Health department

इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी

वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर विशेष जांच काउंटर बनाए गए हैं, जहां देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट प्रशासन और मेडिकल टीम को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण और संदिग्ध लक्षणों की निगरानी अनिवार्य कर दी गई है। किसी यात्री में इबोला जैसे लक्षण मिलने पर तुरंत आइसोलेशन और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है। अफ्रीकी देशों, विशेष रूप से कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जाहिर की है। इसके बाद भारत सहित कई देशों ने अपने एयरपोर्ट और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तेज कर दी है। फिलहाल देश में इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हाल ही में कहा था कि भारत में अभी इबोला का कोई पुष्ट मामला नहीं है, लेकिन एयरपोर्ट, बंदरगाहों और सीमावर्ती इलाकों में स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही ICMR और अन्य स्वास्थ्य एजेंसियों को सर्विलांस, टेस्टिंग और आपात तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इबोला संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी Read Post »

Health, Raipur, State, Top News

बस्तर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोज 25 लोग हो रहे डॉग बाइट का शिकार

बस्तर। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आवारा कुत्तों का आतंक भी तेजी से बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते राहगीरों पर हमला कर रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। महारानी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रोजाना 20 से 25 डॉग बाइट के मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक गर्मी के मौसम में जानवरों का व्यवहार अधिक आक्रामक हो जाता है। शरीर से पसीना बाहर नहीं निकल पाने की वजह से वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पालतू जानवरों को समय-समय पर वैक्सीन लग जाती है, लेकिन सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्ते ज्यादा खतरा पैदा कर रहे हैं। शहर के 48 वार्डों में खासकर रात के समय लोगों में डर का माहौल है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने पर तुरंत घाव को साबुन और पानी से साफ करें और बिना देरी किए एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाएं।

बस्तर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोज 25 लोग हो रहे डॉग बाइट का शिकार Read Post »

BASTAR, State, Top News

दुर्ग में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटी को कुचला, पिता सदमे में

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से गुजरते समय स्कूटी पर सवार मां और उसकी डेढ़ साल की बच्ची नीचे गिर गईं और ट्रॉली की चपेट में आ गईं। घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में लिया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है घटना के विवरण के अनुसार, विकास साहू (30) अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ किसी काम से जा रहे थे। ट्रैक्टर को देखकर विकास ने अचानक ब्रेक मारा, जिससे उनकी पत्नी और बच्ची पीछे से स्कूटी से गिर गईं और ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह सड़क स्कूल के पास होने के कारण दिन में बहुत व्यस्त रहती है। झटके से गिरने के बाद मां-बेटी की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर या सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण यह हादसा और भी भयावह हुआ। पुलिस अब ट्रैक्टर ड्राइवर और मालिक से पूछताछ कर रही है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे को देख पिता विकास साहू सदमे में हैं।

दुर्ग में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मां-बेटी को कुचला, पिता सदमे में Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Top News
Scroll to Top