Korba

कोरबा में बड़ा रेल हादसा टला, तेज आंधी में मालगाड़ी का तिरपाल OHE तार में फंसा

छत्तीसगढ़ के Korba में शुक्रवार सुबह तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने के बीच बड़ा रेल हादसा टल गया। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जिसका असर कोयला परिवहन पर भी देखने को मिला। जानकारी के अनुसार पवन टॉकीज से दुरपा रोड के पास खदान से कोयला लेकर प्लांट की ओर जा रही एक मालगाड़ी को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। ट्रेन में कोयले को ढकने के लिए लगाया गया तिरपाल तेज हवा के कारण उड़कर फट गया और रेलवे के ओएचई तार तथा खंभे में जाकर फंस गया। तिरपाल के ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) लाइन में फंसने से शॉर्ट सर्किट और बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई थी। स्थिति को देखते हुए तुरंत मालगाड़ी को रोका गया और रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय तक रेल संचालन प्रभावित रहा, जबकि अधिकारियों ने सुरक्षा जांच के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की। मौसम विभाग के अनुसार अचानक तेज आंधी और बारिश के चलते जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

कोरबा में बड़ा रेल हादसा टला, तेज आंधी में मालगाड़ी का तिरपाल OHE तार में फंसा Read Post »

Indian Railways, korba, Top News

छत्तीसगढ़ में ब्यूटी पार्लर में तहसीलदारों पर हमला, सिर में लगी गंभीर चोटें

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दो तहसीलदारों को कुछ युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। जानकारी के अनुसार हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानू और दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा ब्यूटी पार्लर में मसाज कराने गए थे। तभी उनके ड्राइवर और कुछ नशे में युवकों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद तहसीलदारों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन युवकों ने आक्रामक होकर दोनों को पिट दिया। इस हमले में तहसीलदारों के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी शर्ट खून से लाल हो गई। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 युवकों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों में पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी शामिल हैं। मुख्य आरोपी हितेश सारथी पहले से ही आदतन अपराधियों की सूची में है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी ने बताया कि बाकि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और FIR दर्ज कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ में ब्यूटी पार्लर में तहसीलदारों पर हमला, सिर में लगी गंभीर चोटें Read Post »

Chhattisgarh
Scroll to Top