Police

रायपुर में स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 340 वाहनों पर कार्रवाई; 269 नाबालिग चालक पकड़े गए

रायपुर। स्कूली विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। यातायात डीसीपी डॉ. अर्चना झा के निर्देश पर शहर के सरकारी और निजी स्कूलों के बाहर नाबालिग वाहन चालकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के तहत रेयान स्कूल (अवंती विहार), द्रोणाचार्य स्कूल (राजेंद्र नगर), ब्रह्मविद स्कूल (भाटागांव), केपीएस स्कूल (सरोना), केंद्रीय विद्यालय (डब्ल्यूआरएस कॉलोनी), विंध्य पब्लिक स्कूल (गुढ़ियारी), एमजीएम स्कूल (गायत्री नगर), देशबंधु स्कूल (गुरुनानक चौक) और होली हार्ट स्कूल (सिविल लाइन) के बाहर जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 59 नाबालिग वाहन चालकों के साथ 3 स्कूल वैन और 1 स्कूल ऑटो सहित कुल 63 वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को यातायात सभागार बुलाया गया, जहां एसीपी ट्रैफिक श्रीमती स्नेहिल साहू और श्रीमती सीमा अहिरवार ने उनकी काउंसलिंग की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना कानून का उल्लंघन है और इससे बच्चों के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। अभिभावकों को भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान के तहत अब तक कुल 340 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 269 नाबालिग वाहन चालक और 71 स्कूल ऑटो शामिल हैं। नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों को नियमानुसार जब्त किया जा रहा है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई नाबालिग दूसरी बार वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत और अधिक कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रायपुर में स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, 340 वाहनों पर कार्रवाई; 269 नाबालिग चालक पकड़े गए Read Post »

GOVERNMENT, Police, Raipur

चाकू की नोक पर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया फोन बरामद

रायपुर पुलिस ने चाकू की नोक पर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन लूटने के मामले का खुलासा करते हुए एक युवक और विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को गिरफ्तार किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, एक अन्य मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, जोमैटो डिलीवरी एजेंट मुकेश कुमार ध्रुव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे वह कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम चौक के पास एक ऑर्डर की डिलीवरी देने पहुंचा था। वहां एक्टिवा सवार दो युवकों ने ऑर्डर लेने के बाद भुगतान करने से इनकार कर दिया। जब डिलीवरी एजेंट ने पैसे मांगे तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान नेहरू नगर निवासी भूपेन्द्र भारती उर्फ आकु और एक विधि के साथ संघर्षरत बालक की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, एक अन्य मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। दूसरे मोबाइल के संबंध में पुलिस अलग से जांच कर रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी भूपेन्द्र भारती के खिलाफ पहले से आम्र्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। वहीं, विधि के साथ संघर्षरत बालक का नाम पूर्व में नकबजनी के एक मामले में भी सामने आ चुका है। दोनों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चाकू की नोक पर जोमैटो डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया फोन बरामद Read Post »

Crime, Police, Raipur

रायपुर ट्रैफिक पुलिस के 22 जवान सम्मानित: एक महीने में 9 चोरी के वाहन बरामद, कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। पिछले एक महीने के दौरान वाहन जांच, पेट्रोलिंग और तकनीकी जांच के जरिए 9 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यातायात पुलिस केवल ट्रैफिक संचालन तक सीमित नहीं है, बल्कि अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और सतर्कता के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार बिना नंबर प्लेट, संदिग्ध, लावारिस और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर रही है। वाहन चेकिंग के दौरान मोबाइल तकनीक, चेसिस नंबर और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर कई मामलों का खुलासा किया गया, जिससे चोरी के वाहनों को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में सफलता मिली। वीआईपी चौक पर पकड़ी गई चोरी की बाइक 26 जुलाई को वीआईपी चौक पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस ने तीन लोगों को लेकर जा रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। आगे की नंबर प्लेट के अंक मुड़े हुए थे जबकि पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जांच में सामने आया कि वाहन पर लगी नंबर प्लेट किसी दूसरे वाहन की थी। चेसिस नंबर के आधार पर जांच करने पर पता चला कि बाइक फरवरी 2025 में गरियाबंद जिले से चोरी हुई थी। इसके बाद आरोपी और वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए थाना तेलीबांधा भेजा गया। लावारिस बाइक भी निकली चोरी की 31 जुलाई को पचपेड़ी नाका क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान कमल विहार सब्जी मंडी के पास बिना नंबर प्लेट की एक लावारिस मोटरसाइकिल मिली। चेसिस नंबर की जांच करने पर पता चला कि वाहन कुछ दिन पहले टिकरापारा क्षेत्र से चोरी हुआ था और संबंधित थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज थी। पुष्टि के बाद बाइक को संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हथियार लेकर घूम रहे संदिग्ध भी पकड़े वाहन जांच के साथ-साथ यातायात पुलिस ने चौक-चौराहों पर संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर बनाए रखी। पिछले 15 दिनों में तीन अलग-अलग मामलों में चाकू और अन्य धारदार हथियार लेकर घूम रहे तीन लोगों को पकड़कर संबंधित थानों के हवाले किया गया। इन मामलों में सराहनीय कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने कहा कि तकनीकी संसाधनों, सतर्क पुलिसिंग और टीम वर्क के कारण यातायात पुलिस की कार्यक्षमता लगातार बेहतर हुई है। भविष्य में भी आम नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

रायपुर ट्रैफिक पुलिस के 22 जवान सम्मानित: एक महीने में 9 चोरी के वाहन बरामद, कमिश्नर ने किया पुरस्कृत Read Post »

Police, Raipur, State, Top News

रायपुर: उरला पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल लौटाए, लोगों से तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन अंतर्गत उरला थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल विधिवत सुपुर्दनामा की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित स्वामियों को लौटाए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल मेघा वर्मा निवासी भवानी नगर, कोटा और सूरज सिंह निवासी हीरापुर को सौंपे गए। अपने मोबाइल वापस मिलने पर दोनों ने उरला पुलिस और CEIR पोर्टल की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो घबराने की बजाय तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर रिपोर्ट दर्ज कराने से मोबाइल को ब्लॉक करना, उसकी लोकेशन ट्रैक करना और बरामद होने पर वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। उरला थाना पुलिस ने भी नागरिकों से अधिक से अधिक CEIR पोर्टल का उपयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यह पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल को सुरक्षित रखने और उसकी ट्रैकिंग के लिए प्रभावी माध्यम है। समय रहते शिकायत दर्ज कराने से मोबाइल की रिकवरी की संभावना बेहतर हो जाती है।

रायपुर: उरला पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल लौटाए, लोगों से तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील Read Post »

Police, Raipur

रायपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान, 900 छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

रायपुर यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, WRS कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 900 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक बनने के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) सतीश कुमार ठाकुर ने छात्रों को सड़क संकेतों, सुरक्षित आवागमन और ट्रैफिक नियमों के पालन का महत्व समझाया। उन्होंने विशेष रूप से नाबालिग विद्यार्थियों को 18 वर्ष की आयु से पहले किसी भी प्रकार का दोपहिया या चारपहिया वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन चलाने की वैधानिक आयु पूरी होने के बाद हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करना हर चालक की जिम्मेदारी है। यातायात एवं प्रोटोकॉल की पुलिस उपायुक्त Dr. Archana Jha के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही सुरक्षित और अनुशासित यातायात की आदत विकसित करना है। यातायात पुलिस ने बताया कि नाबालिग वाहन चालकों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अभिभावकों की काउंसलिंग कर उन्हें अपने बच्चों को वाहन न देने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील की जा रही है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार चंद्राकर, उप प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

रायपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान, 900 छात्रों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी Read Post »

Awareness, Police, Raipur

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में 27 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए

रायपुर यातायात पुलिस ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शनिवार रात शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर हुई सघन जांच में 27 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 की रात सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) स्नेहिल साहू के नेतृत्व में शहर के 9 प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अभियान चलाया गया। आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर मशीनों से जांच के दौरान 14 कार, 9 पिकअप, 3 दोपहिया और 1 ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चलाते मिले। पुलिस ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के कुल 3,780 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। यातायात पुलिस का कहना है कि शराब या अन्य नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता, प्रतिक्रिया समय और वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसी कारण ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। यातायात एवं प्रोटोकॉल की पुलिस उपायुक्त Dr. Archana Jha ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यदि शराब का सेवन किया हो तो सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी या परिवार के किसी सदस्य की सहायता लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में 27 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए Read Post »

Police, Raipur, State, Top News

रायपुर ट्रैफिक जाम पर अब मिनटों में कार्रवाई, QRT टीम ने 88 शिकायतों पर पहुंचकर दिलाई राहत

रायपुर में ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बनाई गई क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) प्रभावी भूमिका निभा रही है। पुलिस कमिश्नर Dr. Sanjeev Shukla के निर्देश पर शहर में 10 QRT टीमों को तैनात किया गया है, जिनका उद्देश्य ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करना है। यातायात पुलिस के अनुसार, हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 पर अब तक 88 बार ट्रैफिक जाम की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। प्रत्येक सूचना पर QRT टीम ने औसतन 5 से 8 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर जाम की स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु बनाया। इस पूरी व्यवस्था में ITMS कंट्रोल रूम की अहम भूमिका है। कंट्रोल रूम में गूगल मैप और शहरभर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ट्रैफिक की लगातार निगरानी की जाती है। वहीं, नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों के आधार पर संबंधित QRT टीम को तुरंत लोकेशन भेजी जाती है, जिससे बिना देरी के कार्रवाई संभव हो पाती है। यातायात पुलिस ने यह भी बताया कि जिन स्थानों से लगातार जाम की शिकायतें मिल रही हैं, वहां स्थायी समाधान के लिए यातायात व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं को कम किया जा सके। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल Dr. Archana Jha ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम दिखाई देने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 94792-10632 पर सूचना दें। इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिससे लोग आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें। यातायात पुलिस का कहना है कि शहरवासियों को सुरक्षित, सुगम और जाम-मुक्त यातायात उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था लगातार सक्रिय रहेगी।

रायपुर ट्रैफिक जाम पर अब मिनटों में कार्रवाई, QRT टीम ने 88 शिकायतों पर पहुंचकर दिलाई राहत Read Post »

Police, Raipur, State, Top News
Scroll to Top