Raipur

रायपुर में आज NSUI का बड़ा प्रदर्शन: छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव

छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर आज राजधानी रायपुर में बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय का घेराव करेगी। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय करेंगे। एनएसयूआई ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में एक साथ इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में भी घेराव किया जाएगा। घेराव की शुरुआत विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से होगी, जो आगे परिसर के अंदर तक जाएगी। संगठन ने इस आंदोलन को छात्र हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की है।

रायपुर में आज NSUI का बड़ा प्रदर्शन: छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर विश्वविद्यालय का घेराव Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raipur, Top News

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज: रायपुर में CM विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज के अनुसार, स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ सभी जिलों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रायपुर के एकात्म परिसर में सुबह 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ध्वजारोहण करेंगे, जिसके बाद पूरे दिन संगठनात्मक गतिविधियां चलेंगी। शाम 5 बजे एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री और कार्यक्रम प्रभारी यशवंत जैन ने बताया कि 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’ मनाया जाएगा। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 7 अप्रैल तक पार्टी कार्यालयों में दीपोत्सव भी मनाया जा रहा है। कार्यालयों को दीप, झालर और रंगोली से सजाया गया है। 6 अप्रैल को ध्वजारोहण के बाद पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी, साथ ही मिठाई और शरबत वितरण का भी आयोजन होगा। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने घरों पर भी ध्वज फहराएं और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करें। 6 और 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां कार्यकर्ता एकत्र होकर स्थापना दिवस मनाएंगे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन विस्तार, विकास कार्यों और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा 7 से 12 अप्रैल तक ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ भी चलाया जाएगा। इस दौरान सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी गांवों और बस्तियों में जाकर जनसंपर्क करेंगे। बड़ी विधानसभाओं में कम से कम 50 और छोटी विधानसभाओं में 20 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, प्रबुद्धजनों से मुलाकात और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज: रायपुर में CM विष्णुदेव साय करेंगे ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Political, Raipur, State, Top News

रायपुर में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा: 8 फीट गड्ढे में दबकर कारपेंटर की मौत

रायपुर में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है, जहां मिट्टी धंसने से एक कारपेंटर की जान चली गई। यह घटना कचना इलाके में स्थित रहेजा प्रोजेक्ट की साइट पर हुई, जहां बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, करीब दो दर्जन मजदूर मौके पर काम कर रहे थे। मृतक गुड्डू रवि (32) गड्ढे के अंदर शटरिंग का काम कर रहा था, जिसकी गहराई करीब 8 फीट थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का ढेर उस पर गिर गया, जिससे वह वहीं दब गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। गुड्डू रवि झारखंड के गढ़वा जिले का निवासी था। साथी मजदूरों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, जिस जगह हादसा हुआ वहां क्लब हाउस का निर्माण किया जा रहा था। घटना के वक्त एक अन्य मजदूर पानी पीने के लिए वहां से हटा ही था कि अचानक मिट्टी धंस गई और गुड्डू उसके नीचे दब गया। मृतक के भाई पुलेंदर कुमार ने बताया कि गुड्डू करीब एक महीने पहले काम के सिलसिले में रायपुर आया था और संतोष कुमार नाम के ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। शनिवार दोपहर उनकी उससे बात भी हुई थी, लेकिन शाम को फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है और रायपुर आने को कहा गया। जब परिजन रायपुर पहुंचे और मेकाहारा अस्पताल गए, तब उन्हें गुड्डू की मौत की जानकारी मिली। बाद में ठेकेदार ने बताया कि वह मिट्टी के नीचे दब गया था और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद साइट पर बाहरी लोगों और मीडिया के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। खम्हारडीह थाना प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और तीन छोटी बेटियां हैं, जिनकी उम्र पांच साल, तीन साल और नौ महीने बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार सदमे में है और परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रायपुर में निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा: 8 फीट गड्ढे में दबकर कारपेंटर की मौत Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर में पुलिस की सख्ती: एक रात में 129 नशे में गाड़ी चलाने वाले चालक पकड़े गए

राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। रायपुर पुलिस द्वारा की गई अचानक चेकिंग में एक ही रात में 129 ऐसे चालक पकड़े गए जो शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। कई मामलों में वाहनों को जब्त कर लिया गया और नशे में पाए गए चालकों को पैदल घर भेजा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।] यातायात एवं प्रोटोकॉल के पुलिस उपायुक्त विकास कुमार के निर्देश पर 5 अप्रैल की रात शहर के सात प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारियों और उनकी टीम ने ब्रीथ एनालाइजर के जरिए जांच की, जिसमें 129 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक कुल 1853 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। हर मामले में कोर्ट द्वारा न्यूनतम 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि कई मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और यह लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। इसलिए आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में पुलिस की सख्ती: एक रात में 129 नशे में गाड़ी चलाने वाले चालक पकड़े गए Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर NCA कैंप के लिए चयनित, U-16 लेवल पर बड़ी उपलब्धि

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर-16 एलीट और हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए किया गया है। यह चयन ऑल इंडिया जूनियर सिलेक्शन कमेटी ने किया है, जिसे राज्य क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए अर्शवीर सिंह भाटिया का चयन हुआ है। यह कैंप बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 18 मई से 13 जून 2026 तक आयोजित होगा। वहीं अंडर-16 एलीट कैंप के लिए प्रतीक गंधर्व और अरहम नाहर को चुना गया है। एलीट कैंप 11 मई से 6 जून 2026 तक देश के अलग-अलग सेंटरों पर होगा, जहां गंधर्व देहरादून और नाहर अनंतपुर में ट्रेनिंग लेंगे। इस कैंप में खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के टॉप कोचिंग स्टाफ की निगरानी में ट्रेनिंग मिलेगी। इसमें बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग के साथ-साथ फिटनेस, स्ट्रेंथ और प्रोफेशनल रूटीन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। NCA कैंप को युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म माना जाता है, जहां परफॉर्मेंस एनालिसिस, वीडियो स्टडी और डेटा के जरिए खेल को बेहतर बनाया जाता है। यही नहीं, यह कैंप आगे चलकर अंडर-19, रणजी और राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का महत्वपूर्ण रास्ता भी बनता है। देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलने से इन खिलाड़ियों को अच्छा एक्सपोजर मिलेगा और चयनकर्ताओं की नजर में आने का अवसर भी मिलेगा। छत्तीसगढ़ के इन खिलाड़ियों से आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के 3 युवा क्रिकेटर NCA कैंप के लिए चयनित, U-16 लेवल पर बड़ी उपलब्धि Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Sports, State, Top News

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से मकानों की गिनती शुरू, ऑनलाइन फॉर्म की भी सुविधा

देश में होने वाली जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत 16 अप्रैल से होगी। इस चरण में मकानों की गिनती के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई जाएगी। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, मकान कच्चा है या पक्का और घर में मौजूद प्रमुख सामानों का भी विवरण लिया जाएगा। इस बार जनगणना में लोगों को ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है। 16 से 30 अप्रैल के बीच लोग खुद पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो दिन में घर पर नहीं रहते और सर्वे टीम के आने पर अक्सर घर बंद मिलता है। अधिकारियों के मुताबिक, सर्वे के दौरान कई बार घर बंद मिलने पर “डोर लॉक” एंट्री कर दी जाती है, जिससे सही जानकारी दर्ज नहीं हो पाती। ऐसे में ऑनलाइन फॉर्म भरना सबसे आसान और बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इस प्रक्रिया में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है और फॉर्म जमा करने के बाद 11 अंकों की एक यूनिक आईडी मिलती है। जब प्रगणक घर आएंगे तो सिर्फ यह आईडी दिखाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। जनगणना के इस चरण में यह भी स्पष्ट किया गया है कि व्यक्ति जहां रहता है, उसे उसी मकान की जानकारी देनी होगी। यदि किसी के पास एक से अधिक मकान हैं, तो केवल उसी घर का विवरण देना होगा जहां वह वर्तमान में रह रहा है। बाकी मकानों में रहने वाले किरायेदार अपनी जानकारी अलग से देंगे। हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को भी वहीं की जानकारी दर्ज करनी होगी जहां वे रह रहे हैं। सरकार के अनुसार, यह डेटा भविष्य की योजनाओं जैसे पानी, सड़क, बिजली और अन्य सुविधाओं की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। गलत या अधूरी जानकारी देने से किसी क्षेत्र को जरूरी संसाधन मिलने में दिक्कत आ सकती है। अगर कोई परिवार फॉर्म नहीं भरता और घर बंद मिलता है, तो अधूरी जानकारी दर्ज होने की संभावना रहती है, जिसे बाद में सुधारना मुश्किल हो सकता है। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे समय रहते सही जानकारी दर्ज करें। ऑनलाइन स्व-गणना के लिए लोगों को आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर लॉगिन करना होगा, जहां परिवार का रजिस्ट्रेशन, लोकेशन मार्क करना और घर से जुड़े सवालों का जवाब देना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद मिलने वाली आईडी को सुरक्षित रखना जरूरी है। 30 अप्रैल के बाद, 1 मई से प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म भर दिया होगा, उनसे आईडी लेकर प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि बाकी लोगों से सीधे जानकारी ली जाएगी। इस कार्य के लिए प्रदेशभर में करीब 53 हजार प्रगणक तैनात किए जाएंगे और पहले चरण की प्रक्रिया लगभग एक महीने तक चलेगी।

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से मकानों की गिनती शुरू, ऑनलाइन फॉर्म की भी सुविधा Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

IIM रायपुर दीक्षांत समारोह: विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले—विदेश नीति अब भारतीयों की सुरक्षा से भी जुड़ी

भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर में शनिवार को 15वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें 2023-25 बैच के 552 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस अवसर पर देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्रों को भविष्य के प्रति जिम्मेदार और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा कि आज के छात्र ऐसे दौर में स्नातक हो रहे हैं जब भारत जनसांख्यिकीय ऊर्जा, तकनीकी क्षमता और बढ़ती वैश्विक भागीदारी के अहम मोड़ पर खड़ा है। उन्होंने इसे अवसर और जिम्मेदारी दोनों का समय बताया और कहा कि युवा आने वाले समय में न केवल संस्थानों और उद्योगों को दिशा देंगे, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका भी तय करेंगे। उन्होंने युवाओं को लगातार सीखते रहने, मेहनत करने और रिश्तों को महत्व देने की सलाह दी। साथ ही स्पष्ट सोच और सही निर्णय क्षमता को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के पास तकनीक और जानकारी तक आसान पहुंच है, जिससे उनके अवसर पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। वैश्विक हालात को ‘स्ट्रक्चर्ड टर्बुलेंस’ बताते हुए जयशंकर ने कहा कि यह केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि बदलते शक्ति संतुलन, तकनीकी बदलाव और संसाधनों के पुनर्वितरण का संकेत है। ऐसे माहौल में देशों और कंपनियों के लिए जोखिम का संतुलन और विविधता बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आज की विदेश नीति सिर्फ कूटनीति या व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय कंपनियों के लिए नए बाजार खोलने, तकनीक की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा से सीधे जुड़ी हुई है। जयशंकर ने कहा कि दुनिया में वैश्वीकरण का पुराना मॉडल बदल रहा है और आत्मनिर्भरता पर जोर बढ़ रहा है। भारत के लिए इसका मतलब है कि खाद्य, स्वास्थ्य, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में मजबूती लाना जरूरी है। उन्होंने छात्रों को ‘भाग्यशाली पीढ़ी’ बताते हुए वैश्विक समझ विकसित करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि आज करियर केवल देश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर बनते हैं। युवाओं को ‘कैन-डू स्पिरिट’ के साथ आगे बढ़ने और अपने हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की सलाह दी। अंत में उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में भारत ने डिजिटल तकनीक और बुनियादी ढांचे—जैसे हाईवे, रेल, पोर्ट और एयरपोर्ट—में निवेश कर अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भारत अब दुनिया की शीर्ष-5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और आगे और भी बेहतर संभावनाएं मौजूद हैं।

IIM रायपुर दीक्षांत समारोह: विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले—विदेश नीति अब भारतीयों की सुरक्षा से भी जुड़ी Read Post »

Chhattisgarh, Education, Raipur, Top News

गर्मी में कारें बन रहीं ‘आग का गोला’: रायपुर में 6+ हादसे, एक्सपर्ट ने बताए कारण और बचाव

रायपुर में बढ़ती गर्मी के साथ कारों में आग लगने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं। पिछले एक महीने में 6 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें चलती और खड़ी दोनों तरह की गाड़ियां अचानक आग की चपेट में आ गईं। राहत की बात यह है कि इन हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हाल के प्रमुख हादसे क्या है आग लगने की वजह? ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में कार के अंदर का तापमान 60°C तक पहुंच सकता है। इससे इंजन, वायरिंग और फ्यूल सिस्टम पर दबाव बढ़ता है।मुख्य कारण: एक्सपर्ट की चेतावनी स्थानीय ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्यादातर मामलों में लापरवाही ही इन घटनाओं की जड़ है। छोटी-छोटी तकनीकी समस्याओं को नजरअंदाज करना बड़े हादसे में बदल सकता है। कैसे करें बचाव? पुरानी गाड़ियों को लेकर नियम सरकार के नियमों के अनुसार: CNG और इलेक्ट्रिक कार पर क्या खतरा ज्यादा? अगर CNG किट गलत तरीके से लगाई गई हो या मेंटेनेंस सही न हो, तो खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, अधिकृत सर्विस सेंटर से नियमित जांच कराई जाए तो CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने का जोखिम काफी कम रहता है। गर्मियों में थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान बन सकती है। समय पर मेंटेनेंस और सावधानी ही आपकी और आपके वाहन की सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

गर्मी में कारें बन रहीं ‘आग का गोला’: रायपुर में 6+ हादसे, एक्सपर्ट ने बताए कारण और बचाव Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News, weather

RTE में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, छुट्टी के दिन सुनवाई; बिलासपुर की बदहाली पर भी कड़ा रुख

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत पहली कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। एक रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अवकाश के दिन विशेष सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रक्रिया में देरी पर नाराजगी जताई और राज्य सरकार से विस्तृत हलफनामा मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी। RTE में हजारों आवेदन लंबित सुनवाई में सामने आया कि कुल 38,438 आवेदनों में से सिर्फ 23,766 का ही सत्यापन हो पाया है, जबकि 16 हजार से अधिक आवेदन अब भी लंबित हैं। कोर्ट ने माना कि नोडल प्राचार्यों की धीमी कार्यप्रणाली के कारण पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। लॉटरी प्रक्रिया पर संकट कोर्ट ने कहा कि 13 से 17 अप्रैल के बीच प्रस्तावित स्कूल आवंटन की लॉटरी प्रक्रिया भी प्रभावित हो सकती है, जिससे अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार से इस पर स्पष्ट जवाब मांगा गया है। बिलासपुर की बदहाल व्यवस्था पर भी सख्ती बिलासपुर में गंदगी और अधूरी नाली निर्माण को लेकर भी हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। एक खबर पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अधूरी नाली और टूटी पाइपलाइन से परेशानी मामला सिरगिट्टी क्षेत्र के वार्ड 12 (बन्नाक मोहल्ला) का है, जहां करीब डेढ़ महीने से नाली निर्माण अधूरा पड़ा है। 10 फीट गहरी खुदाई के बाद काम रोक दिया गया, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और जल आपूर्ति बाधित हो गई। बीमारी का खतरा बढ़ा इलाके में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कोर्ट ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला बताया। एक हफ्ते में काम पूरा करने के निर्देश हाईकोर्ट ने नगर निगम आयुक्त को एक सप्ताह के भीतर नाली निर्माण पूरा करने, पाइपलाइन दुरुस्त करने, जल आपूर्ति बहाल करने और पूरे क्षेत्र में सफाई व सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई करने को कहा है। अगली सुनवाई RTE मामले की अगली सुनवाई 8 अप्रैल को होगी, जबकि बिलासपुर की सफाई और निर्माण कार्य से जुड़े मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल 2026 को तय की गई है, जिसमें प्रगति रिपोर्ट पेश करनी होगी।

RTE में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, छुट्टी के दिन सुनवाई; बिलासपुर की बदहाली पर भी कड़ा रुख Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

रायपुर-बिलासपुर में बारिश से राहत, आंधी-तूफान का अलर्ट; कोंडागांव में आकाशीय बिजली से 5 मवेशियों की मौत

रायपुर और बिलासपुर में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम के बदले मिजाज के बीच गरज-चमक के साथ तेज आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच कोंडागांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौत हो गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से आने वाले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल दिन के तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा, लेकिन आने वाले दिनों में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा गया है।

रायपुर-बिलासपुर में बारिश से राहत, आंधी-तूफान का अलर्ट; कोंडागांव में आकाशीय बिजली से 5 मवेशियों की मौत Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News, weather
Scroll to Top