Chhattisgarh

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में कचरे के पास मिला 6 माह का भ्रूण: CCTV में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर।राजधानी रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में शुक्रवार (7 नवंबर) को कचरे के डिब्बे के पास 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दो बाहरी लोग भ्रूण को अस्पताल में छोड़कर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन ने मौदहपारा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। CCTV में दिखे दो संदिग्ध पुलिस ने अस्पताल के CCTV फुटेज खंगाले हैं, जिनमें दो संदिग्ध व्यक्तियों के दृश्य कैद हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनकी पहचान की जा रही है और जल्द ही दोनों को पकड़ने के लिए टीम रवाना की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले भ्रूण को कचरे के डिब्बे के अंदर डालने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर उसे डिब्बे के पास ही फेंककर भाग गए। CCTV सार्वजनिक नहीं किए गए अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घटना से जुड़े सभी वीडियो और सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने मीडिया को CCTV फुटेज देने से इनकार किया है।पुलिस ने भी स्पष्ट किया कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। जांच के कई एंगल अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण अस्पताल के भीतर से ही किसी मरीज से जुड़ा मामला है या उसे बाहर से लाकर फेंका गया।अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले ने अस्पताल प्रबंधन और पुलिस दोनों को सतर्क कर दिया है। रायपुर पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि भ्रूण कहां से लाया गया और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में कचरे के पास मिला 6 माह का भ्रूण: CCTV में दिखे दो संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

रायपुर में फर्जी MSME चेयरमैन बनकर ठगी: युवकों से 35 लाख ऐंठे, पद और सैलरी का दिया झांसा; FIR दर्ज

रायपुर।राजधानी रायपुर में दिल्ली के एक व्यक्ति ने खुद को MSMEPCI (Micro Small Medium Enterprises Promotion Council of India) का चेयरमैन बताकर दो युवकों से 35 लाख रुपए की ठगी कर ली। आरोपी ने दोनों को संगठन में छत्तीसगढ़ राज्य का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन बनाने का लालच दिया था। इतना ही नहीं, उसने फर्जी जॉइनिंग लेटर और आईडी कार्ड देकर भरोसा भी जीत लिया। लेकिन जब महीनों तक सैलरी नहीं मिली, तब जाकर पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पद और वेतन का लालच देकर फंसाया विशाल नगर निवासी अनिल कुमार श्रीवास ने बताया कि 5 अप्रैल 2023 को उनकी मुलाकात विजय कुमार चौरसिया नामक व्यक्ति से जोरा स्थित एक होटल में हुई थी। चौरसिया ने खुद को MSMEPCI का चेयरमैन बताया और दावा किया कि यह संस्था केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त है तथा देशभर में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रही है। चौरसिया ने अनिल श्रीवास को वाइस चेयरमैन और उनके परिचित रोशन श्रीवास को चेयरमैन का पद देने का ऑफर दिया। बदले में उसने क्रमशः ₹15 लाख और ₹20 लाख की मांग की। इसके साथ ₹1 लाख मासिक वेतन और बंगला देने का वादा भी किया गया। 35 लाख रुपये की ठगी, फर्जी लेटर थमाया पीड़ितों ने बताया कि 6 अप्रैल 2023 को अभनपुर के लखन हिंदू होटल के बाहर उनसे ₹2-2 लाख नगद लिए गए। इसके बाद अप्रैल से दिसंबर 2023 के बीच आरोपी को किस्तों में कुल ₹35 लाख नगद और ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। विजय चौरसिया ने उन्हें फर्जी जॉइनिंग लेटर और पहचान पत्र सौंपे, लेकिन कोई वेतन या सुविधा नहीं दी। आरोपी ने कई कार्यक्रमों का खर्च भी उनसे करवाया। जब पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने धमकी देते हुए कहा — “जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे।” पुलिस जांच जारी ठगी का अहसास होने पर अनिल श्रीवास ने अभनपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने राजधानी समेत अन्य शहरों में भी कई लोगों को ऐसे पदों का झांसा देकर ठगी की कोशिश की है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और बैंक ट्रांजेक्शन सहित डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

रायपुर में फर्जी MSME चेयरमैन बनकर ठगी: युवकों से 35 लाख ऐंठे, पद और सैलरी का दिया झांसा; FIR दर्ज Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

राज्योत्सव 2025 में पुलिस पंडाल बना जनता की आवाज़: लोगों ने लिखा – बिजली बिल आधा करो, VIP कल्चर खत्म करो, करप्शन पर लगाम लगाओ

रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 में इस बार पुलिस विभाग का पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहाँ पुलिस ने जनता की राय जानने के लिए एक अनोखी पहल की — “जनता की बात, आपकी पुलिस के साथ” नाम से 20 फीट लंबा व्हाइट बोर्ड लगाया गया, जिस पर लोगों ने अपने सुझाव और शिकायतें लिखीं। कुछ ही घंटों में यह बोर्ड जनता की आवाज़ से भर गया। 2000 से अधिक लोगों ने अपने विचार लिखे, जिनमें सरकार और प्रशासन दोनों के लिए सीधे संदेश थे। जनता ने कहा – “बिजली बिल आधा करो, VIP कल्चर खत्म करो” लोगों ने अपने संदेशों में बढ़ते बिजली बिलों, भ्रष्टाचार, और VIP कल्चर पर रोक लगाने की मांग की।कुछ संदेशों में लिखा था – युवाओं ने परीक्षाओं की पारदर्शी जांच, नशे पर नियंत्रण और रोजगार के अवसर बढ़ाने की भी मांग रखी। शराबबंदी की मांग भी उठी कई नागरिकों ने सरकार से राज्य में शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की।पोस्टर पर कई जगह लिखा गया – “शराब बिक्री बंद करो”, “सेहत बचाओ – नशा हटाओ” जैसे संदेश। साथ ही लोगों ने पुलिस से अपेक्षा जताई कि हेलमेट चेकिंग में पारदर्शिता रखी जाए और आम नागरिकों को “पुलिस के मित्र” के रूप में जोड़ा जाए। अफसरों ने पढ़े जनता के सुझाव राज्योत्सव के दौरान रायपुर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचे और वॉल पर लिखे संदेश पढ़े।अधिकारियों ने कहा कि इन सभी सुझावों का विश्लेषण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि पुलिस और प्रशासन दोनों जन अपेक्षाओं के अनुरूप काम कर सकें। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दी अपनी राय इस पहल में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों — सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।“सेल्फी विद पुलिस”, “बैंड परेड” और “साइबर सुरक्षा जागरूकता स्टॉल” जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम को और रोचक बना दिया। राज्योत्सव 2025 में पुलिस पंडाल केवल एक प्रदर्शनी नहीं रहा, बल्कि जनता की भावनाओं और उम्मीदों का मंच बन गया — जहाँ लोगों ने साफ कहा कि उन्हें सुरक्षित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त छत्तीसगढ़ चाहिए।

राज्योत्सव 2025 में पुलिस पंडाल बना जनता की आवाज़: लोगों ने लिखा – बिजली बिल आधा करो, VIP कल्चर खत्म करो, करप्शन पर लगाम लगाओ Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

यौन उत्पीड़न केस में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए: SI की पत्नी की शिकायत के बाद PHQ अटैच, अजय यादव को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ पुलिस अकादमी, चंदखुरी में तैनात IG रतनलाल डांगी को यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद उनके पद से हटा दिया गया है। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर में अटैच किया गया है। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। डांगी की जगह अब वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय यादव को चंदखुरी पुलिस अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है। अजय यादव इससे पहले नारकोटिक्स विभाग में पदस्थ थे। यह कार्रवाई तब हुई जब SI की पत्नी ने IG रतनलाल डांगी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय में यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। विभागीय जांच लगभग 14 दिन चली, जिसके बाद गृह विभाग ने यह कदम उठाया। जांच की जिम्मेदारी IG आनंद छाबड़ा को सौंपी गई IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ शिकायत की जांच पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में IG आनंद छाबड़ा कर रहे हैं। जांच टीम ने महिला से बयान और डिजिटल साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीम में महिला अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद डांगी से पूछताछ की जाएगी। हालांकि, जांच रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लग सकता है। क्या है पूरा मामला? पीड़िता, जो एक SI की पत्नी है, ने 15 अक्टूबर 2025 को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2017 में उसकी पहचान रतनलाल डांगी से कोरबा में हुई थी, जब वे वहां एसपी के पद पर थे। शुरुआत सोशल मीडिया के ज़रिए हुई बातचीत आगे बढ़ती गई। महिला ने आरोप लगाया कि दंतेवाड़ा में पदस्थ रहते हुए वह उन्हें वीडियो कॉल के ज़रिए योग सिखाती थी। लेकिन, बाद में जब डांगी राजनांदगांव और सरगुजा में आईजी बने, तो उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया। बिलासपुर में तैनाती के दौरान यह उत्पीड़न और बढ़ गया। शिकायत के अनुसार, IG डांगी अक्सर उसे अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में बंगले पर बुलाते थे। मना करने पर तबादले की धमकी देते थे। यहां तक कि चंदखुरी अकादमी में तबादले के बाद भी वह दिनभर वीडियो कॉल पर बने रहने का दबाव डालते थे। महिला ने कहा कि उसके पास कई डिजिटल सबूत मौजूद हैं। डांगी बोले – “यह मुझे बदनाम करने की साजिश” IG रतनलाल डांगी ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। उन्होंने बताया कि इस महिला के खिलाफ पहले भी उन्होंने सीनियर अधिकारियों को शिकायत दी थी। डांगी का दावा है कि महिला ने उन्हें बदनाम करने की नीयत से यह शिकायत की है और वह पहले भी इस तरह के विवादों में शामिल रह चुकी है। महिला के खिलाफ भी पुराने आरोप डांगी के परिजनों ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला का व्यवहार पहले से ही संदिग्ध रहा है। वह धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे मामलों में पहले भी फंसी रही है। परिजनों ने दावा किया कि उनके पास महिला के पुराने मामलों से जुड़े दस्तावेज और बयान मौजूद हैं, जिन्हें अब जांच में शामिल किया जा सकता है। Chhattisgarh Police, IG Ratanlal Dangi, Sexual Harassment Case, Ajay Yadav, Police Academy Chandkhuri, PHQ Raipur, IPS News, Chhattisgarh News

यौन उत्पीड़न केस में फंसे IG रतनलाल डांगी हटाए गए: SI की पत्नी की शिकायत के बाद PHQ अटैच, अजय यादव को मिली नई जिम्मेदारी Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, State

रायपुर के फार्म-हाउस में शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप:बॉयफ्रेंड से पैचअप करवाने के बहाने ले गए थे; महिला दो बच्चों की है मां

रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 25 साल की शादीशुदा महिला के साथ फार्महाउस में गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने महिला को उसके बॉयफ्रेंड से पैचअप करवाने के बहाने बुलाया और फिर कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। महिला के होश में आने पर उसने खुद के साथ हुए अत्याचार की शिकायत पुलिस से की है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र के कुंरा गांव स्थित एक फार्महाउस का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला महासमुंद जिले की रहने वाली है और फिलहाल रायपुर में अपने परिवार के साथ रहती है। महिला का अपने बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद ब्रेकअप हो गया था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी आशीष जोशी और रूपेंद्र साहू ने उसे 27 अक्टूबर को उसके बॉयफ्रेंड से मिलवाने और पैचअप करवाने का झांसा दिया। दोनों आरोपी महिला को धरसींवा के एक निजी फार्महाउस पर लेकर गए। वहां के केयरटेकर से फार्महाउस को अपने कब्जे में लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला के बेसुध होने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डरी हुई महिला कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन लगभग एक सप्ताह बाद उसने हिम्मत जुटाकर धरसींवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी आशीष जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। वह श्याम नगर तेलीबांधा का रहने वाला है और एक मेडिकल दुकान में काम करता है। वहीं दूसरा आरोपी रूपेंद्र साहू अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है और जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल महिला का बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

रायपुर के फार्म-हाउस में शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप:बॉयफ्रेंड से पैचअप करवाने के बहाने ले गए थे; महिला दो बच्चों की है मां Read Post »

Chhattisgarh, Raipur

राज्योत्सव समापन समारोह, नवा रायपुर]

नवा रायपुर में बुधवार की शाम छत्तीसगढ़ के रजत महोत्सव यानी 25वें राज्योत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रहे। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की 25 साल की यात्रा को असाधारण बताया और कहा कि राज्य ने नक्सलवाद के खात्मे के साथ विकास की नई दिशा तय की है। समापन समारोह में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सांसद रहने के दौरान वे भी उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने संसद में छत्तीसगढ़ राज्य विधेयक का समर्थन किया था। उन्होंने कहा— नक्सलवाद का खात्मा राज्य सरकार की बड़ी सफलता है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ नेतृत्व का परिणाम है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पुलिस, सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदायों के संयुक्त प्रयासों से आज छत्तीसगढ़ में भय और हिंसा की जगह विकास और विश्वास ने ली है। उन्होंने राज्य निर्माण के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया और कहा कि उन्हीं के विज़न की वजह से छत्तीसगढ़ तरक्की की राह पर आगे बढ़ा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से 72 लाख से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। उन्होंने इसे राज्य की एक सफल और जनहितकारी पहल बताया। समारोह में उपराष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालने के बाद राधाकृष्णन पहली बार छत्तीसगढ़ आए थे, उन्हें इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। नवा रायपुर की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह भारत का पहला ग्रीनफील्ड शहर है, जहां आईटी हब, फार्मा हब और एआई डेटा सेंटर पार्क जैसे प्रोजेक्ट तेजी से आकार ले रहे हैं। यहां विश्वस्तरीय मेडिसिटी भी विकसित हो रही है। उन्होंने ‘अंजोर विज़न @2047’ के अंतर्गत सेमीकंडक्टर निर्माण और नई संचार क्रांति की दिशा में सरकार के प्रयासों की सराहना की। समारोह के अंत में उपराष्ट्रपति ने कहा कि रजत महोत्सव को सिर्फ अतीत के उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक नई प्रतिज्ञा के रूप में देखा जाना चाहिए। समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राज्योत्सव समापन समारोह, नवा रायपुर] Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur

खमतराई के सीतला तालाब में फिर सनसनी: समोसा बेचने वाले अर्जुन यादव का शव संदिग्ध हालात में मिला, जेब से शराब की बोतल बरामद

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में शुक्रवार सुबह एक बार फिर सनसनी फैल गई, जब सीतला तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान अर्जुन यादव के रूप में की। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन यादव खमतराई क्षेत्र में ही लालू नामक व्यक्ति की दुकान में समोसा बेचने का काम करता था। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो अर्जुन की जेब से शराब की एक बोतल मिली। इस वजह से मौत का मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अब मौत के सही कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अर्जुन को गुरुवार देर रात तक दुकान के पास देखा गया था। सुबह जब लोगों ने तालाब में लाश देखी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि सीतला तालाब में इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पिछले कुछ महीनों में दो से तीन बार यहां से शव बरामद किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने इलाके के लोगों में डर और नाराजगी दोनों पैदा कर दिए हैं। खमतराई थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत डूबने से हुई या किसी और वजह से। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। (Source: News22 Bharat)

खमतराई के सीतला तालाब में फिर सनसनी: समोसा बेचने वाले अर्जुन यादव का शव संदिग्ध हालात में मिला, जेब से शराब की बोतल बरामद Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ा

छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तरी हिस्सों में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं आने के कारण सुबह-शाम ठंडक और बढ़ने की संभावना है। वहीं, 24 घंटे बाद यही ठंड दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) में भी महसूस होगी। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है। रायपुर में अधिकतम तापमान 34°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम 12.5°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में दिन में धूप रहेगी लेकिन सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी मौसम शुष्क रहेगा और धीरे-धीरे रातें ठंडी होती जाएंगी। कृषि के लिहाज से यह मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। सुबह हल्की धुंध और कोहरा रह सकता है, जबकि दिन साफ और धूप वाला रहेगा। किसानों को फसलों की सिंचाई और कीट नियंत्रण पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। मलेरिया का खतरा बढ़ामौसम विभाग की हेल्थ एडवाइजरी के अनुसार, 7 से 13 नवंबर के बीच मलेरिया फैलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। कारण है — वर्तमान तापमान का स्तर। दिन का तापमान 33-39°C और रात का तापमान 14-19°C के बीच है, जो मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लिए आदर्श माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अवधि में ग्रामीण और जंगल क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहेगा। छत्तीसगढ़ में प्लास्मोडियम विवैक्स प्रकार का मलेरिया (जो बार-बार लौटता है) बढ़ने की आशंका है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है — मच्छरदानी का प्रयोग करें, फुल स्लीव कपड़े पहनें और आसपास पानी जमा न होने दें। बुखार या सिरदर्द की स्थिति में तुरंत जांच कराएं। बंगाल की खाड़ी का असर भी रहेगा मामूलीफिलहाल बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, लेकिन इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में सीमित रहेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल दिख सकते हैं, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। हवा में नमी और तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंडक बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की रातें और ठंडी होंगी, जिससे सर्दी का असली एहसास शुरू हो जाएगा।

मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा; मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ा Read Post »

Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: कोर्ट ने आरोपी को 10 साल जेल की सजा सुनाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। उतई थाना क्षेत्र के इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) दुर्ग के अपर सत्र न्यायाधीश अवध किशोर ने आरोपी विनय प्रकाश टंडन (36) को 10 साल सश्रम कारावास और धारा 506(1) के तहत 1 साल की अतिरिक्त सजा सुनाई है। घटना मार्च 2024 की है। आरोपी ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा लिया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पहले से जान-पहचान का फायदा उठाया जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और अपने साथ दूसरी जगह ले गया।12 मार्च की शाम जब युवती घर से निकली तो रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जांच में पता चला कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली और उतई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2)(एन) और 506(1) के तहत अपराध दर्ज किया। सबूतों के आधार पर अदालत ने सुनाई सजा पुलिस द्वारा मामले की जांच पूरी करने के बाद चालान अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस सबूत और गवाह पेश किए, जिससे यह साबित हुआ कि आरोपी ने युवती को धोखे से फंसाकर दुष्कर्म किया था। अदालत ने साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और उसे 10 वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: कोर्ट ने आरोपी को 10 साल जेल की सजा सुनाई Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 6वीं की छात्रा की मौत: साइकिल से स्कूल जा रही थी, धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर हादसा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब धरमपुरा गांव की रहने वाली 6वीं कक्षा की छात्रा छाया साहू साइकिल से शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। धमधा थाना क्षेत्र के धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छाया साइकिल समेत सड़क पर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद भागा बाइक सवार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक (क्रमांक CG 04 QP 2505) को माधवन यादव नाम का युवक चला रहा था, जो ग्राम गोरपा का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। दुर्घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर धमधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर की मांग छात्रा के परिजनों का कहना है कि वह रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाती थी और पढ़ाई में बहुत होनहार थी। हादसे की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया है। ग्रामीणों ने बताया कि धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर आए दिन वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण के सख्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 6वीं की छात्रा की मौत: साइकिल से स्कूल जा रही थी, धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर हादसा Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime
Scroll to Top