Kotwali Police

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर मासूम के साथ बेरहमी, पुलिस ने समय रहते बचाई जान

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 19 मई की शाम की बताई जा रही है, जब स्टेशन परिसर के बाहर एक महिला बच्चे को लगातार पीट रही थी। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन महिला किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई। स्थिति गंभीर होते देख लोगों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एएसआई गौतम ठाकुर, आरक्षक गणेश पैंकरा और अन्य पुलिसकर्मियों ने बच्चे को महिला से सुरक्षित निकालकर अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह बच्चे को खरसिया से ट्रेन के जरिए लेकर आई थी। हालांकि उसके व्यवहार और बातचीत से पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद महिला को थाने लाया गया, जबकि घायल और डरे हुए बच्चे को तत्काल इलाज के लिए केजीएच अस्पताल भेजा गया। महिला आरक्षक अनिता बेक ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के दौरान उसकी देखभाल की। डॉक्टरों की निगरानी में बच्चे का उपचार किया गया। वहीं महिला से पूछताछ के दौरान वह लगातार असंगत बातें करती रही, जिससे उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने की आशंका जताई गई। बाद में पुलिस ने महिला को सखी सेंटर में रखवाया। जांच के दौरान पुलिस ने महिला की पहचान इंदिरा नगर निवासी के रूप में की और उसके पति को थाने बुलाया। पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति समय-समय पर बिगड़ जाती है। उसने बच्चे को अपना पुत्र बताया। 26 मई को बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उसे महिला आरक्षक अनिता बेक के सुपुर्द किया। बाद में बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने माता-पिता और अन्य परिजनों की काउंसलिंग के बाद बच्चे को फिलहाल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने 29 मई को फिर से माता-पिता को काउंसलिंग और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाया है। कोतवाली पुलिस भी बच्चे की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी बनाए हुए है।

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर मासूम के साथ बेरहमी, पुलिस ने समय रहते बचाई जान Read Post »

Raigarh

धमतरी में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, बंद फल दुकान में मिला शव

धमतरी। शहर के अंबेडकर चौक इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद फल दुकान के अंदर ऑटो चालक का शव संदिग्ध हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

धमतरी में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, बंद फल दुकान में मिला शव Read Post »

dhamtari

रायपुर: सदर बाजार के ज्वेलरी शोरूम में 6.5 लाख की चोरी, कर्मचारी गहने लेकर फरार

रायपुर के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लाखों रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। सहेली ज्वेलर्स नामक दुकान से करीब 6.50 लाख रुपये मूल्य के डायमंड और सोने के आभूषण गायब पाए गए हैं। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार दुकान में कार्यरत एक कर्मचारी पर ही चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम आर्यन शर्मा है, जो घटना के बाद से फरार है। शिकायत के मुताबिक उसने दो डायमंड टॉप्स और एक सोने का टॉप्स चुरा लिया। दुकान में नियमित स्टॉक जांच के दौरान गहनों की कमी का पता चला, जिसके बाद प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सदर बाजार इलाके में ज्वेलरी दुकानों में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कई बार कर्मचारी या कारीगर सोना लेकर फरार हो जाते हैं। व्यापारियों का कहना है कि कर्मचारियों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन होने से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है, लेकिन लापरवाही के कारण बार-बार नुकसान उठाना पड़ रहा है।

रायपुर: सदर बाजार के ज्वेलरी शोरूम में 6.5 लाख की चोरी, कर्मचारी गहने लेकर फरार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State

बदमाश “मम्मा” की रंगदारी: पैसे नहीं देने पर मैकेनिक समेत 4 से मारपीट, फतेशाह मार्केट में देर रात हंगामा

रायपुर। राजधानी रायपुर के फतेशाह मार्केट में मंगलवार देर रात रंगदारी को लेकर जमकर बवाल हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले इस बाजार में एक निगरानी बदमाश ने पैसे नहीं देने पर मैकेनिक और अन्य लोगों के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। क्या है पूरा मामला? शिकायतकर्ता इमरान खान ने पुलिस को बताया कि वह फतेशाह मार्केट में “न्यू प्रीमियर ऑटो रिपेयरिंग वर्कशॉप” नाम से दुकान संचालित करता है। 18 फरवरी की रात करीब 9:20 बजे वसीम खान उर्फ “मम्मा” नशे की हालत में दुकान पर पहुंचा और शराब खरीदने के लिए 500 से 1000 रुपए की मांग की। इमरान द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसे धक्का दिया और दुकान में काम कर रहे फैजान से भी पैसों की मांग की। फैजान के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। हथौड़ी से हमला करने की कोशिश मारपीट के दौरान दुकान पर अपनी गाड़ी ठीक कराने आए ग्राहक मोईन से भी आरोपी ने पैसे मांगे। मना करने पर उसने कथित रूप से हथौड़ी उठाकर हमला करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी ने वहां मौजूद अन्य लोगों—मोहम्मद फैजान खान, मोहम्मद जुबैर और वसीम अहमद—के साथ भी मारपीट की। घायलों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाने में शिकायत, कार्रवाई की मांग घटना के बाद पीड़ित इमरान खान और अन्य लोग देर रात कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी दोबारा पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदमाश “मम्मा” की रंगदारी: पैसे नहीं देने पर मैकेनिक समेत 4 से मारपीट, फतेशाह मार्केट में देर रात हंगामा Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur

रायपुर में जमीन सौदे में 20 लाख की ठगी: दो बहनों पर बैंककर्मी से धोखाधड़ी का आरोप

राजधानी रायपुर में जमीन बिक्री के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एक बैंककर्मी ने आरोप लगाया है कि बैरन बाजार स्थित भूखंड को बेचने का सौदा कर दो सगी बहनों ने एडवांस राशि ले ली, लेकिन तय समय के भीतर रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि अब उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जमीन सौदे का पूरा घटनाक्रम फाफाडीह स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी बैंककर्मी विजय पटेल (44 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि बैरन बाजार की रहने वाली शहनाज खान और शफिका खान से उन्होंने जमीन खरीदने का सौदा किया था। दोनों पक्षों के बीच बैरन बाजार रायपुर स्थित भूखंड क्रमांक 16/05 और 18/05 (कुल रकबा लगभग 2604 वर्गफुट) को 1 करोड़ 40 लाख रुपए में बेचने का एग्रीमेंट हुआ था। 20 लाख बयाना, फिर टालमटोल एग्रीमेंट के तहत 18 जुलाई 2025 को पीड़ित ने 20 लाख रुपए बयाना दिया था। इसमें 15 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए चेक के माध्यम से दिए गए। समझौते के अनुसार तीन महीने के भीतर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित का आरोप है कि वह लगातार संपर्क करता रहा, लेकिन हर बार उसे अलग-अलग बहानों से टाल दिया गया। कानूनी नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे रजिस्ट्री ऑफिस शक गहराने पर पीड़ित ने अपने वकील के माध्यम से 8 अक्टूबर 2025 को कानूनी नोटिस भेजा और 14 अक्टूबर को रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित रहने की सूचना दी। तय तारीख को पीड़ित रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचा, लेकिन आरोपी वहां नहीं आए। इस संबंध में फोटो और अन्य सबूत भी शिकायतकर्ता के पास मौजूद हैं। झूठे केस में फंसाने का आरोप पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि शहनाज खान का बेटा सदफ रजिस्ट्री नहीं कराना चाहता और उल्टा उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने दर्ज किया मामला कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि बैंककर्मी की शिकायत पर दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में जमीन सौदे में 20 लाख की ठगी: दो बहनों पर बैंककर्मी से धोखाधड़ी का आरोप Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News, Uncategorized

रायपुर: नरैय्या तालाब के पास पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरैय्या तालाब के पास शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने तालाब के पास एक पेड़ से लटकी युवती की लाश देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास जारी पुलिस मृत युवती की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। साथ ही थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला कौन थी और यहां कैसे पहुंची। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवती मौके पर अकेली आई थी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ। आत्महत्या या हत्या, दोनों एंगल से जांच फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इलाके में फैली दहशत इस घटना के बाद नरैय्या तालाब और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृत महिला के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचित करें।

रायपुर: नरैय्या तालाब के पास पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी Read Post »

Chhattisghar, Crime, Top News
Scroll to Top