फांसी से मौत, घरेलू विवाद और शराब की लत बनी वजह? रेलवे ट्रैक पर भी मिला अज्ञात युवक का शव Read Post »

Accident, Bhilai / Durg, Chhattisgarh, State, Top News

रायपुर में सनसनी: मेटल पार्क रोड किनारे मिले मानव शरीर के अंग, 15 दिन से लापता दिलीप वर्मा की पहचान

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित मेटल पार्क रोड के किनारे मानव शरीर के अंग मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दिलीप कुमार वर्मा (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले 15 दिनों से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले विधानसभा थाना में दर्ज कराई गई थी। जानकारी के अनुसार दिलीप वर्मा दिन में घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। वे सड्डू क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। सड़क किनारे पड़े मिले शरीर के हिस्से 21 मार्च को स्थानीय लोगों ने मेटल पार्क रोड के किनारे सड़े-गले अवस्था में मानव शरीर के अंग देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आसपास का क्षेत्र घेरकर जांच शुरू की। इन चीजों से हुई पहचान घटनास्थल से बाल, कड़ा, कपड़े, माला-ताबीज और एक डायरी बरामद हुई, जिनके आधार पर मृतक की पहचान दिलीप कुमार वर्मा के रूप में की गई। फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर रायपुर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डीसीपी मयंक गुर्जर, डीसीपी आकाश मरकाम, एएसपी (लाम्हा) तथा खमतराई थाना प्रभारी राजेश सिंह शामिल हैं। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब यह जांच कर रही है कि लापता होने के बाद मृतक यहां तक कैसे पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग मामले को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। रायपुर में खौफनाक वारदात: सड़क किनारे मिले शव के टुकड़े, 15 दिन से लापता व्यक्ति की पहचान

रायपुर में सनसनी: मेटल पार्क रोड किनारे मिले मानव शरीर के अंग, 15 दिन से लापता दिलीप वर्मा की पहचान Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

तंत्र-मंत्र के चक्कर में व्यक्ति ने की आत्महत्या: पूजा कक्ष में गला काटकर दी जान, परिवार सदमे में

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर तंत्र-मंत्र के प्रभाव में आकर खुद का गला काटकर जान दे दी। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा की है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय चंदन नट भीख मांगकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को वह रोज की तरह भीख मांगने गया और शाम करीब 6 बजे घर लौटा। घर आने के बाद उसने अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पी और कुछ देर बातचीत की। भाई के जाने के बाद वह घर के अंदर बने पूजा कक्ष में चला गया। करीब एक घंटे बाद, शाम लगभग 7 बजे उसकी बहू किसी काम से पूजा कमरे की ओर गई। दरवाजा खोलते ही उसने चंदन को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और घबराकर चिल्ला उठी। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर से डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। रात अधिक होने के कारण शव को घटनास्थल पर ही रखा गया और बुधवार सुबह विशेषज्ञों ने मौके का निरीक्षण किया। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक पूजा-पाठ में अधिक विश्वास करता था और घटना वाली रात वह एक चाकू खरीदकर घर लाया था। आशंका है कि उसी चाकू से उसने तंत्र-मंत्र के प्रभाव में आकर आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटकर जान देने की कोशिश की थी।

तंत्र-मंत्र के चक्कर में व्यक्ति ने की आत्महत्या: पूजा कक्ष में गला काटकर दी जान, परिवार सदमे में Read Post »

Bilaspur, Chhattisghar

रायपुर में व्यापारी से 5 लाख की ठगी, नकली चांदी के सिक्के देकर ले गए कैश और सोना

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक व्यापारी के साथ करीब 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने पुराने चांदी के सिक्के सस्ते दाम में बेचने का लालच देकर व्यापारी से नकद और सोने के जेवर ले लिए और बदले में नकली सिक्कों की पोटली थमा कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सस्ते दाम में चांदी देने का दिया लालच यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार अमलीडीह निवासी मुरली केसरवानी को कुछ लोगों ने संपर्क कर बताया कि उनके पास बड़ी संख्या में पुराने चांदी के सिक्के हैं। आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों ने भरोसा दिलाने के लिए पहले कुछ असली सिक्के दिखाए। इसके बाद बाजार भाव से कम कीमत पर चांदी बेचने का प्रस्ताव दिया, जिससे व्यापारी उनके झांसे में आ गया। पैसे और जेवर लेकर आरोपी हुए फरार सौदा तय होने के बाद तय स्थान पर मुलाकात हुई, जहां मुरली केसरवानी ने आरोपियों को 5 लाख रुपए नकद और कुछ सोने के आभूषण दे दिए। जैसे ही पैसे और जेवर उनके हाथ लगे, आरोपी जल्दी में वहां से निकल गए। जांच में सामने आया नकली सिक्कों का खेल आरोपियों के जाने के बाद जब व्यापारी ने सिक्कों की पोटली खोली और जांच की, तो पता चला कि ऊपर रखे कुछ सिक्के ही असली थे, जबकि अंदर रखे बाकी सिक्के नकली और सस्ती धातु के बने हुए थे। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़ित ने तुरंत न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अमलीडीह और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

रायपुर में व्यापारी से 5 लाख की ठगी, नकली चांदी के सिक्के देकर ले गए कैश और सोना Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

रायगढ़ में मोबाइल दुकान से 16 iPhone चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में एक मोबाइल शॉप में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोर ने दुकान में घुसकर 16 आईफोन और करीब 30 हजार रुपए नकद सहित लगभग 13.39 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दूसरी मंजिल से ताला तोड़कर दुकान में घुसा मिली जानकारी के अनुसार, गोपी टॉकीज रोड पर स्थित सेल स्पॉट मोबाइल शॉप का संचालन लक्ष्मीपुर निवासी मोहम्मद फारुख करते हैं। सोमवार रात दुकान बंद करने के बाद संचालक और कर्मचारी घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब दुकान खोली गई, तो काउंटर में रखे मोबाइल फोन बिखरे हुए मिले। जांच करने पर पता चला कि दुकान की दूसरी मंजिल का ताला टूटा हुआ है। इसी रास्ते से चोर अंदर घुसा था। फ्लैश लाइट जलाकर बैग में भरकर ले गया iPhone CCTV फुटेज में देखा गया कि आरोपी मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर दुकान के अंदर घूम रहा था। इसके बाद उसने शोकेस से 16 आईफोन और दराज में रखे 30 हजार रुपए निकालकर अपने पिट्ठू बैग में भर लिए और फरार हो गया। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी बैग में मोबाइल भरकर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस और FSL टीम कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और FSL टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। संदिग्ध की तस्वीरें पुलिस ने जारी कीं पुलिस अधिकारी शशि मोहन सिंह के अनुसार, CCTV फुटेज से मिले संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों के साथ आसपास के जिलों में भी भेजी गई हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को आरोपी के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

रायगढ़ में मोबाइल दुकान से 16 iPhone चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raigarh

भिलाई में किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंगाल समेत कई जगहों से लाई गई थीं युवतियां

दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने एक पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नेहरू नगर क्षेत्र के विद्या विहार कॉलोनी में किराए के मकान में यह अवैध कारोबार पिछले करीब तीन महीनों से संचालित किया जा रहा था। पुलिस की रेड के दौरान कमरे से 8 युवतियां बरामद हुई हैं। जानकारी के अनुसार, स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को इस रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने पहले एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद पूरी योजना के साथ मकान पर छापा मारा गया। सरगना महिला और एक ग्राहक गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया कि मकान नंबर 146/8 को धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। इसी मकान में बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान एक ग्राहक को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने रैकेट संचालित करने वाली महिला धनवंती रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से मिली युवतियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार छोड़ दिया गया। बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से लाई गई थीं लड़कियां पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई युवतियों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की लड़कियां भी शामिल हैं। आरोप है कि संचालिका उन्हें ग्राहकों के पास दो से तीन दिनों के लिए भेजती थी। अलग-अलग जगहों पर भी भेजी जाती थीं युवतियां सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला बाहर से युवतियों को बुलाकर इस मकान में रखती थी। ग्राहक मिलने के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मौके से मोबाइल, बाइक और आपत्तिजनक सामग्री जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, 5,500 रुपए नकद और देह व्यापार से जुड़ी सामग्री जब्त की है। कमरे से हुक्का भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार करीब दो से तीन महीने से चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

भिलाई में किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंगाल समेत कई जगहों से लाई गई थीं युवतियां Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

रायपुर में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मांडर भट्टी के पास नहर में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई देखी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 45 वर्ष बताई जा रही मृतक की उम्र पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

रायपुर में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

गंज थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार

रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने अवैध चाकू और अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सार्वजनिक स्थान पर नशा कर उत्पात मचाने वाले तीन युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार चूनाभट्ठी और तेलघानी नाका इलाके में अवैध हथियार और शराब के कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद गंज थाना पुलिस ने इलाके में विशेष अभियान चलाया और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अवैध चाकू के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज नायडू (28) निवासी नर्मदा पारा और नरोत्तम दास मानिकपुरी (22) निवासी रेलवे स्टेशन के पास गंज के रूप में हुई है। दोनों के पास से अवैध चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने चूनाभट्ठी क्षेत्र में दबिश देकर कमलेश मुदलियार (27) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से व्यावसायिक मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं चूनाभट्ठी इलाके में नशा कर हंगामा कर रहे तीन युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनकी पहचान भावेश सेन, विशाल पंडा और अश्वनी बघेल के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गंज थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और चाकू के साथ तीन गिरफ्तार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर में नशे के खिलाफ सख्ती: 60 दिनों में 102 तस्कर गिरफ्तार, तीन की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

राजधानी रायपुर में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद गांजा, अफीम, ड्रग्स और नशीली दवाओं की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पिछले 60 दिनों में रायपुर में 102 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करीब 2.10 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस अब इन तस्करों की संपत्तियों की जांच भी कर रही है। तीन बड़े तस्करों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है, जिन्हें तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेरकर्ता संपत्ति जब्ती अधिनियम (SAFEMA) के तहत कुर्क किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे तस्करों की सूची तैयार की जाए, जिन्होंने नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित की है। इन मामलों में सफेमा के तहत कार्रवाई कर उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी। पिछले वर्ष भी रायपुर में चार तस्करों की करीब ढाई करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। इस वर्ष एक दर्जन से अधिक तस्करों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी चल रही है। तीन हिस्ट्रीशीटरों की संपत्ति पर नजर कोतवाली थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर रवि साहू, मुकेश गुप्ता उर्फ बनिया और ईरानी डेरा क्षेत्र से जुड़े तस्करों की संपत्तियों की जांच की जा रही है। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से कमाए गए पैसों से इन लोगों ने राज्य के अलग-अलग इलाकों में संपत्तियां खरीदी हैं। इनमें से कई संपत्तियां रिश्तेदारों के नाम पर होने की भी जानकारी मिली है। पूरी जानकारी एकत्र करने के बाद मामला मुंबई स्थित अदालत में सफेमा के तहत कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। पुलिस के मुताबिक रवि साहू के पास करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है, जबकि मुकेश गुप्ता की संपत्ति लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। राज्य में भी बढ़ी कार्रवाई प्रदेश में पिछले साल 16 तस्करों की करीब 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई थी। इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिलासपुर में हुई, जहां करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसके अलावा रायपुर के खरोरा क्षेत्र में तस्कर राकेश वर्मा और उसके साथियों की 1.05 करोड़ रुपये मूल्य की 13 संपत्तियों को सफेमा के तहत कुर्क किया गया था। वहीं गांजा तस्कर सुशंकर सरकार की करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई। एक अन्य तस्कर की 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति भी कुर्क की गई थी। पिछले साल 445 तस्कर गिरफ्तार रायपुर में पिछले वर्ष चलाए गए अभियान के दौरान 445 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था और उनसे 2.81 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया गया। वर्ष 2024 में 413 तस्करों से 5.08 करोड़ रुपये और 2023 में 303 तस्करों से 1.76 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किए गए थे। पिट एनडीपीएस के तहत भी कार्रवाई राज्य में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई तेज की गई है। पिछले साल इस कानून के तहत 101 मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को एक साल के लिए जेल भेजा गया। वर्ष 2024 में 41 तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। सभी रेंज आईजी को निर्देश दिए गए हैं कि सफेमा के तहत कार्रवाई बढ़ाई जाए और तस्करों की संपत्तियों को कुर्क कर उनके अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाए।

रायपुर में नशे के खिलाफ सख्ती: 60 दिनों में 102 तस्कर गिरफ्तार, तीन की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News
Scroll to Top