Chhattisgarh

बिलासपुर में पुलिस की सख्ती: हुड़दंगियों और तीन सवारी बाइकर्स पर कार्रवाई, 513 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने देर रात सड़कों पर उपद्रव करने वाले बदमाशों और नियम तोड़ने वाले बाइकर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना नंबर प्लेट के घूमने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़कर सख्त चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान कई युवकों से उठक-बैठक भी कराई गई और उन्हें दोबारा गलती न करने की हिदायत दी गई। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। जिले में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी और असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। देर रात सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और लोगों में डर का माहौल बनाने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोमवार रात एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुछ संदिग्ध युवकों के पास से हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस को सिरगिट्टी क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास शराबखोरी और बदमाशों के जमावड़े की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों पर जवान तैनात किए गए थे ताकि भागने की कोशिश करने वालों को तुरंत पकड़ा जा सके। कार्रवाई के दौरान 7 बाइक जब्त की गईं और 12 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे कई युवकों को दौड़ाकर पकड़ा गया। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान में कुल 513 लोगों के खिलाफ वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस का फोकस खासतौर पर चाकू लेकर घूमने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर डर फैलाने वाले और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों पर रहा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76 और आर्म्स एक्ट के 11 मामलों में कार्रवाई हुई। वहीं सरकंडा थाना क्षेत्र में धारा 107/116 के तहत सबसे ज्यादा 130 मामले दर्ज किए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र में धारा 151 के 21 और धारा 107/116 के 93 मामलों में कार्रवाई हुई। तोरवा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के 2 मामले सामने आए, जबकि सिरगिट्टी और चकरभाठा क्षेत्रों में भी आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

बिलासपुर में पुलिस की सख्ती: हुड़दंगियों और तीन सवारी बाइकर्स पर कार्रवाई, 513 लोग गिरफ्तार Read Post »

Bilaspur, Crime, GOVERNMENT

पेट्रोल बचाने SP ने अपनाई साइकिल, PM मोदी की अपील का दिखा असर

कवर्धा जिले में ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कबीरधाम पुलिस ने अनोखी पहल की है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद पुलिस अधीक्षक Dharmendra Singh मंगलवार को साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Pushpendra Singh Baghel ने भी साइकिल से ऑफिस पहुंचकर अभियान में भागीदारी निभाई। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को अपनी दैनिक आदतों में छोटे बदलाव लाकर ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। इस पहल में उप पुलिस अधीक्षक Sanjay Dhruv सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कबीरधाम police की इस पहल को आमजन के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसे छोटे प्रयास समाज को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के प्रति जागरूक करने में मदद करेंगे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित जनसभा के दौरान लोगों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की थी। उन्होंने कोविड काल के दौरान अपनाए गए उपायों जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लास और वर्चुअल मीटिंग्स को फिर से अपनाने पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री ने देश के संसाधनों पर बोझ कम करने और ऊर्जा बचत के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई थी।

पेट्रोल बचाने SP ने अपनाई साइकिल, PM मोदी की अपील का दिखा असर Read Post »

Chhattisgarh, kawardha, Top News, Uncategorized

बलौदाबाजार में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5.4 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त

बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। कार्रवाई सोमवार को पलारी वृत्त क्षेत्र में की गई। आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नवागांव निवासी आरोपी शत्रोहन डहरिया (24) के पास से 30 पाव देशी मसाला शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल मात्रा 5.4 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 हजार रुपए आंकी गई है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पी. माधव राव, कमल वर्मा और दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बलौदाबाजार में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 5.4 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त Read Post »

Balodabazar, Chhattisgarh, Crime

रायपुर में KKR बनाम MI मैच से पहले व्यवस्थाओं पर सवाल, पानी की बोतल 150 रुपए में बिकने पर भड़के दर्शक

रायपुर के Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में 13 मई को होने वाले KKR और MI मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि मैच से पहले स्टेडियम की व्यवस्थाओं को लेकर दर्शकों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। इस बार स्टेडियम का संचालन और मैनेजमेंट RCB की ओर से संभाला जा रहा है, लेकिन फैंस ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दर्शकों का कहना है कि स्टेडियम में फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए में बेची गई। खाने-पीने की अन्य वस्तुओं के दाम भी बाजार कीमत से कई गुना ज्यादा बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब तक पूरे मामले पर RCB मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बारिश का अलर्ट, मैच पर मंडरा सकता है खतरा मौसम विभाग ने 13 मई की शाम रायपुर में बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। क्रिकेट फैंस अब मौसम अपडेट पर भी नजर बनाए हुए हैं। रायपुर पहुंची KKR टीम, खिलाड़ियों ने किया अभ्यास मैच से पहले KKR टीम सोमवार शाम रायपुर पहुंची। टीम ने शाम 5 बजे स्टेडियम में अभ्यास सत्र शुरू किया। बल्लेबाजों ने लंबे शॉट्स और डेथ ओवर्स की बल्लेबाजी पर खास ध्यान दिया, जबकि गेंदबाजों ने यॉर्कर और स्लोअर गेंदों की प्रैक्टिस की। अभ्यास सत्र में कप्तान Ajinkya Rahane नजर नहीं आए। हालांकि उनकी गैरमौजूदगी को लेकर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। रिंकू सिंह ने लगाए लंबे छक्के Rinku Singh ने नेट्स में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने करीब 60 गेंदों का सामना किया और कई लंबे शॉट लगाए। वहीं Sunil Narine ने डेथ ओवर रणनीति पर काम करते हुए अपनी स्पिन और वैरिएशन की प्रैक्टिस की। नेटवर्क फेल होने से दर्शकों को हुई परेशानी मैच शुरू होने से पहले मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप होने की शिकायतें सामने आईं। आयोजकों ने अस्थायी मोबाइल टावर लगाने का दावा किया था, लेकिन भारी भीड़ के चलते इंटरनेट और नेटवर्क सेवाएं प्रभावित रहीं। ई-टिकट लेकर पहुंचे कई दर्शकों के मोबाइल में QR कोड तक लोड नहीं हो सके, जिससे एंट्री गेट पर लंबी कतारें लग गईं। कई लोगों को बेहतर नेटवर्क की तलाश में स्टेडियम के बाहर भटकना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के लिए फेंसिंग और बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जालियां पार कर अंदर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम होने से भीड़ को नियंत्रित करने में दिक्कतें आईं।

रायपुर में KKR बनाम MI मैच से पहले व्यवस्थाओं पर सवाल, पानी की बोतल 150 रुपए में बिकने पर भड़के दर्शक Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Sports

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी मामले में 2 हिरासत में: 90 लाख के जेवर लेकर फरार हुए थे आरोपी

राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित Lakshya Jewellers में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। चोरी में करीब 90 लाख रुपए के सोने के जेवरात ले जाए गए थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक शातिर चोर है, जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दो नकाबपोश बदमाश बाइक से दुकान पहुंचे और कटर की मदद से ताला काटकर अंदर घुस गए। आरोपी करीब आधे घंटे तक दुकान के भीतर रहे और सोने के जेवर बैग में भरकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों आरोपी आराम से चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने केवल सोने के जेवर चोरी किए, जबकि चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को नहीं छुआ। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड दुकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांधी नगर-काली नगर रोड तक पहुंचा और वहीं जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। देर रात पुलिस ने कालीनगर इलाके से एक संदिग्ध पुराने चोर को हिरासत में लिया। उसके पास से कुछ सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और फिलहाल कालीमाता वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले पुलिस ने दुकान संचालक को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सेंट्रल लॉक सिस्टम लगाने की सलाह दी थी।

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी मामले में 2 हिरासत में: 90 लाख के जेवर लेकर फरार हुए थे आरोपी Read Post »

Chhattisghar, Raipur, State, Top News

रायपुर नगर निगम में 2.23 करोड़ के टैंकर टेंडर पर विवाद: नेता प्रतिपक्ष ने लगाया घोटाले और मिलीभगत का आरोप

राजधानी रायपुर में गर्मी के दौरान पानी सप्लाई के लिए जारी किए गए टैंकर टेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष Akash Tiwari ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी और अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कई वर्षों से कुछ चुनिंदा फर्मों को ही लगातार काम दिया जा रहा है। आकाश तिवारी ने कहा कि नगर निगम हर साल वार्डों में पानी सप्लाई के लिए टैंकर टेंडर जारी करता है, लेकिन प्रक्रिया में पारदर्शिता दिखाई नहीं देती। उनका आरोप है कि पिछले वर्ष जिन छह फर्मों को टेंडर मिला था, इस बार भी उन्हीं कंपनियों को काम सौंपा गया है। नेता प्रतिपक्ष ने जिन फर्मों का नाम लिया उनमें मेसर्स केशव प्रसाद पांडे, प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन, परिमल कश्यप, अरविंद सिंह ठाकुर, प्रवीण दीक्षित और रफीक अहमद शामिल हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि हर साल यही फर्में कैसे चयनित हो जाती हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि निविदा की शर्तें भी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के हिसाब से तय की जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी निविदा दाताओं के रेट और तारीखों का एक जैसा होना संदेह पैदा करता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल लगभग 1 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन बाद में टैंकर संचालन के नाम पर करीब 2.06 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। उनका कहना है कि टेंडर राशि कम रखी जाती है और बाद में भुगतान बढ़ा दिया जाता है, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े होते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने टैंकरों में GPS सिस्टम नहीं लगाए जाने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि बिना GPS मॉनिटरिंग के यह पता लगाना मुश्किल है कि टैंकरों ने वास्तव में कहां और कितनी पानी सप्लाई की। आकाश तिवारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत साबित होती है तो सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।

रायपुर नगर निगम में 2.23 करोड़ के टैंकर टेंडर पर विवाद: नेता प्रतिपक्ष ने लगाया घोटाले और मिलीभगत का आरोप Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Political, Raipur, Tender Scam

रायपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल: भाजपा नेत्री और पति पर उठे सवाल, बच्चे भी हथियार लहराते दिखे

राजधानी रायपुर में एक शादी समारोह के दौरान खुलेआम हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। भाजपा से जुड़ी मंडी सदस्य Monika Singh के परिवार के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेत्री अपने पति के साथ हवाई फायरिंग करती नजर आ रही हैं। समारोह में बच्चे, महिलाएं और युवतियां भी हथियार लहराते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मोनिका सिंह के भाई प्रतीक की शादी का है। शादी समारोह में डीजे और फिल्मी गानों के बीच बंदूक और पिस्टल से फायरिंग की गई। वायरल वीडियो में ‘धुरंधर’ फिल्म के गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। वीडियो में मोनिका सिंह के पति ऋतुपर्ण सिंह भी फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ऋतुपर्ण सिंह बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी हैं। घटना सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता Abhay Narayan ने कहा कि जिन लोगों को हथियारों का लाइसेंस दिया गया है, उनके उपयोग की भी नियमित जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है और सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने भी नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि खुलेआम हथियारों से फायरिंग करना कानून को चुनौती देने जैसा है। कुछ लोगों ने पुलिस पर प्रभावशाली लोगों के मामलों में नरमी बरतने का आरोप भी लगाया। जानकारी के अनुसार, ऋतुपर्ण सिंह भाजपा नेता Saurabh Singh के करीबी बताए जा रहे हैं। उन पर पहले भी शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग करने के आरोप लग चुके हैं। हालांकि रायपुर पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

रायपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल: भाजपा नेत्री और पति पर उठे सवाल, बच्चे भी हथियार लहराते दिखे Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, State, Top News

हमर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं की सप्लाई का आरोप: कांग्रेस ने सरकार और CGMSC पर उठाए सवाल

रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हमर अस्पताल में एक्सपायरी और कम अवधि वाली दवाइयों की सप्लाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता Vikas Upadhyay ने अस्पताल और CGMSC वेयरहाउस का निरीक्षण करने के बाद दावा किया कि वहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज कराने और प्रदेशभर में जांच की मांग की है। विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पतालों में ऐसी दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं जिनकी एक्सपायरी डेट नजदीक है या जो उपयोग के लिए सुरक्षित नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है और यदि पूरे प्रदेश में जांच की जाए तो कई और मामले सामने आ सकते हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जिन दवाइयों पर सवाल उठ रहे हैं उनमें नवजात शिशुओं और बच्चों को दी जाने वाली दवाइयां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कम अवधि या एक्सपायरी दवाओं का उपयोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले CGMSC के जरिए सप्लाई की गई कैल्शियम दवाओं, मेडिकल किट, दस्ताने, सिरिंज और अन्य सर्जिकल सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ चुके हैं। कांग्रेस ने सरकार और दवा सप्लाई एजेंसियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर दिए जा रहे हैं। विकास उपाध्याय ने दावा किया कि कुछ कंपनियों में भाजपा नेताओं और उनके परिजनों की भूमिका होने के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि इस मामले पर सरकार या CGMSC की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कांग्रेस ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की बात कही है।

हमर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं की सप्लाई का आरोप: कांग्रेस ने सरकार और CGMSC पर उठाए सवाल Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Health, Raipur, State, Top News

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोप के बाद NTA का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के 45 हजार छात्र फिर देंगे एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद लिया गया। अब देशभर के छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। छत्तीसगढ़ में लगभग 45 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। NTA ने बताया कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है। मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी। नई परीक्षा तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। छत्तीसगढ़ में इस बार NEET परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे। इनमें रायपुर के करीब 9,200 छात्र शामिल थे। NTA ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। पुराने परीक्षा केंद्रों पर ही री-एग्जाम कराया जाएगा और नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा फीस भी वापस की जाएगी। जांच में सामने आया है कि पेपर छपने से पहले ही कुछ सवाल कथित नकल गिरोह तक पहुंच गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बायोलॉजी के 90 और केमिस्ट्री के 35 सवाल पहले ही लीक हो चुके थे। इस मामले के तार राजस्थान के जयपुर से जुड़ रहे हैं। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जयपुर से मनीष नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। एजेंसियां उसके नेटवर्क और अन्य राज्यों में फैले कनेक्शन की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि लीक हुए सवालों को दूसरे प्रश्नों के साथ मिलाकर एक “क्वेश्चन बैंक” तैयार किया गया था, जिसे परीक्षा देने वाले छात्रों तक पहुंचाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि बायोलॉजी के सभी 90 सवाल और केमिस्ट्री के 45 में से 35 सवाल हूबहू परीक्षा में आए। एजेंसियों ने कई छात्रों से पूछताछ की है। पूछताछ में पैसों के लेनदेन की बात भी सामने आई है। अब जांच एजेंसियां पूरे मनी ट्रेल की जांच कर रही हैं। NTA के अनुसार, 8 मई से ही मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया गया है ताकि परीक्षा की पारदर्शिता बनी रहे। राजस्थान में परीक्षा के बाद कई छात्रों के पास हाथ से लिखे गए कथित “गेस पेपर” मिले थे, जिनके सवाल असली परीक्षा से मेल खा रहे थे। 10 मई को SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा से दो दिन पहले ही करीब 600 नंबर के सवाल कुछ छात्रों तक पहुंच गए थे। विशेषज्ञों के मुताबिक, इतने बड़े स्तर पर सवालों का मैच होना सामान्य स्थिति नहीं माना जाता। यह पहला मौका नहीं है जब NTA विवादों में आया हो। इससे पहले 2024 में भी NEET UG परीक्षा पेपर लीक विवाद में घिरी थी। उस समय बिहार और झारखंड में जांच के बाद कई गिरफ्तारियां हुई थीं, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूरी परीक्षा रद्द नहीं की थी।

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द: पेपर लीक के आरोप के बाद NTA का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के 45 हजार छात्र फिर देंगे एग्जाम Read Post »

Chhattisgarh, Education, GOVERNMENT, Raipur, State, Top News

जांजगीर में फूड पॉइजनिंग का मामला: तरबूज और चिकन खाने के बाद बच्चे की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती

जांजगीर-चांपा जिले में कथित फूड पॉइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। तरबूज और चिकन खाने के बाद एक ही परिवार के चार बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरकोट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पोड़ी दलहा निवासी अखिलेश धीवर (15), अवरीद निवासी श्री धीवर (4), खटोला निवासी पिंटू धीवर (12) और कोटगढ़ निवासी हितेश धीवर (13) अपने परिजनों के साथ मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने घुरकोट आए हुए थे। परिवार शादी के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वहीं रुका हुआ था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह तरबूज काटकर रखा गया था, जिसे बच्चों ने दोपहर में खाया। इसके बाद रात में सभी ने घर में बना चिकन भी खाया। कुछ समय बाद चारों बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, दस्त, पेट दर्द और कमजोरी जैसी शिकायतें होने लगीं। अखिलेश धीवर की हालत सबसे ज्यादा खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत और लगातार तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे गांव के एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर सोमवार सुबह एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं, बाकी तीन बच्चों को भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. कुजूर के अनुसार, काफी देर तक रखा हुआ कटा तरबूज खाने से संक्रमण फैलने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं ताकि बीमारी की असली वजह का पता लगाया जा सके।

जांजगीर में फूड पॉइजनिंग का मामला: तरबूज और चिकन खाने के बाद बच्चे की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती Read Post »

Chhattisgarh, Health, Janjgir Champa, State, Top News
Scroll to Top