bribery case

भिलाई में रिश्वत लेते ट्रैफिक SI का VIDEO वायरल, 200 रुपए लेते दिखा अधिकारी

दुर्ग जिले के भिलाई से पुलिस विभाग से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर युवक से चालान के बदले 200 रुपए लेते दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल धारा 307 के आरोपी से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आ रहा है। पहला मामला दुर्ग ट्रैफिक विभाग से जुड़ा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन युवक से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी सुनाई दे रहा है कि अधिकारी युवक को पैसे गिनने के लिए कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक एसआई महेश्वर देवांगन को लाइन अटैच कर दिया है। ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वीडियो सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरा वीडियो पावर हाउस रेलवे स्टेशन के सामने का बताया जा रहा है। इसमें छावनी थाना में पदस्थ कॉन्स्टेबल प्रमोद साहू एक युवक से हाथ मिलाते और गले लगते नजर आ रहे हैं। युवक की पहचान बाबू खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बाबू खान के खिलाफ जामुल थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि दूसरे वीडियो को लेकर अब तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही किसी तरह की कार्रवाई की पुष्टि हुई है।

भिलाई में रिश्वत लेते ट्रैफिक SI का VIDEO वायरल, 200 रुपए लेते दिखा अधिकारी Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Chhattisghar, GOVERNMENT, State, Top News

जिला अस्पताल में रिश्वत का मामला: ड्रेसर 5 हजार लेते वीडियो वायरल, निलंबित

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर किशोर कुमार चौहान का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में वह 5 हजार रुपये लेते और गिनते दिखाई दे रहे हैं, साथ ही 2 हजार रुपये और देने की बात भी करते सुनाई दे रहे हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, एक सरकारी कर्मचारी ने अपने इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिम्बर्समेंट) के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस आवेदन को पास कराने के बदले पैसे मांगे गए। वायरल वीडियो में इलाज पर करीब 45 हजार रुपये खर्च और IVF से जुड़े भुगतान को लेकर बातचीत भी सुनाई देती है। वीडियो में ड्रेसर यह कहते हुए भी नजर आ रहे हैं कि जिस अधिकारी के हस्ताक्षर से भुगतान होना है, उसे पैसे नहीं देना चाह रहे हो। साथ ही यह भी कहा गया कि यदि फाइल रायपुर भेजी जाती, तो बिल पास नहीं होता, क्योंकि IVF का खर्च मंजूर नहीं किया जाता। हालांकि, पैसे देने वाला व्यक्ति अभी तक सामने नहीं आया है और न ही इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। जांच के बाद इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जी.एस. जात्रा ने कहा कि पहली नजर में मामला गंभीर पाया गया है। इस तरह की अवैध वसूली न केवल सेवा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचाती है। इसी आधार पर ड्रेसर को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे विभागीय जांच की जाएगी और यदि आरोप साबित होते हैं, तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान किशोर कुमार चौहान का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

जिला अस्पताल में रिश्वत का मामला: ड्रेसर 5 हजार लेते वीडियो वायरल, निलंबित Read Post »

Chhattisgarh, jashpur, Top News
Scroll to Top