भारतीय रेलवे ने मई माह में झारखंड से चलने वाली 58 एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह रद्दीकरण 2 से 18 मई तक प्रभावी रहेगा और इसका मुख्य कारण संतरागाछी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य है।