Bilaspur Crime

बुलेट सवार बदमाशों का आतंक: एक से लूट, दूसरे पर रॉड से हमला; बिलासपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में लूट और मारपीट की दो वारदातों को अंजाम देने वाले बुलेट सवार तीन आरोपियों में से दो को Chhattisgarh Police ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में सिरगिट्टी के नयापारा वार्ड निवासी Rahul Sahu (25) और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बुलेट बाइक, मोबाइल फोन और 3700 रुपए नकद जब्त किए हैं। पहली घटना 29 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित साहू ढाबा के पास ड्राइवर Sonu Bajra खाना खाने के बाद अपने ट्रक की ओर लौट रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बुलेट पर पहुंचे तीन युवकों ने उस पर हमला कर मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इसके चार दिन बाद 4 मई को उसी इलाके में दूसरी वारदात हुई। आरोप है कि वही तीन आरोपी फिर बुलेट पर पहुंचे और Gulshan Sahu पर लोहे की रॉड और बाइक की चाबी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। दोनों मामलों में चकरभाठा थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। बाद में पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। दोनोंआरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बुलेट सवार बदमाशों का आतंक: एक से लूट, दूसरे पर रॉड से हमला; बिलासपुर में 2 आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Crime

नारियल खरीदने के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, कैंची से वार कर किया लहूलुहान

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां नारियल खरीदने को लेकर हुए झगड़े में पिता और बेटे पर धारदार कैंची से हमला कर दिया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 4 मई की रात करीब 8 बजे की है। रूपचंद केवट को सूचना मिली कि उनके भाई रूपेश केवट और पिता मनहरण केवट पर मोहल्ले के ही एक युवक ने हमला कर दिया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो दोनों घायल अवस्था में मेडिकल स्टोर के सामने पड़े मिले। मनहरण केवट की पीठ से लगातार खून बह रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत नारियल खरीदने को लेकर हुई थी। इसी दौरान आरोपी ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने कैंची जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रूपेश के होंठ, हाथ, सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं, जबकि मनहरण केवट की पीठ पर गहरा घाव हुआ है। घटना के दौरान परिवार की बेटी लगातार अपने पिता को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने हमला जारी रखा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में बदलाव किया जा सकता है।

नारियल खरीदने के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, कैंची से वार कर किया लहूलुहान Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Crime, Top News

बिलासपुर में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, शक के चलते वारदात; आरोपी खुद थाने पहुंचा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पत्नी पर शक के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपी जीवन नोरगे (65) अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद वह सीधे थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची, जहां महिला का शव मुंह के बल पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और कमरे में खून फैला हुआ था। मौके से खून से सनी कुल्हाड़ी और टूटी चूड़ियां भी बरामद की गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

बिलासपुर में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, शक के चलते वारदात; आरोपी खुद थाने पहुंचा Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, Crime, Top News

बिलासपुर में गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को चाकू से किया घायल, अस्पताल में मौत; आरोपी युवती गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्रेम संबंध का विवाद खतरनाक रूप ले गया। इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती करने वाली युवती ने अपने प्रेमी के साथ झगड़े के दौरान चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान कामता प्रसाद सूर्यवंशी (25) के रूप में हुई है। वह मूलत: रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा के निवासी थे और सिविल लाइन स्थित शिक्षक कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। कामता हरी-चटनी होटल में कार्यरत थे। युवती रोशनी सूर्यवंशी (22) सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। ब्रेकअप के बाद हुआ विवाद दो-तीन दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद कामता ने रोशनी को मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया। मंगलवार की सुबह युवती नाराज होकर चाकू लेकर युवक से मिलने पहुंची। दरवाजा खोलते ही उसने मोबाइल दिखाने की मांग की। वहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। चाकू मारकर हत्या विवाद के दौरान युवती ने चाकू से सीधे युवक के सीने में वार किया। कामता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हल्ला और गिरफ्तारी घटना के दौरान युवक के रूम पार्टनर ने हल्ला मचाया, जिससे मकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

बिलासपुर में गर्लफ्रेंड ने प्रेमी को चाकू से किया घायल, अस्पताल में मौत; आरोपी युवती गिरफ्तार Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime
Scroll to Top