Bilaspur Viral Video

सिम्स अस्पताल में हिंदूवादी नेता और गार्ड के बीच विवाद, कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल

बिलासपुर के Chhattisgarh Institute of Medical Sciences में एक विवाद का मामला सामने आया है, जहां NICU के बाहर रोके जाने पर हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में नेता ने गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में सफाई कार्य चल रहा था, जिसके कारण NICU के बाहर लोगों की आवाजाही रोकी गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप ने राम सिंह ठाकुर को अंदर जाने से रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राम सिंह ठाकुर ने गार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान गार्ड के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया। वायरल वीडियो में राम सिंह ठाकुर सुरक्षाकर्मी को धमकाते और ऊंची आवाज में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal और अस्पताल प्रबंधन का नाम लेते हुए कार्रवाई की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। विवाद के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। वहीं सुरक्षाकर्मी का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उसके साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। दूसरी ओर राम सिंह ठाकुर का कहना है कि गार्ड ने उनसे अभद्र तरीके से बात की, जिसके कारण विवाद हुआ। उनका आरोप है कि सुरक्षाकर्मी आम लोगों से गलत व्यवहार कर रहा था और बातचीत का तरीका ठीक नहीं था। मामले को लेकर सिम्स प्रबंधन ने जांच के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के एमएस Lakhan Singh ने कहा कि दोनों पक्षों से चर्चा कर पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल परिसर में हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिम्स अस्पताल में हिंदूवादी नेता और गार्ड के बीच विवाद, कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल Read Post »

Bilaspur

हाईवे पर चलती स्कूटी में गले लगकर बैठे कपल, VIDEO:बिलासपुर में दूसरा युवक बिना हेलमेट दौड़ाता रहा गाड़ी, ASP बोले- एक्शन होगा, पहचान जारी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर चलती स्कूटी में युवक-युवती के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रतनपुर हाईवे का है, जिसमें एक स्कूटी पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। आगे बैठा युवक गाड़ी चला रहा है, जबकि पीछे बैठे युवक-युवती एक-दूसरे को गले लगाकर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान न तो हेलमेट का इस्तेमाल किया गया और न ही यातायात नियमों का पालन किया गया, जिससे हादसे का खतरा साफ देखा जा सकता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ट्रैफिक ASP रामगोपाल करियारे के मुताबिक, वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है और नंबर प्लेट के जरिए मालिक तक पहुंचने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ अशोभनीय हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा हैं, इसलिए नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी बिलासपुर में इसी तरह का मामला सामने आया था, जब चलती स्कूटी पर कपल का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय पुलिस ने युवक को पकड़कर करीब 8,800 रुपए का चालान काटा था। हाईवे पर इस तरह की लापरवाही भरी स्टंटबाजी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, जिसे देखते हुए पुलिस अब ऐसे मामलों पर सख्ती बरत रही है।

हाईवे पर चलती स्कूटी में गले लगकर बैठे कपल, VIDEO:बिलासपुर में दूसरा युवक बिना हेलमेट दौड़ाता रहा गाड़ी, ASP बोले- एक्शन होगा, पहचान जारी Read Post »

Bilaspur, Chhattisgarh, State, Top News

बिलासपुर में बीच सड़क हंगामा: महिला ने ऑटो चालक की पिटाई की, बच्चियों से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने सार्वजनिक सड़क पर एक ऑटो चालक की पिटाई कर दी। मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पास का बताया जा रहा है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बच्चियों से अभद्रता का आरोप प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला का आरोप है कि ऑटो चालक ने नाबालिग बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। इसी बात से आक्रोशित होकर महिला ने बीच सड़क पर ही चालक को रोक लिया और उसका कॉलर पकड़कर उसे पीटना शुरू कर दिया। हाथ जोड़कर सफाई देता रहा चालक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ऑटो चालक लोगों की मौजूदगी में हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताता रहा और लगातार माफी की गुहार लगाता रहा। हालांकि महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की। ‘थाने चलो’ कहकर साथ ले गई महिला बताया जा रहा है कि कुछ देर हंगामे के बाद महिला ने चालक से कहा, “थाने चलो”, और उसे उसी के ऑटो में बैठाकर वहां से ले गई।फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

बिलासपुर में बीच सड़क हंगामा: महिला ने ऑटो चालक की पिटाई की, बच्चियों से छेड़छाड़ का लगाया आरोप Read Post »

Bilashpur, Chhattisgarh, Crime
Scroll to Top