CG News

भूपेश बघेल का तंज- धीरेंद्र शास्त्री से पेट्रोल-डीजल सस्ता कराने की पर्ची निकलवाएं

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और धर्म संतों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर दौरे के दौरान भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू का जिक्र करते हुए कहा कि वे गौमांस खाते हैं, फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रामभद्राचार्य इसे सही मानते हैं। भूपेश बघेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि अगर पर्ची निकालकर लोगों की समस्याएं बताई जाती हैं, तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम कराने की भी पर्ची निकलवानी चाहिए। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रामभद्राचार्य को भाजपा का प्रचारक बताते हुए कहा था कि वे उन्हें जगद्गुरु नहीं मानते। वहीं कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि धर्म की आड़ में राजनीति नहीं होनी चाहिए और जनता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इन बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने चिरमिरी में आयोजित रामकथा के दौरान कहा कि संत समाज और अखाड़ों ने उन्हें जगद्गुरु की मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि कोई भी उनके जगद्गुरुत्व को चुनौती देगा तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे। रामभद्राचार्य ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें भगवान राम से प्रेम करने वालों से परेशानी है, उन्हें यह सब अच्छा नहीं लग रहा। उन्होंने यह भी कहा कि जो राम से प्रेम करेगा, उसे उनका आशीर्वाद मिलेगा।

भूपेश बघेल का तंज- धीरेंद्र शास्त्री से पेट्रोल-डीजल सस्ता कराने की पर्ची निकलवाएं Read Post »

Political, Religion

रायपुर में शादी के 2 महीने बाद दुल्हन फरार, जेवर और नकदी लेकर भागने का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के महज दो महीने बाद नवविवाहिता घर से गायब हो गई। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी सोने-चांदी के गहने और 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक और युवती करीब 6 महीने से रिश्ते में थे। इसके बाद दोनों ने 20 मार्च को प्रेम विवाह किया था। परिवार को उम्मीद थी कि दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिताएंगे, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद मामला विवाद में बदल गया। पति गगन साहू का कहना है कि उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई। घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी भी गायब मिले। युवक ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी के साथ चली गई है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डीडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की तलाश की जा रही है।

रायपुर में शादी के 2 महीने बाद दुल्हन फरार, जेवर और नकदी लेकर भागने का आरोप Read Post »

Crime, Raipur

बिलासपुर में 10 साल की बच्ची से रेप:बाइक में घूमाने के बहाने वारदात, रात भर ढूंढते रहे रिश्तेदार, जंगल में पकड़ाया आरोपी

बिलासपुर के बेलगहना क्षेत्र में 10 साल की बच्ची के साथ गलत काम का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक रंजीत यादव बच्ची को बाइक में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। इधर बच्ची के अचानक गायब होने से परिवार वाले परेशान हो गए। परिजन और रिश्तेदार पूरी रात बच्ची को अलग-अलग जगहों पर तलाशते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगली सुबह आरोपी बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने डरी हुई हालत में परिवार वालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल की तरफ भाग गया। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से जंगल में सर्चिंग की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर में 10 साल की बच्ची से रेप:बाइक में घूमाने के बहाने वारदात, रात भर ढूंढते रहे रिश्तेदार, जंगल में पकड़ाया आरोपी Read Post »

Bilaspur, Crime

बिलासपुर गौधाम में अव्यवस्था: 10×26 शेड में 205 मवेशी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

बिलासपुर जिले के तखतपुर ब्लॉक के लाखासार स्थित गौधाम में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आई हैं। यहां महज 10×26 फीट के छोटे से शेड में 200 से अधिक मवेशियों को रखा गया है, जिससे उनके बैठने तक की जगह नहीं बची है। इस मामले को लेकर Chhattisgarh High Court ने राज्य सरकार से शपथपत्र के माध्यम से जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार, इस गौधाम का उद्घाटन 14 मार्च को मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने किया था। करीब 25 एकड़ में बने इस परिसर में पशु संरक्षण और विकास के लिए कई घोषणाएं भी की गई थीं, जिनमें प्रशिक्षण भवन, काऊ कैचर और पशु एम्बुलेंस शामिल हैं। हालांकि, जमीनी हकीकत इन दावों से अलग नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटे से शेड में 205 मवेशियों को ठूंसकर रखा गया है, जबकि पशु चिकित्सकों के अनुसार एक मवेशी के लिए कम से कम 30 से 40 वर्गफुट जगह आवश्यक होती है। इस स्थिति में पशुओं के बीमार होने और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। गौधाम में चारा और पानी की भी कमी बताई जा रही है। पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध नहीं है और पूरे परिसर की देखरेख केवल एक चौकीदार के भरोसे है, जिसे सीमित वेतन पर 24 घंटे ड्यूटी करनी पड़ रही है। इसके अलावा, नवजात बछड़ों को उनकी मां से अलग रखने की बात भी सामने आई है, जो पशु कल्याण के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौधाम का उद्देश्य सड़कों से मवेशियों को हटाना था, लेकिन अब भी आसपास की सड़कों पर बड़ी संख्या में मवेशी घूमते नजर आते हैं। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश Ramesh Sinha और न्यायमूर्ति Ravindra Kumar Agrawal की खंडपीठ में हुई। अगली सुनवाई 14 मई को निर्धारित की गई है।

बिलासपुर गौधाम में अव्यवस्था: 10×26 शेड में 205 मवेशी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, GOVERNMENT, Top News

छत्तीसगढ़ में नकली मसाले का खुलासा, एवरेस्ट मसाला के नाम पर बेचा जा रहा संदिग्ध माल

छत्तीसगढ़ में मशहूर ब्रांड Everest मसाला के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक गोदाम पर छापा मारा, जहां बड़ी मात्रा में संदिग्ध मसाला बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी कार्गो मूवर्स के गोदाम में छापेमारी की गई। इस दौरान लाखों रुपये कीमत का मसाला जब्त किया गया, जिसे प्रथम दृष्टया नकली होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। इस कार्रवाई के दौरान संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। गोदाम संचालक का कहना है कि जब्त किया गया मसाला किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वहां रखा गया था और उनका इससे सीधा संबंध नहीं है। फिलहाल, खाद्य विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मसाला पूरी तरह नकली है या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि उपभोक्ताओं को बाजार में मसाले खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए और केवल विश्वसनीय दुकानों से ही सामान लेना चाहिए।

छत्तीसगढ़ में नकली मसाले का खुलासा, एवरेस्ट मसाला के नाम पर बेचा जा रहा संदिग्ध माल Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Health, State, Top News

रायपुर में फर्जी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, सरकारी शिक्षक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फर्जी सरकारी नौकरी का लालच देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नकली नियुक्ति आदेश के जरिए 34 बेरोजगार युवाओं से करीब 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डोंगरगढ़ निवासी राजेश शर्मा और मनोज कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार किया था। इसमें परिवहन, राजस्व, वन, पंचायत और स्कूल शिक्षा विभाग में भर्ती का उल्लेख किया गया था। आदेश को असली दिखाने के लिए सचिव और उप-सचिव के डिजिटल हस्ताक्षरों का भी दुरुपयोग किया गया। आरोपियों ने इस फर्जी आदेश को सोशल मीडिया, विशेष रूप से व्हाट्सऐप के माध्यम से वायरल किया और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली। शिकायत मिलने के बाद राखी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डेटा के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। दोनों आरोपी डोंगरगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें से राजेश शर्मा एक शासकीय शिक्षक है, जबकि मनोज कुमार श्रीवास्तव निजी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पुलिस टीम ने राजनांदगांव जिले में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते उन्होंने इस ठगी की योजना बनाई थी। वे कंप्यूटर के जरिए फर्जी नियुक्ति आदेश तैयार कर मोबाइल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर सेट, प्रिंटर और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि सरकारी नौकरी से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों से सावधान रहें। सीएसपी नया रायपुर तुलसीराम लेकाम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के आधार पर राजनांदगांव में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने कुल कितने लोगों से ठगी की है।

रायपुर में फर्जी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, सरकारी शिक्षक समेत दो आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Chhattisghar, Crime, Raipur, State, Top News

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई: युवक ने पुलिस पर 1.50 लाख मांगने का लगाया आरोप, VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रतिबंध के बावजूद अवैध बोर खनन का मामला सामने आया है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो बोरवेल मशीनों को जब्त किया, लेकिन इस दौरान एक युवक ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौर का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि खेत में नियमों के खिलाफ बोर खनन किया जा रहा है। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने दो मशीनों को चलते हुए पाया और कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद व्यक्ति स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया और गाड़ी खड़ी करने की बात कहकर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करता रहा। इसी बीच एक युवक ने वीडियो बनाते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी मशीन छोड़ने के एवज में 1 लाख 50 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा गाड़ियां थाने लाने के बाद धर्मेंद्र पात्रे नामक व्यक्ति सामने आया, जिसने खुद को पत्रकार बताया और बिल्हा प्रेस क्लब से जुड़ा होने का दावा किया। उसने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने मामले की जानकारी तत्काल तहसीलदार को दे दी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त करते हुए अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। पकड़ी गई गाड़ियों में एक पर तमिलनाडु का नंबर TN 34 AD 1717 और दूसरी पर कर्नाटक (बेंगलुरु) का नंबर KA 01 MU 5590 दर्ज था। हालांकि, इन वाहनों के असली मालिकों के बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस तरह के भारी वाहन दूसरे राज्यों से कम कीमत पर खरीदकर या किराए पर लाकर शहर में उपयोग किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बोर खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई: युवक ने पुलिस पर 1.50 लाख मांगने का लगाया आरोप, VIDEO वायरल Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Crime, GOVERNMENT, State, Top News

बिना चीर-फाड़ हार्ट सर्जरी से बुजुर्ग को मिला नया जीवन, स्टेंट से बनी ‘चिमनी’ ने बचाई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (ACI) में डॉक्टरों ने बिना ओपन हार्ट सर्जरी किए एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई। मरीज के हार्ट की बंद नसों में स्टेंट डालकर ‘चिमनी तकनीक’ अपनाई गई और ट्रांसकैथेटर ऑर्टिक वॉल्व इंप्लांटेशन (TAVI) के जरिए नया वॉल्व लगाया गया। यह जटिल प्रोसीजर 2 जनवरी को किया गया, जिसकी अनुमानित लागत करीब 18 लाख रुपए है। यह संपूर्ण इलाज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क किया गया। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज को स्वस्थ अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया है। ओपन हार्ट सर्जरी थी बेहद जोखिम भरी रायपुर निवासी बुजुर्ग महिला लंबे समय से सांस फूलने और हार्ट फेलियर की समस्या से जूझ रही थीं। जांच में सामने आया कि उनका ऑर्टिक वॉल्व पूरी तरह कैल्शियम से सख्त हो चुका था, जिससे हृदय की पंपिंग क्षमता घटकर सिर्फ 20 प्रतिशत रह गई थी। इस स्थिति में ओपन हार्ट सर्जरी जानलेवा साबित हो सकती थी। ऐसे में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव और कार्डियक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू के नेतृत्व में विशेषज्ञों की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने बिना चीर-फाड़, पैर की नस के जरिए वॉल्व प्रत्यारोपण का निर्णय लिया। ‘चिमनी तकनीक’ से टला बड़ा खतरा मरीज की नसें पतली और कैल्शियम युक्त होने के कारण वॉल्व को हार्ट तक पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था। इसके अलावा जन्मजात संरचनात्मक समस्या के चलते कोरोनरी धमनियां वॉल्व के बेहद करीब थीं, जिससे प्रोसीजर के दौरान धमनियों के बंद होने का खतरा बना हुआ था। डॉक्टरों ने एहतियातन दोनों कोरोनरी धमनियों में पहले स्टेंट डालकर ‘चिमनी स्ट्रक्चर’ तैयार किया, ताकि वॉल्व डालते समय ब्लड फ्लो बाधित न हो। अंतिम चरण में बाएं पैर की नस में अचानक ब्लॉकेज हो गया, जिसे दाहिने पैर से तुरंत बलून एंजियोप्लास्टी कर ठीक किया गया। चार घंटे के ऑपरेशन के बाद चमत्कारी सुधार करीब 4 घंटे तक चली इस अत्यंत जटिल प्रक्रिया के बाद ऑपरेशन टेबल पर ही मरीज के ऑर्टिक वॉल्व का प्रेशर 80 से घटकर शून्य हो गया। वहीं हार्ट की पंपिंग क्षमता 20 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गई। हृदय की धड़कन स्थिर रही और दोनों कोरोनरी धमनियों में रक्त प्रवाह सामान्य पाया गया। कार्डियोलॉजी विभाग की बड़ी उपलब्धि मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 में कार्डियोलॉजी विभाग में 2600 से अधिक जटिल हार्ट प्रोसीजर किए गए हैं। वर्ष 2009 में जहां यह विभाग मात्र 41 मामलों से शुरू हुआ था, वहीं आज यह सालाना 2000 से अधिक हार्ट प्रोसीजर कर रहा है। प्रोसीजर टीम में ये रहे शामिल इस सफल सर्जरी में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. कुणाल ओस्तवाल, जूनियर रेजिडेंट डॉ. प्रतीक गुप्ता, डॉ. सौम्या, डॉ. वैभव, डॉ. प्रिस, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. बालस्वरूप साहू, डॉ. संकल्प दीवान, कैथ लैब टेक्नीशियन जितेंद्र, बद्री, प्रेमचंद, स्टाफ नर्स आनंद, डिगेन्द्र और एमएसडब्ल्यू खोगेंद्र साहू शामिल रहे।

बिना चीर-फाड़ हार्ट सर्जरी से बुजुर्ग को मिला नया जीवन, स्टेंट से बनी ‘चिमनी’ ने बचाई जान Read Post »

Chhattisgarh, Health, Raipur, Top News

20 दिसंबर से स्थायी रूप से बंद होगा यह रेलवे फाटक, जानिए रेलवे के फैसले की वजह

रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले एक व्यस्त मार्ग पर स्थित संपर्क फाटक संख्या 404 को 20 दिसंबर 2025 से हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल लाइन पर बैकुंठ–सिलियारी सेक्शन में लंबे समय से बन रहा रोड अंडर ब्रिज (RUB) अब पूरी तरह तैयार हो चुका है, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किलोमीटर संख्या 802/21-23 पर स्थित फाटक संख्या 404 को यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद किया जाएगा। फाटक की जगह बनाए गए आधुनिक रोड अंडर ब्रिज को 20 दिसंबर 2025 से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे रेल और सड़क दोनों तरह के यातायात को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सकेगा। जाम और हादसों से मिलेगी राहत हावड़ा–मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर होने के कारण इस फाटक से रोजाना कई एक्सप्रेस और मालगाड़ियां गुजरती थीं। इसके चलते फाटक बार-बार और लंबे समय तक बंद रहता था, जिससे लोगों को भारी जाम, समय की बर्बादी और दुर्घटनाओं की समस्या झेलनी पड़ती थी। कई मौकों पर एंबुलेंस और अन्य आपात सेवाएं भी प्रभावित होती थीं। रोड अंडर ब्रिज के शुरू होने से इन सभी परेशानियों से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा RUB के चालू होते ही बैकुंठ, सिलियारी और आसपास के गांवों के लोगों को बिना रुके आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे के इस फैसले को क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया है। रेलवे की जनता से अपील रायपुर रेल मंडल ने लोगों से अनुरोध किया है कि 20 दिसंबर 2025 के बाद फाटक संख्या 404 का उपयोग न करें और केवल रोड अंडर ब्रिज से ही आवागमन करें। साथ ही रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की भी अपील की गई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कदम दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक साबित होगा।

20 दिसंबर से स्थायी रूप से बंद होगा यह रेलवे फाटक, जानिए रेलवे के फैसले की वजह Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी

रायपुर शहर में 18 और 19 दिसंबर को मांस–मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) और संत तारण तरण जयंती (19 दिसंबर) के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम ने यह प्रतिबंध लागू करने का आदेश जारी किया है। नगर निगम के अनुसार, इन दोनों दिनों में निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे और मांस–मटन की किसी भी तरह की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए जोन स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रतिबंध के दौरान किसी होटल, ढाबे या दुकान में मांस–मटन की बिक्री या भंडारण पाया गया, तो सामग्री जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आदेश का पालन करें, ताकि दोनों जयंती समारोह शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सकें।

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी Read Post »

Chhattisgarh, Top News
Scroll to Top