Political

पुतिन की पहल: ईरान-इस्राइल के बीच शांति वार्ता को तैयार रूस, मध्यस्थता का प्रस्ताव अमेरिका को भी भेजा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष को शांतिपूर्वक सुलझाने की पेशकश की है। सेंट पीटर्सबर्ग में इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दौरान मीडिया से बातचीत में पुतिन ने कहा कि रूस के ईरान के साथ लंबे समय से मजबूत रिश्ते हैं, और उन्होंने यह विश्वास जताया कि मॉस्को इस टकराव को सुलझाने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। पुतिन ने बताया कि रूस ने ईरान के बुशेहर में पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थापना में मदद की थी, और इस समय वहां दो अन्य प्लांट्स के निर्माण में करीब 200 रूसी विशेषज्ञ सहायता दे रहे हैं। पुतिन ने सुझाव दिया कि अगर दोनों पक्ष राज़ी हों, तो रूस एक ऐसा समझौता करवा सकता है जिससे ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से जारी रख सके और इस्राइल की सुरक्षा चिंताओं को भी समाधान मिल सके। उन्होंने इसे एक “संवेदनशील लेकिन सुलझाया जा सकने वाला मसला” बताया। रूस ने यह मध्यस्थता प्रस्ताव न केवल ईरान और इस्राइल, बल्कि अमेरिका को भी भेजा है। पुतिन ने साफ कहा कि रूस किसी पर अपनी राय थोपना नहीं चाहता, बस सभी संबंधित पक्षों के साथ बातचीत के लिए तैयार है। पुतिन ने यह भी बताया कि हाल ही में उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की थी और पश्चिम एशिया में शांति की संभावनाओं पर चर्चा की थी। हालांकि, ट्रंप ने पुतिन को सलाह दी कि वे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में युद्धविराम पर ध्यान दें। पुतिन ने ट्रंप की कूटनीतिक सोच की सराहना की और कहा कि अगर ट्रंप 2022 में राष्ट्रपति होते तो शायद रूस-यूक्रेन युद्ध हुआ ही नहीं होता। उन्होंने एक बार फिर शांति वार्ता के लिए यूक्रेन से बातचीत की इच्छा जताई, लेकिन साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की संवैधानिक वैधता पर सवाल भी उठाए, यह कहते हुए कि उनका कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है।

पुतिन की पहल: ईरान-इस्राइल के बीच शांति वार्ता को तैयार रूस, मध्यस्थता का प्रस्ताव अमेरिका को भी भेजा Read Post »

International, Political, Top News

“मैं नहीं जानता कैसे बच गया”: एयर इंडिया विमान हादसे का एकमात्र जीवित बचा यात्री

अहमदाबाद में एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान हादसे में चमत्कारिक रूप से बच गए 40 वर्षीय ब्रिटिश-भारतीय विश्वास कुमार रमेश अभी भी सदमे में हैं और कहते हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे जिंदा बच गए। आज सुबह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के अस्पताल में उनसे मुलाकात की, जहाँ वह भर्ती हैं। “मुझे नहीं पता मैं कैसे बच गया” हादसे के कुछ ही देर बाद दूरदर्शन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,“कुछ पल के लिए मुझे लगा कि मैं मरने वाला हूँ। लेकिन जब मैंने आँखें खोली, तो देखा कि मैं जिंदा हूँ। मैंने सीट बेल्ट खोली और वहाँ से निकल गया। मेरी आँखों के सामने ही एयरहोस्टेस और एक आंटी-अंकल की मौत हो गई।” विश्वास कुमार की सीट 11A थी, जो इमरजेंसी डोर के ठीक बगल में थी। हादसे के दौरान यह दरवाज़ा टूट गया, जिससे उन्हें बचने का रास्ता मिल गया। जब पूछा गया कि क्या वह हॉस्टल पर गिरे, तो उन्होंने कहा,“नहीं, मैं ज़मीन के करीब था, ग्राउंड फ्लोर पर, जहाँ कुछ जगह थी। मैं वहाँ से निकल आया। दूसरी तरफ़ बिल्डिंग की दीवार थी, और मुझे नहीं लगता कि कोई उस तरफ़ से बच पाया होगा।” कुछ ही पलों बाद आग लग गई, जिससे उनकी बाँह जल गई। वह भावुक होकर बताते हैं,“मेरी आँखों के सामने दो एयरहोस्टेस…” हादसे का क्षण विश्वास ने बताया कि टेकऑफ़ के एक मिनट बाद ही ऐसा लगा कि विमान अटक गया है। फिर हरी-सफेद लाइटें जलने लगीं। पायलटों ने विमान को ऊपर उठाने की कोशिश की, लेकिन यह पूरी गति से एक इमारत से टकरा गया। भीषण तबाही, 241 लोगों की मौत कल, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन जा रहे एयर इंडिया विमान के टेकऑफ़ के कुछ ही मिनट बाद हादसा हो गया। विमान हवाई अड्डे के बाहर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से जा टकराया। विमान में भारी मात्रा में ज्वलनशील एविएशन फ्यूल था, जिससे विशाल आग का गोला बन गया और घने काले धुएँ के बादल मीलों दूर से दिखाई दे रहे थे। इस हादसे में 241 लोगों (यात्रियों और क्रू मेंबर्स) की मौत हो गई। हॉस्टल में भी कई लोग मारे गए, जिनमें 5 MBBS छात्र, 1 PG रेजिडेंट डॉक्टर और एक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी शामिल हैं। 60 से अधिक मेडिकल छात्र घायल हुए हैं। DNA टेस्ट के बाद ही पता चलेगा सही आँकड़ा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सभी DNA मिलान होने के बाद ही मृतकों की सही संख्या सामने आ पाएगी। विमान में 230 यात्री (169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई) और 12 क्रू मेंबर्स (2 पायलट और 10 केबिन क्रू) सवार थे। PM मोदी ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख जताया और कहा,“यह दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ उन सभी के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ, जो प्रभावितों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।”

“मैं नहीं जानता कैसे बच गया”: एयर इंडिया विमान हादसे का एकमात्र जीवित बचा यात्री Read Post »

Accident, Political, State, Top News

रायपुर: सूदखोर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसा, यूपी में छिपे हैं आरोपी

रायपुर पुलिस ने सूदखोरी के आरोप में फरार चल रहे तोमर बंधुओं – वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर – के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। दोनों भाई पिछले 10 दिनों से फरार हैं और संभवतः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में छिपे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। मामले की प्रमुख जानकारी: ✔ अवैध निर्माण पर बुलडोजर की तैयारी: नगर निगम की टीम ने तोमर बंधुओं के अवैध निर्माण का निरीक्षण किया था। आज बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है।✔ नेपाल भागने की फिराक: आरोपी रायपुर पुलिस से बचने के लिए यूपी में किसी मामले में जेल जाने की भी तैयारी कर रहे हैं, ताकि उनके अन्य अपराध न खुलें।✔ बड़े नेताओं से संबंध: वीरेंद्र तोमर का मंत्रियों और विधायकों से नजदीकी रिश्ता रहा है, जिसके चलते पीड़ित उनसे शिकायत करने से डरते थे।✔ कई संगीन आरोप, कोई सजा नहीं: दोनों भाइयों पर हत्या, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और वसूली जैसे कई मामले दर्ज हैं, लेकिन अब तक किसी में सजा नहीं हुई। पुलिस की कार्रवाई: यह मामला एक बार फिर अपराध और राजनीतिक संरक्षण के गठजोड़ को उजागर करता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रायपुर: सूदखोर तोमर बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसा, यूपी में छिपे हैं आरोपी Read Post »

Chhattisgarh, Political, State, Top News

उरला में CSIDC की जमीन पर अवैध कब्जा: कांग्रेस ने किया घेराव, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप

रायपुर। 28 मई, उरला बिरगांव क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आज बिरगांव ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखू सागर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CSIDC कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि CSIDC की जमीन पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के संरक्षण में अवैध निर्माण कर दुकानों को किराये पर दिया जा रहा है। बताया गया कि उरला इंडस्ट्रियल एरिया में जो जमीन पेड़ों के लिए छोड़ी गई थी, वहां पेड़ों को काटकर दुकानें बनाई जा रही हैं। साथ ही बिरगांव नाले के पास स्थित पंप हाउस और उरला सिंघानिया चौक पर भी अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस पूरे मामले में CSIDC के अधिकारियों और स्थानीय भाजपा नेताओं की मिलीभगत है। आरोप है कि नगर निगम बिरगांव के पार्षद वेदराम साहू ने भी इन जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानों का निर्माण कराया है और उन्हें किराये पर दे दिया गया है। मीडिया से बातचीत में जब न्यूज़22 भारत ने वेदराम साहू से इस मुद्दे पर सवाल किया, तो उन्होंने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरा उरला क्षेत्र ही वर्षों से अवैध कब्जे की समस्या से जूझ रहा है। जिस जमीन को लेकर कांग्रेस आरोप लगा रही है, उसके बगल में एक छोटा हनुमान मंदिर स्थित है, जहां बारिश के मौसम में भंडारा करने में परेशानी होती है। इसलिए स्थानीय समितियों ने मिलकर वहां एक ढांचा बनवाया है, जिससे भंडारे की व्यवस्था की जा सके। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द अवैध निर्माण कार्यों को नहीं रोका गया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इसके लिए प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगा |

उरला में CSIDC की जमीन पर अवैध कब्जा: कांग्रेस ने किया घेराव, अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, State, Top News

बिरगांव में सुशासन त्योहार के तहत 2000 से अधिक लोगों को मिला लाभ, कई समस्याओं का हुआ समाधान

बिरगांव (22 मई): बिरगांव नगर निगम द्वारा आज रावाभाठा में आयोजित “समाधान त्योहार” में वार्ड क्रमांक 1 से 20 तक के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। यह कार्यक्रम पिछले माह आयोजित “सुशासन त्योहार” का हिस्सा था, जिसमें नागरिकों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप से सरकार को सौंपी थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन और रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में कुल 30 शिविर लगाए गए, जिनमें तात्कालिक रूप से कई आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। मुख्य सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास, बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी समाधान प्रस्तुत किए गए। विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि “विष्णुदेव साय जी की सरकार राज्य के हर नागरिक की समस्या को सुनकर समाधान कर रही है।” उन्होंने बताया कि इस आयोजन से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान कुछ नागरिकों ने अपनी समस्याएं अभी भी अनसुलझी बताईं। विशेष रूप से उरकुरा, आछोली और रावाभाठा जैसे इलाकों के नागरिकों ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से नजूल की जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सहायता नहीं कर रही। उनका कहना है कि उनका मतदाता परिचय पत्र यहीं का है और वे चाहते हैं कि उन्हें भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए या वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए। नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन लंबित मामलों की भी शीघ्र जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

बिरगांव में सुशासन त्योहार के तहत 2000 से अधिक लोगों को मिला लाभ, कई समस्याओं का हुआ समाधान Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

उरकुरा में निकली तिरंगा यात्रा: आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार के बाद भारत की कूटनीतिक व रणनीतिक विजय का जश्न

रायपुर, 21 मई 2025 — भारत द्वारा आतंकवाद पर किए गए प्रचंड प्रहार और इसके पश्चात मिली कूटनीतिक व रणनीतिक विजय के गौरवशाली अवसर पर आज उरकुरा में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा संध्या 5 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ आरंभ हुई और उरकुरा के महतारी चौक से निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र में देशभक्ति की भावना चरम पर रही। इस अवसर पर माननीय विधायक प्रतिनिधि रायपुर ग्रामीण विधानसभा श्री मैकमिलन साहू जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही माँ बंजारी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भगीरथी यादव भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया और पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस रैली में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनका जोश और उत्साह देखने लायक था। मैकमिलन साहू जी ने अपने संबोधन में कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं, और हम जय हिंद की सेना के साथ खड़े हैं। भारत अब किसी भी आतंकी हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है। आज का भारत पहले से कहीं ज्यादा मज़बूत है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल एक विजय उत्सव है, बल्कि यह नागरिकों की देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। पूरे उरकुरा क्षेत्र में तिरंगा लहराता रहा और देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही। यह यात्रा भारत की मजबूत विदेश नीति, आत्मनिर्भर सुरक्षा रणनीति और आम नागरिकों की जागरूकता व प्रतिबद्धता का उदाहरण बन गई। जनता ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपने अडिग संकल्प को दोहराया और राष्ट्रीय गौरव को नमन किया।

उरकुरा में निकली तिरंगा यात्रा: आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार के बाद भारत की कूटनीतिक व रणनीतिक विजय का जश्न Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur

उरकुरा वार्ड में तोड़फोड़ पर बवाल: नगर निगम का घेराव, पार्षद पर धोखाधड़ी का आरोप

रायपुर, 20 मई: बिरगांव नगर निगम द्वारा उरकुरा के वार्ड क्रमांक 16 में की गई अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई न केवल असंवेदनशील थी, बल्कि गरीब और वर्षों से बसे लोगों के साथ अन्यायपूर्ण भी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले आठ परिवारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी ज़मीन अवैध है। इसके महज दो दिन बाद, 19 मई को निगम ने छह मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लोगों को अपना सामान तक निकालने का समय नहीं दिया गया, जिससे कई परिवारों का राशन, कपड़े, पैसे और जरूरी दस्तावेज मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद शरद साहू ने उनसे ₹10,000 से ₹30,000 तक की राशि लेकर यह वादा किया था कि उनकी ज़मीन की रजिस्ट्री करवा दी जाएगी। साथ ही, पिछले कई वर्षों से वे ज़मीन का टैक्स भी नियमित रूप से भरते आ रहे हैं, जिसकी रसीदें उनके पास मौजूद हैं। इतना ही नहीं, नगर निगम ने उन्हीं घरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाए और ‘हर घर जल’ योजना के अंतर्गत पानी कनेक्शन भी प्रदान किए। आज 20 मई को युवा कांग्रेस ने इस कार्रवाई के विरोध में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और मांग की कि शरद साहू द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, यह भी सवाल उठाया गया कि घर तोड़ने से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था क्यों नहीं की गई ? विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त ने जांच का आश्वासन दिया। वहीं, वार्ड क्रमांक 19 के वर्तमान पार्षद आनंद मोहन सिंह (रितेश ) मौके पर पहुंचे और इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे तुरंत रुकवाया। शरद साहू के खिलाफ कल धोखाधड़ी के आरोप में खमतराई थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। प्रशासन से न्याय की मांग की है और युवा कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

उरकुरा वार्ड में तोड़फोड़ पर बवाल: नगर निगम का घेराव, पार्षद पर धोखाधड़ी का आरोप Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Crime, Political, Raipur, Top News

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर देशभर में आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग तेज

रायपुर – मध्य प्रदेश सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय शाह एक विवादित बयान को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। एक कार्यक्रम के दौरान जोश में आकर उन्होंने ऐसा बयान दे दिया, जिससे देशभर में नाराजगी फैल गई है। विजय शाह ने “ऑपरेशन सिंदूर” का नेतृत्व कर रहीं कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “आतंकवादी की बेटी और पाकिस्तान की बहन” कह दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, उनके कटे-पीटे लोगों के बीच हमने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-की-तैसी करवाई।” इस बयान के बाद मुस्लिम समाज में भारी रोष फैल गया है। सामाजिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और साम्प्रदायिक करार दिया है। रायपुर के बिरगांव नगर निगम के पार्षद मोहम्मद रियाज और उनके कार्यकर्ताओं ने उरला थाना और खमतराई थाना में विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने मांग की है कि इस प्रकार की भाषा और मानसिकता के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, इस मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ FIR दर्ज करने और शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिए हैं। देशभर से नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है। इस मामले ने एक बार फिर नेताओं की ज़ुबान पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर किया है।

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर देशभर में आक्रोश, कानूनी कार्रवाई की मांग तेज Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political

गोरखपुर में पाकिस्तान के समर्थन की टिप्पणी को लेकर विवाद, कोटेदार और पार्षद प्रतिनिधि में हाथापाई

गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाफरा बाजार में कोटेदार और पार्षद प्रतिनिधि के बीच पाकिस्तान के समर्थन में की गई कथित टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, पार्षद प्रतिनिधि विजय गुप्ता मोहल्ले की महिला चंद्रावती का केवाईसी कराने कोटेदार खलील के पास पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि कोटेदार ने पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी की, जिससे मामला और गरमा गया। विवाद की सूचना पर पार्षद अभिषेक शर्मा और शिवेन्द्र मिश्रा मौके पर पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। इसी बीच, पूर्व पार्षद इरशाद अपने भाई डान और साथी अमन के साथ वहां पहुंचे और कथित रूप से विजय गुप्ता से मारपीट की। पुलिस को सूचना मिलने पर तिवारीपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल विजय गुप्ता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में पाकिस्तान के समर्थन की टिप्पणी को लेकर विवाद, कोटेदार और पार्षद प्रतिनिधि में हाथापाई Read Post »

Political, State

“रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भाजपा पर कड़ा हमला, सेना के अपमान पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग”

रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए सेना के अपमान को लेकर तीखा बयान दिया। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में नदवी ने भाजपा के कुछ नेताओं पर सेना को धार्मिक दृष्टिकोण से देखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिमला समझौते के तहत जंगबंदी और सीजफायर का स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन यह कदम किसी तीसरे देश की सलाह पर लिया गया है, जो कि शिमला समझौते का अपमान है। सांसद ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि सेना का अपमान करने वाले नेताओं को तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। नदवी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता सुप्रीम कोर्ट और सेना का भी सम्मान नहीं करते हैं। सांसद ने भाजपा के एक नेता पर ऑपरेशन सिंदूर का अपमान करने का आरोप भी लगाया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा सरकार के दौरान सबसे ज्यादा हमले हुए हैं। विपक्ष ने इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाने की मांग की है, जबकि नदवी ने जंग के आंकड़ों के संबंध में एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाने की जरूरत बताई। उनका कहना था कि इस पर मीडिया में चर्चा करने के बजाय इसे बंद कमरे में कमेटी स्तर पर हल किया जा सकता है।

“रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भाजपा पर कड़ा हमला, सेना के अपमान पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग” Read Post »

Political, State
Scroll to Top