NEWS 22 BHARAT

रायपुर में स्वदेशी मेला का आयोजन, 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगी भव्य प्रस्तुति

रायपुर में देशभर के लघु व्यापारियों को प्रोत्साहन देने और भारतीय संस्कृति के संरक्षण व प्रचार के उद्देश्य से स्वदेशी मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक शहर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगा। मेले में स्वदेशी उत्पादों से जुड़े 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां देश के विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, पारंपरिक वस्तुएं और स्वदेशी उत्पाद उपलब्ध होंगे। मेले के दौरान प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, मराठी, गुजराती, ओड़िशा और पंजाबी लोकनृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही कथकली, मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम और कथक जैसे शास्त्रीय नृत्यों की भी आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को देखने को मिलेंगी। आयोजकों द्वारा तय कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार स्वदेशी मेला न केवल स्थानीय व्यापारियों को मंच प्रदान करेगा, बल्कि आम लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

रायपुर में स्वदेशी मेला का आयोजन, 18 से 25 दिसंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में होगी भव्य प्रस्तुति Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Raipur, Top News

तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; तीन यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर–रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तिरुपति दर्शन के लिए जा रही एक टूरिस्ट बस भानपुरी थाना क्षेत्र के तारागांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में राजनांदगांव निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस चालक समेत तीन यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस दुर्ग से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी, जिसमें रायपुर और दुर्ग के करीब 30 से 40 दर्शनार्थी सवार थे। सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 18 वर्षीय तारकेश्वर साहू की मौके पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह बस में सहायक के रूप में यात्रा कर रहा था। टक्कर के बाद बस में फंसे यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित भानपुरी थाना लाया, जहां उनके ठहरने और आगे की व्यवस्था की गई है। मामले की जांच जारी है।

तिरुपति जा रही टूरिस्ट बस हादसे का शिकार, एक युवक की मौत; तीन यात्री घायल Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar

ड्रग्स तस्करी में नेताओं के रिश्तेदारों की संलिप्तता, पूर्व यूथ कांग्रेस नेता बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, साथी फरार

राजधानी में ड्रग्स माफिया और राजनीतिक रसूख के बीच संबंधों का मामला एक बार फिर सामने आया है। जांच में यह खुलासा हुआ है कि कुछ नेताओं के करीबी रिश्तेदार न केवल ड्रग्स पार्टियों में शामिल हो रहे हैं, बल्कि नशे के पदार्थों की खरीद–फरोख्त में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए शहर में ड्रग्स की भारी खेप पहुंचाई गई थी, जिसे कई तस्करों ने पहले से स्टॉक कर रखा था। इसी कड़ी में बैजनाथपारा इलाके से नशे की हालत में गाड़ी चलाने के मामले में पूर्व यूथ कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी तलाशी के दौरान हेरोइन और एमडीएमए बरामद हुआ। इससे पहले भी कई नेताओं और उनके परिजनों के नाम ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुके हैं। ड्रग्स पैडलर नव्या मलिक के मोबाइल से कई वीआईपी संपर्क नंबर मिलने के बाद राजनीतिक कनेक्शन की आशंका और गहराई है। राहुल ठाकुर से ड्रग्स की बरामदगी के बाद पुलिस ने बड़े सप्लाई नेटवर्क की संभावना जताते हुए जांच तेज कर दी है। क्राइम ब्रांच ने उससे देर रात तक पूछताछ की और उसके मोबाइल में मिले संदिग्ध नंबरों की पड़ताल की जा रही है। घटना की पूरी कहानीसोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात राहुल अपनी स्कॉर्पियो से बैजनाथपारा इलाके में तेज रफ्तार से गुजर रहा था। इस दौरान उसने कई कारों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए हंगामा किया। एक जगह दुर्घटना के बाद उसकी गाड़ी रुक गई और स्थानीय लोगों से उसका विवाद व मारपीट हो गई। इसके बाद वह गाड़ी लेकर घर चला गया, लेकिन रात करीब साढ़े तीन बजे दोबारा लौटा। इस बार उसके साथ तीन कारों में उसके साथी भी मौजूद थे। बैजनाथपारा पहुंचते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही राहुल के साथी मौके से फरार हो गए, जबकि राहुल को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। बाद में की गई तलाशी में हेरोइन और एमडीएमए भी मिला। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल वर्ष 2015 में हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। संगठन से पहले ही हो चुका था निष्कासनयुवा कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष तुषार गुहा ने स्पष्ट किया है कि राहुल ठाकुर को दो महीने पहले ही संगठन से निष्कासित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर 2025 को उसे पार्टी से बाहर किया गया था और वर्तमान में उसका युवा कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। बड़े नेटवर्क का खुलासापुलिस पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि ड्रग्स तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क राजधानी में सक्रिय है। जांच में सामने आया है कि राहुल कुशालपुर के एक तस्कर से हेरोइन और एमडीएमए मंगवाता था। पुलिस अब उस सप्लायर की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

ड्रग्स तस्करी में नेताओं के रिश्तेदारों की संलिप्तता, पूर्व यूथ कांग्रेस नेता बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार, साथी फरार Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

विधानसभा में अहम निर्णय: 9 घंटे से ज्यादा काम पर ओवरटाइम अनिवार्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा में दुकानों और प्रतिष्ठानों से जुड़े कानून में बड़ा बदलाव किया गया है। विधानसभा के बुधवार सत्र में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 में संशोधन को मंजूरी दी गई। नए प्रावधानों के तहत अब किसी कर्मचारी से यदि प्रतिदिन 9 घंटे या सप्ताह में 48 घंटे से अधिक काम लिया जाता है, तो उसे ओवरटाइम भुगतान देना अनिवार्य होगा। संशोधित कानून के अनुसार, महिलाओं को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कार्य करने की सशर्त अनुमति भी दी गई है। यह व्यवस्था सुरक्षा और अन्य निर्धारित शर्तों के पालन के साथ लागू होगी। यह संशोधन उन दुकानों और प्रतिष्ठानों पर लागू होगा, जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। विधेयक को श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सदन में पेश किया, जिसे विपक्ष की अनुपस्थिति में पारित कर दिया गया। कार्य अवधि की सीमा तयनए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में 9 घंटे से अधिक लगातार काम नहीं कराया जाएगा। किसी दुकान या प्रतिष्ठान में एक पाली के दौरान विश्राम समय को मिलाकर कुल कार्य अवधि साढ़े 10 घंटे से अधिक नहीं होगी। हालांकि, यदि कर्मचारी को अनियमित प्रकृति या अत्यावश्यक कार्य सौंपा जाता है, तो ऐसी स्थिति में कुल कार्य अवधि अधिकतम 12 घंटे तक सीमित रहेगी। इस संशोधन का उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और कार्यस्थलों पर श्रम नियमों को अधिक स्पष्ट व प्रभावी बनाना है।

विधानसभा में अहम निर्णय: 9 घंटे से ज्यादा काम पर ओवरटाइम अनिवार्य Read Post »

Chhattisgarh, Political, Top News

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी

रायपुर शहर में 18 और 19 दिसंबर को मांस–मटन की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। गुरु घासीदास जयंती (18 दिसंबर) और संत तारण तरण जयंती (19 दिसंबर) के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम ने यह प्रतिबंध लागू करने का आदेश जारी किया है। नगर निगम के अनुसार, इन दोनों दिनों में निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे और मांस–मटन की किसी भी तरह की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। यह निर्णय महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर तथा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के अनुपालन में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसके लिए जोन स्तर पर स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रतिबंध के दौरान किसी होटल, ढाबे या दुकान में मांस–मटन की बिक्री या भंडारण पाया गया, तो सामग्री जब्त की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि धार्मिक और सामाजिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आदेश का पालन करें, ताकि दोनों जयंती समारोह शांति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो सकें।

Raipur News: 18–19 December को मांस-मटन बिक्री पर रोक, नगर निगम का आदेश जारी Read Post »

Chhattisgarh, Top News

रायपुर: हनुमान मूर्ति खंडित मामले में 5 गिरफ्तार, जमीन विवाद बना वजह

रायपुर में हनुमान भगवान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद के चलते आरोपी जेसीबी मशीन से मूर्ति को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे, इसी दौरान मूर्ति खंडित हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा किया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास स्थित धर्मनगर का है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले की खाली जमीन पर चौरा बनाकर हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। सोमवार (15 दिसंबर) देर रात अरिहंत पारख अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर वहां पहुंचा और मूर्ति हटाने लगा। इसी प्रक्रिया में मूर्ति टूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्लेवासी मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। बताया गया कि उस समय एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था। अगले दिन सुबह गुस्साए लोगों ने टिकरापारा थाने में प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी:

रायपुर: हनुमान मूर्ति खंडित मामले में 5 गिरफ्तार, जमीन विवाद बना वजह Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेम विवाह को लेकर पारिवारिक विवाद हिंसक रूप ले चुका है। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कुंआ में एक युवक की शादी से नाराज युवती के चाचा ने उसके ससुर पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? ग्राम कुंआ निवासी किसान मनोज कुर्रे के अनुसार, उनके बेटे अरमान ने गांव की युवती शशि से प्रेम विवाह किया था। यह शादी शशि के चाचा लक्ष्मण जगत को मंजूर नहीं थी और वह लंबे समय से रंजिश पाले हुए था। बुधवार दोपहर मनोज खेत से लौट रहे थे। जैसे ही वे लक्ष्मण जगत के घर के सामने पहुंचे, आरोपी ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। मनोज के विरोध करने पर लक्ष्मण घर के भीतर गया, टंगिया निकालकर लाया और मनोज पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज किसी तरह वहां से बचकर घर पहुंचे और बाद में परिवार के साथ थाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई चकरभाठा पुलिस ने मनोज की शिकायत के आधार पर आरोपी लक्ष्मण जगत के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और ग्रामीणों के बयान भी लिए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस टीम निगरानी बढ़ा रही है।

बिलासपुर: प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने किया टंगिया से हमला, ससुर गंभीर रूप से घायल Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime

Raipur: BLO से मारपीट करने वाली महिला की गिरफ्तारी अब तक नहीं, कलेक्टोरेट में कर्मचारियों का विरोध

रायपुर के काली माता वार्ड में बीएलओ के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बावजूद आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने से बीएलओ कर्मियों में भारी रोष है। इसी मुद्दे पर गुरुवार को कई बीएलओ कलेक्टोरेट पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की। सूत्रों के अनुसार, महिला ने बीएलओ से SIR फॉर्म घर तक पहुंचाने का आग्रह किया था। फॉर्म मिलने में देरी होने पर उसने पहले अपशब्द बोले और बाद में बीएलओ के साथ हाथापाई कर दी। मारपीट की पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर ली, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते कार्यभार और जिम्मेदारियों के बीच इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने भी महिला के व्यवहार की निंदा करते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Raipur: BLO से मारपीट करने वाली महिला की गिरफ्तारी अब तक नहीं, कलेक्टोरेट में कर्मचारियों का विरोध Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग जिले में ट्रैफिक पुलिस ने एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल पर नकली नंबर प्लेट लगाकर घूमते हुए पकड़ा है। रविवार रात डीपीएस चौक पर लगातार चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद वाहन को रोककर जांच की गई। बाइक पर लगे नंबर CG 07 LA 4822 को जब डेटाबेस में मिलान किया गया तो वाहन के चेसिस नंबर और पंजीयन विवरण आपस में मेल नहीं खाए। ऐप में दिख रही जानकारी भी बाइक से पूरी तरह भिन्न थी, जिससे चोरी और नंबर प्लेट फर्जी होने की आशंका बढ़ गई। वास्तविक मालिक की बाइक घर पर सुरक्षित मिली पुलिस ने नंबरी वाहन के असली मालिक से तत्काल संपर्क साधा। पता चला कि रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ी असली बाइक तो उनके घर पर ही खड़ी है और उन्होंने किसी को भी वाहन उपयोग की अनुमति नहीं दी थी। पूछताछ में चोरी की बाइक होने का खुलासा संदेह गहराने पर पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह चोरी की बाइक पर ही चल रहा था और लंबे समय से किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर इसे इस्तेमाल कर रहा था। भिलाई नगर थाना को सौंपा गया मामला ट्रैफिक पुलिस ने युवक और बाइक को तुरंत पकड़कर भिलाई नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। थाना टीम इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल हो सकता है। पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि इस बाइक का उपयोग किन-किन घटनाओं में किया गया।

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चला रहा था युवक, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

बिलासपुर में प्रार्थना सभा के दौरान बाइबिल मिलने पर हंगामा, बिना अनुमति कार्यक्रम; तीन पर FIR

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा के बहाने कथित धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी में आयोजित इस सभा में पुलिस को 30 से अधिक लोगों के पास बाइबिल मिली। आयोजन की सूचना पर बजरंग दल के सदस्यों ने विरोध जताया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। ग्राम चिल्हाटी के अटल चौक निवासी अनिता नायक के घर बुधवार को यह प्रार्थना सभा रखी गई थी। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवतियां मौजूद थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उपस्थित व्यक्तियों को लुभावने प्रस्ताव देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। विरोध के बाद पहुंची पुलिस प्रार्थना सभा की खबर मिलते ही बजरंग दल के नारायण पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने की स्थिति बनी तो पचपेड़ी पुलिस भी स्थल पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि कार्यक्रम के लिए बाहरी जिले से पास्टर बुलाया गया था, लेकिन किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति सभा, तीन लोगों पर केस दर्ज पुलिस ने पहले आयोजक और पास्टर से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, परंतु कुछ भी प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने अनिता नायक (32), अम्बद देवदास (52) निवासी बलौदाबाज़ार और जे. प्रभाकर राव (38) निवासी बलौदाबाज़ार को हिरासत में लिया।पूछताछ के बाद तीनों के खिलाफ धारा 299 और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। सभा के बाद भोजन की व्यवस्था, प्रलोभन का आरोप स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सभा के बाद भोजन की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इकट्ठा किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजनों को लेकर गांव में भारी नाराज़गी है और भविष्य में इस तरह की गतिविधियाँ नहीं होने दी जाएँगी।

बिलासपुर में प्रार्थना सभा के दौरान बाइबिल मिलने पर हंगामा, बिना अनुमति कार्यक्रम; तीन पर FIR Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Top News
Scroll to Top