रायपुर में 22 किलो गांजे के साथ 7 गिरफ्तार: दो महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल
रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ओडिशा से गांजा लेकर मध्यप्रदेश ले जाने की फिराक में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 2 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 22.450 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 11.22 लाख रुपए है। गिरफ्तार लोगों में ओडिशा निवासी शांतनु मलिक, रोमियो मलिक, जुलियत मलिक, राहुल मलिक, रश्मिता दीगल और दीपा दीगल शामिल हैं। पुलिस को 2 अप्रैल को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका के पास कुछ लोग बैग में गांजा लेकर खड़े हैं। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान सभी के बैग से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश में तस्करी करने की योजना बना रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके। क्राइम और साइबर पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने बताया कि नशे के कारोबार में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
रायपुर में 22 किलो गांजे के साथ 7 गिरफ्तार: दो महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल Read Post »
Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News









