Chhattisgarh

रायपुर में खुलेआम चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, रामकुंड इलाके में फैली दहशत

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक द्वारा सार्वजनिक जगह पर हथियार लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड बस्ती का बताया जा रहा है, जहां एक युवक हाथ में चापड़ लेकर सड़क पर घूमते हुए लोगों को गाली-गलौज और धमकियां देता नजर आ रहा है। 26 सेकेंड का वीडियो बना दहशत की वजह वायरल हुए करीब 26 सेकेंड के वीडियो में युवक नशे या आक्रोश की हालत में नजर आ रहा है, जो राहगीरों को डराने की कोशिश करता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में बार-बार सामने आती रहती हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की पहचान वीडियो वायरल होते ही आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में खुलेआम चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, रामकुंड इलाके में फैली दहशत Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

राजिम कल्प कुंभ 2026 पर संत समाज का विरोध, नाम हटाने पर बहिष्कार की चेतावनी

रायपुर। राजिम कल्प कुंभ 2026 को लेकर राजधानी रायपुर के साधु-संतों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है। संत समाज ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी राजपत्र (गजट) में कई प्रमुख संतों और महंतों के नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए इसे अपमानजनक करार दिया है। इस मुद्दे पर संतों ने राजिम कल्प कुंभ के बहिष्कार की चेतावनी दी है और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। राजपत्र से गायब हुए रायपुर के प्रमुख संतों के नाम रायपुर स्थित श्री सुरेश्वर महादेव पीठ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संतों ने बताया कि गजट में जारी सूची से रायपुर के कई प्राचीन मठों और अखाड़ों से जुड़े संतों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं। संत समाज के अनुसार सूची से जिन प्रमुख नामों को हटाया गया है, उनमेंमहंत देवदास जी महाराज, महंत वेद प्रकाश, गोंडवाना समाज के संत निराहारी महाराज और किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सौम्या मां सहित कई अन्य संत शामिल हैं। ‘बार-बार नामों में फेरबदल से संत समाज आहत’ संतों का आरोप है कि राजपत्र में बार-बार नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संत समाज ने इसे सुनियोजित तरीके से की जा रही उपेक्षा बताते हुए कहा कि इससे पूरे संत समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंची है। दोषियों पर कार्रवाई तक कुंभ में शामिल नहीं होंगे संत संतों ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक नामों में हेरफेर करने वाले व्यक्ति या अधिकारी को सामने लाकर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक रायपुर के संत राजिम कल्प कुंभ 2026 में भाग नहीं लेंगे। प्रेस वार्ता में संतों ने ऐसे व्यक्ति को ‘कालनेमि’ की संज्ञा देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। मेला प्रशासन के अधिकारियों पर भी लगाए आरोप संत समाज ने मेला प्रशासन से जुड़े एक अधिकारी के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। संतों का कहना है कि बातचीत के दौरान सम्मानजनक भाषा और मर्यादा का पालन नहीं किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इसी तरह की परिस्थितियां बनी थीं, इसके बावजूद संत समाज ने आयोजन में सहयोग किया था। सरकार से की जांच और हस्तक्षेप की मांग संतों ने कहा कि राजिम कल्प कुंभ केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी अपनी धार्मिक पहचान रखता है। ऐसे प्रतिष्ठित आयोजन में संत समाज की अनदेखी से असंतोष बढ़ रहा है। संत समाज ने सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि संतों का सम्मान और आयोजन की गरिमा बनी रहे। प्रेस वार्ता में संत महासभा से जुड़े पदाधिकारी, आचार्य और बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे।

राजिम कल्प कुंभ 2026 पर संत समाज का विरोध, नाम हटाने पर बहिष्कार की चेतावनी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

पूर्व मेयर के भतीजे पर गंभीर आरोप: स्कूल संचालक से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवादित नाम सामने आया है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व मेयर एजाज ढेबर के भतीजे शोएब ढेबर पर स्कूल संचालक के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा, जो तेलीबांधा स्थित विधायक कॉलोनी के निवासी हैं और विशेष बच्चों के लिए स्कूल संचालित करते हैं, ने पुलिस को बताया कि वे वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद जब वे अपनी कार (CG-04-PY-5003) के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक इंडिवर कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। आरोप है कि इंडिवर कार चला रहे शोएब ढेबर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्क्रैच मारा। जब आरबी मिश्रा ने विरोध किया, तो शोएब ने सड़क पर ही गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित तेलीबांधा थाने पहुंचा, जहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की। पहले भी विवादों में रह चुका है शोएब ढेबर यह पहली बार नहीं है जब शोएब ढेबर का नाम विवादों में आया हो। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पूर्व मेयर के भतीजे पर गंभीर आरोप: स्कूल संचालक से गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

किराए के मकान में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार, मोबाइल स्टेटस से करते थे सौदेबाजी; पुलिस रेड में दो युवतियां बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। शिवा नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी मिलकर सेक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई में मकान से दो युवतियों को बरामद किया गया है, जबकि दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल स्टेटस के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करता था। वह अपने मोबाइल पर अलग-अलग रेट लिखकर स्टेटस लगाता था, जिसे देखकर ग्राहक संपर्क करते थे। इसके बाद बाहर से युवतियों को बुलाकर मकान में देह व्यापार कराया जाता था। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। बताया गया कि 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ वहां देह व्यापार का धंधा चला रहा है। सूचना मिलने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान की घेराबंदी कर छापा मारा। आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद रेड के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से दो युवतियां मिलीं, जो रायगढ़ की ही रहने वाली बताई जा रही हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को कंडोम, दो मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था। यूपी का रहने वाला है आरोपी आरोपी राहुल यादव मूल रूप से इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के नई बैरहना क्षेत्र का निवासी है और करीब तीन महीने पहले रायगढ़ आकर किराए के मकान में रहने लगा था। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस ने बताया कि बीते दो दिनों में देह व्यापार के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले रविवार रात केलो विहार कॉलोनी में भी इसी तरह की कार्रवाई कर आरोपी और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

किराए के मकान में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार, मोबाइल स्टेटस से करते थे सौदेबाजी; पुलिस रेड में दो युवतियां बरामद Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Raigarh

वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, इंस्टाग्राम पर किया वायरल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से साइबर अपराध और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवती को उसके ही रिश्तेदार ने पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर वीडियो कॉल के दौरान उसकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में इसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड़ क्षेत्र में हुई है। इसी दौरान वर्ष 2025 में उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में दोनों के बीच मोबाइल कॉल और वीडियो कॉल के माध्यम से सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी ने भरोसा जीतकर युवती को अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन युवती के पिता ने उसे फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया और फटकार लगाई। इसके बाद आरोपी ने युवती के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनवाया, जिसका पासवर्ड दोनों के पास था। कुछ समय बाद वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने युवती पर दबाव बनाकर उससे कपड़े उतरवाए और उसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग व स्क्रीनशॉट ले लिए। इसके बाद आरोपी ने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से 50 हजार रुपए की मांग की। डर के चलते पीड़िता ने कई बार फोन-पे और नकद के माध्यम से आरोपी को करीब 990 रुपए दिए, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला नहीं रुका। पीड़िता के अनुसार, जब उसने और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को उसी इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर दिए। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर युवती ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में बालोद पुलिस ने 2 फरवरी 2026 को आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(ए) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) एवं 296 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।बालोद जिले की युवती के साथ साइबर अपराध का गंभीर मामला

वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, इंस्टाग्राम पर किया वायरल Read Post »

Balodabazar, Chhattisgarh, Top News

कक्षा 1 से 11वीं तक की परीक्षाओं की जिम्मेदारी अब DEO के हाथों में, निजी स्कूलों ने जताया विरोध

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब कक्षा 1 से 11वीं तक की वार्षिक परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी भी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को सौंपी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है, जो सत्र 2025-26 से लागू होगा। जारी निर्देशों के अनुसार, वार्षिक परीक्षाओं से जुड़ी पूरी प्रक्रिया—प्रश्नपत्र निर्माण, मॉडरेशन, मूल्यांकन और परिणाम घोषणा—अब DEO की निगरानी में संपन्न होगी। यह नई व्यवस्था केवल सरकारी स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अनुदान प्राप्त, अशासकीय और स्वामी आत्मानंद विद्यालयों पर भी लागू होगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा संचालन के लिए जिला स्तर पर संचालन समिति, प्रश्नपत्र निर्माण समिति और मॉडरेशन समिति का गठन किया जाएगा। कक्षा 1 से 11वीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 25 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होंगी, जबकि सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी स्कूल संगठनों का विरोध तेज इस फैसले को लेकर छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने कड़ा ऐतराज जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि निजी स्कूलों की आंतरिक परीक्षा प्रणाली में सरकारी नियंत्रण उनकी स्वायत्तता को कमजोर करता है। साथ ही, शैक्षणिक सत्र के अंतिम चरण में नियमों में बदलाव करना व्यवहारिक नहीं है। एसोसिएशन पदाधिकारियों का आरोप है कि इस निर्णय से निजी स्कूलों की पहले से तय अकादमिक योजना प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर आदेश में संशोधन नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के निजी स्कूल विरोध प्रदर्शन और आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर मांग रखने की भी बात कही गई है। नए आदेश की मुख्य बातें

कक्षा 1 से 11वीं तक की परीक्षाओं की जिम्मेदारी अब DEO के हाथों में, निजी स्कूलों ने जताया विरोध Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Education, Top News

कोरबा में प्रेम प्रसंग बना खूनी: युवती पर चाकू से हमला, फिर युवक ने खुद की जान ली

शादीशुदा युवक की मौत, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम संबंध के विवाद में एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका के गले पर चाकू से वार किया और फिर उसी हथियार से खुद पर हमला कर लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मृतक की पहचान शुभम नायडू (28) के रूप में हुई है, जो बिलासपुर का निवासी था। वहीं घायल युवती का नाम निशा उर्फ प्रतीक्षा (22) बताया जा रहा है। दोनों मंगलवार रात बस से बिलासपुर से कोरबा पहुंचे थे। विवाद के बाद खौफनाक वारदात पुलिस के अनुसार, रात करीब 9 बजे उरगा थाना क्षेत्र के संडैल नाला के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान शुभम ने चाकू निकालकर निशा के गले पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर युवती जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद शुभम ने उसी चाकू से खुद का गला काट लिया। घायल युवती ने दी पुलिस को सूचना खून से लथपथ हालत में पड़ी युवती ने हिम्मत दिखाते हुए 112 पर कॉल किया और वीडियो कॉल के जरिए अपने परिजनों और पुलिस को इशारों में घटना की जानकारी दी। उसने अपनी लोकेशन भी साझा की, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल में युवक की मौत, युवती रेफर दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। शादीशुदा था युवक, एक बच्ची का पिता पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम शादीशुदा था और उसकी एक छोटी बच्ची भी है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है। मोबाइल जब्त, जांच जारी उरगा थाना पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। कॉल डिटेल और चैट की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक और घायल युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।युवती की हालत नाज़ुक

कोरबा में प्रेम प्रसंग बना खूनी: युवती पर चाकू से हमला, फिर युवक ने खुद की जान ली Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Crime

पैसों को करोड़ों में बदलने का झांसा: तांत्रिक की ‘नकली पैसों की बारिश’, ठगी के शिकार युवकों ने हाईवे पर रोककर की पिटाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और फिर बदले में लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कथित तांत्रिक ने 2.50 लाख रुपए को 2.50 करोड़ बनाने का दावा कर लोगों को झांसे में लिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने खुद कानून हाथ में लेते हुए आरोपी को बीच सड़क पकड़कर पीट दिया। मामला बिल्हा क्षेत्र के संबलपुरी गांव का है, जहां कथित तांत्रिक विजय कुमार राज (48) ने एक सरपंच पति के घर अनुष्ठान कर ‘पैसों की बारिश’ का नाटक रचा। अनुष्ठान का वीडियो भी बनाया गया, जिसमें पैसों की गड्डियों के सामने नारियल, अगरबत्ती और पूजा सामग्री रखी गई थी। कुछ ही देर में ऊपर से नोट गिरते दिखाए गए, जिससे देखने वाले पूरी तरह प्रभावित हो गए। इस वीडियो को देखकर कोरिया जिले के चार युवक लालच में आ गए और 30 जनवरी को बिल्हा पहुंचकर तांत्रिक को ढाई लाख रुपए दे दिए। लेकिन कुछ समय बाद जब उन्हें ठगी का शक हुआ और पैसे वापस मांगे, तो आरोपी और उसके साथी फरार हो गए। ठगी का बदला बना लूटपाट 31 जनवरी की रात विजय कुमार राज ठगी के पैसों के साथ कोरबा की ओर जा रहा था। रतनपुर थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास टॉयलेट के लिए उसने कार रोकी, तभी दो गाड़ियों में सवार चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने विजय को घेरकर जमकर मारपीट की और उसकी स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और करीब 8 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई, दोनों पक्ष गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अंबिकापुर और कोरिया में दबिश देकर 2 फरवरी को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई कार, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा व अर्टिगा कार भी जब्त कर ली है। तांत्रिक पर भी केस दर्ज जांच में सामने आया कि कथित तांत्रिक विजय कुमार राज कोरबा जिले के दीपका का रहने वाला है और उसके साथ तीन महिलाएं और एक सरपंच पति भी इस ठगी में शामिल थे। सरपंच पति रिखीराम नवरंग कांग्रेस समर्थित बताया जा रहा है, जो अनुष्ठान की व्यवस्था करता था। तीनों महिलाएं लोगों को बहला-फुसलाकर झांसे में लेने का काम करती थीं। ASP मधुलिका सिंह के अनुसार, विजय कुमार राज ने शुरुआत में ठगी की बात छिपाने की कोशिश की, लेकिन जांच में वह खुद धोखाधड़ी का आरोपी निकला। बिल्हा थाने में तांत्रिक और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ठगी से जुड़े 1 लाख 85 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। SSP की चेतावनी SSP रजनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि झाड़-फूंक या तंत्र-मंत्र से पैसे बढ़ाने जैसे दावों पर भरोसा न करें। ऐसे ठग लालच देकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पैसों को करोड़ों में बदलने का झांसा: तांत्रिक की ‘नकली पैसों की बारिश’, ठगी के शिकार युवकों ने हाईवे पर रोककर की पिटाई Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Top News

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 10 जिलों में बनेगी नशा विरोधी टास्क फोर्स, ड्रग नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे और ड्रग तस्करी पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 10 प्रमुख जिलों में जिला स्तरीय नशा विरोधी टास्क फोर्स गठित की जाएगी, जो नशे से जुड़े अपराधों की रोकथाम और आरोपियों पर कार्रवाई करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही राज्य में नवाचार एवं स्टार्टअप नीति, पायलट प्रशिक्षण संस्थान, पुलिस के लिए विशेष अभियान बल, और 35 हाउसिंग कॉलोनियों के नगर निगमों को हस्तांतरण जैसे कई बड़े फैसले लिए गए। 10 जिलों में नशा विरोधी टास्क फोर्स, 100 नए पदों की स्वीकृति सरकार ने नशे के बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेते हुए रायपुर, महासमुंद, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, सरगुजा, कबीरधाम, जशपुर, राजनांदगांव और कोरबा में टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 100 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इससे ड्रग तस्करी और नशे के नेटवर्क पर निगरानी और कार्रवाई को मजबूती मिलेगी। पुलिस के लिए विशेष अभियान समूह, 44 नए पद मंजूर कैबिनेट ने पुलिस मुख्यालय के अधीन विशेष अभियान समूह के गठन को भी हरी झंडी दी है। इस यूनिट में 44 नए पद होंगे। यह बल किसी भी आपात स्थिति, आतंकी घटना या गंभीर संकट के समय त्वरित कार्रवाई करने में सक्षम होगा। छत्तीसगढ़ में ही मिलेगी पायलट बनने की ट्रेनिंग राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में उड़ान प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने का फैसला लिया है। यह संस्थान निजी भागीदारी के माध्यम से हवाई अड्डों और हवाई पट्टियों पर शुरू किए जाएंगे। इससे युवाओं को पायलट प्रशिक्षण, विमान रखरखाव, हेलीकॉप्टर सेवाएं और हवाई खेल गतिविधियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्टार्टअप और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-26 को मंजूरी दे दी है। इस नीति से स्टार्टअप्स, इनक्यूबेशन सेंटर और नवाचार से जुड़े युवाओं को सहयोग मिलेगा, जिससे राज्य की स्टार्टअप रैंकिंग और निवेश संभावनाएं बेहतर होंगी। 35 आवासीय कॉलोनियां नगर निगमों को सौंपी जाएंगी छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण की 35 पूर्ण हो चुकी आवासीय कॉलोनियों को नगर निगम और नगर पालिकाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इससे कॉलोनीवासियों को पानी, सड़क, बिजली और सफाई जैसी सुविधाएं सीधे मिलेंगी और दोहरे मेंटेनेंस खर्च से राहत मिलेगी। नवा रायपुर में बनेगा बहुमंजिला सरकारी परिसर नवा रायपुर अटल नगर में सरकारी विभागों और निगमों के कार्यालयों के लिए एक बड़ा मल्टी-स्टोरी भवन बनाया जाएगा। इससे भूमि का बेहतर उपयोग होगा और विभागों को एक ही परिसर में सुविधाएं मिल सकेंगी। सिरपुर और अरपा क्षेत्र में कलेक्टर को मिलेगा भूमि आवंटन अधिकार सिरपुर और अरपा क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास के लिए शासकीय भूमि के आवंटन का अधिकार जिला कलेक्टरों को दिया गया है। विकास योजनाओं के तहत भूमि एक रुपए प्रीमियम और भू-भाटक पर उपलब्ध कराई जाएगी। क्लाउड नीति लागू, सरकारी डेटा रहेगा सुरक्षित सरकार ने क्लाउड आधारित नीति को लागू करने की मंजूरी दी है। इसके तहत सभी विभाग भारत सरकार से मान्यता प्राप्त क्लाउड सेवाओं का ही उपयोग करेंगे। इससे खर्च कम होगा, साइबर सुरक्षा मजबूत होगी और नागरिकों को 24×7 सेवाएं मिलेंगी। दूरस्थ इलाकों में मोबाइल नेटवर्क मजबूत होगा डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मोबाइल टावर योजना को मंजूरी दी गई है। इससे नेटवर्क विहीन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल सेवाएं पहुंचेंगी, जिससे राशन वितरण, DBT, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: 10 जिलों में बनेगी नशा विरोधी टास्क फोर्स, ड्रग नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा Read Post »

Chhattisgarh, Top News

बीमार पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, जगदलपुर में दिल दहला देने वाली घटना

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी बीमार पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना बोधघाट थाना क्षेत्र के बैला बाजार इलाके की है। मृतक की पहचान तारा सिंह (73) और उनकी पत्नी विजय (70) के रूप में हुई है। दोनों अपने बेटे के साथ एक ही मकान में रहते थे। बेटा मकान के प्रथम तल पर रहता था, जबकि बुजुर्ग दंपति ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे थे। बताया जा रहा है कि पत्नी लंबे समय से बीमार थी, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। रात में हुआ झगड़ा, फिर खौफनाक अंजाम मंगलवार (3 फरवरी) की रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शोर सुनकर बेटा नीचे आया और दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद वह वापस अपने कमरे में चला गया। लेकिन देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर तारा सिंह ने घर में रखे नारियल काटने वाले धारदार हथियार से पत्नी के सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने पानी गर्म करने वाली रॉड के तार से फंदा बनाकर चैनल गेट से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह बेटे ने खोला दरवाजा, दिखा भयावह मंजर बुधवार सुबह करीब 6–7 बजे जब बेटा नीचे आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर अंदर का दृश्य देखकर वह सन्न रह गया—मां की खून से सनी लाश फर्श पर पड़ी थी और पिता फंदे से लटके हुए थे। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, तारा सिंह पहले ट्रक ड्राइवर था, लेकिन कुछ समय से घर पर ही रह रहा था। वह स्वभाव से काफी गुस्सैल बताया जा रहा है, जिस कारण पारिवारिक विवाद होते रहते थे। बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

बीमार पत्नी की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, जगदलपुर में दिल दहला देने वाली घटना Read Post »

Chhattisgarh
Scroll to Top