Raipur crime news

शराब कारोबारी के बेटे शोएब ढेबर फरार, रोडरेज में स्कूल संचालक को धमकी का आरोप

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रोडरेज के एक मामले में आरोपी शोएब ढेबर फरार हो गया है। स्कूल संचालक आरबी मिश्रा को कथित रूप से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अंडरग्राउंड बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के घर पर अब तक चार बार दबिश दी जा चुकी है, लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया है। जांच अधिकारियों का कहना है कि उसका मोबाइल फोन बंद है और वह लगातार ठिकाना बदल रहा है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। क्या है पूरा मामला पीड़ित आरबी मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वे विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मंदिर से लौटते समय उनकी कार (CG-04-PY-5003) के पास एक तेज रफ्तार कार आकर टकरा गई, जिससे वाहन में स्क्रैच आ गया। मिश्रा का आरोप है कि जब उन्होंने चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने की बात कही, तो उसने बीच सड़क पर वाहन रोक दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मिश्रा ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला कायम किया। पुलिस का बयान तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है और उसे पकड़ने के लिए टीम रवाना की गई है। कई बार दबिश के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कौन है शोएब ढेबर शोएब ढेबर कथित शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर का बेटा है और रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा बताया जा रहा है। 8 फरवरी को दर्ज शिकायत के बाद से ही वह चर्चा में है। पहले भी विवादों में रहा नाम बताया जाता है कि शोएब ढेबर का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। 7 अगस्त 2025 को वह बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर गया था, जहां अभद्र व्यवहार की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उस पर तीन महीने तक मुलाकात पर रोक लगा दी थी। इस मामले में गंज थाने में भी प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके अलावा क्लब में मारपीट और कोरोना काल के दौरान पुलिसकर्मियों से बहस के वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।

शराब कारोबारी के बेटे शोएब ढेबर फरार, रोडरेज में स्कूल संचालक को धमकी का आरोप Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर में खुलेआम चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, रामकुंड इलाके में फैली दहशत

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक युवक द्वारा सार्वजनिक जगह पर हथियार लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड बस्ती का बताया जा रहा है, जहां एक युवक हाथ में चापड़ लेकर सड़क पर घूमते हुए लोगों को गाली-गलौज और धमकियां देता नजर आ रहा है। 26 सेकेंड का वीडियो बना दहशत की वजह वायरल हुए करीब 26 सेकेंड के वीडियो में युवक नशे या आक्रोश की हालत में नजर आ रहा है, जो राहगीरों को डराने की कोशिश करता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में बार-बार सामने आती रहती हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रहवासियों ने पुलिस प्रशासन से असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की पहचान वीडियो वायरल होते ही आजाद चौक थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान राहुल जंघेल उर्फ मान्या सुर्वे के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में खुलेआम चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद, रामकुंड इलाके में फैली दहशत Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

रायपुर में एक ही रात तीन दुकानों में बड़ी चोरी, 7 लाख से ज्यादा नकदी ले उड़े चोर

मुंह ढककर पहुंचे आरोपी, CCTV फुटेज के सहारे पहचान में जुटी पुलिस राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए 7 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने दुकानों के ताले और छप्पर तोड़कर भीतर घुसकर गल्लों में रखी रकम पर हाथ साफ किया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कपड़े की दुकान से ढाई लाख से ज्यादा की चोरी सिविल लाइन पुलिस के अनुसार, लाभांडी निवासी 70 वर्षीय शिव कुमार वर्मा की पंडरी इलाके में “लब-डब” नाम से कपड़ों की दुकान है। 31 जनवरी की रात करीब 10 बजे वे दुकान बंद कर घर चले गए थे।1 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे जब उन्होंने दुकान खोली, तो गल्ले का दराज खुला मिला और उसमें रखी करीब 2 लाख 75 हजार रुपये की नकदी गायब थी। जांच में सामने आया कि चोर छप्पर की टिन शेड तोड़कर दुकान के भीतर दाखिल हुए थे। फर्नीचर और हार्डवेयर दुकान भी बनी निशाना इसी इलाके में स्थित “नोवा फर्नीचर” दुकान में भी चोरों ने छप्पर तोड़कर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 1 लाख 40 हजार रुपये चोरी कर लिए।वहीं तीसरी चोरी पास की “डिजाइनर सेनिटेशन एंड हार्डवेयर” दुकान में हुई, जहां से चोर लगभग 2 लाख 85 हजार रुपये नकद ले उड़े। तीनों दुकानों से कुल मिलाकर करीब 7 लाख रुपये की चोरी होना सामने आया है। CCTV में कैद हुई वारदात पीड़ित कारोबारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। रिकॉर्डिंग में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी मुंह में कपड़ा बांधकर दुकानों में दाखिल होते हैं, चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और फिर फरार हो जाते हैं।पुलिस ने दुकानदारों के साथ-साथ दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के भी बयान दर्ज किए हैं। पुलिस का दावा—जल्द होगी गिरफ्तारी पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रायपुर में एक ही रात तीन दुकानों में बड़ी चोरी, 7 लाख से ज्यादा नकदी ले उड़े चोर Read Post »

Chhattisghar, Crime, Raipur, State

रायपुर के टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के तार बच्चा चोर गिरोह से जुड़े?

डॉ. पहलाजानी समेत मेडिकल बोर्ड के डॉक्टरों पर FIR के आदेश, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगी जांच रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित टेस्ट ट्यूब बेबी और सरोगेसी सेंटर से जुड़े एक बेहद संवेदनशील बच्चों की अदला-बदली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने सेंटर के संचालक डॉ. नीरज पहलाजानी, मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टरों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं। अब इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में की जाएगी। यह मामला शंकर नगर स्थित पहलाजानी टेस्ट ट्यूब बेबी एंड सरोगेसी सेंटर (माता लक्ष्मी नर्सिंग होम) से जुड़ा है, जहां दो साल पहले एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। क्या है पूरा मामला पीड़ित परिवार के अनुसार, 25 दिसंबर 2023 को महिला ने एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया था, लेकिन कुछ ही देर बाद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें दो लड़कियां सौंप दीं। इस पर परिवार को संदेह हुआ और शिकायत दर्ज कराई गई। मामला सामने आने के बाद कराई गई डीएनए जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सौंपी गई दो बच्चियों में से एक बच्ची माता-पिता की जैविक संतान थी, जबकि दूसरी बच्ची का डीएनए किसी भी माता-पिता से मेल नहीं खाता था। इससे बच्चों की अदला-बदली की आशंका प्रमाणित हुई। प्रशासनिक जांच पर उठे सवाल पीड़ितों का आरोप है कि डीएनए रिपोर्ट सामने आने के बावजूद तत्कालीन अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जब पीड़ित परिवार ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की, तो तत्कालीन सीएमएचओ ने मेडिकल बोर्ड के सदस्यों की अगुवाई में छह डॉक्टरों की एक नई टीम गठित कर दोबारा जांच कराई, जिसने अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट दे दी। बच्चा चोर गिरोह से सांठगांठ के आरोप पीड़ितों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में रसूखदार डॉक्टरों और बच्चा चोर गिरोह की सांठगांठ हो सकती है। न्याय की तलाश में पीड़ित परिवार पहले हाईकोर्ट पहुंचा, लेकिन कानूनी कारणों से याचिका खारिज हो गई। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए इसे गंभीर और विस्तृत जांच योग्य माना। कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर भी कड़े सवाल उठाए और रायपुर एसपी को निर्देश दिया कि अपीलकर्ताओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। पहले से विवादों में रहे हैं डॉ. पहलाजानी गौरतलब है कि डॉ. नीरज पहलाजानी पहले से ही ₹700 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में जांच के दायरे में रह चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनसे कोल माफिया सूर्यकांत तिवारी के साथ कथित नकद लेनदेन को लेकर पूछताछ की थी। अब बच्चों की अदला-बदली जैसे गंभीर मामले में उनका नाम सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रायपुर पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर सकती है।

रायपुर के टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के तार बच्चा चोर गिरोह से जुड़े? Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Health, Raipur, Top News

कमिश्नरी सिस्टम के बाद रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों को CSP ऑफिस में सख्त चेतावनी

रायपुर।रायपुर में कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आज खमतराई CSP कार्यालय में आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। डिप्टी कमिश्नर मयंक गुज्जर के निर्देश पर खमतराई, उरला और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को खमतराई CSP ऑफिस में पेश किया गया। इस दौरान CSP पूर्णिमा लामा, उरला थाना प्रभारी रोहित मालेकर, गुढ़ियारी थाना प्रभारी बी.एल. चंद्राकर और खमतराई थाना प्रभारी राजेश सिंह मौजूद रहे। खमतराई, उरला और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को CSP ऑफिस में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वे दोबारा किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि अब अपराध को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने अपराधियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने, अपराध से दूर रहने और शांतिपूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। साथ ही यह भी साफ किया गया कि कमिश्नरी सिस्टम के तहत पुलिस अब पहले से ज्यादा सख्ती और निगरानी के साथ काम कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयों से शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। रायपुर पुलिस ने भरोसा जताया है कि आने वाले दिनों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिलेगा।

कमिश्नरी सिस्टम के बाद रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अपराधियों को CSP ऑफिस में सख्त चेतावनी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Education, Political, Raipur, Top News

रायपुर में जमीन सौदे में 20 लाख की ठगी: दो बहनों पर बैंककर्मी से धोखाधड़ी का आरोप

राजधानी रायपुर में जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एक बैंककर्मी ने आरोप लगाया है कि बैरन बाजार स्थित भूखंड को बेचने का सौदा कर दो सगी बहनों ने एडवांस राशि ले ली, लेकिन तय समय के भीतर रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि अब उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन सौदे का पूरा घटनाक्रम फाफाडीह स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी बैंककर्मी विजय पटेल (44 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि बैरन बाजार की रहने वाली शहनाज खान और शफिका खान से उन्होंने जमीन खरीदने का सौदा किया था। दोनों पक्षों के बीच बैरन बाजार रायपुर स्थित भूखंड क्रमांक 16/05 और 18/05 (कुल रकबा लगभग 2604 वर्गफुट) को 1 करोड़ 40 लाख रुपए में बेचने का एग्रीमेंट हुआ था। 20 लाख बयाना, फिर टालमटोल एग्रीमेंट के तहत 18 जुलाई 2025 को पीड़ित ने 20 लाख रुपए बयाना दिया था। इसमें 15 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए चेक के माध्यम से दिए गए। समझौते के अनुसार तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित का आरोप है कि वह लगातार संपर्क करता रहा, लेकिन हर बार उसे अलग-अलग बहानों से टाल दिया गया। कानूनी नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे रजिस्ट्री ऑफिस शक गहराने पर पीड़ित ने अपने वकील के माध्यम से 8 अक्टूबर 2025 को कानूनी नोटिस भेजा और 14 अक्टूबर को रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित रहने की सूचना दी। तय तारीख को पीड़ित रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां नहीं आए। इस संबंध में फोटो और अन्य सबूत भी शिकायतकर्ता के पास मौजूद हैं। झूठे केस में फंसाने का आरोप पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि शहनाज खान का बेटा सदफ रजिस्ट्री नहीं कराना चाहता और उल्टा उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने दर्ज किया मामला कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि बैंककर्मी की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में जमीन सौदे में 20 लाख की ठगी: दो बहनों पर बैंककर्मी से धोखाधड़ी का आरोप Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News, Uncategorized

रायपुर: नरैय्या तालाब के पास पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरैय्या तालाब के पास शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब के पास एक पेड़ से लटकी युवती की लाश देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास जारी पुलिस मृत युवती की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। साथ ही थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला कौन थी और यहां कैसे पहुंची। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवती मौके पर अकेली आई थी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ। आत्महत्या या हत्या, दोनों एंगल से जांच फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इलाके में फैली दहशत इस घटना के बाद नरैय्या तालाब और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृत महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचित करें।

रायपुर: नरैय्या तालाब के पास पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी Read Post »

Chhattisghar, Crime, Top News

बिरयानी ऑर्डर से इनकार पर जोमैटो डिलीवरी बॉय ने दी जान से मारने की धमकी

फोन पर गाली-गलौज, 6 बार कॉल कर किया परेशान; पीड़ित ठेकेदार थाने पहुंचा राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑनलाइन फूड डिलीवरी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरयानी का पार्सल लेने से मना करने पर कथित जोमैटो डिलीवरी बॉय ने एक ठेकेदार को न सिर्फ फोन पर गालियां दीं, बल्कि घर में घुसकर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित ठेकेदार ललित प्रजापति ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। कैसे शुरू हुआ विवाद ललित प्रजापति ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से उन्हें लगातार 3 से 4 बार कॉल आए। कॉल करने वाले युवक ने खुद को जोमैटो डिलीवरी कर्मी बताते हुए कहा कि उनके नाम से बिरयानी का ऑर्डर आया है और पार्सल कहां देना है। ललित ने साफ कहा कि उन्होंने कोई फूड ऑर्डर नहीं किया है और इसे रॉन्ग नंबर बताते हुए कॉल काट दिया। गाली-गलौज और धमकी का आरोप कुछ समय बाद जब ठेकेदार घर के बाहर स्थित चाहत मेडिकल स्टोर पर सामान खरीद रहे थे, उसी नंबर से फिर कॉल आया। भुगतान में व्यस्त होने के कारण उन्होंने अपने परिचित दीपक ग्वाल से फोन स्पीकर पर उठाने को कहा। स्पीकर पर बात शुरू होते ही डिलीवरी बॉय ने दोबारा ऑर्डर की बात दोहराई। मना करने पर उसने अशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दीं और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। घटना से भयभीत ठेकेदार सीधे थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया केस सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के आधार पर कथित डिलीवरी बॉय की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिरयानी ऑर्डर से इनकार पर जोमैटो डिलीवरी बॉय ने दी जान से मारने की धमकी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से सोने की चेन चोरी, CCTV में महिला कैद

रायपुर के सदर बाजार इलाके में स्थित एक सर्राफा दुकान से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया है। ग्राहक बनकर दुकान में आई एक महिला ने बातचीत के दौरान मौका पाकर सोने की चेन चुरा ली। घटना 15 जनवरी 2026 की बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। चोरी की गई चेन में मोती लगे हुए थे। कुल वजन 13.550 ग्राम बताया गया है, जिसमें 4.320 ग्राम 18 कैरेट सोना शामिल है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा रही है। ग्राहक बनकर आई, बातचीत में उलझाकर की चोरी दुकान संचालक प्रिंस जैन ने पुलिस को बताया कि उनकी सदर बाजार में भोरावत एंड संस नाम से सोने-चांदी की दुकान है। 15 जनवरी को दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे के बीच एक महिला दुकान में आई और सेल्समैन से सोने की चेन दिखाने को कहा। चेन देखते समय महिला ने सेल्समैन को बातचीत में उलझाए रखा और इसी दौरान एक चेन चुपचाप उठा ली। महिला के जाने के बाद स्टाफ को शक हुआ, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में महिला चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से नजर आ रही है। CCTV के आधार पर महिला की तलाश जारी दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

रायपुर सदर बाजार में सर्राफा दुकान से सोने की चेन चोरी, CCTV में महिला कैद Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

अभनपुर में सनसनीखेज हत्या, NH-30 पर सड़क किनारे मिला युवक का शव

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंद्री, NH-30 स्थित पुराने प्रयतन स्थल के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। मृतक की पहचान कैलाश तिवारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैलाश तिवारी बीती रात मेले से घूमकर लौट रहे थे। इस दौरान वे इनोवा क्रिस्टा कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि कार में कैलाश के साथ उनके दो दोस्त भी मौजूद थे, जबकि इनोवा में कुल 7 से 8 लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक कैलाश के पास हथियार भी था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि इनोवा में सवार अन्य लोगों ने कैलाश तिवारी और उनके साथियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कैलाश और उनके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह दोनों दोस्त मौके से जान बचाकर भाग निकले, जिनमें से एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घायल युवक ने ही पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर जब कैलाश तिवारी के परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां विवाद हुआ था, तो उन्होंने कैलाश का शव सड़क किनारे बुरी हालत में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा कार को जब्त कर लिया है और हमले में शामिल आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच हत्या, आपसी विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

अभनपुर में सनसनीखेज हत्या, NH-30 पर सड़क किनारे मिला युवक का शव Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News
Scroll to Top