Chhattisgarh

मौत से बच निकली टीचर ने लगाई इंसाफ की गुहार, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव

डोंगरगांव। एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी अनूप चंद्राकर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़िता और ग्रामीण इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार को पीड़िता गांव की महिलाओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथों में ततियां लिए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रही थीं। पीड़िता ने बताया कि उसे जलाकर मारने की कोशिश की गई थी। आरोपी ने उस पर पेट्रोल डालकर माचिस जलाकर डराने की कई कोशिशें कीं। किसी तरह वह इस भयावह स्थिति से निकलने में सफल रही। पीड़िता ने प्रशासन से सवाल किया कि आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी उसे क्यों नहीं दी गई। उसने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की ताकि भविष्य में वह किसी और लड़की के साथ ऐसा अपराध न कर सके। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का एक रिश्तेदार पुलिस विभाग में अधिकारी है, जिसे घटना से पहले कई बार सूचित किया गया था, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। गांव की छात्राएं डरी हुई हैंग्रामीण महिलाओं का कहना है कि इस घटना के बाद से छात्राएं डरी-सहमी हैं और स्कूल-कॉलेज जाने से कतरा रही हैं। उन्होंने आरोपी को सामने लाने की मांग करते हुए यह पूछा कि उसे किस थाने में रखा गया है। एएसपी ने दी कार्रवाई की जानकारीएएसपी राहुल देव शर्मा ने मौके पर मौजूद महिलाओं और पीड़िता को बताया कि आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिससे उसका बचना मुश्किल है। एफआईआर में दिए गए बयान के आधार पर आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 138, 140(2), 140(3), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74, 124 लगाई गई हैं। दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, गोवा भागने की फिराक में थामुख्य आरोपी अनूप चंद्राकर को पुलिस ने दिल्ली में उस वक्त पकड़ा जब वह गोवा भागने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी सुरगी चौकी में आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हो चुका है। डोंगरगांव में भी उस पर पहले से कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

मौत से बच निकली टीचर ने लगाई इंसाफ की गुहार, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव Read Post »

Bilashpur

कीर्ति यादव को छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना ने दी बधाई, भेंट की छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा96% अंक के साथ प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान पाने पर हुआ सम्मान

रायपुर/बिरगांव। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में बिरगांव की होनहार छात्रा कीर्ति यादव ने 96% अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। इस विशेष उपलब्धि पर छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के पदाधिकारी कीर्ति के निवास पर पहुंचे और सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिरगांव निगम अध्यक्ष टिकेश साहू, रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष रिपु छत्तीसगढ़िया, जिला सदस्यता प्रभारी अमन वर्मा और बिरगांव के अन्य सेनानी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में बिरगांव निगम उपाध्यक्ष आरजू परगनिया, निगम सचिव दीपक जायसवाल, निगम सहसचिव राकेश साहू, तथा समाजसेवी प्रकाश साहू, रिकेश साहू, नंदलाल साहू और सागर साहू ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सफलता और उनके सम्मान से समाज और संगठन दोनों को प्रेरणा मिलती है। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा देकर छात्रा को अपनी संस्कृति, परंपरा और मातृभूमि से जुड़ाव का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना लगातार युवाओं को प्रोत्साहित करने, समाजसेवा और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कीर्ति यादव की यह सफलता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी।

कीर्ति यादव को छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना ने दी बधाई, भेंट की छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा96% अंक के साथ प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान पाने पर हुआ सम्मान Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Education, Raipur, Top News

उरकुरा वार्ड में तोड़फोड़ पर बवाल: नगर निगम का घेराव, पार्षद पर धोखाधड़ी का आरोप

रायपुर, 20 मई: बिरगांव नगर निगम द्वारा उरकुरा के वार्ड क्रमांक 16 में की गई अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई न केवल असंवेदनशील थी, बल्कि गरीब और वर्षों से बसे लोगों के साथ अन्यायपूर्ण भी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले आठ परिवारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी ज़मीन अवैध है। इसके महज दो दिन बाद, 19 मई को निगम ने छह मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लोगों को अपना सामान तक निकालने का समय नहीं दिया गया, जिससे कई परिवारों का राशन, कपड़े, पैसे और जरूरी दस्तावेज मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद शरद साहू ने उनसे ₹10,000 से ₹30,000 तक की राशि लेकर यह वादा किया था कि उनकी ज़मीन की रजिस्ट्री करवा दी जाएगी। साथ ही, पिछले कई वर्षों से वे ज़मीन का टैक्स भी नियमित रूप से भरते आ रहे हैं, जिसकी रसीदें उनके पास मौजूद हैं। इतना ही नहीं, नगर निगम ने उन्हीं घरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाए और ‘हर घर जल’ योजना के अंतर्गत पानी कनेक्शन भी प्रदान किए। आज 20 मई को युवा कांग्रेस ने इस कार्रवाई के विरोध में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और मांग की कि शरद साहू द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, यह भी सवाल उठाया गया कि घर तोड़ने से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था क्यों नहीं की गई ? विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त ने जांच का आश्वासन दिया। वहीं, वार्ड क्रमांक 19 के वर्तमान पार्षद आनंद मोहन सिंह (रितेश ) मौके पर पहुंचे और इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे तुरंत रुकवाया। शरद साहू के खिलाफ कल धोखाधड़ी के आरोप में खमतराई थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। प्रशासन से न्याय की मांग की है और युवा कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

उरकुरा वार्ड में तोड़फोड़ पर बवाल: नगर निगम का घेराव, पार्षद पर धोखाधड़ी का आरोप Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Crime, Political, Raipur, Top News

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर देशभर में आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग तेज

रायपुर – मध्य प्रदेश सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान जोश में आकर उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिससे देशभर में नाराजगी फैल गई है। विजय शाह ने “ऑपरेशन सिंदूर” का नेतृत्व कर रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “आतंकवादी की बेटी और पाकिस्तान की बहन” कह दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उनके कटे-पीटे लोगों के बीच हमने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-की-तैसी करवाई।” इस बयान के बाद मुस्लिम समाज में भारी रोष फैल गया है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और साम्प्रदायिक करार दिया है। रायपुर के बिरगांव नगर निगम के पार्षद मोहम्मद रियाज और उनके कार्यकर्ताओं ने उरला थाना और खमतराई थाना में विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकार की भाषा और मानसिकता के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने और शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए हैं। देशभर से नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है। इस मामले ने एक बार फिर नेताओं की ज़ुबान पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर किया है।

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर देशभर में आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग तेज Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 96% अंक लाने वाली कृति यादव बनी प्रदेश की टॉपरों में शुमार, News22 Bharat से की खास बातचीत

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कृति यादव ने 96.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश में नवां स्थान (रैंक-9) हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। News22 Bharat से खास बातचीत में कृति ने बताया कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस में अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की तैयारी करेंगी। उनका सपना है कि वे समाज के लिए काम करें और अपने राज्य का नाम रोशन करें। कृति ने कहा, “मैंने हमेशा पढ़ाई को एक जिम्मेदारी की तरह लिया। रोज़ाना समय तय कर के पढ़ाई की और कभी भी दबाव में नहीं आई। मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया।” उन्होंने अपने जैसे अन्य विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे स्मार्ट स्टडी करें, निरंतरता बनाए रखें और खुद पर विश्वास रखें। कृति की इस उपलब्धि पर उन्हें स्कूल, परिवार और समाज के लोगों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। News22 Bharat की ओर से कृति यादव को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 96% अंक लाने वाली कृति यादव बनी प्रदेश की टॉपरों में शुमार, News22 Bharat से की खास बातचीत Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur

कृति यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, बिरगांव के जनप्रतिनिधियों ने उरला थाने में किया सम्मानित

रायपुर/बिरगांव – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में बिरगांव की होनहार छात्रा कृति यादव ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। कृति की इस सफलता पर बिरगांव नगर निगम के पार्षद पुत्र राजू सिन्हा, पार्षद खेमलाल साहू और पार्षद दिकेंद्र सिन्हा ने मिलकर उसे बधाई दी। उरला थाना परिसर में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर द्वारा कृति को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कृति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उसकी यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कृति जैसी बेटियां समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं और इनके आत्मविश्वास से दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। कृति की सफलता यह संदेश देती है कि सच्ची मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने भी कृति को दिल से शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए।

कृति यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, बिरगांव के जनप्रतिनिधियों ने उरला थाने में किया सम्मानित Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur
Scroll to Top