Shaheed Veer Narayan Stadium

आईपीएल का रोमांच रायपुर में: रो-को संग स्टेडियम में जुटेंगे सितारे, अनुष्का और अंबानी परिवार पर भी नजर

नवा रायपुर स्थित Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। करीब 10 साल बाद राजधानी रायपुर को आईपीएल मैचों की मेजबानी मिलने जा रही है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर खासा क्रेज बना हुआ है। फैंस की नजरें “रो-को” यानी Virat Kohli और Rohit Sharma पर टिकी हैं। मैच के दौरान मैदान के बाहर भी ग्लैमर का तड़का देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि Anushka Sharma और Ritika Sajdeh अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंच सकती हैं। वहीं फ्रेंचाइजी से जुड़े Ananya Birla और Ambani Family की मौजूदगी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों के रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है। स्टेडियम में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। टिकट फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बारकोड स्कैनिंग और आधुनिक जांच मशीनों का इस्तेमाल होगा। मैच के दौरान किसी तरह की तकनीकी समस्या न हो, इसके लिए लाइटिंग और अन्य व्यवस्थाओं की पहले ही टेस्टिंग और रिहर्सल की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक Mumbai Indians के खिलाड़ी शुक्रवार शाम को स्टेडियम में अभ्यास करेंगे, जबकि Royal Challengers Bengaluru की टीम भी दोपहर तक रायपुर पहुंच सकती है। इस बीच Suryakumar Yadav द्वारा सोशल मीडिया पर बेटी होने की जानकारी साझा करने के बाद उनके मैच में शामिल होने को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। 13 मई को Kolkata Knight Riders और बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में Shah Rukh Khan के रायपुर आने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। साथ ही Juhi Chawla के भी स्टेडियम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। टिकट बिक्री को लेकर भी रिकॉर्ड उत्साह देखने को मिला है। आयोजकों के अनुसार स्टेडियम की करीब 70 प्रतिशत टिकटें बिक चुकी हैं और 600 से ज्यादा टिकटें विदेशी दर्शकों ने खरीदी हैं। रायपुर में इतनी तेज़ी से टिकट बुकिंग होना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।

आईपीएल का रोमांच रायपुर में: रो-को संग स्टेडियम में जुटेंगे सितारे, अनुष्का और अंबानी परिवार पर भी नजर Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Sports, State, Top News

रायपुर में IPL टिकटों की कालाबाजारी, 3000 का टिकट 6 हजार में बिक रहा

आईपीएल के रोमांच के बीच रायपुर में टिकटों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह है, लेकिन ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होते ही अधिकांश टिकट कुछ ही समय में सोल्ड आउट हो गए। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होना है, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से फैंस परेशान हैं। इसी बीच शहर में टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का नेटवर्क सक्रिय हो गया है। जानकारी के मुताबिक 3 हजार रुपए कीमत वाला टिकट 6 हजार रुपए या उससे ज्यादा में बेचा जा रहा है। मामले की पड़ताल के दौरान एक एजेंट से संपर्क किया गया, जिसने खुले तौर पर ऊंचे दामों पर टिकट उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। एजेंट ने बताया कि अपर स्टैंड का टिकट 6 हजार रुपए, लोअर स्टैंड का टिकट 7 हजार रुपए और ए-बी स्टैंड या डग आउट टिकट 16 हजार रुपए तक में उपलब्ध हैं। एजेंट ने यह भी दावा किया कि टिकट पूरी तरह कन्फर्म होंगे और स्टेडियम में प्रवेश में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। बातचीत से साफ हुआ कि टिकटों की कालाबाजारी संगठित तरीके से की जा रही है। आधिकारिक टिकट रेट आयोजकों के अनुसार टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किए जा रहे हैं। टिकटों की कीमत 2000 रुपए से शुरू होकर 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपए तक तय की गई है। क्रिकेट फैंस की नाराजगी राहुल वर्मा नाम के एक क्रिकेट फैन ने कहा कि वह कई दिनों से टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार टिकट सोल्ड आउट दिख रहे हैं। उनका कहना है कि एजेंटों के पास टिकट मौजूद हैं और आम लोगों से कई गुना ज्यादा कीमत वसूली जा रही है। वहीं रायपुर के निलेश साहू ने भी कहा कि आईपीएल मैच शहर में होना खुशी की बात है, लेकिन टिकटों की कालाबाजारी के कारण असली क्रिकेट फैंस स्टेडियम से दूर हो रहे हैं। पुलिस ने क्या कहा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजय शुक्ला ने कहा कि टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को लेकर अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। यदि किसी के खिलाफ टिकट ब्लैक में बेचने की जानकारी मिलती है, तो पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

रायपुर में IPL टिकटों की कालाबाजारी, 3000 का टिकट 6 हजार में बिक रहा Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Sports, State, Top News

आईपीएल 2026: रायपुर स्टेडियम में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, RCB की एंट्री, टिकट फैसला जल्द

आईपीएल 2026 के मुकाबलों से पहले नया रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस बार सिर्फ क्रिकेट का मैदान नहीं रहेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को दुनिया के सामने पेश करने का मंच बनेगा। 10 और 13 मई को होने वाले मुकाबलों के लिए स्टेडियम के करीब 40 कॉर्पोरेट बॉक्स को छत्तीसगढ़ी थीम पर सजाया जा रहा है। जब मैच का प्रसारण 100 से ज्यादा देशों में होगा, तब यहां की लोक कला, परंपरा और रंगों की झलक भी वैश्विक दर्शकों तक पहुंचेगी। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के अधिकारी रायपुर पहुंच चुके हैं। फ्रेंचाइजी जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टिकट, एंट्री सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी साझा करेगी। अगले तीन से चार दिनों में टिकट की कीमतों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा। मैदान और सुविधाओं में बदलावस्टेडियम में इस बार खेल का अंदाज भी बदला हुआ नजर आएगा। बाउंड्री का आकार 90 यार्ड से घटाकर करीब 71 से 75 यार्ड कर दिया गया है, जिससे ज्यादा रन बनने की संभावना बढ़ गई है। क्यूरेटर के अनुसार पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल तैयार की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिना आईडी कार्ड के किसी भी दर्शक को प्रवेश नहीं मिलेगा। स्टेडियम की क्षमता लगभग 60 हजार दर्शकों के हिसाब से रखी गई है। ड्रेनेज सिस्टम और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार का काम भी अंतिम चरण में है। कॉर्पोरेट बॉक्स में स्थानीय कला की झलकस्टेडियम के कॉर्पोरेट बॉक्स को छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प से सजाया जा रहा है। इसमें मिट्टी के रंग, लोक डिज़ाइन और स्थानीय कलाकृतियों को शामिल किया जाएगा, ताकि मैच देखने वाले दर्शकों को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का अनुभव मिल सके। डिजिटल टिकटिंग से एंट्रीइस बार टिकटिंग पूरी तरह डिजिटल होगी। दर्शकों को ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर स्कैन कर एंट्री दी जाएगी। इस व्यवस्था से फर्जी टिकट और कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

आईपीएल 2026: रायपुर स्टेडियम में दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, RCB की एंट्री, टिकट फैसला जल्द Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Sports, State, Tech
Scroll to Top