Accident

होली पर रायपुर में हाई अलर्ट: 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, ड्रोन से निगरानी; 3 हजार जवान रहेंगे तैनात

रायपुर। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए राजधानी रायपुर में पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। हुड़दंग और अव्यवस्था रोकने के लिए इस बार आसमान से लेकर सड़कों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार मॉनिटरिंग होगी और हर गतिविधि की जानकारी कंट्रोल रूम तक पहुंचती रहेगी। पुलिस कमिश्नरेट ने शहर को तीन अलग-अलग सेक्टरों में बांट दिया है। किसी भी विवाद, झगड़े या आपात सूचना पर अधिकतम पांच मिनट के भीतर पुलिस बल मौके पर पहुंचेगा। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार शाम से बुधवार शाम तक 3 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल सवारी पर सख्ती होली के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी। यातायात पुलिस ने शहरभर में 60 से ज्यादा चेकिंग पॉइंट बनाए हैं। करीब 500 ट्रैफिक जवान प्रमुख चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगे। तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों और तीन सवारी बैठाकर घूमने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन जब्त कर सीधे थाने भेजा जाएगा और चालक को पैदल घर लौटना पड़ सकता है। सिविल ड्रेस में रहेगी क्राइम ब्रांच अवैध शराब और नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की 150 सदस्यीय टीम सादे कपड़ों में तैनात रहेगी। यह टीम संदिग्ध गतिविधियों और अवैध बिक्री पर नजर रखेगी। त्योहार की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर का बयान रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने बताया कि डीसीपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी में शहर को तीन सेक्टरों में बांटा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से रिकॉर्डिंग की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर इसे साक्ष्य के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का रिस्पांस टाइम पांच मिनट तय किया गया है। साथ ही शहरवासियों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई है।

होली पर रायपुर में हाई अलर्ट: 5 मिनट में पहुंचेगी पुलिस, ड्रोन से निगरानी; 3 हजार जवान रहेंगे तैनात Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

परीक्षा देकर लौट रहे 12वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की जान चली गई। परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे छात्र को एक अज्ञात ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर देर रात तक चक्काजाम किया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लाखा निवासी नेम सिंह ठाकुर (18 वर्ष), पिता टीकाराम ठाकुर, गेरवानी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र था। उसका परीक्षा केंद्र तराईमाल स्कूल में बनाया गया था। शुक्रवार सुबह वह परीक्षा देने घर से निकला था। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बाइक से वापस लौट रहा था। तराईमाल और लाखा के बीच मुख्य मार्ग पर इरशाद ढाबा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्र के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को परिजन और ग्रामीण शव को लेकर गेरवानी स्थित घटनास्थल पहुंचे और सड़क पर शव रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि परीक्षा अवधि में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए, आरोपी ट्रेलर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। देर रात तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ग्राम लाखा और आसपास के कई गांवों के छात्र गेरवानी में पढ़ाई करते हैं और उनका परीक्षा केंद्र तराईमाल में है। इस हादसे के बाद अभिभावकों में भी भय और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

परीक्षा देकर लौट रहे 12वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, सर्जरी के बाद लौट रहे दंपती समेत 3 की मौत

रायपुर। राजधानी में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। विधानसभा थाना क्षेत्र में धान से लदा ट्रक अचानक एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और ड्राइवर की मौत हो गई। दंपती अस्पताल से सर्जरी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राजकुमार शर्मा (66) और उनकी पत्नी पद्मा शर्मा निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई है। कैब चालक का नाम प्रवीण बताया गया है। परिवार के बड़े बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक की थी, जिससे दंपती रायपुर से तिल्दा के लिए रवाना हुए थे। सर्जरी के बाद घर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार राजकुमार शर्मा 10 फरवरी से रायपुर के एमएमआई अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सफल बाइपास सर्जरी हुई थी। छुट्टी मिलने के बाद रविवार शाम वे पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही कार पुरानी विधानसभा के पास नरदहा क्षेत्र पहुंची, हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डीपीएस स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर के कारण कार की रफ्तार धीमी थी। उसी दौरान पीछे से आ रहा धान लदा ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। ब्रेकर पर झटका लगने से ट्रक का लॉकिंग हुक टूट गया और वह अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। ट्रक और धान की बोरियां एक साथ कार पर गिर गईं। आधे घंटे में दंपती ने तोड़ा दम हादसे में कैब चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर कार में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने के करीब आधे घंटे के भीतर दोनों ने दम तोड़ दिया। ट्रक ड्राइवर हिरासत में डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रक पलौद के धान केंद्र से दोंदेकला कुटकी की ओर जा रहा था। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के बड़े बेटे पुणे की एक एमएनसी में कार्यरत हैं, जबकि छोटा बेटा मनीष शर्मा रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़ा है। परिवार में शोक की लहर है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दों पर सवाल खड़े करता है।

रायपुर सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, सर्जरी के बाद लौट रहे दंपती समेत 3 की मौत Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर में NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या, भांठागांव की अवधपुरी कॉलोनी में घटना

रायपुर। राजधानी के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को एक नीट अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के रहने वाले पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला Raipur के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे की तलाशी ली गई है और कुछ सामान जब्त किया गया है। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

रायपुर में NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या, भांठागांव की अवधपुरी कॉलोनी में घटना Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Education, Raipur, State

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को तेज रफ्तार ने पांच जिंदगियां छीन लीं। रायपुर और बिलासपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के पीछे तेज गति को मुख्य कारण माना जा रहा है। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर पारागांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। टाटा विस्ता कार (CG 04 HD 2156) में सवार चार युवक महासमुंद से अपने रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे। वापसी के दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उछलकर बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में हर्ष कुमार देवांगन (21), राहुल देवांगन (20) और थानू सतनामी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिथलेश धीवर (23) गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू के मुताबिक, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहन हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 📍 बिलासपुर में आमने-सामने टक्कर – 2 की मौत बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक रेलकर्मी समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61) रेलवे में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे और कोटा रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। वे ड्यूटी के लिए निकले थे। जूना शहर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर शिव धनुहार (35) और कृष्णा धनुहार सवार थे, जो एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर के बाद सभी सड़क पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मनहरण कमल और शिव धनुहार की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्णा धनुहार को पहले रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की मौत Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News

अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ मंजरनशे में बाइक चला रहे युवक के साथ हादसा, पीछे बैठे दोस्त की मौत

अंबिकापुर के बिलासपुर चौक के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार 8 चक्का हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिर पड़े, जिनमें से एक युवक हाईवा की चपेट में आ गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र की है। फुटेज में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक से गिरे युवक के ऊपर से हाईवा गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के मुक्तिपारा निवासी दीपक मानिकपुरी (38) अपने दोस्त रवि के साथ बाइक से मणिपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे बिलासपुर चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी दौरान दीपक हाईवा के नीचे आ गया। हादसे में रवि भी घायल हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे नशे की हालत में बाइक चलाने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बाइक चालक की लापरवाही और नशे की पुष्टि हुई है। वहीं, हाईवा चालक की तेज रफ्तार और मौके से फरार होना भी गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। शहर में बढ़ते हिट एंड रन पर सवाल अंबिकापुर शहर और उसके प्रवेश मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार जानलेवा साबित हो रही है। रिंग रोड और व्यस्त इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही से हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अंबिकापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ मंजरनशे में बाइक चला रहे युवक के साथ हादसा, पीछे बैठे दोस्त की मौत Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Top News

बलौदाबाजार में स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, 6 लोग घायल

रायपुर सत्संग में शामिल होने जा रहा था परिवार, टायर फटने से हुआ हादसा बलौदाबाजार जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में 2 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बलौदाबाजार–रायपुर मुख्य मार्ग पर मल्लिन नाला के पास डोटोपाड इलाके में हुआ। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसडोल नगर के वार्ड क्रमांक 8 के रहने वाले पांच पुरुष और एक महिला स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर रायपुर में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 8 बजे मल्लिन नाला के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो का अगला बायां टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। नियंत्रण बिगड़ने के बाद स्कॉर्पियो सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक वाहन में फंसा, ग्रामीणों ने की मदद हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक वाहन के अंदर फंस गया था। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को दी गई। सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी सभी 6 घायलों को तुरंत बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बेहतर इलाज के लिए लवन स्थित उन्नत चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। अन्य 4 घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

बलौदाबाजार में स्कॉर्पियो-ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, 6 लोग घायल Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर में सेप्टिक टैंक के खुले गड्ढे में गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत

मकान मालिक पर FIR, 2025 में ऐसे हादसों में 3 बच्चों की जा चुकी है जान रायपुर में एक दर्दनाक हादसे में 5 साल की बच्ची की जान चली गई। बाथरूम में खोदे गए सेप्टिक टैंक के खुले गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला मोवा थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची की पहचान रिया महिलांग के रूप में हुई है। वह महासमुंद जिले के पटेवा गांव की रहने वाली थी और अपनी मौसी की गोदभराई कार्यक्रम में माता-पिता के साथ रायपुर आई थी। हादसे के वक्त वह टॉयलेट गई थी, जहां यह दुर्घटना हो गई। कैसे हुआ हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे रिया टॉयलेट गई थी। उस समय उसकी नानी भी पास में मौजूद थी, लेकिन पानी लाने के लिए बाहर चली गई। इसी दौरान बच्ची बाथरूम में पहुंची, जहां सेप्टिक टैंक के लिए खोदा गया गड्ढा बोरी से ढंका हुआ था। बच्ची का पैर बोरी में फंस गया और वह सीधे गड्ढे में गिर गई। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया और तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लापरवाही का आरोप, मकान मालिक पर केस पुलिस के अनुसार, मकान मालिक जीवनलाल कुर्रे ने किराएदारों की शिकायत पर चार दिन पहले बाथरूम में टॉयलेट का गंदा पानी निकालने के लिए गड्ढा खुदवाया था। इसके बाद गड्ढे को सुरक्षित रूप से बंद करने के बजाय केवल एक बोरी से ढक दिया गया था। बाथरूम में दरवाजा भी नहीं था, जिससे जगह खुली हुई थी। परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मौके पर जांच के दौरान यह भी सामने आया कि बाथरूम के बाहर एक और गड्ढा खोदा गया था, जिसे बिना ढके छोड़ दिया गया था। 2025 में ऐसे हादसों में 3 बच्चों की मौत रायपुर में खुले गड्ढों की वजह से बच्चों की जान जाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। प्रशासन और सुरक्षा पर सवाल लगातार हो रही इन घटनाओं ने खुले गड्ढों और निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़े नियमों की मांग कर रहे हैं।

रायपुर में सेप्टिक टैंक के खुले गड्ढे में गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर-आरंग NH-53 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने पिता-पुत्र और 6 साल के मासूम को कुचला, तीनों की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आरंग को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-53 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मुरुम लोड हाईवा ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में बिखर गए। मृतकों में एक 6 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। यह घटना आरंग थाना क्षेत्र के निसदा मोड़ के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मछली पकड़ने निकले थे, रास्ते में हो गया हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरंग के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री (40) और उनका बेटा मंगलू जलक्षत्री (28) शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के लिए घर से निकले थे। उनके साथ मंगलू का 6 वर्षीय बेटा तिलक जलक्षत्री भी मौजूद था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि बाइक रांग साइड से पुल की ओर जा रही थी। इसी दौरान महासमुंद की दिशा से आ रहा तेज रफ्तार मुरुम लोड हाईवा अनियंत्रित हो गया और सीधे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवा का टायर चढ़ा, मौके पर मौत प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद हाईवा का टायर उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया और शवों के कई हिस्से दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के बाद हाईवे पर चक्काजाम घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया, हालांकि वाहन वहीं छोड़ दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी की तलाश जारी सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराया। पुलिस ने सड़क पर बिखरे शवों के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। आरंग थाना पुलिस ने आरोपी हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया गया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

रायपुर-आरंग NH-53 पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने पिता-पुत्र और 6 साल के मासूम को कुचला, तीनों की मौत Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Crime, Raigarh, Top News

चाइनीज मांझे से बढ़ते हादसे: रायपुर में छात्र के गाल कटे, 34 टांके लगे, भिलाई में मजदूर गंभीर घायल

मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से रायपुर और भिलाई में कई गंभीर हादसे सामने आए हैं। इन घटनाओं ने प्रशासन की कार्रवाई और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रायपुर में छात्र गंभीर रूप से घायल रायपुर के पंडरी एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक घटना हुई, जहां छात्र संकल्प द्विवेदी चलती गाड़ी में चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। वह अपनी बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी मांझा सीधे उसके चेहरे में फंस गया। हादसे में छात्र के गाल गहराई से कट गए और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। डॉक्टरों को उसके चेहरे पर 34 टांके लगाने पड़े। हादसे में छात्र की बहन के हाथ भी कट गए। डॉक्टरों के अनुसार, चाइनीज मांझे से बने घाव स्थायी निशान छोड़ सकते हैं, इसलिए छात्र को प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई है। मंदिर जाते समय महिला घायल रविवार शाम रायपुर के लाखेनगर इलाके में एक महिला भी चाइनीज मांझे का शिकार हो गई। ब्राह्मणपारा निवासी नेहा यादव पैदल मंदिर जा रही थीं, तभी अचानक मांझा उनके चेहरे में उलझ गया। मांझा हटाने की कोशिश में उनके होंठ और अंगूठे में गहरे कट लग गए। महिला को तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उनके होंठ पर 10 टांके लगाए गए। भिलाई में मजदूर के गले में फंसा मांझा भिलाई में मकर संक्रांति के दिन साइकिल से घर लौट रहे एक ठेका श्रमिक के गले में चाइनीज मांझा उलझ गया। घायल की पहचान असलम (42 वर्ष), निवासी चांदनी चौक, कोहका के रूप में हुई है। असलम भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेता प्रतिपक्ष से मिला पीड़ित छात्र रायपुर की घटना के बाद घायल छात्र संकल्प द्विवेदी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मिला और मांग की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए। छात्र का कहना है कि निगम स्तर पर शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि पीड़ित को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर से चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रतिबंध के बावजूद बिक्री जारी गौरतलब है कि रायपुर नगर निगम की टीम ने 27 दिसंबर को शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया था। इसके बावजूद मकर संक्रांति पर हुए हादसों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध बिक्री अब भी जारी है। कानून में सख्त सजा का प्रावधान अधिवक्ता विपिन अग्रवाल के अनुसार, चाइनीज या नायलोन मांझे के उपयोग और बिक्री पर एक साल तक की सजा और पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वर्ष 2017 में इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था, फिर भी लापरवाही के चलते आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है।

चाइनीज मांझे से बढ़ते हादसे: रायपुर में छात्र के गाल कटे, 34 टांके लगे, भिलाई में मजदूर गंभीर घायल Read Post »

Accident, Raipur, Top News
Scroll to Top