Human Wildlife Conflict

रायगढ़ में 35 हाथियों का महादल: 7 शावकों समेत जंगल से गांव तक बढ़ा मूवमेंट, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की गतिविधि तेजी से बढ़ रही है। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 35 हाथियों का बड़ा दल देखा गया है, जिसमें 7 शावक भी शामिल हैं। इस दल का वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग और ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम छाल वन परिक्षेत्र के बोजिया परिसर स्थित पेलमबांध के पास इस दल को देखा गया। हाथियों के इस समूह में 3 नर, 25 मादा और 7 बच्चे शामिल हैं। यह दल जंगल के साथ-साथ गांवों के आसपास भी घूमता नजर आया, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए हाथी मित्र दल को अलर्ट पर रखा गया है। बोजिया से औरानारा मार्ग, गड़ाईनबहरी और सिंघीझाप क्षेत्र में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह दल घरघोड़ा क्षेत्र से होते हुए छाल रेंज में पहुंचा है। एक वीडियो में देखा गया कि सड़क पर आए हाथियों को हाथी मित्र दल के सदस्य ने आवाज देकर सुरक्षित जंगल की ओर लौटा दिया। इससे पहले भी इस तरह के प्रयासों से हाथियों और लोगों के बीच टकराव टाला गया है। वन विभाग के अनुसार, रायगढ़ जिले में इस समय कुल 123 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें से छाल रेंज में 59, धरमजयगढ़ रेंज में 48 और लैलूंगा रेंज में 13 हाथी हैं। कुल संख्या में 36 नर, 62 मादा और 26 शावक शामिल हैं। वन विभाग द्वारा ड्रोन और जमीनी टीमों की मदद से लगातार निगरानी की जा रही है। छाल रेंज अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है और ग्रामीणों को सावधानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रायगढ़ में 35 हाथियों का महादल: 7 शावकों समेत जंगल से गांव तक बढ़ा मूवमेंट, अलर्ट जारी Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raigarh, State, Top News

रायगढ़ में हाथी का हमला: सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, अस्पताल में भर्ती

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा रेंज में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुई। घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सारसमार के रहने वाले ललकूराम उरांव (75) सुबह किसी काम से जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे रिजर्व फॉरेस्ट के कक्ष क्रमांक 149 के पास पहुंच गए। तभी अचानक उनका सामना एक हाथी से हो गया। सूंड से उठाकर जमीन पर पटका बताया जा रहा है कि हाथी ने बुजुर्ग को देखते ही उन पर हमला कर दिया। हाथी ने पहले उन्हें दौड़ाया और फिर सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं। हमले के दौरान ललकूराम की जोर-जोर से चीख-पुकार सुनकर हाथी कुछ देर बाद जंगल की ओर लौट गया, जिससे उनकी जान बच सकी। ग्रामीणों ने पहुंचकर की मदद घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए पत्थलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि भी दी गई है। इलाके में 15 हाथियों के दो झुंड सक्रिय वन विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से बाकारूमा रेंज के जंगलों में हाथियों की गतिविधि बढ़ गई है। पहले यहां 7 हाथियों का झुंड घूम रहा था, लेकिन मंगलवार रात पत्थलगांव क्षेत्र की ओर से 8 और हाथी इस इलाके में पहुंच गए। इस तरह फिलहाल इलाके में करीब 15 हाथियों के दो अलग-अलग झुंड मौजूद हैं। आशंका जताई जा रही है कि झुंड से अलग हुआ कोई हाथी ही बुजुर्ग पर हमले के लिए जिम्मेदार है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह बाकारूमा रेंजर विष्णु मरावी ने बताया कि हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सुबह और शाम के समय जंगल की ओर जाने से बचें और सावधानी बरतें।

रायगढ़ में हाथी का हमला: सूंड से उठाकर बुजुर्ग को पटका, अस्पताल में भर्ती Read Post »

Chhattisgarh, Raigarh, Top News
Scroll to Top