Bhilai / Durg

भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल में पुलिस की रेड, लखनऊ से आई दो युवतियां पकड़ी गईं

दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल क्राउड में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर स्मृति नगर पुलिस ने देर रात होटल में सशक्त रेड की, जिसमें बाहर से आई दो युवतियां मौजूद पाई गईं। लखनऊ से आई थी दो युवतियां जांच में सामने आया कि दोनों युवतियां उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थीं। वे फ्लाइट से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से भिलाई आईं। पुलिस के मुताबिक, युवतियां राजनांदगांव जाने की तैयारी में थीं, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें होटल से पकड़ लिया। होटल मैनेजर और युवतियों पर कार्रवाई एएसपी और पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर से दस्तावेज और ग्राहकों की जानकारी मांगी, लेकिन मैनेजर ने पुलिस टीम के साथ विवाद शुरू कर दिया। इस पर उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। जब महिला पुलिस अधिकारियों ने दोनों युवतियों से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे, तो उन्होंने भी पुलिस से बहस की। इस दौरान उनके द्वारा हाथापाई और झूमाझटकी करने का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश पुलिस ने होटल के कमरे से सभी साक्ष्य जुटाए और होटल मैनेजर तथा दोनों युवतियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि होटल में यह गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं।

भिलाई में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: होटल में पुलिस की रेड, लखनऊ से आई दो युवतियां पकड़ी गईं Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए पकड़ा है। रविवार रात डीपीएस चौक पर लगातार चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन को रोककर जांच की गई। बाइक पर लगे नंबर CG 07 LA 4822 को जब डेटाबेस में मिलान किया गया तो वाहन के चेसिस नंबर और पंजीयन विवरण आपस में मेल नहीं खाए। ऐप में दिख रही जानकारी भी बाइक से पूरी तरह भिन्न थी, जिससे चोरी और नंबर प्लेट फर्जी होने की आशंका बढ़ गई। वास्तविक मालिक की बाइक घर पर सुरक्षित मिली पुलिस ने नंबरी वाहन के असली मालिक से तत्काल संपर्क साधा। पता चला कि रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ी असली बाइक तो उनके घर पर ही खड़ी है और उन्होंने किसी को भी वाहन उपयोग की अनुमति नहीं दी थी। पूछताछ में चोरी की बाइक होने का खुलासा संदेह गहराने पर पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चोरी की बाइक पर ही चल रहा था और लंबे समय से किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर इसे इस्तेमाल कर रहा था। भिलाई नगर थाना को सौंपा गया मामला ट्रैफिक पुलिस ने युवक और बाइक को तुरंत पकड़कर भिलाई नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। थाना टीम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इस बाइक का उपयोग किन-किन घटनाओं में किया गया।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई, 50 स्थानों पर छापेमारी जारी

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने लोहा और स्टील से जुड़े कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जिलों में स्पंज आयरन, स्टील रोलिंग मिल, पावर प्लांट संचालकों और रियल एस्टेट कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक CRPF जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। सभी ठिकानों पर वित्तीय दस्तावेज, लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। जमीन खरीद-फरोख्त में शामिल कारोबारियों के घर और दफ्तर भी सर्च ऑपरेशन की सूची में हैं। 5 दिन पहले हुई थी ED की बड़ी रेड 30 नवंबर को मेडिकल कॉलेजों की मान्यता से जुड़े कथित रिश्वतखोरी मामले में ED ने देशभर के 8 राज्यों में छापे मारे थे, जिनमें रायपुर स्थित रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज भी शामिल था।इस दौरान ED ने मोबाइल फोन, DVR, हार्ड डिस्क और पेन ड्राइव जैसे डिजिटल सबूत जब्त किए थे। कॉलेज के डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी से पूछताछ भी की गई थी और बैंक खातों का विवरण मांगा गया था। सभी डिजिटल डिवाइस की जांच तकनीकी टीम कर रही है। 11 दिन पहले ACB–EOW ने 19 ठिकानों पर दी थी दबिश 24 नवंबर को ACB और EOW की टीमों ने शराब घोटाले और DMF फंड से जुड़े मामलों में संयुक्त कार्रवाई की थी। रायपुर, बिलासपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और दुर्ग में कुल 19 ठिकानों पर तड़के सुबह छापेमारी की गई। DMF मामले में हरपाल सिंह अरोड़ा और उनसे जुड़े ठेकेदारों के 11 ठिकानों पर सर्च की गई थी। वहीं शराब घोटाले में जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़े रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर के कई स्थानों पर दबिश दी गई थी।

छत्तीसगढ़ में लोहा कारोबारियों पर IT की बड़ी कार्रवाई, 50 स्थानों पर छापेमारी जारी Read Post »

Bhilai / Durg, Bilashpur, Chhattisgarh, Crime, Raigarh, Raipur, State, Top News

हत्या के आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने दी सख्त चेतावनी: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर बैठाकर किया दंडित

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। घटना के 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकाला और सड़क पर बैठाकर उन्हें डंडे से सजा दी। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से नारे भी लगवाए — “क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।” घटना की पूरी कहानी मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के शंकर नगर का है, जहां 9 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे युवक योगेश विश्वकर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। आरोपी तुषार, चंदन और तिलक ने योगेश पर घर के पास हमला कर दिया था। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी पर टिप्पणी से भड़के आरोपी जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ एक आपत्तिजनक टिप्पणी थी, जो मृतक ने आरोपी तुषार की पत्नी को लेकर की थी। इसी रंजिश के चलते तीनों आरोपियों ने योगेश को बात करने के बहाने बुलाया और फिर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया — घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इलाके में निकाला गया जुलूस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शंकर नगर इलाके में आरोपियों को पैरों में बेड़ियां डालकर सड़क पर बैठाया और इलाके में घुमाकर जुलूस निकाला। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में भय और जनता में विश्वास कायम करना बताया गया है।

हत्या के आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने दी सख्त चेतावनी: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर बैठाकर किया दंडित Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Top News

भिलाई का युवक बना ‘गुंडा’ दिखाने निकला तलवार लेकर, नंदिनी पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

भिलाई/दुर्ग। दुर्ग जिले में एक युवक ने लोगों में दहशत फैलाने के इरादे से बीच सड़क पर तलवार लहराकर आतंक मचाया। मामला नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। तलवार लहराकर फैला रहा था डर सूचना के अनुसार, 10 नवंबर दोपहर करीब 12:30 बजे, नंदिनी टाउनशिप क्षेत्र के चंचल प्यूलस के पास एक युवक लोहे की तलवारनुमा हथियार लेकर राहगीरों को डराता-धमकाता नजर आया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने की घेराबंदी, मौके से पकड़ा आरोपी सूचना मिलते ही नंदिनी नगर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया।गिरफ्तार युवक की पहचान अमन समुद्रे (22 वर्ष), निवासी रावण भाठा, शंकर नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। ‘गुंडा बनने’ के शौक में की हरकत पुलिस जांच में सामने आया है कि अमन समुद्रे अपने दोस्तों के बीच गुंडा छवि दिखाने के लिए ऐसी हरकत कर रहा था।वह अपने परिचितों को प्रभावित करने के लिए नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र पहुंचा और वहां राहगीरों को हथियार दिखाकर डराने लगा। पुलिस ने भेजा जेल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।नंदिनी नगर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी है।

भिलाई का युवक बना ‘गुंडा’ दिखाने निकला तलवार लेकर, नंदिनी पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

दुर्ग में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत, पति और मां गंभीर रूप से घायल

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड के पास हुआ, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक अज्ञात ट्रक ने महिला को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिश्तेदारी से लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, ग्राम पथरा (भिलाई-3) निवासी लोकेश रात्रे अपनी पत्नी नीलम रात्रे और मां बिसवंतीन बाई भारती के साथ घटियाखुर्द स्थित रिश्तेदारी से लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वे मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड की ओर 100 मीटर आगे बढ़े, सामने से आ रही एक बाइक ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे बाइक सवार, ट्रक ने रौंदा टक्कर के बाद दोनों बाइकों के सवार सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक महिला के बेहद करीब आ गया। गिरने के दौरान नीलम रात्रे की साड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और वह कुछ मीटर तक घसीटती चली गई।ट्रक चालक को इसकी भनक तक नहीं लगी और वह वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया घायलों को तत्काल अहिवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नीलम रात्रे को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पति लोकेश और मां बिसवंतीन बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक फरार, सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस नंदिनी थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धाराएं 184, 106(1), 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। सड़क पर रोशनी की कमी से बढ़ रहे हादसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि मुरमुंदा चौक से गोढ़ी रोड तक सड़क काफी संकीर्ण और खराब है। साथ ही, रात में स्ट्रीट लाइटों की कमी के कारण दृश्यता बेहद कम रहती है। लोगों ने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

दुर्ग में सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत, पति और मां गंभीर रूप से घायल Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: कोर्ट ने आरोपी को 10 साल जेल की सजा सुनाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। उतई थाना क्षेत्र के इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) दुर्ग के अपर सत्र न्यायाधीश अवध किशोर ने आरोपी विनय प्रकाश टंडन (36) को 10 साल सश्रम कारावास और धारा 506(1) के तहत 1 साल की अतिरिक्त सजा सुनाई है। घटना मार्च 2024 की है। आरोपी ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा लिया था और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पहले से जान-पहचान का फायदा उठाया जानकारी के अनुसार, आरोपी और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे। इसी पहचान का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और अपने साथ दूसरी जगह ले गया।12 मार्च की शाम जब युवती घर से निकली तो रात तक नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में जांच में पता चला कि आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली और उतई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376(2)(एन) और 506(1) के तहत अपराध दर्ज किया। सबूतों के आधार पर अदालत ने सुनाई सजा पुलिस द्वारा मामले की जांच पूरी करने के बाद चालान अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस सबूत और गवाह पेश किए, जिससे यह साबित हुआ कि आरोपी ने युवती को धोखे से फंसाकर दुष्कर्म किया था। अदालत ने साक्ष्यों को पर्याप्त मानते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और उसे 10 वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म: कोर्ट ने आरोपी को 10 साल जेल की सजा सुनाई Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 6वीं की छात्रा की मौत: साइकिल से स्कूल जा रही थी, धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर हादसा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है, जब धरमपुरा गांव की रहने वाली 6वीं कक्षा की छात्रा छाया साहू साइकिल से शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। रास्ते में एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। धमधा थाना क्षेत्र के धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छाया साइकिल समेत सड़क पर जा गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे के बाद भागा बाइक सवार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक (क्रमांक CG 04 QP 2505) को माधवन यादव नाम का युवक चला रहा था, जो ग्राम गोरपा का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। दुर्घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर धमधा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। छात्रा का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर की मांग छात्रा के परिजनों का कहना है कि वह रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाती थी और पढ़ाई में बहुत होनहार थी। हादसे की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया है। ग्रामीणों ने बताया कि धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर आए दिन वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण के सख्त इंतजाम करने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 6वीं की छात्रा की मौत: साइकिल से स्कूल जा रही थी, धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर हादसा Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वालों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: 4 दिनों में 14 लोगों पर कार्रवाई, नाबालिगों को दी चेतावनी

दुर्ग। सोशल मीडिया पर खुद को डॉन दिखाने वाले बदमाशों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बीते चार दिनों में पुलिस ने 100 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की, जिनमें हथियारों के साथ फोटो या वीडियो पोस्ट करने वाले 14 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वहीं, 20 से ज्यादा नाबालिगों और युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। 📱 सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाना बना फैशन पिछले कुछ महीनों में जिले में चाकूबाजी और आपराधिक वारदातें बढ़ी हैं। जांच में सामने आया कि कई युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart और Meesho से चाकू और अन्य घातक हथियार मंगाकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे थे। इनमें से कई पोस्ट में आरोपी खुद को “डॉन” या “गैंगस्टर” के रूप में दिखाते हुए आम लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रहे थे। 🚨 पुलिस की सख्ती: पोस्ट डिलीट कराई गई, परिजनों को बुलाया गया दुर्ग पुलिस ने इन संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान कर संबंधित थानों को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन नाबालिगों ने हथियारों के साथ पोस्ट डाली थी, उनके परिजनों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई और सभी से पोस्ट डिलीट करवाई गई। 🔍 पुलिस की टेक्निकल टीम कर रही निगरानी एएसपी राठौर के अनुसार, पुलिस की टेक्निकल सेल और एसीसीयू टीम लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है। चार दिनों में ही सैकड़ों अकाउंट की जांच की गई है। थाना कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है, जबकि छावनी क्षेत्र से 12 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। ⚔️ चाकू खरीदने वालों की सूची तैयार पुलिस ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चाकू खरीदने वालों की सूची तैयार की है। अब तक 300 से अधिक लोगों को समझाइश दी गई है कि वे किसी भी अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त से दूर रहें। 🧾 ऑनलाइन कंपनियों को भी चेतावनी दुर्ग पुलिस ने Amazon, Flipkart और Meesho जैसी ऑनलाइन कंपनियों को पत्र लिखकर घातक हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने को कहा है। पुलिस ने कंपनियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु की डिलीवरी से पहले जांच करें और यदि कोई मामला संदिग्ध लगे तो तुरंत नजदीकी थाने को सूचित करें।

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वालों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा: 4 दिनों में 14 लोगों पर कार्रवाई, नाबालिगों को दी चेतावनी Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Top News

म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का खुलासा: युवक ने सायबर अपराधियों को दिया अपना बैंक खाता, ठगी की रकम उसी में जमा

दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे युवक को पकड़ा है जिसने अपने बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर अपराधियों के लिए किया। यह कार्रवाई भारत सरकार के समन्वय पोर्टल से मिली शिकायत के बाद की गई। पुलिस के मुताबिक, पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसके माध्यम से ठगी की रकम ट्रांसफर की जाती थी। 💻 ठगी की रकम आई आरोपी के खाते में जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी रोहित कुमार श्रीवास्तव (25 वर्ष) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाता खुलवाया था। इसी खाते में 22 मार्च 2025 को ऑनलाइन माध्यम से ₹23,310 की ठगी की राशि जमा की गई थी।आरोपी को यह जानकारी थी कि यह रकम साइबर ठगी से जुड़ी है, इसके बावजूद उसने पैसे स्वीकार कर आर्थिक लाभ उठाया। 🔍 पुलिस की तकनीकी जांच जारी पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी के बैंक रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं और अब यह जांच की जा रही है कि उसका खाता किसी बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़ा तो नहीं है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह नेटवर्क देशभर में ऑनलाइन ठगी के पैसों का लेनदेन कर रहा है। 🚫 नागरिकों से अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी अजनबी व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या यूपीआई आईडी का उपयोग किसी और को न करने दें। ऐसे मामलों में लापरवाही भारी आर्थिक नुकसान और कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकती है।

म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का खुलासा: युवक ने सायबर अपराधियों को दिया अपना बैंक खाता, ठगी की रकम उसी में जमा Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, State
Scroll to Top