Birgaon

मेटल पार्क रोड बना हादसों का गढ़, स्ट्रीट लाइट बंद होने से बढ़ रहा खतरा

रायपुर। राजधानी रायपुर का मेटल पार्क इलाका, जो बिलासपुर हाइवे को उरला औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ता है, बदहाल सड़कों और अंधेरे के कारण हादसों का केंद्र बन चुका है। यह क्षेत्र रावाभाठा थाना क्षेत्र में आता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि गड्ढों और मुरुम की काली धूल के कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से यहां स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। अंधेरा इतना गहरा रहता है कि सड़क किसी जंगल जैसी प्रतीत होती है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र के लोग रात 8 बजे के बाद घर से निकलने से डरते हैं। भारी वाहन और ट्रक लगातार गुजरते रहते हैं, जिनके बीच छोटी गाड़ियों को चलाना मुश्किल हो जाता है। राहगीरों का आरोप है कि रात के समय अंधेरे की वजह से कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं और लोगों की जान तक जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद क्षेत्रीय विधायक मोतीलाल साहू और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। लोगों का कहना है

मेटल पार्क रोड बना हादसों का गढ़, स्ट्रीट लाइट बंद होने से बढ़ रहा खतरा Read Post »

Accident, Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

उरला स्वास्थ्य केंद्र के पास गणेश पंडाल गिरा, विवाद के कारण नहीं मिला सहारा

रायपुर। उरला स्वास्थ्य केंद्र के पास श्रीराम गणेश उत्सव समिति का पंडाल रविवार देर रात तेज बारिश और आंधी के चलते गिर गया। जानकारी के मुताबिक, पिछले 20–25 वर्षों से यहां गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही है, लेकिन इस बार आयोजन स्थल को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। समिति सदस्यों का कहना है कि पहले पंडाल अस्पताल की दीवार से थोड़ी दूरी छोड़कर बनाया जाता था, जिससे उसे सहारा मिल जाता था और मजबूती बनी रहती थी। मगर इस बार अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय पार्षद ने दीवार को सड़क की ओर बढ़ाकर बनवा दिया, जिसके कारण आयोजन समिति को पंडाल लगाने के लिए सहारा नहीं मिल पाया। आयोजकों ने आरोप लगाया कि अगर अस्पताल और पार्षद की ओर से सहयोग मिलता और थोड़ी जगह दी जाती, तो पंडाल पहले की तरह सुरक्षित खड़ा रहता। मजबूरी में सड़क पर पंडाल खड़ा करना पड़ा और इसी वजह से वर्षों में पहली बार वह ढह गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। समिति ने प्रशासन से मांग की है कि परंपरा को बनाए रखने के लिए भविष्य में उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि इस तरह की परेशानी दोबारा न हो।

उरला स्वास्थ्य केंद्र के पास गणेश पंडाल गिरा, विवाद के कारण नहीं मिला सहारा Read Post »

Accident, Birgaon, Chhattisgarh

रायपुर में रावाभाठा क्षेत्र में खौफनाक हत्या, शव पर गंभीर चोटें और बंधे हाथ-पैर

रायपुर, 25 अगस्त 2025 – राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में सोमवार सुबह एक भयानक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। रामनगर स्थित मनीष ऑटो पार्ट्स के पीछे एक अज्ञात युवक का शव पाया गया। घटना स्थल का मुआयना करने पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और चेहरे पर गंभीर चोटें थीं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जानबूझकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया। सूचना मिलते ही खमतराई थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं ताकि किसी सुराग का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सुबह इलाके में इस प्रकार की वारदात देखकर सभी दहशत में हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि हत्या के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस बीच, खमतराई पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह घटना राजधानी रायपुर के लिए गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखी जा रही है। जांच टीम इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद है या फिर इसका कोई और कारण हो सकता है।

रायपुर में रावाभाठा क्षेत्र में खौफनाक हत्या, शव पर गंभीर चोटें और बंधे हाथ-पैर Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur

उरकुरा के अटल उद्यान में प्रमा फाउंडेशन का औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम संपन्नदिनांक: 20 जुलाई 2025 | स्थान: अटल उद्यान, उरकुरा

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रमा फाउंडेशन द्वारा उरकुरा स्थित अटल उद्यान में शनिवार को विशेष औषधीय पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत कई तरह के औषधीय पौधों का रोपण किया गया, जिससे न केवल क्षेत्र की हरियाली में वृद्धि हो, बल्कि लोगों को इन पौधों के औषधीय लाभों की जानकारी भी मिल सके। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों – सौरभ, गुलशन, दुर्गेश, भूपेन्द्र, मुकेश, चेतन, राजकुमार और मनीष जी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मनोयोग से श्रमदान किया। उनकी इस समर्पित सहभागिता के लिए संस्था ने हृदय से धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पियूष साहू ने बताया कि औषधीय पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ अनेक बीमारियों के उपचार में भी उपयोगी होते हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर ऐसे अभियानों से जुड़ें और प्रकृति के संरक्षण में भागीदार बनें। संदेश:“हर पौधा एक वरदान है – आज लगाइए, कल बचाइए।”

उरकुरा के अटल उद्यान में प्रमा फाउंडेशन का औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम संपन्नदिनांक: 20 जुलाई 2025 | स्थान: अटल उद्यान, उरकुरा Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत यहीं से होती है! TAEKWONDO TRAINING at ईश्वर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल, बिरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़)

✅ आत्मरक्षा | ✅ फिटनेस | ✅ आत्मनिर्भरता आज के दौर में बच्चों की सुरक्षा, आत्मविश्वास और फिटनेस कोई विकल्प नहीं — ये हर माता-पिता की ज़िम्मेदारी है। अब अपने बच्चे को बनाइए मानसिक रूप से निडर और शारीरिक रूप से मजबूत।हम लेकर आए हैं — कोरियन मार्शल आर्ट्स TAEKWONDO का विशेष प्रशिक्षण, जो देगा आपके बच्चे को सम्पूर्ण विकास का मंच: 🥋 ट्रेनिंग में शामिल हैं: 🎯 यह सिर्फ एक क्लास नहीं, बल्कि भविष्य के ओलंपिक, मेरिटसन और यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स चैम्पियनों की तैयारी है।प्रशिक्षण देंगे:👨‍🏫 श्री वीरेंद्र कुमार जी — अनुभवी और सर्टिफाइड कोच, जिन्होंने दर्जनों बच्चों को आत्मरक्षा से आत्मविश्वास तक की यात्रा कराई है। 🏆 13 जुलाई – TAEKWONDO COLOUR BELT EXAM 6 महीने की कठिन मेहनत और समर्पण के बाद बच्चों ने White, Green और Blue Belt परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया।उनकी टेक्निक, स्पीड और आत्मविश्वास ने सभी को प्रभावित किया। 📣 विशेष अतिथि:बजरंग दल के श्री रमन नायडू, भूपेंद्र सिंह, और शिवचरण साहू जी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। 📍 स्थान: ईश्वर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल, बिरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 अडमिशन के लिए पूर्व अनुमति आवश्यक है।👉 अभी संपर्क करें और अपने बच्चे को बनाएं आत्मनिर्भर, अनुशासित और निडर!

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत यहीं से होती है! TAEKWONDO TRAINING at ईश्वर पब्लिक हाई सेकेंडरी स्कूल, बिरगांव, रायपुर (छत्तीसगढ़) Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Education, Health, Raipur, Sports

Birgaon: Acholi दर्री तालाब की बदहाली से नाराज ग्रामीण, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों पर जताया आक्रोश

रायपुर |बिरगांव नगर निगम क्षेत्र के अछोली गांव में स्थित दर्री तालाब की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। तालाब चारों ओर से गंदगी से घिरा है, और उसका पानी हरा पड़ चुका है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधि तालाब की हालत सुधारने को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। विधायक और पार्षद के आश्वासन रह गए अधूरे ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय विधायक मोतीलाल साहू ने छह महीने पहले तालाब की सफाई कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वहीं, नगर निगम पार्षद राजवती निषाद पर भी लोगों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। नालियों का पानी और गंदगी पहुंच रही तालाब में तालाब अछोली गांव के लोगों के लिए स्नान और दैनिक उपयोग का प्रमुख स्रोत है। लेकिन इसमें अब आसपास के घरों का गंदा पानी, नालियों की गंदगी और कचरा जाकर मिल रहा है। इससे न केवल तालाब की सुंदरता नष्ट हो रही है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। अधूरी पड़ी लाइटिंग व्यवस्था तालाब के किनारों पर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना छह महीने पहले बनाई गई थी। खंभे लाने की तैयारी भी की गई थी, लेकिन अब तक न तो पोल लगाए गए और न ही लाइटें लगाई गईं। इसके चलते रात में अंधेरा छाया रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बुनियादी सुविधाओं का टोटा ग्रामीणों ने बताया कि भले ही अछोली गांव बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में आता है, लेकिन यहां की स्थिति किसी उपेक्षित गांव से कम नहीं है। साफ-सफाई, जल निकासी और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। ग्रामीणों की मांग गांववासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वे चाहते हैं कि: ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन की राह भी अपना सकते हैं।

Birgaon: Acholi दर्री तालाब की बदहाली से नाराज ग्रामीण, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों पर जताया आक्रोश Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur, State, Top News

रायपुर के उरला गुमा में डामर फैक्‍ट्री में भीषण आग, 5 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें – बड़ा हादसा टला

रायपुर, 14 जून। राजधानी रायपुर के उरला गुमा, औद्योगिक क्षेत्र स्थित Western Tar Production Pvt. Ltd. नामक डामर निर्माण इकाई में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सुबह करीब 11:30 बजे लगी आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें 5 किलोमीटर दूर तक साफ दिखाई दे रही थीं। इस घटना के चलते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार, कंपनी छोटी इकाई है, जहां न तो फायर सेफ्टी गार्ड तैनात था और न ही अंदरूनी स्तर पर आग बुझाने के कोई समुचित इंतजाम थे। आग लगते ही आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों ने तत्परता दिखाई और अपनी दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजीं। इससे स्थिति पर शुरुआती स्तर पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलने के कुछ समय बाद 112 इमरजेंसी सेवा की टीम भी मौके पर पहुँच गई। इसके साथ ही इलाके की सभी उपलब्ध दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जल चुका था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आग फैक्ट्री के ऑयल टैंक में लगी थी, जिससे तेजी से पूरी यूनिट चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी कर्मचारी हताहत नहीं हुआ और किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। इस दुर्घटना ने एक गंभीर सवाल भी खड़ा कर दिया है – जब यह इलाका एक मान्यता प्राप्त औद्योगिक क्षेत्र है, तो फिर इन फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं? यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो यह घटना एक बड़ी औद्योगिक त्रासदी का रूप ले सकती थी। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जिला प्रशासन और उद्योग विभाग इस मामले को गंभीरता से लेंगे और भविष्य में इस तरह की लापरवाह फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

रायपुर के उरला गुमा में डामर फैक्‍ट्री में भीषण आग, 5 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें – बड़ा हादसा टला Read Post »

Accident, Birgaon, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News

बिरगांव: सर्वोदय होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पार्षदों की सक्रियता से हुआ खुलासा

बिरगांव, 7 जून – बिरगांव के चर्चित सर्वोदय होटल में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का आज दोपहर करीब 1:30 बजे भंडाफोड़ किया गया। स्थानीय वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद पुत्र राजू सिन्हा और वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद डिकेन सिन्हा को पिछले कई दिनों से इस अवैध गतिविधि की जानकारी मिल रही थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद दोनों पार्षदों ने मौके पर छापा मारा। होटल में देह व्यापार का काम खुलेआम चलते देख इसकी सूचना तत्काल 112 नंबर और उरला थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर होटल संचालक गणेश समेत दो महिलाओं और एक पुरुष को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उरला थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर ने बताया कि होटल में अवैध देह व्यापार चलने की पुष्टि होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। पूछताछ के बाद यह स्पष्ट किया जाएगा कि वहां रुके लोग किस आधार पर होटल में ठहरे थे और उनकी संलिप्तता क्या है। पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है। पार्षद डिकेन सिन्हा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने पुलिस को अवैध शराब बिक्री की जानकारी दी थी, जिस पर कार्रवाई भी की गई थीऔर अब सर्वोदय  होटल में देह व्यापार सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सरवोदय होटल को तत्काल सील कर बंद किया जाए, क्योंकि यह क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

बिरगांव: सर्वोदय होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पार्षदों की सक्रियता से हुआ खुलासा Read Post »

Birgaon, Crime, Raipur, Top News

बिरगांव में दिनदहाड़े ठेलेवाले पर हमला, पुलिस मूकदर्शक

अवैध वसूली में असफल होने पर युवक ने किया धारदार हथियार से वार, घायल की कमाई भी लूटी रायपुर/बिरगांव: राजधानी के बिरगांव क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कानून व्यवस्था तार-तार हो गई, जब खुलेआम एक फुटपाथ पर ठेले में फल बेचने वाले पर जानलेवा हमला किया गया। घटना बुधवारी बाजार के सामने दोपहर करीब 2 बजे हुई, जहां सुरेंद्र गुप्ता पर इलाके के कुख्यात असामाजिक तत्व राहुल भुंकार (उम्र 25) ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल ने सुरेंद्र से अवैध वसूली के तहत शराब के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर कहासुनी के दौरान राहुल ने सुरेंद्र पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनके चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें लगीं। हमले के तुरंत बाद सुरेंद्र उरला थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस द्वारा कोई तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। इस लापरवाही के चलते आरोपी का मनोबल और बढ़ गया और वह शाम 5 बजे फिर घटनास्थल पर लौट आया। इस बार उसने सुरेंद्र से ₹3000 की कमाई भी लूट ली और दोबारा मारपीट की। स्थानीय लोगों में उबाललगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से क्षेत्र में भय का माहौल है। व्यापारियों और आम नागरिकों का कहना है कि बिरगांव में असामाजिक तत्व बेखौफ हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जनता की मांगस्थानीय निवासियों ने मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उस पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाले समय में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

बिरगांव में दिनदहाड़े ठेलेवाले पर हमला, पुलिस मूकदर्शक Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का आरटीओ घेराव

रायपुर, 27 मई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने में हो रही अनियमितताओं, अव्यवस्था और वाहन मालिकों की समस्याओं को लेकर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रायपुर आरटीओ कार्यालय का घेराव किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेसजन के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक और वाहन मालिक शामिल हुए। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, जनसेवक पंकज शर्मा और कनहैया अग्रवाल ने आंदोलन का नेतृत्व किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था है। प्रदेश में लगभग 40 लाख वाहनों में नंबर प्लेट बदली जानी है, जिनमें अकेले रायपुर जिले में 10 लाख वाहन शामिल हैं। लेकिन अब तक मात्र 10 प्रतिशत काम ही हो पाया है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जिससे आम नागरिकों में आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री (जिनके पास परिवहन विभाग का प्रभार भी है) के नाम आरटीओ के माध्यम से ज्ञापन सौंपा और सात प्रमुख मांगें रखीं: कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को प्रदेशभर में विस्तारित किया जाएगा। आरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पूरे प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का आरटीओ घेराव Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur
Scroll to Top