रायपुर में भीषण सड़क हादसा: वीडियो बनाते समय स्कूटी चालक युवती का सिर धड़ से अलग, दो सहेलियां घायल
रायपुर (छत्तीसगढ़): रायपुर में एक भयावह सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जब वह चलती स्कूटी पर मोबाइल से वीडियो बना रही थी। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि पीछे बैठी दो नाबालिग सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। क्या हुआ था? हेलमेट नहीं पहनने की भारी कीमत एआईजी संजय शर्मा ने बताया कि यदि युवती हेलमेट पहनती, तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा, “शहर में लोग हेलमेट नहीं पहनते, जिसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं।” पुलिस जांच जारी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और स्कूटी की हाई स्पीड को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है।
