Insights and Updates on Current Affairs

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर देशभर में आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग तेज

रायपुर – मध्य प्रदेश सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान जोश में आकर उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिससे देशभर में नाराजगी फैल गई है। विजय शाह ने “ऑपरेशन सिंदूर” का नेतृत्व कर रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “आतंकवादी की बेटी और पाकिस्तान की बहन” कह दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उनके कटे-पीटे लोगों के बीच हमने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-की-तैसी करवाई।” इस बयान के बाद मुस्लिम समाज में भारी रोष फैल गया है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और साम्प्रदायिक करार दिया है। रायपुर के बिरगांव नगर निगम के पार्षद मोहम्मद रियाज और उनके कार्यकर्ताओं ने उरला थाना और खमतराई थाना में विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकार की भाषा और मानसिकता के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने और शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए हैं। देशभर से नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है। इस मामले ने एक बार फिर नेताओं की ज़ुबान पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर किया है।

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर देशभर में आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग तेज Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 96% अंक लाने वाली कृति यादव बनी प्रदेश की टॉपरों में शुमार, News22 Bharat से की खास बातचीत

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में कृति यादव ने 96.00% अंक प्राप्त कर प्रदेश में नवां स्थान (रैंक-9) हासिल किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। News22 Bharat से खास बातचीत में कृति ने बताया कि वह आगे चलकर सिविल सर्विस में अधिकारी बनना चाहती हैं। इसके लिए वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की तैयारी करेंगी। उनका सपना है कि वे समाज के लिए काम करें और अपने राज्य का नाम रोशन करें। कृति ने कहा, “मैंने हमेशा पढ़ाई को एक जिम्मेदारी की तरह लिया। रोज़ाना समय तय कर के पढ़ाई की और कभी भी दबाव में नहीं आई। मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा मुझे प्रोत्साहित किया।” उन्होंने अपने जैसे अन्य विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे स्मार्ट स्टडी करें, निरंतरता बनाए रखें और खुद पर विश्वास रखें। कृति की इस उपलब्धि पर उन्हें स्कूल, परिवार और समाज के लोगों से शुभकामनाएं मिल रही हैं। News22 Bharat की ओर से कृति यादव को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं में 96% अंक लाने वाली कृति यादव बनी प्रदेश की टॉपरों में शुमार, News22 Bharat से की खास बातचीत Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur

कृति यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, बिरगांव के जनप्रतिनिधियों ने उरला थाने में किया सम्मानित

रायपुर/बिरगांव – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणामों में बिरगांव की होनहार छात्रा कृति यादव ने 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। कृति की इस सफलता पर बिरगांव नगर निगम के पार्षद पुत्र राजू सिन्हा, पार्षद खेमलाल साहू और पार्षद दिकेंद्र सिन्हा ने मिलकर उसे बधाई दी। उरला थाना परिसर में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर द्वारा कृति को प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कृति को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उसकी यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कृति जैसी बेटियां समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं और इनके आत्मविश्वास से दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। कृति की सफलता यह संदेश देती है कि सच्ची मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने भी कृति को दिल से शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए।

कृति यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, बिरगांव के जनप्रतिनिधियों ने उरला थाने में किया सम्मानित Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Raipur

भीमलत में जंगल के राजा की छवि, लव कुश वाटिका में निखर रही है प्राकृतिक सौंदर्यता

रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित भीमलत क्षेत्र में वन्यजीवों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में वन विभाग की कोशिशें रंग ला रही हैं। यहां के जंगलों को पुनर्जीवित करने की योजना के अंतर्गत लव कुश वाटिका का दूसरा चरण पूरा कर लिया गया है, जिसे जल्द ही आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। पिछले वर्ष नवंबर में इस वाटिका के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विस्तार हेतु लगभग 50 लाख रुपये के कार्य प्रारंभ किए गए थे। इनमें इंटरलॉकिंग पाथवे, वॉच टॉवर और वाटर फॉल व्यू पॉइंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे पर्यटकों को प्रकृति के और करीब पहुंचने का अवसर मिलेगा। वन विभाग के उपवन संरक्षक देवेंद्र सिंह भाटी के नेतृत्व में यहां एक नवाचार किया गया है। गुजरात की एक कंपनी द्वारा बनाए गए बाघ, चिंकारा और लव-कुश के जीवंत थ्रीडी मॉडल वाटिका की शोभा को और अधिक बढ़ा रहे हैं। ये मॉडल जंगल के वातावरण में वास्तविक वन्यजीवों की उपस्थिति का अनुभव कराते हैं। करीब दो वर्ष पूर्व 2 करोड़ रुपये की लागत से आरंभ हुई इस परियोजना का कार्य अब अंतिम चरण में है। लव कुश वाटिका में न केवल सौंदर्य को महत्व दिया गया है, बल्कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने के लिए भी कई प्रयास किए गए हैं। विभिन्न राज्यों के राज्य वृक्ष, पक्षियों व जानवरों के लिए उपयोगी पेड़-पौधे और वनस्पतियां रोपी गई हैं। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था के लिए नलकूप और पाइपलाइन की मदद से पौधों को नियमित पानी दिया जा रहा है, जिससे वे तेजी से वृक्ष रूप में परिवर्तित हो रहे हैं। इस वर्ष भी बरगद, पीपल जैसे छायादार वृक्ष लगाए गए हैं, जो भविष्य में एक घना जंगल बनाने में मदद करेंगे। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रकार की घास और झाड़ियां यहां के जीव-जंतुओं के लिए आवास बनती जा रही हैं। वन्यजीवों के लिए पीने के पानी और जल क्रीड़ा हेतु एक विशेष तालाब भी तैयार किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह वाटिका शीघ्र ही पर्यटकों के लिए एक आकर्षक और रोमांचक स्थल बन जाएगी।

भीमलत में जंगल के राजा की छवि, लव कुश वाटिका में निखर रही है प्राकृतिक सौंदर्यता Read Post »

Uncategorized

गोरखपुर में पाकिस्तान के समर्थन की टिप्पणी को लेकर विवाद, कोटेदार और पार्षद प्रतिनिधि में हाथापाई

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरा बाजार में कोटेदार और पार्षद प्रतिनिधि के बीच पाकिस्तान के समर्थन में की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, पार्षद प्रतिनिधि विजय गुप्ता मोहल्ले की महिला चंद्रावती का केवाईसी कराने कोटेदार खलील के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कोटेदार ने पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी की, जिससे मामला और गरमा गया। विवाद की सूचना पर पार्षद अभिषेक शर्मा और शिवेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसी बीच, पूर्व पार्षद इरशाद अपने भाई डान और साथी अमन के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से विजय गुप्ता से मारपीट की। पुलिस को सूचना मिलने पर तिवारीपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल विजय गुप्ता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में पाकिस्तान के समर्थन की टिप्पणी को लेकर विवाद, कोटेदार और पार्षद प्रतिनिधि में हाथापाई Read Post »

Political, State

“रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भाजपा पर कड़ा हमला, सेना के अपमान पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग”

रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सेना के अपमान को लेकर तीखा बयान दिया। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में नदवी ने भाजपा के कुछ नेताओं पर सेना को धार्मिक दृष्टिकोण से देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिमला समझौते के तहत जंगबंदी और सीजफायर का स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन यह कदम किसी तीसरे देश की सलाह पर लिया गया है, जो कि शिमला समझौते का अपमान है। सांसद ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सेना का अपमान करने वाले नेताओं को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। नदवी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता सुप्रीम कोर्ट और सेना का भी सम्मान नहीं करते हैं। सांसद ने भाजपा के एक नेता पर ऑपरेशन सिंदूर का अपमान करने का आरोप भी लगाया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार के दौरान सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। विपक्ष ने इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, जबकि नदवी ने जंग के आंकड़ों के संबंध में एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाने की जरूरत बताई। उनका कहना था कि इस पर मीडिया में चर्चा करने के बजाय इसे बंद कमरे में कमेटी स्तर पर हल किया जा सकता है।

“रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भाजपा पर कड़ा हमला, सेना के अपमान पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग” Read Post »

Political, State

औरंगाबाद: पारिवारिक कलह में मां ने बच्चों को जहर दिया, तीन की मौत, खुद की हालत भी नाजुक

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने चार बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। यह दुखद घटना रफीगंज रेलवे स्टेशन की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन पर महिला और बच्चे तड़पते हुए नजर आए, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आरपीएफ को सूचित किया। आरपीएफ जवानों ने सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान तीन बच्चों—सूर्यमणि, शिवानी और राधा—की मौत हो गई, जबकि महिला सोनिया देवी और एक बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चों की मां की पहचान बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी रवि बिंद की पत्नी सोनिया देवी के रूप में हुई है। परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार रात सोनिया और उसके पति रवि बिंद के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद बुधवार सुबह रवि काम पर चले गए और सोनिया बच्चों को लेकर मायके जाने के बहाने घर से निकल गई। रफीगंज स्टेशन पहुंचने के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें तीन बच्चों की मौत की सूचना मिली। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सोनिया व उसके बच्चे का इलाज जारी है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

औरंगाबाद: पारिवारिक कलह में मां ने बच्चों को जहर दिया, तीन की मौत, खुद की हालत भी नाजुक Read Post »

Crime, State

भार्गवास्त्र मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण: भारत की ड्रोन हमलों के खिलाफ बड़ी कामयाबी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। इसी बीच भारत ने अपनी रक्षा क्षमताओं को और मजबूत करते हुए स्वदेशी विकसित हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम “भार्गवास्त्र” का सफल परीक्षण किया है। गोपालपुर में हुआ परीक्षण भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों की निगरानी में 13 मई को गोपालपुर रेंज में भार्गवास्त्र के तीन परीक्षण किए गए। इनमें से दो परीक्षणों में एक-एक रॉकेट दागा गया, जबकि तीसरे में साल्वो मोड का प्रयोग करते हुए महज दो सेकंड में दो रॉकेट दागे गए। सभी चार रॉकेटों ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन किया और बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों को नष्ट करने की अपनी क्षमता साबित की। भार्गवास्त्र की विशेषताएं सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया यह अत्याधुनिक सिस्टम स्वार्म ड्रोनों को खत्म करने में सक्षम है। यह 2.5 किलोमीटर तक प्रभावी है और एक बार में 64 गाइडेड माइक्रो-मिसाइल दाग सकता है। इसका रडार 6 से 10 किलोमीटर की दूरी तक हवाई खतरों को ट्रैक कर सकता है और कुछ ही सेकंड में कार्रवाई कर सकता है। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक भार्गवास्त्र को भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है। इसे विशेष रूप से ड्रोन हमलों से निपटने के लिए तैयार किया गया है। यह सिस्टम समुद्र तल से लेकर 5,000 मीटर की ऊंचाई तक के क्षेत्रों में तैनात किया जा सकता है और विभिन्न भौगोलिक स्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकता है। सुरक्षा में नया अध्याय भार्गवास्त्र भारत की सुरक्षा प्रणाली में एक बड़ी छलांग साबित हो सकता है। हाल ही में पाकिस्तान ने चीन और तुर्की निर्मित ड्रोनों और मिसाइलों का प्रयोग किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि आने वाले समय में ड्रोन युद्ध का स्वरूप बदलने वाला है। ऐसे में भार्गवास्त्र जैसी तकनीकें भारत को नई चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाएंगी।

भार्गवास्त्र मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण: भारत की ड्रोन हमलों के खिलाफ बड़ी कामयाबी Read Post »

Tech, Top News

पाकिस्तान देगा मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपये, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए परिजनों के नाम पर हर्जाना!

भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद अजहर को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान सरकार उसे 14 करोड़ रुपये की बड़ी राशि देने वाली है। यह रकम भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए मसूद के परिजनों की मौत के हर्जाने के तौर पर दी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य अड्डे बहावलपुर में कार्रवाई की थी, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के करीब 14 सदस्य मारे गए थे। अब पाकिस्तान सरकार हर मृतक के नाम पर 1 करोड़ रुपये के हिसाब से कुल 14 करोड़ रुपये का मुआवजा देने जा रही है। हालांकि पाकिस्तान अक्सर ये दावा करता है कि उसे मसूद अजहर की लोकेशन की जानकारी नहीं है, लेकिन इस मुआवजे से साफ है कि मसूद पाकिस्तान में ही मौजूद है और वहां की सरकार उसे संरक्षण दे रही है। भारत ने इस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखी हुई है क्योंकि यह आशंका जताई जा रही है कि मसूद इस राशि का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को फिर से खड़ा करने, हथियार जुटाने और नए आतंकियों की भर्ती व ट्रेनिंग में कर सकता है। पाकिस्तान सरकार के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धूल झोंकने और आतंकवाद को अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन देने के रूप में देखा जा रहा है।

पाकिस्तान देगा मसूद अजहर को 14 करोड़ रुपये, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए परिजनों के नाम पर हर्जाना! Read Post »

Crime, International, Top News

शामली का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस, सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता

हरियाणा के पानीपत में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नौमान इलाही नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान को भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था। गिरफ्तार किया गया युवक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे के बेगमपुरा इलाके का रहने वाला है और पानीपत की एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, नौमान पाकिस्तान के आतंकी इकबाल के संपर्क में था और लगातार सेना की गतिविधियों और अन्य खुफिया सूचनाओं को साझा कर रहा था। पुलिस ने उसे मोबाइल नंबर पर संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के बाद हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि नौमान अपनी बहन के साथ पानीपत की हॉली कॉलोनी में रह रहा था। उसकी बहन की शादी पानीपत में ही हुई है। इस कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद की गई सतर्कता का नतीजा बताया जा रहा है। 6-7 मई की रात भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए इस ऑपरेशन के बाद से एजेंसियां लगातार संभावित खतरों और संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही थीं। इसी दौरान नौमान के फोन से पाकिस्तान में संपर्क के प्रमाण मिले। हरियाणा के एडीजी (क्राइम) कुलदीप यादव ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान के एक शख्स के निर्देशों पर काम कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल आरोपी से सीआईए यूनिट गहन पूछताछ कर रही है और यह भी जांचा जा रहा है कि उसने किन सरकारी संस्थानों या सुरक्षा स्थलों की जानकारी लीक की है। शुरुआती जांच से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि वह किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

शामली का युवक निकला पाकिस्तानी जासूस, सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता Read Post »

Crime, State, Top News
Scroll to Top