viral video

रायपुर में मृत घोषित युवक में दिखी हरकत, अंतिम संस्कार से पहले अस्पताल लौटाया गया, इलाज के दौरान मौत

रायपुर के एक निजी अस्पताल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल द्वारा मृत घोषित किए गए एक युवक के शरीर में अंतिम संस्कार से पहले हलचल दिखाई देने लगी। इसके बाद परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, भिलाई के पुरानी भिलाई क्षेत्र स्थित देव बलोदा निवासी रामअवतार रात्रे 3 जून को अपने घर के बाथरूम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें उपचार के लिए रायपुर के लोधी पारा चौक स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि रामअवतार की पसलियों में गंभीर चोट है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ समय तक इलाज चलने के बाद अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव परिजनों को सौंप दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गया। घर पर अर्थी सजाई गई, रिश्तेदारों को सूचना दी गई और अन्य व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली गईं। इसी दौरान जब शव को एम्बुलेंस से घर ले जाया जा रहा था, तब परिजनों ने युवक के शरीर में हरकत महसूस की। रिश्तेदारों का दावा है कि रामअवतार के हाथ-पैर हिलने लगे थे, जिससे सभी हैरान रह गए। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तत्काल रोक दी गई और युवक को तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के शरीर में हलचल दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार का कहना है कि यदि युवक के शरीर में हरकत हो रही थी, तो उसे मृत घोषित कैसे किया गया। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मरीज को मृत घोषित करने से पहले सभी आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रियाओं और जांचों का पालन किया गया था या नहीं। मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं और जांच की मांग तेज हो गई है।

रायपुर में मृत घोषित युवक में दिखी हरकत, अंतिम संस्कार से पहले अस्पताल लौटाया गया, इलाज के दौरान मौत Read Post »

Bhilai / Durg, Crime, State, Top News

बेटी के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, आरोपी पिता गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का वीडियो एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान मोनू उर्फ योगेन्द्र सिंह के रूप में की। साथ ही यह भी पुष्टि हुई कि वीडियो में नजर आ रही बच्ची उसकी बेटी है। वीडियो में दिखाई गई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने मासूम बच्ची के साथ हुई कथित बर्बरता की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बेटी के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, आरोपी पिता गिरफ्तार कर भेजा गया जेल Read Post »

Crime, Top News

चलती BMW की सनरूफ पर युवती का डांस, वायरल VIDEO के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा

बिलासपुर में चलती BMW कार में स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक युवती चलती कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई। इस दौरान पीछे चल रहे किसी राहगीर ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया और युवक को थाने ले गई। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात शुभम विहार निवासी प्रतीक लूथर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ BMW कार में घूमने निकला था। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार कार में युवती सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करने लगी। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की। युवक की पहचान 36 वर्षीय प्रतीक लूथर के रूप में हुई, जो एक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर का बेटा बताया जा रहा है और ट्रेडिंग का काम करता है। पूछताछ के दौरान उसने ट्रैफिक नियम तोड़ने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए BMW कार जब्त कर ली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलना यातायात नियमों के खिलाफ माना जाता है और इससे गंभीर हादसे होने का खतरा रहता है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने की होड़ में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। एएसपी रामगोपाल करियारे ने कहा कि हाईवे पर छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बिलासपुर में इससे पहले भी कई स्टंटबाजी के मामले सामने आ चुके हैं। कुछ महीने पहले बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर लग्जरी कारों का काफिला निकालकर सड़क जाम करने और चलती कारों में खतरनाक स्टंट करने का मामला चर्चा में रहा था। उस मामले में भी पुलिस ने कई युवकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। चकरभाठा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने से बचें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चलती BMW की सनरूफ पर युवती का डांस, वायरल VIDEO के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा Read Post »

Bilaspur

भिलाई मारुति सुजुकी शोरूम में हंगामा: CEO पर महिला कर्मचारी का छेड़छाड़ का आरोप, थप्पड़-लात और स्याही फेंकी VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के भिलाई में चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के सीईओ अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले के बाद शोरूम परिसर में जमकर हंगामा हुआ और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला कर्मचारी का आरोप है कि सीईओ उसे लगातार अश्लील मैसेज भेजते थे और अनुचित तरीके से बातचीत करते थे। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद उस समय और बढ़ गया जब जांच के दौरान पुलिस सीईओ को शोरूम लेकर पहुंची। इसी दौरान महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने सीईओ के चेहरे पर स्याही फेंक दी। इसके बाद उसने थप्पड़ और लात भी मारी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते नजर आए, हालांकि स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। घटना के समय शोरूम में अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने सीधे हस्तक्षेप नहीं किया। बताया जा रहा है कि वहां महिला पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति के कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। भिलाई नगर सीएसपी Satya Prakash Tiwari ने बताया कि महिला की शिकायत पर सीईओ के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इस बीच यह भी सामने आया है कि शोरूम की कुछ अन्य महिला कर्मचारियों ने भी सीईओ के व्यवहार को लेकर असंतोष जताया है और शिकायत करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भिलाई मारुति सुजुकी शोरूम में हंगामा: CEO पर महिला कर्मचारी का छेड़छाड़ का आरोप, थप्पड़-लात और स्याही फेंकी VIDEO वायरल Read Post »

Bhilai / Durg, HARASSMENT

भिलाई छावनी थाना में बीजेपी नेताओं और युवाओं के बीच बवाल, थाना परिसर में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज, वीडियो वायरल | दुर्ग

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित छावनी थाना में बुधवार देर रात बड़ा हंगामा देखने को मिला। दो पक्षों के बीच पहले से चल रहे मारपीट विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और ज्यादा बिगड़ गया। थाने के अंदर ही दोनों गुटों के बीच जमकर बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हो गई। जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत एक बर्थडे पार्टी से जुड़ी घटना से हुई थी, जिसमें बीयर की बोतल टूटने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इसी मामले में समझौते के लिए दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। इसी दौरान बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा और कैंप मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। थाना परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। कुछ लोग टेबल-कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आए, जबकि थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि घटना के समय थाना प्रभारी मौके पर मौजूद नहीं थे, बाद में पहुंचकर उन्होंने दोनों पक्षों से शिकायत ली। इसके बाद दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बीयर की बोतल टूटने के बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसमें लोहे के रॉड से हमला भी किया गया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि पार्टी के दौरान शोर-शराबे और विवाद के बाद हमला किया गया और उनके साथ मारपीट हुई, साथ ही गाड़ी के शीशे तोड़ने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक पक्ष पर बलवा की धारा भी लगाई गई है।

भिलाई छावनी थाना में बीजेपी नेताओं और युवाओं के बीच बवाल, थाना परिसर में धक्का-मुक्की और गाली-गलौज, वीडियो वायरल | दुर्ग Read Post »

Bhilai / Durg, Political, violence

बिलासपुर में शराब की किल्लत के बीच ब्लैक मार्केटिंग: 80 रुपए की देसी शराब 200 में बेचने का VIDEO वायरल

Bilaspur में सरकारी शराब दुकानों में स्टॉक की कमी के बीच अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है। कोटा शराब दुकान के बाहर खुलेआम ब्लैक में शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 80 रुपए की देसी शराब 200 रुपए में बेचे जाने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रदेशभर की शराब दुकानों में सप्लाई प्रभावित होने के कारण कई जगहों पर शराब की भारी कमी बनी हुई है। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से शराब की पैकेजिंग पीईटी प्लास्टिक बोतलों में करने के आदेश के बाद डिस्टलरियों को पर्याप्त मात्रा में बोतलें नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उत्पादन और वितरण प्रभावित हुआ है। सूत्रों के अनुसार, राज्य की करीब 800 शराब दुकानों को उनकी मांग के मुकाबले काफी कम स्टॉक मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि जो शराब दुकानों तक पहुंच रही है, वह कुछ ही घंटों में खत्म हो जा रही है। इसका असर देसी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब पर देखा जा रहा है। वहीं बीयर की मांग में भी तेजी आई है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले की 42 शराब दुकानों में रोज करीब 4500 पेटी शराब की मांग रहती है, लेकिन फिलहाल केवल 1000 से 1500 पेटी तक ही सप्लाई हो पा रही है। इसी वजह से कई दुकानों के बाहर शराब लेने वालों की भीड़ बढ़ रही है और ब्लैक मार्केटिंग को बढ़ावा मिल रहा है। Kota स्थित शराब दुकान के बाहर चखना सेंटर के जरिए अवैध बिक्री किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोग दुकान से शराब लेकर बाहर अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। शराब खरीदने वालों का कहना है कि यह सब आबकारी विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए झूनझाट इलाके में दबिश दी। इस दौरान Rohan Sahu नामक युवक के पास से 16 पाव देसी शराब जब्त की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक दूसरे युवक के पास से शराब नहीं मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बिलासपुर में शराब की किल्लत के बीच ब्लैक मार्केटिंग: 80 रुपए की देसी शराब 200 में बेचने का VIDEO वायरल Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, State, Top News

भिलाई में रिश्वत लेते ट्रैफिक SI का VIDEO वायरल, 200 रुपए लेते दिखा अधिकारी

दुर्ग जिले के भिलाई से पुलिस विभाग से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर युवक से चालान के बदले 200 रुपए लेते दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल धारा 307 के आरोपी से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आ रहा है। पहला मामला दुर्ग ट्रैफिक विभाग से जुड़ा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन युवक से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि अधिकारी युवक को पैसे गिनने के लिए कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक एसआई महेश्वर देवांगन को लाइन अटैच कर दिया है। ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरा वीडियो पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने का बताया जा रहा है। इसमें छावनी थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू एक युवक से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आ रहे हैं। युवक की पहचान बाबू खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बाबू खान के खिलाफ जामुल थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि दूसरे वीडियो को लेकर अब तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी तरह की कार्रवाई की पुष्टि हुई है।

भिलाई में रिश्वत लेते ट्रैफिक SI का VIDEO वायरल, 200 रुपए लेते दिखा अधिकारी Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Chhattisghar, GOVERNMENT, State, Top News

बालोद में रिसॉर्ट में महिला शिक्षिका के साथ भाजपा पदाधिकारी मिलने का मामला, पति ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी ने बताया झूठ

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शिक्षिका और भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। महिला के पति ने पुलिस की मौजूदगी में एक रिसॉर्ट पहुंचकर दोनों को एक साथ होने का दावा किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई लोगों के साथ अवैध संबंध हैं। उसने यह भी कहा कि विरोध करने पर पत्नी उसे और बच्चों को प्रताड़ित करती है, मारपीट करती है और यहां तक कि जहर देने की धमकी भी देती है। मामले के बाद पति ने एसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर-04 निवासी अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2006 में बागबाहरा में हुई थी। उनकी पत्नी प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है और उनके दो बच्चे हैं। पति के अनुसार, करीब 17 साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों से पत्नी का व्यवहार बदल गया है। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है। उसने यह भी दावा किया कि पत्नी ने कई बार बच्चों को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। संदेह होने पर जब उसने जांच की, तो उसे एक व्यक्ति के साथ पत्नी के संबंध होने की जानकारी मिली। पति के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी एक भाजपा पदाधिकारी के साथ ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में मौजूद है। इसके बाद वह अपने परिचित के साथ मौके पर पहुंचा और किसी विवाद से बचने के लिए पुलिस को भी साथ ले गया। रिसॉर्ट पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर बाद पहले संबंधित व्यक्ति बाहर आया और कुछ समय बाद महिला भी बाहर निकली। इस दौरान पति ने वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में सभी को थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ की गई। दूसरी ओर, महिला ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए पति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता रहा है। महिला के अनुसार, वह मानसिक रूप से परेशान होकर दो बार आत्महत्या का प्रयास भी कर चुकी है। महिला ने यह भी कहा कि उसे जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। उसने अपने ससुराल पक्ष की जिम्मेदारियां निभाने और आर्थिक सहयोग करने की बात भी कही। रिसॉर्ट में मौजूद होने को लेकर महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि की जा रही है।

बालोद में रिसॉर्ट में महिला शिक्षिका के साथ भाजपा पदाधिकारी मिलने का मामला, पति ने लगाए गंभीर आरोप, पत्नी ने बताया झूठ Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Political, Raipur, State, Top News

रायपुर में शिक्षिका का तलवार वाला वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर चुनौती, जांच के घेरे में मामला

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। अब एक शिक्षिका का तलवार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में एक युवती हाथ में खुली तलवार लेकर रील बनाती नजर आ रही है। सोशल मीडिया प्रोफाइल के आधार पर उसकी पहचान श्रद्धा शर्मा के रूप में की जा रही है, जो खुद को लेक्चरर बताती है। जानकारी के अनुसार वह Pandit Girija Shankar Atmanand School में पढ़ाने का दावा करती है। बताया जा रहा है कि वीडियो में तलवार लहराते हुए बैकग्राउंड में फिल्मी डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह कंटेंट और भी विवादित हो गया है। खास बात यह है कि ऐसे वीडियो उस समय सामने आए हैं, जब पुलिस पहले से ही सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के खिलाफ सख्ती बरत रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी और क्या कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा। इससे पहले पुलिस कई मामलों में युवकों पर कार्रवाई कर चुकी है। इस तरह के वीडियो न केवल कानून-व्यवस्था के लिहाज से चिंता का विषय हैं, बल्कि समाज पर भी इसका असर पड़ता है। खासकर जब शिक्षा से जुड़े लोग इस तरह का कंटेंट बनाते हैं, तो यह बच्चों और युवाओं के लिए गलत संदेश दे सकता है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

रायपुर में शिक्षिका का तलवार वाला वीडियो वायरल: सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर चुनौती, जांच के घेरे में मामला Read Post »

Chhattisgarh, Education, Raipur, State, Top News

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई: युवक ने पुलिस पर 1.50 लाख मांगने का लगाया आरोप, VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोर खनन का मामला सामने आया है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो बोरवेल मशीनों को जब्त किया, लेकिन इस दौरान एक युवक ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौर का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि खेत में नियमों के खिलाफ बोर खनन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने दो मशीनों को चलते हुए पाया और कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद व्यक्ति स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया और गाड़ी खड़ी करने की बात कहकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करता रहा। इसी बीच एक युवक ने वीडियो बनाते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी मशीन छोड़ने के एवज में 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा गाड़ियां थाने लाने के बाद धर्मेंद्र पात्रे नामक व्यक्ति सामने आया, जिसने खुद को पत्रकार बताया और बिल्हा प्रेस क्लब से जुड़ा होने का दावा किया। उसने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने मामले की जानकारी तत्काल तहसीलदार को दे दी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त करते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। पकड़ी गई गाड़ियों में एक पर तमिलनाडु का नंबर TN 34 AD 1717 और दूसरी पर कर्नाटक (बेंगलुरु) का नंबर KA 01 MU 5590 दर्ज था। हालांकि, इन वाहनों के असली मालिकों के बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस तरह के भारी वाहन दूसरे राज्यों से कम कीमत पर खरीदकर या किराए पर लाकर शहर में उपयोग किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बोर खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई: युवक ने पुलिस पर 1.50 लाख मांगने का लगाया आरोप, VIDEO वायरल Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Crime, GOVERNMENT, State, Top News
Scroll to Top