December 2025

PM आवास योजना में गड़बड़ी का मामला, एक की जमीन पर दूसरे के नाम से बना मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितताओं को लेकर पंचायत विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। ताजा मामला बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की जमीन पर किसी अन्य के नाम से पीएम आवास स्वीकृत कर मकान बना दिया गया। जानकारी के अनुसार, जमीन के वास्तविक मालिक ने जब इस फर्जीवाड़े की शिकायत ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से की, तो उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इतना ही नहीं, मकान को हटाने के लिए आवेदन देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मजबूरन जमीन मालिक को राजस्व विभाग से लेकर पंचायत विभाग तक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत प्रदेश में लगभग 18 लाख आवासों का निर्माण किया जाना है। फर्जी तरीके से किया गया आवास स्वीकृत पीड़ित डोमार देवांगन ने बताया कि पलारी के ग्राम जंगलोर में उनकी मां बसंती देवांगन के नाम पर दो डिसमिल जमीन दर्ज है। इसी में से एक डिसमिल जमीन पर गांव के ही सुकवारो देवांगन के नाम से पीएम आवास स्वीकृत कर मकान बना दिया गया। आरटीआई के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों से यह सामने आया है कि आवास स्वीकृति में नियमों की अनदेखी की गई। दस्तावेजों के मुताबिक, सुकवारो देवांगन के नाम से भरे गए फॉर्म में जमीन से संबंधित सभी कॉलम निरंक दर्शाए गए हैं। न तो जमीन के कोई वैध दस्तावेज लगाए गए और न ही किसी तरह का सर्वे कराया गया। इसके बावजूद किसी और की जमीन पर उनके नाम से आवास स्वीकृत कर निर्माण कर दिया गया। हटाने का आवेदन, लेकिन कार्रवाई नहीं डोमार देवांगन ने बताया कि उन्होंने मकान हटाने के लिए दो से तीन बार ग्राम पंचायत और पंचायत विभाग में आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब उन्होंने राजस्व विभाग में कब्जा हटाने और अपने मालिकाना हक को लेकर आवेदन किया है, ताकि उन्हें अपनी जमीन वापस मिल सके।

PM आवास योजना में गड़बड़ी का मामला, एक की जमीन पर दूसरे के नाम से बना मकान Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

देर रात फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में हुड़दंग, पुलिस रेड में 22 युवक-युवतियां पकड़े गए

राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में देर रात तक चल रही अवैध पार्टी पर पुलिस ने छापा मारकर 22 लोगों को पकड़ा है। इनमें 15 युवक और 7 युवतियां शामिल हैं। मौके पर बिना अनुमति शराब परोसी जा रही थी और तेज आवाज में साउंड सिस्टम चलाया जा रहा था, जिससे आसपास के लोग परेशान थे। पुलिस को बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात सूचना मिली कि पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में रात 3 बजे तक बर्थडे पार्टी के नाम पर हंगामा किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापा मारा। पुलिस के अनुसार, पार्टी में शामिल युवक-युवतियां नशे में थे और समझाइश के बावजूद हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पार्टी बंद कराई। मौके से 15 युवक और 7 युवतियों को पकड़ा गया, जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फार्म हाउस संचालक भी गिरफ्तार देर रात तक पार्टी कराने और अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में जेडी फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आउटर इलाके में बढ़ रहा अवैध धंधा पुलिस का कहना है कि शहर के आउटर क्षेत्रों में स्थित कई फार्म हाउस अवैध गतिविधियों का अड्डा बनते जा रहे हैं। यहां संगठित रूप से जुआ, शराब पार्टी और हुक्का पार्टी का आयोजन किया जाता है। इससे पहले भी पुलिस गवली स्थित एक फार्म हाउस में छापा मार चुकी है, जहां जुआ संचालित किया जा रहा था। रिंग रोड-3 और पिरदा इलाके में किराए की जमीन पर कई कबाड़ी, सट्टा और पेट्रोल-डीजल माफिया सक्रिय हैं। पुलिस लगातार इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

देर रात फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी की आड़ में हुड़दंग, पुलिस रेड में 22 युवक-युवतियां पकड़े गए Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

20 दिसंबर से स्थायी रूप से बंद होगा यह रेलवे फाटक, जानिए रेलवे के फैसले की वजह

रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले एक व्यस्त मार्ग पर स्थित संपर्क फाटक संख्या 404 को 20 दिसंबर 2025 से हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर बैकुंठ–सिलियारी सेक्शन में लंबे समय से बन रहा रोड अंडर ब्रिज (RUB) अब पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किलोमीटर संख्या 802/21-23 पर स्थित फाटक संख्या 404 को यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद किया जाएगा। फाटक की जगह बनाए गए आधुनिक रोड अंडर ब्रिज को 20 दिसंबर 2025 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे रेल और सड़क दोनों तरह के यातायात को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सकेगा। जाम और हादसों से मिलेगी राहत हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर होने के कारण इस फाटक से रोजाना कई एक्सप्रेस और मालगाड़ियां गुजरती थीं। इसके चलते फाटक बार-बार और लंबे समय तक बंद रहता था, जिससे लोगों को भारी जाम, समय की बर्बादी और दुर्घटनाओं की समस्या झेलनी पड़ती थी। कई मौकों पर एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाएं भी प्रभावित होती थीं। रोड अंडर ब्रिज के शुरू होने से इन सभी परेशानियों से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा RUB के चालू होते ही बैकुंठ, सिलियारी और आसपास के गांवों के लोगों को बिना रुके आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे के इस फैसले को क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। रेलवे की जनता से अपील रायपुर रेल मंडल ने लोगों से अनुरोध किया है कि 20 दिसंबर 2025 के बाद फाटक संख्या 404 का उपयोग न करें और केवल रोड अंडर ब्रिज से ही आवागमन करें। साथ ही रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की भी अपील की गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक साबित होगा।

20 दिसंबर से स्थायी रूप से बंद होगा यह रेलवे फाटक, जानिए रेलवे के फैसले की वजह Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला पत्रकार, हालत नाजुक

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला पत्रकार को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं गायत्री सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें कमल विहार स्थित वीवाई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, 18 दिसंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे गायत्री सिंह स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया, जिससे दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों के अनुसार, जिस पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ा था, उसे सर्जरी के जरिए हटाने की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरे पैर में भी ब्लड सर्कुलेशन नहीं होने की स्थिति बनी हुई है, जिसे लेकर चिकित्सक लगातार निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल गायत्री को 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद घायल महिला को पहले मेकाहारा के कैजुअल्टी ट्रॉमा यूनिट में ले जाया गया, इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। इस घटना को लेकर परिवार के साथ-साथ मीडिया जगत में भी गहरी चिंता और आक्रोश है। सभी ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रायपुर: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई महिला पत्रकार, हालत नाजुक Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, Top News

रायपुर में आपसी रंजिश का हिंसक रूप: छात्र पर जानलेवा हमला, एक युवक व तीन नाबालिग हिरासत में

रायपुर के दुर्गा कॉलेज के सामने आपसी विवाद के चलते एक छात्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक युवक और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने छात्र प्रखर अवधिया पर स्टीक, चाकू और पेचकस से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल छात्र को उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी धनराज सोनी उर्फ वासु (19 वर्ष) सहित तीन नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को स्वीकार किया, जिसके बाद उनके कब्जे से चाकू, लोहे का स्टीक, पेचकस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। चाकू बेचने वाले दुकानदार पर भी गिरी गाज जांच में सामने आया कि हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू गोलबाजार स्थित एक दुकान से खरीदा गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालक के पास से 5 अमानक चाकू जब्त किए और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध और अमानक हथियारों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रायपुर में आपसी रंजिश का हिंसक रूप: छात्र पर जानलेवा हमला, एक युवक व तीन नाबालिग हिरासत में Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

Telegram पर बिक रहे प्राइवेट और इंटिमेट वीडियो, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के कपल्स की वीडियो का रेट अधिक

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बंग्ला कपल का इंटिमेट वीडियो काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो कपल ने खुद अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह करोड़ों लोगों के मोबाइल तक पहुँच गया। भास्कर की पड़ताल में यह सामने आया कि ऐसे वीडियो केवल एक घटना नहीं हैं। टेलीग्राम पर खुलेआम बिक रहे प्राइवेट वीडियोजांच में पता चला कि टेलीग्राम पर केवल 100 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की कीमत पर सैकड़ों कपल्स के इंटिमेट वीडियो बेचे जा रहे हैं। दलाल इन वीडियो को अलग-अलग ग्रुप के लिंक के जरिए कस्टमर तक पहुँचाते हैं। इन वीडियो में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बंगाल, दिल्ली, पंजाब, यूपी और बिहार के कपल्स शामिल हैं। सिर्फ कपल्स के ही नहीं, 14 साल की बच्चियों से लेकर 40 साल की महिलाओं के न्यूड वीडियो भी दलालों के पास मौजूद हैं। अधिकांश वीडियो सीधे मोबाइल से लीक हुए हैं। ग्रुप और लोकेशन के हिसाब से रेटभास्कर ने एक दलाल उज्जवल से संपर्क किया, जो खुद कॉलेज स्टूडेंट है। उसने बताया कि वीडियो का रेट आयु समूह और लोकेशन पर निर्भर करता है। 14 से 25 साल की लड़कियों के वीडियो की कीमत 200–400 रुपए, जबकि अन्य आयु समूह का 100–200 रुपए है। छत्तीसगढ़ के कपल्स या लड़कियों के वीडियो की मांग अधिक होने के कारण उनका रेट भी ज्यादा होता है। कैसे लीक होते हैं वीडियो?उज्जवल ने बताया कि ज्यादातर मामलों में वीडियो लड़के ही अपने दोस्तों को भेजते हैं, और फिर वीडियो वायरल हो जाता है। कभी-कभी वीडियो इरादतन वायरल करने के लिए रिकॉर्ड किया जाता है। इसके अलावा, रिवेंज पोर्न और साइबर क्राइम के जरिए भी वीडियो लीक होते हैं। चाइल्ड पोर्न का भयावह डेटाजांच में यह भी सामने आया कि कुछ सर्वर पर 5000 से अधिक बच्चों के पोर्न वीडियो मौजूद हैं, जिनकी उम्र 8 से 14 साल के बीच है। ये वीडियो भी टेलीग्राम के जरिए सेल और शेयर किए जा रहे हैं। सेल्फ प्लेजर के लिए वीडियो रिकॉर्ड करना और साइकोलॉजिकल पहलूकई लोग खुद की यौन गतिविधियों का वीडियो रिकॉर्ड करते हैं ताकि उसे देखकर यौन उत्तेजना मिल सके। इसे मनोवैज्ञानिक भाषा में कटोप्ट्रोनोफिलिया कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब यह आपसी सहमति और निजी सीमा के भीतर हो, तो इसे मानसिक रोग नहीं माना जाता। लेकिन अगर इसमें ब्लैकमेल, दबाव या डर शामिल हो, तो यह मानसिक और कानूनी समस्या बन सकती है। साइबर सुरक्षा और प्राइवेसी चेतावनीसाइबर एक्सपर्ट अक्षय बाजपेयी ने बताया कि मोबाइल निजी हो सकता है, लेकिन उसमें मौजूद डेटा हमेशा सुरक्षित नहीं होता। एक छोटी गलती से आपका डेटा थर्ड पार्टी के हाथ लग सकता है। इसलिए अगर कोई अपने या अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करता है, तो प्राइवेसी का खतरा हमेशा रहता है। भारत में कानूनी प्रावधानभारत में ऑनलाइन पोर्न देखना गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन इसे बनाना, प्रकाशित करना और फैलाना अपराध है। IT एक्ट 2000 के सेक्शन 67 और 67A के तहत दोषियों को 3 साल की जेल और 5 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा IPC के सेक्शन 292, 293, 500, 506 और POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई होती है। इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के उपाय

Telegram पर बिक रहे प्राइवेट और इंटिमेट वीडियो, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के कपल्स की वीडियो का रेट अधिक Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Crime, Top News

रायपुर में स्वदेशी मेला का आयोजन, 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगी भव्य प्रस्तुति

रायपुर में देशभर के लघु व्यापारियों को प्रोत्साहन देने और भारतीय संस्कृति के संरक्षण व प्रचार के उद्देश्य से स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शहर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। मेले में स्वदेशी उत्पादों से जुड़े 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुएं और स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध होंगे। मेले के दौरान प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, मराठी, गुजराती, ओड़िशा और पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही कथकली, मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्यों की भी आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। आयोजकों द्वारा तय कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार स्वदेशी मेला न केवल स्थानीय व्यापारियों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि आम लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

रायपुर में स्वदेशी मेला का आयोजन, 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगी भव्य प्रस्तुति Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Raipur, Top News

तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; तीन यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिरुपति दर्शन के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस भानपुरी थाना क्षेत्र के तारागांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में राजनांदगांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत तीन यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस दुर्ग से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी, जिसमें रायपुर और दुर्ग के करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 18 वर्षीय तारकेश्वर साहू की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह बस में सहायक के रूप में यात्रा कर रहा था। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित भानपुरी थाना लाया, जहां उनके ठहरने और आगे की व्यवस्था की गई है। मामले की जांच जारी है।

तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; तीन यात्री घायल Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar

ड्रग्स तस्करी में नेताओं के रिश्तेदारों की संलिप्तता, पूर्व यूथ कांग्रेस नेता बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, साथी फरार

राजधानी में ड्रग्स माफिया और राजनीतिक रसूख के बीच संबंधों का मामला एक बार फिर सामने आया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि कुछ नेताओं के करीबी रिश्तेदार न केवल ड्रग्स पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि नशे के पदार्थों की खरीद–फरोख्त में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए शहर में ड्रग्स की भारी खेप पहुंचाई गई थी, जिसे कई तस्करों ने पहले से स्टॉक कर रखा था। इसी कड़ी में बैजनाथपारा इलाके से नशे की हालत में गाड़ी चलाने के मामले में पूर्व यूथ कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी तलाशी के दौरान हेरोइन और एमडीएमए बरामद हुआ। इससे पहले भी कई नेताओं और उनके परिजनों के नाम ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुके हैं। ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक के मोबाइल से कई वीआईपी संपर्क नंबर मिलने के बाद राजनीतिक कनेक्शन की आशंका और गहराई है। राहुल ठाकुर से ड्रग्स की बरामदगी के बाद पुलिस ने बड़े सप्लाई नेटवर्क की संभावना जताते हुए जांच तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच ने उससे देर रात तक पूछताछ की और उसके मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबरों की पड़ताल की जा रही है। घटना की पूरी कहानीसोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात राहुल अपनी स्कॉर्पियो से बैजनाथपारा इलाके में तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इस दौरान उसने कई कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए हंगामा किया। एक जगह दुर्घटना के बाद उसकी गाड़ी रुक गई और स्थानीय लोगों से उसका विवाद व मारपीट हो गई। इसके बाद वह गाड़ी लेकर घर चला गया, लेकिन रात करीब साढ़े तीन बजे दोबारा लौटा। इस बार उसके साथ तीन कारों में उसके साथी भी मौजूद थे। बैजनाथपारा पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही राहुल के साथी मौके से फरार हो गए, जबकि राहुल को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। बाद में की गई तलाशी में हेरोइन और एमडीएमए भी मिला। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल वर्ष 2015 में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। संगठन से पहले ही हो चुका था निष्कासनयुवा कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा ने स्पष्ट किया है कि राहुल ठाकुर को दो महीने पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 को उसे पार्टी से बाहर किया गया था और वर्तमान में उसका युवा कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। बड़े नेटवर्क का खुलासापुलिस पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क राजधानी में सक्रिय है। जांच में सामने आया है कि राहुल कुशालपुर के एक तस्कर से हेरोइन और एमडीएमए मंगवाता था। पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

ड्रग्स तस्करी में नेताओं के रिश्तेदारों की संलिप्तता, पूर्व यूथ कांग्रेस नेता बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, साथी फरार Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

विधानसभा में अहम निर्णय: 9 घंटे से ज्यादा काम पर ओवरटाइम अनिवार्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दुकानों और प्रतिष्ठानों से जुड़े कानून में बड़ा बदलाव किया गया है। विधानसभा के बुधवार सत्र में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 में संशोधन को मंजूरी दी गई। नए प्रावधानों के तहत अब किसी कर्मचारी से यदि प्रतिदिन 9 घंटे या सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम लिया जाता है, तो उसे ओवरटाइम भुगतान देना अनिवार्य होगा। संशोधित कानून के अनुसार, महिलाओं को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करने की सशर्त अनुमति भी दी गई है। यह व्यवस्था सुरक्षा और अन्य निर्धारित शर्तों के पालन के साथ लागू होगी। यह संशोधन उन दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लागू होगा, जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। विधेयक को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में पेश किया, जिसे विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित कर दिया गया। कार्य अवधि की सीमा तयनए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में 9 घंटे से अधिक लगातार काम नहीं कराया जाएगा। किसी दुकान या प्रतिष्ठान में एक पाली के दौरान विश्राम समय को मिलाकर कुल कार्य अवधि साढ़े 10 घंटे से अधिक नहीं होगी। हालांकि, यदि कर्मचारी को अनियमित प्रकृति या अत्यावश्यक कार्य सौंपा जाता है, तो ऐसी स्थिति में कुल कार्य अवधि अधिकतम 12 घंटे तक सीमित रहेगी। इस संशोधन का उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और कार्यस्थलों पर श्रम नियमों को अधिक स्पष्ट व प्रभावी बनाना है।

विधानसभा में अहम निर्णय: 9 घंटे से ज्यादा काम पर ओवरटाइम अनिवार्य Read Post »

Chhattisgarh, Political, Top News
Scroll to Top