Crime

कोंडागांव में टेंट कारोबारी की हत्या, अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली लाश; कई एंगल से जांच जारी

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक टेंट कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुरेश चौहान (53) के रूप में हुई है, जिनका शव हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे एक खेत में अर्धनग्न अवस्था में दफन मिला। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के दौरान विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक बाइक मिली, जो इस मामले में अहम सुराग साबित हुई। इसके आधार पर पुलिस एक संदिग्ध तक पहुंची और पूछताछ के बाद घटनास्थल का खुलासा हुआ। पुलिस टीम संदिग्ध की निशानदेही पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित खेत में पहुंची, जहां जमीन में दफन शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे लूट की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि मृतक के पास सोने के आभूषण और नकदी थी। इसके अलावा जुआ-सट्टा और व्यक्तिगत संबंधों (अफेयर) के एंगल से भी जांच की जा रही है। सुरेश चौहान को हाल ही में दंतेवाड़ा में टेंट का बड़ा ऑर्डर मिला था और वे वहां जाने की तैयारी में थे। अधिकारियों ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। मृतक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोंडागांव में टेंट कारोबारी की हत्या, अर्धनग्न हालत में खेत में दफन मिली लाश; कई एंगल से जांच जारी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, kondagaon, State, Top News

महासमुंद में 3 हत्याओं से सनसनी: पारिवारिक विवाद, बदला और नशे में झगड़े में गई तीन लोगों की जान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तीन अलग-अलग हत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहला मामला:एक युवक Satyanarayan Dhruv को उसके ही पिता Mahesh Dhruv और छोटे भाई ने मार डाला।बताया गया कि वह शराब पीकर घर में झगड़ा करता था। गुस्से में छोटे भाई ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में पिता और बेटे ने मिलकर शव को बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया। दूसरा मामला:एक युवक Prakash Patel की उसके दोस्तों ने हत्या कर दी।आरोपियों Chandrahas Netam, Gopal Pradhan और Jalandhar Sonwani ने पुरानी दुश्मनी के कारण उसे जंगल ले जाकर कांच की बोतल और पत्थर से मार दिया। तीसरा मामला:बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए विवाद में Anwar Khan की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।बताया गया कि आरोपी Rakesh Sahu ने झगड़े के दौरान हमला किया। इस घटना में मृतक के बेटे और बेटी भी घायल हो गए। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

महासमुंद में 3 हत्याओं से सनसनी: पारिवारिक विवाद, बदला और नशे में झगड़े में गई तीन लोगों की जान Read Post »

Chhattisgarh, Crime, MAHASAMUND

रायगढ़ में ग्रामीण की हत्या मामले में बड़ा फैसला, आरोपियों को उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक हत्या के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। दो आरोपियों को एक ग्रामीण की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा दी गई है। यह मामला साल 2019 का है। गांव में जंगली सुअर के मांस को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि Ratthuram Rathia और Sitaram Rathia ने गुस्से में आकर गांव के ही Shyam Lal Rathia को डंडे से बुरी तरह पीटा। हमले में श्याम लाल को सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के जज Abhishek Sharma ने दोनों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया।

रायगढ़ में ग्रामीण की हत्या मामले में बड़ा फैसला, आरोपियों को उम्रकैद की सजा Read Post »

Chhattisgarh, Crime, GOVERNMENT, Raigarh, State, Top News

रायगढ़ में नाबालिग से गलत काम: शादी का झांसा देकर आरोपी ओडिशा से पकड़ा गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक 15 साल की लड़की के साथ गलत काम का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी Deepak Kumar Paswan को ओडिशा से पकड़ लिया है। लड़की 8 अक्टूबर को स्कूल जाने निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं आई। परिवार ने पुलिस में शिकायत की। 12 अक्टूबर को पुलिस ने लड़की को ढूंढ लिया। लड़की ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी Deepak Kumar Paswan से पहले से थी। उसने शादी का वादा करके उसे बुलाया और एक किराए के कमरे में 2 दिन तक अपने पास रखा। इस दौरान उसने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस को जानकारी मिली कि वह ओडिशा में छिपा है। टीम वहां पहुंची और उसे पकड़कर रायगढ़ लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायगढ़ में नाबालिग से गलत काम: शादी का झांसा देकर आरोपी ओडिशा से पकड़ा गया Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raigarh, State, Top News

मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात; चुनावी रंजिश में हत्या का शक

Mirzapur में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले वरिष्ठ वकील राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सुबह करीब 7:15 बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार, दो हमलावर बाइक से आए और रास्ते में वकील को रोककर सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वकील मौके पर गिर पड़े और हमलावर वहां से भागने लगे। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वारदात के बाद जब हमलावर भाग रहे थे, तो उनकी बाइक कुछ देर के लिए बंद हो गई। इस दौरान स्थानीय लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन उन्होंने तमंचा दिखाकर धमका दिया और फिर बाइक स्टार्ट कर फरार हो गए। मृतक वकील राजीव सिंह की पत्नी ग्राम प्रधान हैं और स्वयं भी पहले दो बार ग्राम प्रधान रह चुके थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी और मुख्य आरोपी के बीच चुनावी रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की पहचान राजेंद्र सोनकर के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला है और पहले भी चुनाव लड़ चुका है। एसपी के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश और राजनीतिक विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। आरोपी ने पहले भी वकील पर हमला किया था और दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पूरी वारदात की पहले से योजना बनाई थी और वकील की दिनचर्या की जानकारी होने के कारण उसने रेकी कर यह हमला किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और वकीलों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात; चुनावी रंजिश में हत्या का शक Read Post »

Crime, GOVERNMENT, MIRZAPUR, State, Top News, uttar pradesh

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद गोलीकांड के आरोपियों का वीडियो वायरल: मुलाकात के दौरान रील बनाई, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Bilaspur सेंट्रल जेल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मस्तूरी गोलीकांड के आरोपी जेल में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आए। उनके रिश्तेदार और दोस्त मुलाकात के दौरान मोबाइल फोन ले जाकर वीडियो बनाते दिखे, जो बाद में इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपियों को एक गाने के साथ दिखाया गया है, जिसमें “सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता…” जैसे बोल शामिल हैं। यह वीडियो कथित तौर पर जेल के मुलाकाती कक्ष में बनाया गया है। मामला मस्तूरी क्षेत्र की उस फायरिंग घटना से जुड़ा है, जिसमें पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी। इस घटना में कई लोग शामिल थे और पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें एक नाबालिग को बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। आरोपियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम आईडी से अपलोड किया गया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब बनाया गया था। इसी अकाउंट से पहले भी गैंग से जुड़े वीडियो पोस्ट किए गए थे। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि जेल में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद मुलाकात के दौरान वीडियो बनना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। जेल प्रशासन ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है और वीडियो बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद गोलीकांड के आरोपियों का वीडियो वायरल: मुलाकात के दौरान रील बनाई, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Crime, GOVERNMENT, State, Top News

दुर्ग में 5 साल की बच्ची के साथ दर्दनाक घटना: चॉकलेट लेने गई बच्ची का अपहरण, रेप के बाद बोरे में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Durg जिले के उतई इलाके में एक बहुत ही शर्मनाक घटना हुई है। यहां एक 5 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया गया। बच्ची स्कूल से घर आने के बाद पास की दुकान पर चॉकलेट लेने गई थी। उसी समय आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी उसी मोहल्ले का रहने वाला है और बच्ची उसे पहले से जानती थी। आरोपी ने बच्ची के साथ गलत काम किया और फिर उसे मारने की कोशिश की। उसने बच्ची के मुंह को कपड़े से बांधा और उसे बोरे में डालकर घर के पीछे कुएं के पास फेंक दिया। कुछ घंटों बाद गांव के लोगों को एक बोरा हिलता हुआ दिखा। जब उन्होंने बोरा खोला तो उसमें बच्ची मिली। बच्ची बहुत डरी हुई थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। इस घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग गुस्से में आ गए और थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी धनेश्वर साहू को पकड़ लिया है। जांच में पता चला है कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। पुलिस ने उसके घर से कुछ सबूत भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला POCSO Act के तहत दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा ताकि जल्दी सजा मिल सके।

दुर्ग में 5 साल की बच्ची के साथ दर्दनाक घटना: चॉकलेट लेने गई बच्ची का अपहरण, रेप के बाद बोरे में फेंका, आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, HARASSMENT, protest, State, Top News

रायपुर में अंतरराज्यीय महिला चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा: लग्जरी कार में घूमकर करती थीं वारदात, 8 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी Raipur में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय महिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गिरोह लग्जरी कार में घूमकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी आरोपी Indore के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये लोग अलग-अलग राज्यों में जाकर वारदात को अंजाम देते थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा बाजार में 66 वर्षीय महिला से सोने की चेन छीनी गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं घटना के दौरान आसपास मंडराती नजर आईं। तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि संदिग्ध वाहन भाठागांव बस स्टैंड के पास मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर इनोवा कार को रोका, जिसमें सभी आरोपी सवार थे। पूछताछ में पहले वे पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन बाद में सबूतों के आधार पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह रायपुर के कई थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा Gujarat, Rajasthan, Maharashtra और Chhattisgarh के अलग-अलग शहरों में भी इस गिरोह की सक्रियता सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, सोने की चेन, एक कटर, मोबाइल फोन और एक इनोवा कार जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 11.30 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी की गई चेन बेचकर ही लग्जरी वाहन खरीदा था। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और अन्य वारदातों से जुड़े लिंक की भी जांच जारी है।

रायपुर में अंतरराज्यीय महिला चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा: लग्जरी कार में घूमकर करती थीं वारदात, 8 आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली वारदात: अफेयर के शक में महिला से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक बेहद क्रूर हत्या का मामला सामने आया है, जहां अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी महिला साथी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे बेरहमी से मार डाला। आरोपी ने पत्थर से महिला के सिर और सीने पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उसकी 12 पसलियां टूटी हुई थीं, फेफड़े और दिल को गहरा नुकसान पहुंचा था और सिर की तीन हड्डियां भी टूटी थीं। इतना ही नहीं, महिला के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल भी डाल दी थी। घटना 3 अप्रैल की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र में महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान के पास सामने आई, जहां महिला का खून से लथपथ शव मिला था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। करीब 8 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को चिरमिरी से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से नागपुर हाल्ट तक गया और फिर चिरमिरी पहुंचकर एक रिश्तेदार के यहां छिप गया था, जहां वह ईंट भट्ठे में काम कर रहा था। संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पुलिस ने उसे पकड़ा, जिसके बाद उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसका महिला के साथ करीब 6 साल से संबंध था और दोनों साथ में कबाड़ बीनने का काम करते थे। उसे शक था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में इस वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी को अंबिकापुर लाकर घटनास्थल पर क्राइम सीन का री-क्रिएशन भी कराया। वहीं, महिला के परिजनों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है और फांसी की सजा की मांग की है। जांच में यह भी सामने आया कि महिला के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी और वह किराए के घर में रहती थी। उसका एक बेटा है, लेकिन वह मां के जीवन से अलग रहता था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 35 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और कई टीमें लगाई गई थीं। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाली वारदात: अफेयर के शक में महिला से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Ambikapur, Chhattisgarh, Crime, State, Top News

दुर्ग में एयरगन से दो लंगूरों की हत्या, फसल नुकसान के शक में ग्रामीण गिरफ्तार

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र के ग्राम दनिया (बोरी) में दो लंगूरों को एयरगन से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। चना फसल को नुकसान पहुंचाने के संदेह में एक ग्रामीण ने इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना 7 अप्रैल की बताई जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि गांव के निवासी अजय पटेल ने एयरगन से दो हनुमान लंगूरों पर गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने एक लंगूर के शव को जमीन में दफना दिया, जबकि दूसरे शव को खुले में छोड़ दिया, जिसे बाद में कुत्तों ने नोच डाला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़ लिया। घटनास्थल से एयरगन और मृत लंगूर का शव बरामद किया गया। वन विभाग के अनुसार मृत लंगूर हनुमान लंगूर प्रजाति के थे, जो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-2 में शामिल हैं। इस प्रजाति का शिकार करना कानूनन अपराध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उनकी मौत एयरगन के छर्रों से हुई। आरोपी अजय पटेल के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए 21 अप्रैल तक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

दुर्ग में एयरगन से दो लंगूरों की हत्या, फसल नुकसान के शक में ग्रामीण गिरफ्तार Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News
Scroll to Top