Ratanpur Police

छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग महिला की तलवार से हत्या, परिवार के 7 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक में हुए झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला की तलवार से आंख निकालकर हत्या कर दी गई, जबकि परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ग्राम पेंडरवा में हुई। आरोपी सुरेश श्रीवास को शक था कि उसकी पत्नी का शेख सलीम नामक युवक से अफेयर है। बुधवार की शाम सुरेश और उसके दो नाबालिग बेटे शेख सलीम के घर गए, लेकिन वह वहां नहीं था। इसके बाद उन्होंने घर में घुसकर परिवार पर चाकू और तलवार से हमला किया। पीड़ितों ने बताया कि हमला करते समय आरोपी ने जो सामने आया उसे मारा। घायल परिवार के अनुसार, बुजुर्ग महिला मुदाद बेगम (65) का गला काटा गया और उसकी आंखें निकाल दी गईं। अन्य सदस्यों पर भी हमले किए गए। घायल छात्रा ने बताया कि भाई का चेहरा कट गया और चाची भी घायल हुई। पुलिस ने पहले शिकायत नहीं सुनी घटना से पहले शेख सलीम के परिवार ने रतनपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें सुनने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि राज्यपाल का कार्यक्रम है, बाद में शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और हिंसा भड़क उठी। आरोपियों ने खुद किया सरेंडर हमले के बाद सुरेश और उसके बेटे खुद पुलिस के पास पहुंचे और सरेंडर कर दिया। घायल परिवार के सदस्य भी अस्पताल इलाज के लिए थाने पहुंचे। एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के अनुसार, सुरेश का आरोप था कि उसकी पत्नी ने शेख सलीम के कारण तलाक ले लिया, और इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। अस्पताल में भर्ती घायल हमले में घायल सात लोगों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। घायलों में रेहाना बेगम, शहनाज बेगम, शेख सुहाना, परी परवीन, अलिशा परवीन, सना परवीन और शेख सब्बीर शामिल हैं। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने बढ़ाया सुरक्षा सतर्कता घटना के बाद एसएसपी रजनेश सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़: अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग महिला की तलवार से हत्या, परिवार के 7 घायल Read Post »

Bilashpur, Chhattisghar

तांत्रिक ठगी का खुलासा: 2.50 लाख को करोड़ बनाने का झांसा, बदले में कार और कैश की लूट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे-130 पर हुई कार और नकदी लूट की वारदात ने अब एक चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की इस घटना के पीछे तांत्रिक द्वारा की गई ठगी और उससे उपजा बदला छिपा हुआ था। रतनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिस व्यक्ति ने खुद को लूट का शिकार बताया था, वह दरअसल तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह के अनुसार, कोरबा जिले के दीपका निवासी विजय कुमार राज (48) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 31 जनवरी की रात वह अपनी तीन महिला रिश्तेदारों के साथ बिल्हा मेला देखने गया था। लौटते समय रात करीब 3:35 बजे रतनपुर के एक ढाबे के पास टॉयलेट के लिए कार रोकी, तभी दो कारों में सवार चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट कर उसकी स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन और करीब 8 हजार रुपये नकद लूट लिए और फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने सरगुजा और कोरिया जिलों में दबिश देकर चार आरोपियों—विद्यादास महंत, रामसुंदर, राजीव सिंह और गुलशन कुजूर—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि विजय कुमार राज खुद को तांत्रिक बताकर तंत्र विद्या के जरिए 2.50 लाख रुपये को 2.50 करोड़ रुपये बनाने का झांसा दे रहा था। इसी लालच में उन्होंने उसे पैसे दिए, लेकिन बाद में न तो रकम वापस मिली और न ही कोई लाभ हुआ। जब आरोपियों ने अपने पैसे वापस मांगे तो विजय ने इंकार कर दिया। इसी से नाराज होकर उन्होंने बदले की भावना से उसकी कार और सामान लूट लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि विजय ने तंत्र-मंत्र से ठगी की बात लूट की शिकायत के दौरान छिपाई थी। अब बिल्हा थाना क्षेत्र में विजय कुमार राज और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या पैसे दोगुना करने जैसे दावों से दूर रहें। ऐसे दावे करने वाले लोग सिर्फ लोगों के लालच का फायदा उठाकर ठगी करते हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तांत्रिक ठगी का खुलासा: 2.50 लाख को करोड़ बनाने का झांसा, बदले में कार और कैश की लूट Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News
Scroll to Top