December 2025

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी

रायपुर शहर में 18 और 19 दिसंबर को मांस–मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) और संत तारण तरण जयंती (19 दिसंबर) के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम ने यह प्रतिबंध लागू करने का आदेश जारी किया है। नगर निगम के अनुसार, इन दोनों दिनों में निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे और मांस–मटन की किसी भी तरह की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए जोन स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रतिबंध के दौरान किसी होटल, ढाबे या दुकान में मांस–मटन की बिक्री या भंडारण पाया गया, तो सामग्री जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आदेश का पालन करें, ताकि दोनों जयंती समारोह शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सकें।

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी Read Post »

Chhattisgarh, Top News

रायपुर: हनुमान मूर्ति खंडित मामले में 5 गिरफ्तार, जमीन विवाद बना वजह

रायपुर में हनुमान भगवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते आरोपी जेसीबी मशीन से मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे, इसी दौरान मूर्ति खंडित हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास स्थित धर्मनगर का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले की खाली जमीन पर चौरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार (15 दिसंबर) देर रात अरिहंत पारख अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर वहां पहुंचा और मूर्ति हटाने लगा। इसी प्रक्रिया में मूर्ति टूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि उस समय एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था। अगले दिन सुबह गुस्साए लोगों ने टिकरापारा थाने में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी:

रायपुर: हनुमान मूर्ति खंडित मामले में 5 गिरफ्तार, जमीन विवाद बना वजह Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले चुका है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआ में एक युवक की शादी से नाराज युवती के चाचा ने उसके ससुर पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? ग्राम कुंआ निवासी किसान मनोज कुर्रे के अनुसार, उनके बेटे अरमान ने गांव की युवती शशि से प्रेम विवाह किया था। यह शादी शशि के चाचा लक्ष्मण जगत को मंजूर नहीं थी और वह लंबे समय से रंजिश पाले हुए था। बुधवार दोपहर मनोज खेत से लौट रहे थे। जैसे ही वे लक्ष्मण जगत के घर के सामने पहुंचे, आरोपी ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मनोज के विरोध करने पर लक्ष्मण घर के भीतर गया, टंगिया निकालकर लाया और मनोज पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचे और बाद में परिवार के साथ थाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई चकरभाठा पुलिस ने मनोज की शिकायत के आधार पर आरोपी लक्ष्मण जगत के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस टीम निगरानी बढ़ा रही है।

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime

Raipur: BLO से मारपीट करने वाली महिला की गिरफ्तारी अब तक नहीं, कलेक्टोरेट में कर्मचारियों का विरोध

रायपुर के काली माता वार्ड में बीएलओ के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बावजूद आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने से बीएलओ कर्मियों में भारी रोष है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को कई बीएलओ कलेक्टोरेट पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सूत्रों के अनुसार, महिला ने बीएलओ से SIR फॉर्म घर तक पहुंचाने का आग्रह किया था। फॉर्म मिलने में देरी होने पर उसने पहले अपशब्द बोले और बाद में बीएलओ के साथ हाथापाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते कार्यभार और जिम्मेदारियों के बीच इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी महिला के व्यवहार की निंदा करते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Raipur: BLO से मारपीट करने वाली महिला की गिरफ्तारी अब तक नहीं, कलेक्टोरेट में कर्मचारियों का विरोध Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए पकड़ा है। रविवार रात डीपीएस चौक पर लगातार चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन को रोककर जांच की गई। बाइक पर लगे नंबर CG 07 LA 4822 को जब डेटाबेस में मिलान किया गया तो वाहन के चेसिस नंबर और पंजीयन विवरण आपस में मेल नहीं खाए। ऐप में दिख रही जानकारी भी बाइक से पूरी तरह भिन्न थी, जिससे चोरी और नंबर प्लेट फर्जी होने की आशंका बढ़ गई। वास्तविक मालिक की बाइक घर पर सुरक्षित मिली पुलिस ने नंबरी वाहन के असली मालिक से तत्काल संपर्क साधा। पता चला कि रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ी असली बाइक तो उनके घर पर ही खड़ी है और उन्होंने किसी को भी वाहन उपयोग की अनुमति नहीं दी थी। पूछताछ में चोरी की बाइक होने का खुलासा संदेह गहराने पर पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चोरी की बाइक पर ही चल रहा था और लंबे समय से किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर इसे इस्तेमाल कर रहा था। भिलाई नगर थाना को सौंपा गया मामला ट्रैफिक पुलिस ने युवक और बाइक को तुरंत पकड़कर भिलाई नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। थाना टीम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इस बाइक का उपयोग किन-किन घटनाओं में किया गया।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

बिलासपुर में प्रार्थना सभा के दौरान बाइबिल मिलने पर हंगामा, बिना अनुमति कार्यक्रम; तीन पर FIR

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा के बहाने कथित धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में आयोजित इस सभा में पुलिस को 30 से अधिक लोगों के पास बाइबिल मिली। आयोजन की सूचना पर बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। ग्राम चिल्हाटी के अटल चौक निवासी अनिता नायक के घर बुधवार को यह प्रार्थना सभा रखी गई थी। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवतियां मौजूद थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उपस्थित व्यक्तियों को लुभावने प्रस्ताव देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विरोध के बाद पहुंची पुलिस प्रार्थना सभा की खबर मिलते ही बजरंग दल के नारायण पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने की स्थिति बनी तो पचपेड़ी पुलिस भी स्थल पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि कार्यक्रम के लिए बाहरी जिले से पास्टर बुलाया गया था, लेकिन किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति सभा, तीन लोगों पर केस दर्ज पुलिस ने पहले आयोजक और पास्टर से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, परंतु कुछ भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने अनिता नायक (32), अम्बद देवदास (52) निवासी बलौदाबाज़ार और जे. प्रभाकर राव (38) निवासी बलौदाबाज़ार को हिरासत में लिया।पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ धारा 299 और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभा के बाद भोजन की व्यवस्था, प्रलोभन का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सभा के बाद भोजन की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इकट्ठा किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों को लेकर गांव में भारी नाराज़गी है और भविष्य में इस तरह की गतिविधियाँ नहीं होने दी जाएँगी।

बिलासपुर में प्रार्थना सभा के दौरान बाइबिल मिलने पर हंगामा, बिना अनुमति कार्यक्रम; तीन पर FIR Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Top News

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई, 50 स्थानों पर छापेमारी जारी

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने लोहा और स्टील से जुड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जिलों में स्पंज आयरन, स्टील रोलिंग मिल, पावर प्लांट संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक CRPF जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। सभी ठिकानों पर वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। जमीन खरीद-फरोख्त में शामिल कारोबारियों के घर और दफ्तर भी सर्च ऑपरेशन की सूची में हैं। 5 दिन पहले हुई थी ED की बड़ी रेड 30 नवंबर को मेडिकल कॉलेजों की मान्यता से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले में ED ने देशभर के 8 राज्यों में छापे मारे थे, जिनमें रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज भी शामिल था।इस दौरान ED ने मोबाइल फोन, DVR, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल सबूत जब्त किए थे। कॉलेज के डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी से पूछताछ भी की गई थी और बैंक खातों का विवरण मांगा गया था। सभी डिजिटल डिवाइस की जांच तकनीकी टीम कर रही है। 11 दिन पहले ACB–EOW ने 19 ठिकानों पर दी थी दबिश 24 नवंबर को ACB और EOW की टीमों ने शराब घोटाले और DMF फंड से जुड़े मामलों में संयुक्त कार्रवाई की थी। रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और दुर्ग में कुल 19 ठिकानों पर तड़के सुबह छापेमारी की गई। DMF मामले में हरपाल सिंह अरोड़ा और उनसे जुड़े ठेकेदारों के 11 ठिकानों पर सर्च की गई थी। वहीं शराब घोटाले में जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़े रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर के कई स्थानों पर दबिश दी गई थी।

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई, 50 स्थानों पर छापेमारी जारी Read Post »

Bhilai / Durg, Bilashpur, Chhattisgarh, Crime, Raigarh, Raipur, State, Top News

बीजापुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

विश्व दिव्यांग दिवस पर बीजापुर में समग्र शिक्षा–समावेशी शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित कन्या आदर्श गुरुकुल आवासीय विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम में चारों विकासखंडों से दिव्यांग बच्चे, उनके शिक्षक, अभिभावक और पालक बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, ट्रायसाइकिल रेस, मटका फोड़, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, निबंध लेखन और एकल गीत जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ हिस्सेदारी कर अपनी क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बीजापुर की अध्यक्ष गीता सोम पुजारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उपाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान तथा पार्षद सत्यवती परतागिरी विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।

बीजापुर में विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा Read Post »

Bijapur, Chhattisgarh, Education, Raipur, Top News

रायगढ़ RPF गोलीकांड: हेड कॉन्स्टेबल को कनपटी पर मारी गोली, आरोपी पहले भी जा चुका है जेल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट में सोमवार तड़के हुए गोलीकांड में हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा की मौत हो गई। उनके ही साथी हेड कॉन्स्टेबल कुमार सिंह लादेर ने पोस्ट के कांच वाले दरवाजे के बाहर से तीन गोलियां चलाईं, जो सीधे मिश्रा की कनपटी से भीतर जाकर गले तक पहुंच गईं। इसके बाद उसने दरवाजा खोलकर एक और फायर किया, जो दाईं आंख के पास से छूकर निकल गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर कांच पर गोली के छेद, खून के निशान, एक जिंदा कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद किए। मिश्रा का शव कुर्सी पर ही मिला था, जबकि आरोपी वहीं पास में बैठा मिला। RPF के अन्य जवान पहुंचे तो आरोपी ने खुद कबूल किया कि उसने गोली चलाई है। बाद में GRP ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दोनों बैचमेट थे, देर रात हुई बहस के बाद चली गोलियां जानकारी के मुताबिक मृतक पीके मिश्रा रीवा (मध्य प्रदेश) के निवासी थे, जबकि आरोपी कुमार सिंह लादेर जांजगीर-चांपा के भाटापारा इलाके का रहने वाला है। दोनों एक ही बैच के थे और उस रात दोनों की संयुक्त ड्यूटी थी।सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4 बजे किसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर लादेर ने ड्यूटी पर रखी पिस्टल उठाकर मिश्रा पर चार राउंड फायर कर दिए। मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे प्लेटफॉर्म पर तैनात दो जवान—पी. खलखो और जीपी यादव—ने गोली की आवाज सुनकर तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। 3.5 साल से रायगढ़ में थे तैनात मिश्रा, परिवार भी यहीं रहता था पीके मिश्रा लगभग ढाई–तीन साल पहले अनूपपुर से रायगढ़ ट्रांसफर हुए थे। उनकी पत्नी और बेटी रायगढ़ में रहती थीं, जबकि बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है।आरोपी लादेर भी अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रायगढ़ में रहता था, जबकि दो अन्य बच्चे जांजगीर में परिवार के पास रहते हैं। 2019 में भी पोस्ट प्रभारी को तलवार दिखाकर धमकाया था, दो साल रहा जेल में जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लादेर पहले भी हिंसक व्यवहार की वजह से सुर्खियों में रह चुका है। DSP एसएन अख्तर के अनुसार आरोपी का यह पुराना इतिहास उसे मानसिक रूप से अस्थिर या हिंसक प्रवृत्ति का संकेत देता है।. फॉरेंसिक रिपोर्ट: तीन गोलियां सिर में आर-पार, एक आंख के पास से गुजरी फॉरेंसिक विशेषज्ञ पीएस भगत ने बताया: प्रारंभिक जांच में साफ है कि आरोपी ने पहले बाहर से फायर किया और फिर दरवाजा खोलकर आखिरी गोली चलाई। मृतक का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का अंतिम कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

रायगढ़ RPF गोलीकांड: हेड कॉन्स्टेबल को कनपटी पर मारी गोली, आरोपी पहले भी जा चुका है जेल Read Post »

Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

इस बार CG-बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से, 10वीं में छात्रों की संख्या घटी; 12वीं में बढ़ी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार पंजीयन आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जहां 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या में कमी दर्ज हुई है, वहीं 12वीं में छात्रों का रुझान बढ़ा है। मंडल ने परीक्षा संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट परीक्षाएं 1 जनवरी से आयोजित की जाएंगी। पंजीयन आंकड़े: किस कक्षा में कितने विद्यार्थी? कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं पिछले साल के मुकाबले 10वीं में दर्ज हुए छात्रों की संख्या 12वीं से 11,478 कम है। इस बार परीक्षाएं एक सप्ताह पहले– 20 फरवरी से शुरू पहले बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होती थीं, लेकिन इस बार तारीख आगे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गई है। परीक्षा शेड्यूल जारी हो चुका है। परीक्षा पहले होने के कारण प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी इस बार 10 दिन पहले यानी 1 जनवरी से शुरू होंगी। 10 साल बाद बड़ा बदलाव— नया ब्लू प्रिंट लागू नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का पैटर्न पूरी तरह बदला गया है।नए ब्लू प्रिंट के अनुसार: कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट परीक्षा 1 जनवरी से होगी। पिछले वर्ष का परिणाम

इस बार CG-बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से, 10वीं में छात्रों की संख्या घटी; 12वीं में बढ़ी Read Post »

Chhattisgarh, Education, Raipur
Scroll to Top