Crime

रायपुर में गन प्वाइंट लूट: 1.5 करोड़ की चांदी लूटकर बदमाश फरार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह एक बड़ी लूट की घटना सामने आई। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने सराफा कारोबारी राहुल गोयल के फ्लैट में घुसकर 1 करोड़ 50 लाख रुपये की चांदी लूट ली। इस दौरान लुटेरों ने कारोबारी को गन की नोक पर बेहोश किया और हाथ-पैर बांधकर जेवरात लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, राहुल गोयल आगरा के रहने वाले हैं और रायपुर में किराए के फ्लैट में रहते हैं। वे सदर बाजार में जेवर बेचते हैं। लुटेरे पूर्व में ही कारोबारी और उनके जेवरों के बारे में जानकारी रखते थे। घटना शनिवार सुबह हुई, जब दो नकाबपोश बदमाश सदर बाजार स्थित जैन मंदिर के पीछे राजधानी पैलेस पहुंचे। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही राहुल ने दरवाजा खोला, लुटेरों ने उनकी कनपटी पर गन टिका दी। इसके बाद कारोबारी को बेहोश करने के लिए दवा दी और उनके हाथ-पैर बंध दिए। लुटेरों ने लगभग 86 किलो चांदी के जेवर और सीसीटीवी कैमरे का DVR भी लेकर भाग गए। सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि राहुल गोयल आगरा से रायपुर आकर जेवर बेचते हैं। एडिशनल एसपी लखन पटले ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

रायपुर में गन प्वाइंट लूट: 1.5 करोड़ की चांदी लूटकर बदमाश फरार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

रायपुर में 45 लाख रुपये का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने 45 लाख रुपये मूल्य का अवैध पेट्रोल और डीजल पकड़ा है। आरोपी इन तेलों को यार्ड में टैंकर और ड्रम में भरकर अवैध रूप से बेच रहे थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम ने विधानसभा थाना क्षेत्र में 2 अलग-अलग यार्ड पर छापा मारा और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में कुछ बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। जब्त डीजल-पेट्रोल की कुल मात्रा लगभग 46,000 लीटर थी। कार्रवाई टेकारी चौक और पिरदा इलाके में की गई। आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन अंततः उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस कार्रवाई का विवरण:1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि रिंग रोड नंबर 3, टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में कुछ लोग ट्रक और ड्रम में अवैध तेल का स्टॉक रखकर बेच रहे हैं। पुलिस ने मौके पर रेड की। यार्ड में पांच लोग मौजूद थे, जिनके नाम हैं: रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल। जांच के दौरान पुलिस ने टैंकर और ड्रमों में भरा पेट्रोल और डीजल पाया। आरोपियों से लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे जाने पर उन्होंने गुमराह करने की कोशिश की। यार्ड से कुल 42 लाख 30 हजार रुपये मूल्य का पेट्रोल-डीजल जब्त किया गया। इसी तरह, पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में भी पुलिस ने रेड की और अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित सरोज को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की सूची:टेकारी यार्ड से: पिरदा यार्ड से:

रायपुर में 45 लाख रुपये का अवैध पेट्रोल-डीजल जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की चाकू से हत्या, ट्रेन से बिलासपुर भागी

रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में एक नाबालिग गर्लफ्रेंड (16) ने अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद सद्दाम (20) की चाकू से हत्या कर दी। आरोप है कि उसने युवक के गले, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर 5 बार वार किया। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। मृतक सद्दाम बिहार का रहने वाला था और रायपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। हत्या के बाद नाबालिग लड़की ट्रेन से बिलासपुर भाग गई, जहां उसने पुलिस के समक्ष सरेंडर करते हुए स्वीकार किया कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को मार डाला। जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को दोनों लॉज पहुंचे थे। 28 सितंबर को केवल लड़की लॉज से बाहर निकलती दिखी। 29 सितंबर को दोनों लॉज में नजर नहीं आए। इसके बाद स्टाफ ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली और पुलिस को सूचना दी गई। गंज पुलिस ने रूम खोलकर देखा तो सद्दाम की लाश खून से सनी मिली। पोस्टमॉर्टम के अनुसार शरीर पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद नाबालिग ने लॉज का कमरा बाहर से बंद कर दिया था और रेलवे ट्रैक के पास चाबी फेंककर ट्रेन से बिलासपुर भाग गई। वहां अपने घर पहुंचकर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी और कोनी थाने में आत्मसमर्पण किया। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती थी और शादी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। प्रेमी ने धमकियां दीं, जिससे डरकर उसने सुबह 3 बजे उठकर सो रहे प्रेमी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी तुरंत मृत्यु हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और नाबालिग के लॉज में रूम लेने की प्रक्रिया भी पता लगा रही है।

रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की चाकू से हत्या, ट्रेन से बिलासपुर भागी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर में BJP नेता द्वारा पुजारी पर हमला, FIR दर्ज होने में हुई देरी

रायपुर में प्रधानमंत्री की “मन की बात” सुनने से इनकार करने के चलते बीजेपी OBC मोर्चा के अध्यक्ष उदय वराड़े ने दुर्गा मंदिर के पुजारी ऋषि तिवारी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में पुजारी के हाथ और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पुजारी ऋषि तिवारी कमल विहार सेक्टर स्थित जोरा दुर्गा मंदिर में पूजा कर लौट रहे थे। उसी दौरान उदय वराड़े और उनके समर्थक शिवाजी रेसीडेंसी गार्ड रूम के पास लाउडस्पीकर पर प्रधानमंत्री की “मन की बात” सुन रहे थे। ऋषि तिवारी ने कार्यक्रम सुनने से मना किया, जिससे उदय ने उन्हें गालियाँ दी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के बाद पुजारी टिकरापारा थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करने में देरी की। लगभग डेढ़ घंटे थाने में बैठने के बाद, उन्होंने कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को सूचना दी। पंकज शर्मा के थाने पहुँचने के बाद पुलिस और नेताओं के बीच तीन घंटे तक तीखी बहस चली। कांग्रेस नेताओं ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। थाना परिसर में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच जोरदार बहस और विरोध दिखाई दे रहा है। कांग्रेस नेताओं ने थाने के बाहर धरने की चेतावनी भी दी। आखिरकार पुलिस ने FIR दर्ज की और आरोपी उदय वराड़े के खिलाफ जांच शुरू कर दी। पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। FIR फिलहाल सेंसिटिव मोड में रखी गई है।v

रायपुर में BJP नेता द्वारा पुजारी पर हमला, FIR दर्ज होने में हुई देरी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

रायपुर में दो भाइयों और दोस्त ने मिलाकर सूने मकान से 4.5 लाख की चोरी, तीन गिरफ्तार

रायपुर में दो भाइयों और उनके एक दोस्त ने मिलकर सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मुजगहन थाना इलाके में हुई इस घटना में आरोपियों ने एक घर का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। रानी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर की सुबह 9 बजे उन्होंने घर का ताला बंद किया था और दोपहर करीब 2:50 बजे घर लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखे जेवरात और नकद गायब थे। पुलिस ने कटोरा तालाब निवासी संजय साहू को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। CCTV फुटेज की मदद से संजय को पहचानने के बाद उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि उसने अपने भाई चेतन लाल साहू और उगेश उर्फ राजेन्द्र साहू के साथ मिलकर चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने चेतन और उगेश को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल, जिसमें सोने-चांदी के जेवर और चोरी में इस्तेमाल बाइक शामिल है, लगभग 4.5 लाख रुपए मूल्य का जब्त किया गया।

रायपुर में दो भाइयों और दोस्त ने मिलाकर सूने मकान से 4.5 लाख की चोरी, तीन गिरफ्तार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर में जन्मदिन सेलिब्रेशन का नया अंदाज: NH पर लग्जरी कारों से स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ में हाल ही में जन्मदिन सेलिब्रेशन का तरीका खतरनाक होता जा रहा है। रायपुर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लग्जरी कारों का काफिला नेशनल हाईवे पर स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में 15-20 लग्जरी कारों का काफिला केनाल रोड से NH होते हुए आरंग की तरफ बढ़ता दिख रहा है। कुछ युवक खिड़की और सनरूफ से लटककर स्टंट कर रहे हैं। काफिले में गाड़ियों के हूटर और सायरन भी बज रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह जन्मदिन सेलिब्रेशन था, जिसमें युवक गैंगस्टर गाने जैसे AK-47, कैदी नंबर 302, रात के शिकारी पर रील भी बना रहे थे। वीडियो इंस्टाग्राम पर कई आईडी से पोस्ट किया गया, जिनमें vikky-sanap-357, rahul_gawali_02, bharat_tharwani_ शामिल हैं। वीडियो में युवक कार की सनरूफ से बाहर निकलकर रौब दिखाते भी दिखाई दे रहे हैं। ASP ट्रैफिक प्रशांत शुक्ला ने बताया कि गाड़ी नंबरों की पहचान की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पहले हुए जन्मदिन स्टंट के मामले छत्तीसगढ़ में यह पहली बार नहीं है कि जन्मदिन सेलिब्रेशन में सड़क पर खतरनाक हरकतें हुई हों। पिछले कुछ महीनों में कई मामले सामने आए हैं: इन सभी घटनाओं में युवक अपनी बहादुरी और रौब दिखाने के लिए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं। हाईकोर्ट ने पहले भी इस तरह की हरकतों पर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। ASP ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि सड़क पर स्टंट करना और वाहनों के नियमों की अनदेखी करना जानलेवा है। पुलिस इस बार भी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है।

रायपुर में जन्मदिन सेलिब्रेशन का नया अंदाज: NH पर लग्जरी कारों से स्टंटबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

रायपुर में नक्सल नेटवर्क पर एक और वार

कोरबा खदान में मजदूरी करने वाला नक्सली पकड़ा गया भाठागांव से रामा किचाम गिरफ़्तार, नक्सली दंपती के संपर्क में था; कोर्ट ने भेजा जेल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा एजेंसियों ने फिर से नक्सलियों पर कार्रवाई की है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने भाठागांव क्षेत्र से रामा किचाम को पकड़ा है। रामा कोरबा की एक कोयला खदान में मज़दूरी करता था, लेकिन जांच में पता चला है कि उसका हाल में गिरफ्तार किए गए नक्सली पति-पत्नी जग्गू और कमला से गहरा संबंध था। जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के पास से नकदी और सोना भी बरामद किया गया है। NIA कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रही है। गौरतलब है कि 24 सितंबर को चंगोराभाठा इलाके से जग्गू और उसकी पत्नी कमला को पकड़ा गया था। दोनों लंबे समय से अलग-अलग इलाकों में मजदूर बनकर रह रहे थे और कॉल इंटरसेप्शन के जरिये पकड़ में आए। उनके ठिकाने से गोल्ड बिस्किट और करीब एक लाख रुपये नकद मिले थे।

रायपुर में नक्सल नेटवर्क पर एक और वार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

रायपुर से दुबई तक लाल चंदन तस्करी का खुलासा, 8.6 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लाल चंदन की तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 63 करोड़ रुपये के रैकेट से जुड़े आरोपी अब्दुल जाफर की 8.6 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर दी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब्दुल जाफर ने रायपुर को लाल चंदन (रेड सैंडर्स) की लोडिंग और शिपमेंट का प्रमुख ठिकाना बना रखा था। रायपुर से लेकर नागपुर, मुंबई और चेन्नई तक 3,000 किलोमीटर लंबा रूट तैयार कर माल को दुबई भेजा जाता था। कंटेनरों में ऊपर से स्पंज आयरन भरा जाता और अंदर लाल चंदन के लट्ठे छिपाए जाते थे। साल 2016 में DRI नागपुर की टीम ने रायपुर के एक गोदाम से 11 मीट्रिक टन (576 लट्ठे) लाल चंदन जब्त किया था। इसके अलावा नागपुर और मुंबई के पोर्ट पर भी बड़े पैमाने पर रेड सैंडर्स पकड़े गए। फरवरी से अक्टूबर 2016 के बीच 13 निर्यात खेपों में 159 मीट्रिक टन लकड़ी भेजने का खुलासा हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 63 करोड़ रुपये थी। ED की जांच में सामने आया कि अब्दुल जाफर ने इस काले कारोबार से कमाई गई रकम से लग्जरी गाड़ियां, फ्लैट और अन्य संपत्तियां अपने परिवार और सहयोगियों के नाम पर खरीदीं। चेन्नई, कांचीपुरम और तमिलनाडु के अन्य इलाकों में ऊंची कीमत की जमीनें भी उसके कब्जे में पाई गईं। अब्दुल जाफर और उसकी पार्टनरशिप फर्म M/s A.F. Enterprises के खिलाफ नागपुर की PMLA स्पेशल कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मोबाइल कॉल डिटेल और तस्वीरों ने इस सिंडिकेट की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लाल चंदन रायपुर तक कैसे पहुंचता था और किस रास्ते से दुबई भेजा जाता था। ED इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

रायपुर से दुबई तक लाल चंदन तस्करी का खुलासा, 8.6 करोड़ की संपत्ति जब्त Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

बिलाईगढ़: अलग-अलग घटनाओं में 3 युवकों की मौत, नदी में कूदा, फांसी लगाई और हार्ट अटैक

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ही दिन में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई। मडकड़ी में एक युवक ने प्रेमिका से फोन पर बातचीत के बाद महानदी में छलांग लगा दी। दूसरे मामले में पवनी नगर पंचायत में एक युवक फंदे पर लटका मिला, जबकि तीसरे मामले में पुरगांव के एक युवक की हार्ट अटैक से जान चली गई। तीनों मामलों की जांच बिलाईगढ़ थाना पुलिस कर रही है। पहला मामला – नदी में छलांग ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मडकड़ी के महानदी किनारे पहुंची और वहां से एक शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान कटगी निवासी शिवकुमार देवांगन (23) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि 23 सितंबर को उसने प्रेम प्रसंग के चलते कटगी पुल से नदी में कूदकर आत्महत्या की थी। कूदने से पहले वह अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बात कर रहा था। 24 सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी, और 27 सितंबर को उसका शव घटना स्थल से 25 किलोमीटर दूर मिला। दूसरा मामला – फंदे पर लटका मिला युवक नगर पंचायत पवनी के एक घर में जय कुमार साहू (25) का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार और नशे का आदी था, जिसकी वजह से घर में विवाद होते रहते थे। संभवतः इन्हीं कारणों से उसने आत्महत्या की। परिवारजन काम पर गए थे, लौटने पर दरवाजा बंद मिला। बाड़ी की ओर से देखने पर शव दिखाई दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। तीसरा मामला – हार्ट अटैक से मौत पुरगांव के फिरूराम धनवार (29) को शनिवार सुबह अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन उन्हें बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हालांकि हार्ट अटैक की आशंका है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की पुष्टि होगी। थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने बताया कि फिलहाल तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है।

बिलाईगढ़: अलग-अलग घटनाओं में 3 युवकों की मौत, नदी में कूदा, फांसी लगाई और हार्ट अटैक Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Top News

रायपुर में हेरोइन बेचने पहुंचे इंजीनियर और साथी गिरफ्तार, 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद

राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार (26 सितंबर) को टिकरापारा क्षेत्र में पुलिस ने एक इंजीनियर और उसके साथी को हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। दोनों ग्राहक तलाश रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। टिकरापारा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने भिलाई निवासी शादाब नामक युवक से हेरोइन खरीदी थी, जिसे रायपुर में बेचने की योजना थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 9.22 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और एक गाड़ी जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों की पहचान जागृत साहू (श्रीनगर कॉलोनी, धमतरी) और सत्यम सिंह (श्रीजी वैशाली कॉलोनी, रायपुर) के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीएसपी पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई है। दो महीने में 40 से अधिक कार्रवाई रायपुर पुलिस ने पिछले दो महीनों में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नशीली सामग्री बेचने वाले 40 से ज्यादा लोगों को पकड़ा है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। अब तक पुलिस करोड़ों रुपये की ड्रग्स, मोबाइल और गाड़ियां जब्त कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा है कि ड्रग्स सिंडिकेट को तोड़ने के लिए रायपुर से लेकर पंजाब, मुंबई और दिल्ली तक दबिश दी जा रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रायपुर में हेरोइन बेचने पहुंचे इंजीनियर और साथी गिरफ्तार, 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Health
Scroll to Top