December 2025

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: 2025 में 1523 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, 680 के लाइसेंस निलंबित

रायपुर समाचार: राजधानी रायपुर में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 1523 ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में कार्रवाई की गई है। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले 680 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। यातायात पुलिस के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में 12, दिसंबर माह में 52 और पूरे साल में हजार से ज्यादा नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए हैं। रात 11 बजे से 2 बजे तक चेकिंग विशेष अभियान के तहत रोजाना रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पॉइंट लगाए जाते हैं। इस दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच की जाती है। मौके पर जब्त होते हैं वाहन नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर वाहन मौके पर ही जब्त कर यातायात मुख्यालय में रखा जाता है। इसके बाद आरोपियों को मोटरयान अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया जाता है। जुर्माना अदा करने के बाद ही वाहन छोड़े जाते हैं। अगस्त में सबसे ज्यादा मामले जनवरी से दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त माह में सबसे अधिक 261 मामले दर्ज किए गए, जबकि अक्टूबर में सबसे कम 40 प्रकरण सामने आए। माहवार कार्रवाई का विवरण आगे भी जारी रहेगा अभियान यातायात पुलिस ने साफ किया है कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाया जा सके।

रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: 2025 में 1523 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, 680 के लाइसेंस निलंबित Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

भूपेश बघेल पर राधिका खेड़ा का हमला, बोलीं– सीएम की पत्नी पर टिप्पणी महिला विरोधी सोच का सबूत

रायपुर। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी को लेकर की गई टिप्पणी को महिला-विरोधी मानसिकता करार दिया है। राधिका खेड़ा का कहना है कि यह न तो शब्दों की चूक है और न ही राजनीतिक आलोचना, बल्कि कांग्रेस की सोच को उजागर करता है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में राधिका खेड़ा ने कहा कि सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री की पत्नी पर निजी टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस की असल मानसिकता और अधिक सामने आ रही है। राधिका खेड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा कि मंच से की गई यह टिप्पणी कांग्रेस की महिला-विरोधी सोच को दर्शाती है, जो सत्ता जाने के बाद और भी खुलकर सामने आ रही है। क्या कहा था भूपेश बघेल ने? राधिका खेड़ा द्वारा साझा किया गया वीडियो बिलासपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गार्डन निर्माण को लेकर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था कि गार्डन बनाने की क्या जरूरत है, क्या यह स्थानीय लोगों की मांग है और क्या मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी रोज वहां घूमने आते हैं। पहले भी उठा चुकी हैं सवाल राधिका खेड़ा इससे पहले भी DSP कल्पना वर्मा और रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन से जुड़े मामलों को लेकर बयान दे चुकी हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने दीपक टंडन के कथित संबंधों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तत्कालीन सचिव सौम्या चौरसिया के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने सवाल उठाया था कि कुछ ही वर्षों में एक छोटे व्यापारी से बड़े कारोबारी बनने के पीछे की कहानी क्या है और दीपक टंडन किसके निर्देश पर जेल में सौम्या चौरसिया से मुलाकात करता था। राधिका खेड़ा का कहना है कि इन सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच जरूरी है। दीपक टंडन से जुड़ा एक पुराना वीडियो भी सामने आया था, जिसे लेन-देन से जुड़े विवाद से संबंधित बताया गया था और उस समय यह मामला काफी चर्चा में रहा। राधिका खेड़ा का राजनीतिक सफर लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान के दौरान राधिका खेड़ा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भाजपा में शामिल होने से पहले वे कांग्रेस की नेशनल मीडिया को-ऑर्डिनेटर थीं। इससे पहले वे पार्टी की नेशनल सेक्रेटरी और सोशल मीडिया हेड की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो राधिका खेड़ा ने कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से हाई स्कूल की पढ़ाई की और इसके बाद दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (DCAC) से पॉलिटिकल साइंस में बीए (ऑनर्स) किया है।

भूपेश बघेल पर राधिका खेड़ा का हमला, बोलीं– सीएम की पत्नी पर टिप्पणी महिला विरोधी सोच का सबूत Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

न्यू ईयर पर सख्ती: स्टंट और सड़क पर केक काटने पर जेल, 10 बजे बाद DJ बंद

छत्तीसगढ़ में पुलिस हाई अलर्ट, रायपुर–बिलासपुर–दुर्ग–बस्तर में कड़ी निगरानी रायपुर | नए साल के जश्न को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर में जारी आदेश के मुताबिक रात 10 बजे के बाद डीजे और तेज म्यूजिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। बिना वैध लाइसेंस शराब परोसने वाले होटल, फार्महाउस और बार संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि नियम टूटने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। 🚓 रायपुर में 600 जवान, CCTV से होगी निगरानी नए साल की रात राजधानी में 50 पेट्रोलिंग वाहन और करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और फार्महाउस संचालकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस के अनुसार, सभी कार्यक्रम CCTV कैमरों की निगरानी में होंगे। नशा, ड्रग्स, अवैध शराब या तय समय के बाद म्यूजिक मिलने पर आयोजक सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे। इसके साथ ही पार्किंग को लेकर भी सख्ती रहेगी। मेन रोड या सर्विस रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। ट्रैफिक बाधित होने की स्थिति में कार्रवाई तय है। 🚫 सड़क पर जश्न मना तो होगी कार्रवाई रायगढ़ और सरगुजा पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि सड़कों पर जश्न, तेज रफ्तार बाइकिंग, स्टंट, गाली-गलौज या हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 🍰 दुर्ग में सड़क पर केक काटा तो सीधी जेल दुर्ग पुलिस ने चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर की रात सड़क पर स्टंट या केक काटते पाए जाने पर तुरंत जेल भेजा जाएगा। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल की रात और 1 जनवरी को पूरे जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी। 🚁 बिलासपुर में ड्रोन से निगरानी, 800 जवान तैनात बिलासपुर में नए साल के जश्न पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी। एसएसपी रजनीश सिंह के मुताबिक शहर और ग्रामीण इलाकों में 800 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 100 होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे।तेज म्यूजिक, बिना साइलेंसर वाहन, ट्रिपल राइडिंग और अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। 🛡️ बस्तर में पहले से सुरक्षा कड़ी बस्तर संभाग में नए साल से चार दिन पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगदलपुर शहर में 150 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। यहां 300 से 400 जवान तैनात किए गए हैं। होटल, बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर विशेष नजर रखी जा रही है। 🍺 नशे में ग्राहक की जिम्मेदारी आयोजक की एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि इवेंट आयोजक अपने हर मेहमान की जिम्मेदारी लेंगे। अगर कोई ग्राहक शराब के नशे में पाया जाता है, तो उसे सुरक्षित घर पहुंचाना आयोजक की जिम्मेदारी होगी।इवेंट से पहले नजदीकी थाना को पूरी जानकारी देना अनिवार्य किया गया है। 📞 पुलिस की अपील पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 या कंट्रोल रूम नंबर 9479192099 पर दें।पुलिस ने साफ कहा है—जश्न मनाएं, लेकिन कानून के दायरे में रहकर।

न्यू ईयर पर सख्ती: स्टंट और सड़क पर केक काटने पर जेल, 10 बजे बाद DJ बंद Read Post »

Bhilai / Durg, Bilashpur, Chhattisgarh, Raipur, Top News

अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में चमत्कारी इलाज, छाती के दुर्लभ कैंसर से 29 वर्षीय युवक की जान बची

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध इस अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने छाती के एक दुर्लभ और जटिल कैंसर का सफल ऑपरेशन कर 29 वर्षीय युवक की जान बचाई है। मरीज छाती में गांठ, सांस लेने में गंभीर परेशानी और लगातार दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचा था। जांच में सामने आया कि वह मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर नामक दुर्लभ कैंसर से पीड़ित है, जो छाती के मध्य भाग में विकसित होता है। कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मरीज का पहले इलाज एम्स रायपुर के कैंसर विभाग में चल रहा था। बायोप्सी रिपोर्ट में कैंसर की पुष्टि होने के बाद प्रारंभिक जांच में ट्यूमर का आकार करीब 13×18×16 सेंटीमीटर पाया गया, जो हृदय के पास स्थित बड़ी रक्त नलिकाओं से जुड़ा हुआ था। अत्यधिक जोखिम को देखते हुए पहले कीमोथेरेपी देने का निर्णय लिया गया। जनवरी 2025 से जून 2025 तक मरीज को छह चक्र कीमोथेरेपी दी गई, जिससे ट्यूमर का आकार घटकर 4×3×4 सेंटीमीटर रह गया। इसके बाद मरीज को आगे के उपचार के लिए अम्बेडकर अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। सभी रिपोर्टों की गहन जांच के बाद डॉ. गुप्ता की टीम ने सर्जरी का निर्णय लिया। ट्यूमर की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए हृदय सर्जरी विभाग और निश्चेतना विभाग से परामर्श लेकर ऑपरेशन किया गया। लगभग 3 से 4 घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन में ट्यूमर को बाएं फेफड़े के एक हिस्से सहित सफलतापूर्वक निकाल दिया गया। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और कुछ दिनों के उपचार के बाद मरीज को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल मरीज नियमित फॉलोअप के लिए अस्पताल आ रहा है। इस सफल ऑपरेशन में डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. के. के. साहू, डॉ. किशन सोनी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. सुश्रुत अग्रवाल, डॉ. समृद्ध, डॉ. लावण्या, डॉ. सोनम और डॉ. अनिल की अहम भूमिका रही। विशेषज्ञों के अनुसार, मेडियास्टाइनल जर्म सेल ट्यूमर एक दुर्लभ कैंसर है, जो आमतौर पर 20 से 40 वर्ष की आयु के पुरुषों में पाया जाता है। इसके प्रमुख लक्षणों में खांसी, सांस लेने में परेशानी और छाती में दर्द शामिल हैं। समय पर पहचान और सही इलाज होने पर इस कैंसर में पांच साल की सर्वाइवल दर 90 प्रतिशत से अधिक रहती है।

अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में चमत्कारी इलाज, छाती के दुर्लभ कैंसर से 29 वर्षीय युवक की जान बची Read Post »

Chhattisgarh, Health, Raipur, Top News

न्यू ईयर सेलिब्रेशन का क्रेज: रायपुर में फार्म हाउस के रेट 200–300% तक उछले, प्राइवेसी बनी पहली पसंद

साल 2025 के खत्म होने में अब गिनती के ही दिन बाकी हैं और राजधानी रायपुर पूरी तरह न्यू ईयर मोड में नजर आ रही है। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और कैफे में जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं युवाओं और परिवारों में नए साल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 🏡 प्राइवेसी फर्स्ट ट्रेंड ने बदली पार्टी की तस्वीर इस बार रायपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का ट्रेंड बदला हुआ नजर आ रहा है। लोग प्राइवेसी फर्स्ट कॉन्सेप्ट को प्राथमिकता दे रहे हैं। दोस्त और परिवार छोटे-छोटे ग्रुप में शहर से दूर फार्म हाउस बुक कर रहे हैं। इसी वजह से फार्म हाउस के रेट में 200 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।शहर के भीतर मौजूद अधिकतर फार्म हाउस पहले ही फुल हो चुके हैं, जबकि आउटर इलाकों में भी 31 दिसंबर की रात के लिए बुकिंग तेजी से हो रही है। 💰 फार्म हाउस की कीमतें आसमान पर लोग ज्यादा खर्च करने के बावजूद सुरक्षित और निजी माहौल को तरजीह दे रहे हैं। 🍾 शराब परोसने के लिए 100+ आवेदन न्यू ईयर ईव को देखते हुए रायपुर में 100 से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने शराब परोसने की अनुमति के लिए आवेदन किया है। इनमें कई फार्म हाउस ऑपरेटर भी शामिल हैं। 🎶 कहां-कहां क्या आयोजन? परिवारों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आयोजकों ने अलग से इंतजाम किए हैं। 🗣️ यूथ का क्या कहना है? 🚔 सुरक्षा के कड़े इंतजाम न्यू ईयर के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए: पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि होटल, कैफे, बार और ढाबों को निर्धारित समय पर बंद करना होगा।साथ ही आयोजन स्थलों पर पार्किंग की सही व्यवस्था अनिवार्य होगी, ताकि ट्रैफिक बाधित न हो। ⚠️ न्यू ईयर पार्टी के लिए जरूरी सेफ्टी टिप्स

न्यू ईयर सेलिब्रेशन का क्रेज: रायपुर में फार्म हाउस के रेट 200–300% तक उछले, प्राइवेसी बनी पहली पसंद Read Post »

Chhattisgarh, Top News

भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

रायपुर–महासमुंद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस खंगाले जा रहे छत्तीसगढ़ में भारत माला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले में कुल 9 स्थानों पर एक साथ रेड की गई, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, ED की 7 अलग-अलग टीमों ने तड़के एक साथ कार्रवाई शुरू की। इस दौरान हरमीत खनूजा, उसके सहयोगियों और परियोजना से जुड़े कुछ अधिकारियों के ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया है। टीम मौके पर मौजूद रहकर अहम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। महासमुंद में कारोबारी के घर ED की दबिश महासमुंद में ED की टीम बसंत कॉलोनी स्थित बिजनेसमैन जसबीर सिंह बग्गा के निवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि बग्गा का होंडा शोरूम भी है। दो सरकारी गाड़ियों में पहुंची टीम ने घर के भीतर मौजूद कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगालने की कार्रवाई शुरू की। क्या है भारतमाला परियोजना का पूरा मामला? छत्तीसगढ़ में भारत माला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापत्तनम तक करीब 950 किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। इसमें सड़क निर्माण के लिए बड़ी संख्या में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। नियमों के तहत किसानों को मुआवजा दिया जाना था, लेकिन कई किसानों को आज तक पूरा मुआवजा नहीं मिल पाया, जबकि कुछ मामलों में अनियमित भुगतान और फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए। विधानसभा में उठा मामला, जांच तेज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने 2025 के बजट सत्र के दूसरे दिन इस मुद्दे को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया था। इसके बाद सरकार ने पूरे मामले की जांच के संकेत दिए, और अब ED की छापेमारी से मामला और गंभीर होता नजर आ रहा है।

भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Raipur, Top News

कथावाचक विवाद में सियासी बयानबाज़ी तेज

हनुमान कथा के मंच से अयोध्या के महंत का भूपेश बघेल पर तीखा हमला कथावाचकों पर दिए गए बयानों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और धार्मिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है। इसी कड़ी में अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कड़ा प्रहार किया है। भिलाई में आयोजित हनुमान कथा के दौरान महंत ने भूपेश बघेल की तुलना रावण से करते हुए उन्हें “रावण का दूसरा अवतार” बताया। महंत राजू दास ने भूपेश बघेल के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें उन्होंने खुद को संतों के परिवार से जुड़ा बताया था। महंत ने कहा कि रावण भी एक संत का पुत्र था, विद्वान ब्राह्मण था और भगवान शिव का उपासक था, लेकिन उसके कर्म सनातन संस्कृति के विरुद्ध थे। इसी उदाहरण के माध्यम से उन्होंने भूपेश बघेल की भाषा और कार्यशैली पर निशाना साधा। “सनातन के खिलाफ है भूपेश की सोच” महंत ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल की सोच, शब्द और आचरण सनातन परंपरा के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री से इस तरह की मर्यादाहीन टिप्पणी की उम्मीद नहीं की जा सकती, खासकर तब जब वह खुद को महात्मा गांधी की विचारधारा से जुड़ी पार्टी का प्रतिनिधि बताते हों। संतों पर टिप्पणी से आस्था को ठेस महंत राजू दास ने कहा कि संतों और धार्मिक कथावाचकों को लेकर की गई टिप्पणियां केवल साधु-संतों का अपमान नहीं हैं, बल्कि करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा हमला हैं। उन्होंने बाबा बागेश्वर धाम और पंडित प्रदीप मिश्रा को राजनीतिक एजेंट बताए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। महंत ने कहा कि संतों का कार्य किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि समाज के दुखी, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि लोगों के जीवन की समस्याएं दूर करना क्या किसी राजनीतिक पार्टी का काम है? गांधी और रामराज्य का हवाला अपने बयान में महंत ने महात्मा गांधी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने रामराज्य की कल्पना की थी। यदि कांग्रेस वास्तव में गांधी के विचारों को मानती है, तो फिर सनातन परंपराओं और संतों के खिलाफ इस तरह की बयानबाज़ी कैसे उचित ठहराई जा सकती है। महंत का दावा है कि कांग्रेस के पतन की एक बड़ी वजह ऐसे ही विवादित बयान हैं।

कथावाचक विवाद में सियासी बयानबाज़ी तेज Read Post »

Chhattisgarh, Top News

रायपुर में ‘ऑपरेशन समाधान’: बांग्लादेशी और रोहिंग्या संदिग्धों की सघन जांच, 100 से अधिक मिले

रायपुर पुलिस ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर शहर में बड़े पैमाने पर सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत दूसरे राज्यों से आए एक हजार से अधिक लोगों की पहचान और दस्तावेजों की तस्दीक की गई। शुरुआती जांच में करीब 100 संदिग्ध सामने आए, जिनके दस्तावेज पूर्ण या सही नहीं पाए गए। ऑपरेशन समाधान के तहत कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और पतासाजी करना है। जांच में जिन लोगों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इनमें से कई लोग पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। मोबाइल और तकनीकी जांच जारी संदिग्धों के मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच भी की जा रही है, ताकि उनके संपर्कों और गतिविधियों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। पहले भी हुई कार्रवाई पुलिस ने बताया कि चार महीने पहले टिकरापारा इलाके से 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद तीन महीने पहले प्रदेशभर से 40 बांग्लादेशियों को फ्लाइट के जरिए वापस भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

रायपुर में ‘ऑपरेशन समाधान’: बांग्लादेशी और रोहिंग्या संदिग्धों की सघन जांच, 100 से अधिक मिले Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की अवैध हथियार फैक्ट्री ध्वस्त

सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और उसे पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया। इस फैक्ट्री में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों का उद्देश्य इन हथियारों के माध्यम से सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाना था। एंटी-नक्सल अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में नई रणनीति के तहत एंटी-नक्सल अभियान चलाया जा रहा है। 21 दिसंबर को सीआरपीएफ की 185वीं बटालियन की जी-एफ कंपनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक खुफिया सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन किया। इस दौरान ग्राम मीनागट्टा क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की अवैध ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का पता लगाया गया और उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई और लगातार दबाव के कारण अब तक 599 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सफलताएं नक्सलियों के मनोबल को कमजोर करती हैं और इलाके में सुरक्षा मजबूत करती हैं।

सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की अवैध हथियार फैक्ट्री ध्वस्त Read Post »

Chhattisgarh, Sukma, Top News

भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल में पुलिस की रेड, लखनऊ से आई दो युवतियां पकड़ी गईं

दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल क्राउड में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने देर रात होटल में सशक्त रेड की, जिसमें बाहर से आई दो युवतियां मौजूद पाई गईं। लखनऊ से आई थी दो युवतियां जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थीं। वे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से भिलाई आईं। पुलिस के मुताबिक, युवतियां राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें होटल से पकड़ लिया। होटल मैनेजर और युवतियों पर कार्रवाई एएसपी और पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर से दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी, लेकिन मैनेजर ने पुलिस टीम के साथ विवाद शुरू कर दिया। इस पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। जब महिला पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवतियों से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे, तो उन्होंने भी पुलिस से बहस की। इस दौरान उनके द्वारा हाथापाई और झूमाझटकी करने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश पुलिस ने होटल के कमरे से सभी साक्ष्य जुटाए और होटल मैनेजर तथा दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि होटल में यह गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।

भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल में पुलिस की रेड, लखनऊ से आई दो युवतियां पकड़ी गईं Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News
Scroll to Top