Bhilai / Durg

अनजान नंबर पर क्लिक कर दो प्रोफेसरों ने गंवाए 90 हजार रुपये, साइबर ठगी का शिकार हुए बीआईटी के स्टाफ

बीआईटी के प्राचार्य, डीन और कई प्रोफेसरों को साइबर ठगों ने अपना निशाना बनाया है। शुक्रवार को कॉलेज के कई स्टाफ के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल और मैसेज आए, जिन्हें क्लिक करने से कुल दो प्रोफेसर 90 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर को ब्ल्यू डॉट नाम के एक नंबर से कॉल आया, जिसमें पार्सल आने की बात कही गई लेकिन पता न मिलने की बात कही गई। इसके बाद भेजे गए लिंक को जब दो प्रोफेसरों ने क्लिक किया तो उनके मोबाइल में गड़बड़ी होने लगी और उनका व्हाट्सऐप बंद हो गया। इसके बाद प्रोफेसर अभिजित दास और हीना मिश्रा ने सोच कर कि उनके साथी रुपए मांग रहे हैं, गूगल पे के जरिए 45-45 हजार रुपये साइबर ठगों के अकाउंट में भेज दिए। बीआईटी के डीन संतोष सार ने बताया कि कॉलेज के कई स्टाफ को इस ब्लू डॉट नंबर से ऐसे कॉल आए, जिसमें प्रोफेसर मौसम शर्मा, अभिजित दास, हीना मिश्रा, अनुपम अग्रवाल, अभिषेक वर्मा, सुनील और सक्सेना के मोबाइल को हैक कर लिया गया है। ठगी की शिकायत संबंधित अधिकारियों को 1930 नंबर पर दर्ज कराई गई है। साइबर एक्सपर्ट्स ने इस घटना को गंभीर बताया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है कि वे अनजान नंबर या लिंक पर कभी क्लिक न करें, खासकर जब उन्हें संदिग्ध संदेश आए।

अनजान नंबर पर क्लिक कर दो प्रोफेसरों ने गंवाए 90 हजार रुपये, साइबर ठगी का शिकार हुए बीआईटी के स्टाफ Read Post »

Bhilai / Durg

सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, कारोबारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

भिलाई। सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में मोटे मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 1.50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुंबई स्थित संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड के संचालक प्रेमजीत शर्मा के रूप में हुई है। इस मामले की शिकायत भिलाई के दिघवा निवासी जसमिंदर सिंह ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्रेमजीत शर्मा ने नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाया। इस झांसे में आकर जसमिंदर सिंह ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये निवेश कर दिए। हालांकि, निवेश के बाद आरोपी ने नेपाल में भारी बारिश के कारण प्रोजेक्ट बंद हो जाने की बात कही और नया अनुबंध नाइजीरिया में होने का दावा किया। लेकिन जब नाइजीरिया प्रोजेक्ट के दस्तावेजों की जांच हुई, तो वे भी फर्जी निकले। शिकायत की पुष्टि के बाद स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधु अपनी टीम के साथ बिहार पहुंचे और आरोपी प्रेमजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, कारोबारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार Read Post »

Bhilai / Durg
Scroll to Top