Raipur

रायपुर: धान के बोरों पर पानी डालने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद 4 कर्मचारी बर्खास्त

रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के भलेरा धान खरीदी केंद्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रखे धान के बोरों पर मोटर पंप से पानी डालकर उन्हें भिगोने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद किसानों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही कई किसान खरीदी केंद्र पहुंच गए और वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरना भी दिया। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर पूरे मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई गई। जांच समिति की रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि धान के बोरों में नमी पाई गई, जो छत्तीसगढ़ सरकार की धान उपार्जन नीति 2025–26 के नियमों के खिलाफ है। मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। जांच में खरीदी केंद्र के प्रभारी प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसेस सर्वर इंदरमन निषाद और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू की लापरवाही सामने आई। प्रशासन ने इन सभी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। भौतिक जांच के दौरान लगभग 10,500 बोरी धान में नमी पाए जाने की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा भी तैयार किया। वहीं उप आयुक्त सहकारिता ने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कर्मचारी मोटर पंप और पाइप की मदद से धान के बोरों पर पानी डाल रहा है। वह लगातार कई बोरियों को भिगोता नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि धान में कृत्रिम रूप से नमी बढ़ाकर उसे खराब दिखाने और बाद में किसी तरह की गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा करने की कोशिश की जा रही थी।

रायपुर: धान के बोरों पर पानी डालने का मामला, वीडियो वायरल होने के बाद 4 कर्मचारी बर्खास्त Read Post »

Chhattisgarh, Raipur

रायपुर के 70 गांवों में मशहूर ‘ड्रोन वाली दीदी’: 10 मिनट में एक एकड़ खेत में करती हैं कीटनाशक का छिड़काव

रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम नगपुरा में इन दिनों एक महिला अपनी अलग पहचान बना रही हैं। खेतों में ड्रोन उड़ाकर कीटनाशक का छिड़काव करने वाली चंद्रकली वर्मा अब आसपास के गांवों में “ड्रोन वाली दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। आधुनिक तकनीक के जरिए वे किसानों का समय और मेहनत दोनों बचा रही हैं। सुबह के समय जब खेतों में हल्की धूप होती है, तब चंद्रकली वर्मा अपने ड्रोन के साथ खेतों में पहुंच जाती हैं। खेत के किनारे खड़े होकर रिमोट कंट्रोल से ड्रोन उड़ाती हैं और कुछ ही मिनटों में पूरा खेत कीटनाशक से कवर हो जाता है। नमो ड्रोन दीदी योजना से मिली नई पहचान चंद्रकली वर्मा नवंबर 2023 में नमो ड्रोन दीदी योजना से जुड़ी थीं। इसके बाद दिसंबर 2023 में उन्होंने मध्य प्रदेश में ड्रोन संचालन और खेती में इसके उपयोग की ट्रेनिंग ली। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्होंने अपने गांव और आसपास के खेतों में ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव की सेवा शुरू की। शुरुआत में यह काम सीमित क्षेत्र तक ही था, लेकिन धीरे-धीरे किसानों को ड्रोन तकनीक का फायदा समझ में आने लगा। इसके बाद आसपास के गांवों से भी किसानों ने उनसे संपर्क करना शुरू कर दिया। 10 मिनट में एक एकड़ खेत में छिड़काव जहां पहले मजदूरों के जरिए कीटनाशक छिड़काव में काफी समय और मेहनत लगती थी, वहीं ड्रोन तकनीक से यह काम बहुत तेजी से हो रहा है। ड्रोन की मदद से महज 10 मिनट में एक एकड़ खेत में कीटनाशक का छिड़काव हो जाता है। इससे दवा भी सही मात्रा में पूरे खेत में समान रूप से पहुंचती है। अब 70 गांवों के किसानों को दे रही सेवा ड्रोन से छिड़काव की मांग बढ़ने के साथ चंद्रकली वर्मा का काम भी लगातार बढ़ता गया। अब वे करीब 40 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लगभग 70 गांवों के किसानों को यह सुविधा दे रही हैं। खरीफ और रबी सीजन के दौरान काम ज्यादा होने पर उन्हें कई बार दिन में दो शिफ्ट में भी काम करना पड़ता है। सीजन में डेढ़ लाख रुपये तक कमाई ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव के लिए चंद्रकली वर्मा को प्रति एकड़ लगभग 300 रुपये मिलते हैं। बढ़ते काम के साथ उनकी आय में भी इजाफा हुआ है और अब वे एक सीजन में करीब डेढ़ लाख रुपये तक कमा लेती हैं। काम बढ़ने के बाद उन्होंने अपने साथ तीन अन्य लोगों को भी रोजगार दिया है। घर और काम दोनों की जिम्मेदारी चंद्रकली वर्मा घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने काम को भी पूरी लगन से निभा रही हैं। सुबह घर का काम खत्म करने के बाद वे खेतों की ओर निकल जाती हैं। उनका कहना है कि ड्रोन तकनीक ने उनकी जिंदगी बदल दी है और इससे किसानों को भी आधुनिक खेती का फायदा मिल रहा है। क्या है नमो ड्रोन दीदी योजना नमो ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इस योजना के तहत अगले पांच वर्षों में देशभर की एक लाख महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। इसे कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से लागू किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देना है। इससे खेती की लागत कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने की उम्मीद है।

रायपुर के 70 गांवों में मशहूर ‘ड्रोन वाली दीदी’: 10 मिनट में एक एकड़ खेत में करती हैं कीटनाशक का छिड़काव Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, State, Top News

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का नया पता तय, सिविल लाइंस के C-3 बंगले से होगा संचालन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अब पुलिस कमिश्नर कार्यालय का स्थायी पता बदल दिया गया है। अब से रायपुर पुलिस कमिश्नर का कार्यालय सिविल लाइंस स्थित C-3 बंगले से संचालित होगा। रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले इसी नए कार्यालय से राजधानी की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। जानकारी के मुताबिक C-3 बंगला वही परिसर है, जहां पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा का निवास था। राज्य शासन के निर्णय के बाद इस बंगले को अब पूरी तरह पुलिस कमिश्नर कार्यालय के रूप में विकसित कर दिया गया है। आज से नए कार्यालय में कामकाज शुरू पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद शुरुआती दिनों में इसका संचालन अस्थायी रूप से पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय से किया जा रहा था। अब जरूरी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने C-3 बंगले में स्थित नए कार्यालय से कामकाज शुरू कर दिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले भी इसी परिसर से अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। जगह और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला पुराने राजस्व कमिश्नर कार्यालय में पर्याप्त जगह की कमी और सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए नए और सुरक्षित परिसर की जरूरत महसूस की जा रही थी। सिविल लाइंस का C-3 बंगला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित है, जिससे यहां से कानून-व्यवस्था की निगरानी और प्रशासनिक कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का नया पता तय, सिविल लाइंस के C-3 बंगले से होगा संचालन Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

रायपुर में 14 लाख का गांजा बरामद, इंटरस्टेट तस्कर गिरफ्तार; बैग में भरकर बेचने की फिराक में था आरोपी

राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 28.621 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 14.41 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीतानगर गोगांव रोड स्थित अविनाश आशियाना के पीछे भाठा इलाके में एक युवक ट्रॉली बैग में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर खड़ा है और उसे बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर युवक को पकड़कर उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अविनाश अग्रहरी बताया, जो उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 60/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(C) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। जांच एजेंसियां फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं। 2026 में अब तक की कार्रवाई पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16 अलग-अलग मामलों में 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन मामलों में 185 किलोग्राम से अधिक गांजा, करीब 2.05 लाख रुपये नकद, 2 चारपहिया वाहन और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

रायपुर में 14 लाख का गांजा बरामद, इंटरस्टेट तस्कर गिरफ्तार; बैग में भरकर बेचने की फिराक में था आरोपी Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर: खारून रेलवे कॉलोनी में युवक की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। खारून रेलवे कॉलोनी इलाके में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक सुबह कुछ लोगों ने रेलवे कॉलोनी के भीतर एक युवक को जमीन पर खून से सना हुआ पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान राजा साहू के रूप में हुई है, जो चुना भट्टी इलाके का निवासी बताया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास जमीन पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच के दौरान आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना से जुड़ा कोई सुराग मिल सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

रायपुर: खारून रेलवे कॉलोनी में युवक की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा का नाम तय, भाजपा ने जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने एक अनुभवी और संगठन से जुड़ी जमीनी नेता को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर काफी सक्रिय और प्रभावशाली रहा है। वे भाजपा में प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुकी हैं। इसके अलावा रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने एक समर्पित कार्यकर्ता की पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी है। दोनों नेताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राज्यसभा में प्रदेश का सशक्त पक्ष रखेंगी। भाजपा के इस निर्णय को महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा का नाम तय, भाजपा ने जताया भरोसा Read Post »

Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

रायपुर की राजधानी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ई-मेल में 12 बम लगाने का दावा पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पासपोर्ट कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने स्वयं को तमिलनाडु का निवासी बताया और लिखा कि उसकी बात न पुलिस सुन रही है और न ही उसे न्यायालय से राहत मिल रही है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उसने दोपहर तक कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी। परिसर खाली कराया गया, बम और डॉग स्क्वाड की जांच धमकी भरा मेल मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को खाली करवा लिया गया। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पूरे भवन और आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली गई। जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक लंबी जांच के बाद परिसर में किसी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया शरारत या फर्जी धमकी का प्रतीत होता है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने और अफवाह फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Political, Raipur, Top News

बिजली कर्मचारियों को होली का तोहफा: 2700 अधिकारियों को 3 करोड़ तक का बीमा कवरेज, बैंक ऑफ बड़ौदा से हुआ समझौता

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा लाभ दिया है। कंपनी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ एक महत्वपूर्ण अनुबंध (एमओयू) किया है, जिसके तहत करीब 2700 अधिकारी और कर्मचारियों को उन्नत बैंकिंग सुविधाएं और उच्च बीमा कवरेज मिलेगा। इस समझौते पर कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार और बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधि देवाकर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बैंक के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कर्मचारियों के हित में विशेष पैकेज जनरेशन कंपनी के मुख्यालय, हसदेव ताप विद्युत गृह, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह और अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत संयंत्र में कार्यरत कुल 2700 कर्मचारियों को इस समझौते का सीधा लाभ मिलेगा। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, यह पहल कर्मचारियों की मांग पर की गई है ताकि उन्हें एक ही बैंक में सैलरी पैकेज के साथ आधुनिक और किफायती सुविधाएं मिल सकें। बीमा और लोन सुविधा समझौते के तहत कर्मचारियों को 12 लाख रुपये तक का सामान्य बीमा कवर मिलेगा। इसके अतिरिक्त दुर्घटना या विमान दुर्घटना की स्थिति में 1 से 2 करोड़ रुपये तक का कवरेज प्रदान किया जाएगा। कुल मिलाकर कुछ स्थितियों में 3 करोड़ रुपये तक का सुरक्षा कवच उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी दी जाएगी, जिससे वे वित्तीय रूप से अधिक सुरक्षित रह सकें। कंपनी प्रबंधन ने इसे कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बिजली कर्मचारियों को होली का तोहफा: 2700 अधिकारियों को 3 करोड़ तक का बीमा कवरेज, बैंक ऑफ बड़ौदा से हुआ समझौता Read Post »

Bhilai / Durg, Bilaspur, Chhattisgarh, Political, Raipur, Tech, Top News, Wealth

दिन में फ्लैग मार्च, रात में दोस्त की हत्या: जामुल में युवक की लोहे की रॉड से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

होली के मद्देनजर दिन में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च और सख्ती के बावजूद दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। घटना रावणभाठा संगम चौक के पास की है। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान हेमंत साहू उर्फ भूरु (19) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका दोस्त आशीष साहू (25) बताया गया है। घर से बुलाकर ले गया, फिर किया हमला हेमंत एक निजी कंपनी में कार्यरत था। सोमवार रात वह ड्यूटी से घर लौटा था। इसी दौरान आशीष उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया। दोनों पहले भी साथ बैठकर शराब पीते थे। बताया जा रहा है कि एक मार्च को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे उस समय दोस्तों ने शांत करा दिया था। लेकिन आरोपी ने उसी बात को लेकर मन में रंजिश रखी हुई थी। पार्टी के बाद पीछे से किया वार रात करीब 11 बजे दोनों पार्टी से लौट रहे थे। मोहल्ले के पास पहुंचते ही आरोपी ने पीछे से बाइक के शॉकब (लोहे की रॉड) से हेमंत के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। कई वार किए जाने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। सिर से अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल के पास ही होलिका दहन की तैयारी चल रही थी, लेकिन हमला इतना अचानक हुआ कि लोग संभल नहीं सके। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अस्पताल में मृत घोषित स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में शराब के दौरान हुए विवाद की बात सामने आई है। मृतक की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई है। दिन में 900 जवान तैनात, फिर भी वारदात होली को देखते हुए जिले में 900 पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 73 पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय हैं और 25 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है। दिन में फ्लैग मार्च भी निकाला गया था। इसके बावजूद भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हत्या की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिन में फ्लैग मार्च, रात में दोस्त की हत्या: जामुल में युवक की लोहे की रॉड से हत्या, आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, 23 लाख की संदिग्ध मिठाइयां जब्त, 87 सैंपल जांच के लिए भेजे

होली पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राजधानी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर करीब 23 लाख रुपए की संदिग्ध और मिलावटी मिठाइयां, पनीर, खोवा और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की गई। अभियान के तहत अधिकारियों ने कुल 87 खाद्य नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान 62 पैकेट नमकीन, 53 पैकेट रसगुल्ला, 15 पैकेट पान मसाला सहित अन्य खाद्य सामग्री अमानक पाई गई, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार तक यह जांच अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। इन क्षेत्रों में हुई जांच भाठागांव, टाटीबंध, गुढ़ियारी, पंडरी, जय स्तंभ चौक, सड्डू, टिकरापारा और गोलबाजार समेत कई प्रमुख बाजारों में मिठाई दुकानों, होटलों, बेकरी और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान मिलावटी खोवा, नकली पनीर से बनी मिठाइयां, दूषित मसाले और खराब गुणवत्ता वाली सामग्री बरामद की गई। खाद्य विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे खरीदारी के दौरान गुणवत्ता और पैकेजिंग पर विशेष ध्यान दें तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी विभाग को दें।

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्त कार्रवाई, 23 लाख की संदिग्ध मिठाइयां जब्त, 87 सैंपल जांच के लिए भेजे Read Post »

Chhattisgarh, Health, Raipur, Top News
Scroll to Top