Chhattisgarh

रायपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला पत्रकार, हालत नाजुक

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला पत्रकार को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं गायत्री सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें कमल विहार स्थित वीवाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, 18 दिसंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे गायत्री सिंह स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया, जिससे दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों के अनुसार, जिस पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ा था, उसे सर्जरी के जरिए हटाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरे पैर में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं होने की स्थिति बनी हुई है, जिसे लेकर चिकित्सक लगातार निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल गायत्री को 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद घायल महिला को पहले मेकाहारा के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में ले जाया गया, इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। इस घटना को लेकर परिवार के साथ-साथ मीडिया जगत में भी गहरी चिंता और आक्रोश है। सभी ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रायपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला पत्रकार, हालत नाजुक Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर में आपसी रंजिश का हिंसक रूप: छात्र पर जानलेवा हमला, एक युवक व तीन नाबालिग हिरासत में

रायपुर के दुर्गा कॉलेज के सामने आपसी विवाद के चलते एक छात्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक युवक और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छात्र प्रखर अवधिया पर स्टीक, चाकू और पेचकस से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल छात्र को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी धनराज सोनी उर्फ वासु (19 वर्ष) सहित तीन नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चाकू, लोहे का स्टीक, पेचकस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। चाकू बेचने वाले दुकानदार पर भी गिरी गाज जांच में सामने आया कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू गोलबाजार स्थित एक दुकान से खरीदा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालक के पास से 5 अमानक चाकू जब्त किए और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध और अमानक हथियारों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रायपुर में आपसी रंजिश का हिंसक रूप: छात्र पर जानलेवा हमला, एक युवक व तीन नाबालिग हिरासत में Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

Telegram पर बिक रहे प्राइवेट और इंटिमेट वीडियो, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के कपल्स की वीडियो का रेट अधिक

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बंग्ला कपल का इंटिमेट वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो कपल ने खुद अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह करोड़ों लोगों के मोबाइल तक पहुँच गया। भास्कर की पड़ताल में यह सामने आया कि ऐसे वीडियो केवल एक घटना नहीं हैं। टेलीग्राम पर खुलेआम बिक रहे प्राइवेट वीडियोजांच में पता चला कि टेलीग्राम पर केवल 100 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की कीमत पर सैकड़ों कपल्स के इंटिमेट वीडियो बेचे जा रहे हैं। दलाल इन वीडियो को अलग-अलग ग्रुप के लिंक के जरिए कस्टमर तक पहुँचाते हैं। इन वीडियो में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, यूपी और बिहार के कपल्स शामिल हैं। सिर्फ कपल्स के ही नहीं, 14 साल की बच्चियों से लेकर 40 साल की महिलाओं के न्यूड वीडियो भी दलालों के पास मौजूद हैं। अधिकांश वीडियो सीधे मोबाइल से लीक हुए हैं। ग्रुप और लोकेशन के हिसाब से रेटभास्कर ने एक दलाल उज्जवल से संपर्क किया, जो खुद कॉलेज स्टूडेंट है। उसने बताया कि वीडियो का रेट आयु समूह और लोकेशन पर निर्भर करता है। 14 से 25 साल की लड़कियों के वीडियो की कीमत 200–400 रुपए, जबकि अन्य आयु समूह का 100–200 रुपए है। छत्तीसगढ़ के कपल्स या लड़कियों के वीडियो की मांग अधिक होने के कारण उनका रेट भी ज्यादा होता है। कैसे लीक होते हैं वीडियो?उज्जवल ने बताया कि ज्यादातर मामलों में वीडियो लड़के ही अपने दोस्तों को भेजते हैं, और फिर वीडियो वायरल हो जाता है। कभी-कभी वीडियो इरादतन वायरल करने के लिए रिकॉर्ड किया जाता है। इसके अलावा, रिवेंज पोर्न और साइबर क्राइम के जरिए भी वीडियो लीक होते हैं। चाइल्ड पोर्न का भयावह डेटाजांच में यह भी सामने आया कि कुछ सर्वर पर 5000 से अधिक बच्चों के पोर्न वीडियो मौजूद हैं, जिनकी उम्र 8 से 14 साल के बीच है। ये वीडियो भी टेलीग्राम के जरिए सेल और शेयर किए जा रहे हैं। सेल्फ प्लेजर के लिए वीडियो रिकॉर्ड करना और साइकोलॉजिकल पहलूकई लोग खुद की यौन गतिविधियों का वीडियो रिकॉर्ड करते हैं ताकि उसे देखकर यौन उत्तेजना मिल सके। इसे मनोवैज्ञानिक भाषा में कटोप्ट्रोनोफिलिया कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब यह आपसी सहमति और निजी सीमा के भीतर हो, तो इसे मानसिक रोग नहीं माना जाता। लेकिन अगर इसमें ब्लैकमेल, दबाव या डर शामिल हो, तो यह मानसिक और कानूनी समस्या बन सकती है। साइबर सुरक्षा और प्राइवेसी चेतावनीसाइबर एक्सपर्ट अक्षय बाजपेयी ने बताया कि मोबाइल निजी हो सकता है, लेकिन उसमें मौजूद डेटा हमेशा सुरक्षित नहीं होता। एक छोटी गलती से आपका डेटा थर्ड पार्टी के हाथ लग सकता है। इसलिए अगर कोई अपने या अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करता है, तो प्राइवेसी का खतरा हमेशा रहता है। भारत में कानूनी प्रावधानभारत में ऑनलाइन पोर्न देखना गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन इसे बनाना, प्रकाशित करना और फैलाना अपराध है। IT एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67A के तहत दोषियों को 3 साल की जेल और 5 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा IPC के सेक्शन 292, 293, 500, 506 और POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई होती है। इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के उपाय

Telegram पर बिक रहे प्राइवेट और इंटिमेट वीडियो, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के कपल्स की वीडियो का रेट अधिक Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Crime, Top News

रायपुर में स्वदेशी मेला का आयोजन, 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगी भव्य प्रस्तुति

रायपुर में देशभर के लघु व्यापारियों को प्रोत्साहन देने और भारतीय संस्कृति के संरक्षण व प्रचार के उद्देश्य से स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शहर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। मेले में स्वदेशी उत्पादों से जुड़े 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुएं और स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध होंगे। मेले के दौरान प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, मराठी, गुजराती, ओड़िशा और पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही कथकली, मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्यों की भी आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। आयोजकों द्वारा तय कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार स्वदेशी मेला न केवल स्थानीय व्यापारियों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि आम लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

रायपुर में स्वदेशी मेला का आयोजन, 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगी भव्य प्रस्तुति Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Raipur, Top News

तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; तीन यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिरुपति दर्शन के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस भानपुरी थाना क्षेत्र के तारागांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में राजनांदगांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत तीन यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस दुर्ग से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी, जिसमें रायपुर और दुर्ग के करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 18 वर्षीय तारकेश्वर साहू की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह बस में सहायक के रूप में यात्रा कर रहा था। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित भानपुरी थाना लाया, जहां उनके ठहरने और आगे की व्यवस्था की गई है। मामले की जांच जारी है।

तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; तीन यात्री घायल Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar

ड्रग्स तस्करी में नेताओं के रिश्तेदारों की संलिप्तता, पूर्व यूथ कांग्रेस नेता बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, साथी फरार

राजधानी में ड्रग्स माफिया और राजनीतिक रसूख के बीच संबंधों का मामला एक बार फिर सामने आया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि कुछ नेताओं के करीबी रिश्तेदार न केवल ड्रग्स पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि नशे के पदार्थों की खरीद–फरोख्त में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए शहर में ड्रग्स की भारी खेप पहुंचाई गई थी, जिसे कई तस्करों ने पहले से स्टॉक कर रखा था। इसी कड़ी में बैजनाथपारा इलाके से नशे की हालत में गाड़ी चलाने के मामले में पूर्व यूथ कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी तलाशी के दौरान हेरोइन और एमडीएमए बरामद हुआ। इससे पहले भी कई नेताओं और उनके परिजनों के नाम ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुके हैं। ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक के मोबाइल से कई वीआईपी संपर्क नंबर मिलने के बाद राजनीतिक कनेक्शन की आशंका और गहराई है। राहुल ठाकुर से ड्रग्स की बरामदगी के बाद पुलिस ने बड़े सप्लाई नेटवर्क की संभावना जताते हुए जांच तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच ने उससे देर रात तक पूछताछ की और उसके मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबरों की पड़ताल की जा रही है। घटना की पूरी कहानीसोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात राहुल अपनी स्कॉर्पियो से बैजनाथपारा इलाके में तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इस दौरान उसने कई कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए हंगामा किया। एक जगह दुर्घटना के बाद उसकी गाड़ी रुक गई और स्थानीय लोगों से उसका विवाद व मारपीट हो गई। इसके बाद वह गाड़ी लेकर घर चला गया, लेकिन रात करीब साढ़े तीन बजे दोबारा लौटा। इस बार उसके साथ तीन कारों में उसके साथी भी मौजूद थे। बैजनाथपारा पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही राहुल के साथी मौके से फरार हो गए, जबकि राहुल को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। बाद में की गई तलाशी में हेरोइन और एमडीएमए भी मिला। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल वर्ष 2015 में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। संगठन से पहले ही हो चुका था निष्कासनयुवा कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा ने स्पष्ट किया है कि राहुल ठाकुर को दो महीने पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 को उसे पार्टी से बाहर किया गया था और वर्तमान में उसका युवा कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। बड़े नेटवर्क का खुलासापुलिस पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क राजधानी में सक्रिय है। जांच में सामने आया है कि राहुल कुशालपुर के एक तस्कर से हेरोइन और एमडीएमए मंगवाता था। पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

ड्रग्स तस्करी में नेताओं के रिश्तेदारों की संलिप्तता, पूर्व यूथ कांग्रेस नेता बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, साथी फरार Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

विधानसभा में अहम निर्णय: 9 घंटे से ज्यादा काम पर ओवरटाइम अनिवार्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दुकानों और प्रतिष्ठानों से जुड़े कानून में बड़ा बदलाव किया गया है। विधानसभा के बुधवार सत्र में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 में संशोधन को मंजूरी दी गई। नए प्रावधानों के तहत अब किसी कर्मचारी से यदि प्रतिदिन 9 घंटे या सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम लिया जाता है, तो उसे ओवरटाइम भुगतान देना अनिवार्य होगा। संशोधित कानून के अनुसार, महिलाओं को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करने की सशर्त अनुमति भी दी गई है। यह व्यवस्था सुरक्षा और अन्य निर्धारित शर्तों के पालन के साथ लागू होगी। यह संशोधन उन दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लागू होगा, जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। विधेयक को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में पेश किया, जिसे विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित कर दिया गया। कार्य अवधि की सीमा तयनए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में 9 घंटे से अधिक लगातार काम नहीं कराया जाएगा। किसी दुकान या प्रतिष्ठान में एक पाली के दौरान विश्राम समय को मिलाकर कुल कार्य अवधि साढ़े 10 घंटे से अधिक नहीं होगी। हालांकि, यदि कर्मचारी को अनियमित प्रकृति या अत्यावश्यक कार्य सौंपा जाता है, तो ऐसी स्थिति में कुल कार्य अवधि अधिकतम 12 घंटे तक सीमित रहेगी। इस संशोधन का उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और कार्यस्थलों पर श्रम नियमों को अधिक स्पष्ट व प्रभावी बनाना है।

विधानसभा में अहम निर्णय: 9 घंटे से ज्यादा काम पर ओवरटाइम अनिवार्य Read Post »

Chhattisgarh, Political, Top News

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी

रायपुर शहर में 18 और 19 दिसंबर को मांस–मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) और संत तारण तरण जयंती (19 दिसंबर) के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम ने यह प्रतिबंध लागू करने का आदेश जारी किया है। नगर निगम के अनुसार, इन दोनों दिनों में निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे और मांस–मटन की किसी भी तरह की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए जोन स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रतिबंध के दौरान किसी होटल, ढाबे या दुकान में मांस–मटन की बिक्री या भंडारण पाया गया, तो सामग्री जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आदेश का पालन करें, ताकि दोनों जयंती समारोह शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सकें।

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी Read Post »

Chhattisgarh, Top News

रायपुर: हनुमान मूर्ति खंडित मामले में 5 गिरफ्तार, जमीन विवाद बना वजह

रायपुर में हनुमान भगवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते आरोपी जेसीबी मशीन से मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे, इसी दौरान मूर्ति खंडित हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास स्थित धर्मनगर का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले की खाली जमीन पर चौरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार (15 दिसंबर) देर रात अरिहंत पारख अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर वहां पहुंचा और मूर्ति हटाने लगा। इसी प्रक्रिया में मूर्ति टूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि उस समय एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था। अगले दिन सुबह गुस्साए लोगों ने टिकरापारा थाने में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी:

रायपुर: हनुमान मूर्ति खंडित मामले में 5 गिरफ्तार, जमीन विवाद बना वजह Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले चुका है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआ में एक युवक की शादी से नाराज युवती के चाचा ने उसके ससुर पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? ग्राम कुंआ निवासी किसान मनोज कुर्रे के अनुसार, उनके बेटे अरमान ने गांव की युवती शशि से प्रेम विवाह किया था। यह शादी शशि के चाचा लक्ष्मण जगत को मंजूर नहीं थी और वह लंबे समय से रंजिश पाले हुए था। बुधवार दोपहर मनोज खेत से लौट रहे थे। जैसे ही वे लक्ष्मण जगत के घर के सामने पहुंचे, आरोपी ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मनोज के विरोध करने पर लक्ष्मण घर के भीतर गया, टंगिया निकालकर लाया और मनोज पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचे और बाद में परिवार के साथ थाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई चकरभाठा पुलिस ने मनोज की शिकायत के आधार पर आरोपी लक्ष्मण जगत के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस टीम निगरानी बढ़ा रही है।

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime
Scroll to Top