Chhattisgarh

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

Bilaspur के तोरवा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद भी लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके चलते कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। शनिवार को पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमार कार्रवाई कर इन आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान 8 गैर-जमानती और 2 जमानती वारंट तामील किए गए। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पहले अलग-अलग मामलों में जेल जा चुके थे और बाद में उन्हें सशर्त जमानत दी गई थी। लेकिन जमानत की शर्तों का पालन न करने और कोर्ट में अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में देवरीडीह, देवरीखुर्द, तोरवा बस्ती और आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं। इनमें अमर ध्रुव, रोहित ध्रुव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, छोटू उर्फ रितेश रजक, अल्हा रजक, प्रकाश दास, अमर रजक, विशाल ध्रुव और संजय केंवट सहित अन्य नाम शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में तोरवा पुलिस ने फरार वारंटियों की लगातार तलाश कर यह कार्रवाई पूरी की।

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल Read Post »

Bilaspur

छत्तीसगढ़ सरकार का खर्चों पर कंट्रोल, CM-मंत्रियों के काफिले में कटेंगी गाड़ियां

Chhattisgarh सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त विभाग की ओर से जारी नए आदेश के तहत सभी विभागों को केवल जरूरी कार्यों पर ही खर्च करने के निर्देश दिए गए हैं। फिजूलखर्ची रोकने के लिए कई नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार मुख्यमंत्री, मंत्रियों और निगम-मंडलों के अधिकारियों के काफिलों में वाहनों की संख्या कम की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों में वाहन पूलिंग सिस्टम लागू होगा, ताकि एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारी एक साथ यात्रा कर सकें। इससे ईंधन की बचत के साथ सरकारी खर्च भी कम होगा। सरकार ने ई-ऑफिस सिस्टम को बढ़ावा देने का भी फैसला लिया है। विभागों को डिजिटल माध्यम से कामकाज बढ़ाने और कागज के उपयोग को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा करने वाले अधिकारियों को अब पहले मुख्यमंत्री से अनुमति लेनी होगी। केवल अत्यंत जरूरी मामलों में ही विदेश दौरे की मंजूरी दी जाएगी। वित्त विभाग के निर्देशों के मुताबिक ये सभी नियम 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे और सभी विभागों के लिए इनका पालन अनिवार्य होगा। वाहन पूलिंग सिस्टम क्या है? वाहन पूलिंग का मतलब है कि एक ही स्थान पर जाने वाले लोग अलग-अलग गाड़ियों की बजाय एक ही वाहन का उपयोग करें। उदाहरण के तौर पर, कई अधिकारी एक साथ एक कार से कार्यालय पहुंचेंगे। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी, ट्रैफिक कम होगा और सरकारी खर्चों में कमी आएगी। IGOT कर्मयोगी पोर्टल क्या है? IGOT कर्मयोगी पोर्टल सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग के लिए तैयार किया गया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसका पूरा नाम ‘इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग कर्मयोगी’ है। इस पोर्टल के जरिए कर्मचारियों को ऑनलाइन कोर्स, नई तकनीक की ट्रेनिंग और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने की जानकारी दी जाती है। सरकार का मानना है कि इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और सरकारी कामकाज ज्यादा प्रभावी होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का खर्चों पर कंट्रोल, CM-मंत्रियों के काफिले में कटेंगी गाड़ियां Read Post »

Political, Raipur, State, Top News

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से शुरू, पूरे प्रदेश में डायल-112 और फॉरेंसिक यूनिट्स का विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस बस्तर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्यों की समीक्षा, जनसुविधाओं के विस्तार और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक पर रहेगा। दौरे के तहत रायपुर और बस्तर संभाग में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमित शाह रविवार शाम रायपुर पहुंचेंगे और मेफेयर रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। 18 मई को गृह मंत्री रायपुर के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में डायल-112 सेवा के लिए 400 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राज्य सरकार इस सेवा का विस्तार अब पूरे छत्तीसगढ़ में करने जा रही है। अब तक यह सुविधा 16 जिलों तक सीमित थी, लेकिन नई व्यवस्था के बाद प्रदेश के सभी थानों को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता और तेज हो सकेगी। इसके साथ ही राज्य के सभी 33 जिलों के लिए आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट्स भी शुरू की जाएंगी। इन वाहनों में अत्याधुनिक जांच उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल पर ही शुरुआती वैज्ञानिक जांच संभव होगी। इससे अपराध जांच प्रक्रिया को और मजबूत बनाने की तैयारी की गई है। रायपुर कार्यक्रम के बाद अमित शाह विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां से बीएसएफ हेलीकॉप्टर के जरिए नेतानार जाएंगे। नेतानार में वे जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि यह केंद्र ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इसके बाद वे जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों में शहीद हुए जवानों की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जगदलपुर में बादल अकादमी में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वे सुरक्षा, विकास और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी और पुनर्वास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। शाम को अमित शाह भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और ‘बस्तर के संग’ नामक लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में बस्तर की पारंपरिक संस्कृति और लोक कला की प्रस्तुति दी जाएगी। 19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में अंतरराज्यीय समन्वय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा और विकास के एजेंडे के साथ हो रहा यह दौरा छत्तीसगढ़, खासकर बस्तर क्षेत्र के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से शुरू, पूरे प्रदेश में डायल-112 और फॉरेंसिक यूनिट्स का विस्तार Read Post »

Political, Raipur, State, Top News

बीजापुर में दुष्कर्म के आरोप में AAP नेता गिरफ्तार, युवती को धमकी देने का भी आरोप

छत्तीसगढ़ के Bijapur जिले में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और जिलाध्यक्ष Satish Mandavi को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे वोटर आईडी कार्ड देने के नाम पर अटल आवास स्थित अपने घर बुलाया था। वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। युवती का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने उसे किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता सखी सेंटर पहुंची और वहां अपनी आपबीती बताई। इसके बाद सखी सेंटर की मदद से उसने थाना कोतवाली बीजापुर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी सतीश मांडवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(f) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बीजापुर में दुष्कर्म के आरोप में AAP नेता गिरफ्तार, युवती को धमकी देने का भी आरोप Read Post »

Bijapur, Crime, Political

अमित शाह के बस्तर दौरे की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायजा

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री Vijay Sharma ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के प्रस्तावित बस्तर दौरे को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जगदलपुर से कार्यक्रम स्थल तक निजी वाहन के बजाय बस से सफर किया। उनके साथ बस्तर सांसद Mahesh Kashyap, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे। इसे प्रधानमंत्री Narendra Modi के साझा परिवहन के आह्वान से जोड़कर देखा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर विकासखंड के नेतानार स्थित शहीद गुण्डाधुर सेवा डेरा पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सेवा डेरा परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र, बैंक सखी केंद्र और महिला स्व सहायता समूहों की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान समूह से जुड़ी महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों और स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर की महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर काम कर रही हैं और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेवा सेतु केंद्र अहम भूमिका निभा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा स्थल का भी दौरा किया। अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रंग-रोगन और सजावट बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विजय शर्मा ने कहा कि शहीद गुंडाधुर से जुड़ा यह स्थल बस्तर के गौरव और इतिहास का प्रतीक है, इसलिए यहां सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और बेहतर होनी चाहिए।

अमित शाह के बस्तर दौरे की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लिया जायजा Read Post »

Political, Raipur

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : राज्यपाल रमेन डेका

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल Ramen Deka ने कहा है कि जल संरक्षण को जन आंदोलन का रूप देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि वर्षा जल को सही तरीके से संरक्षित किया जाए, तो वर्तमान के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी भूजल संकट से बचाया जा सकता है। राज्यपाल ने कबीरधाम जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक स्तर पर काम करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma और पंडरिया विधायक Bhavana Bohra भी मौजूद रहीं। राज्यपाल ने कहा कि वर्षा जल प्रकृति का मुफ्त संसाधन है, जिसे सहेजकर भूजल स्तर बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने सभी पक्के भवनों और प्रधानमंत्री आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने पर जोर दिया। साथ ही खेतों में डबरी निर्माण और किसानों को वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्यपाल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है, ताकि जिले का फॉरेस्ट कवर बढ़ाया जा सके। शहरी क्षेत्रों में भी हरियाली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। राज्यपाल डेका ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण देने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और हाइड्रोपोनिक्स तथा ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता बताई। पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक और आर्थिक विकास पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने की बात कही। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने टीबी मरीजों के इलाज, पोषण आहार और गंभीर मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर करने पर जोर दिया। महिलाओं में स्तन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने और नियमित स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग और All India Institute of Medical Sciences के बीच हुए एमओयू के तहत मोतियाबिंद मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। बैठक में राज्यपाल ने रेड क्रॉस सदस्यता अभियान को बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए अधिक लोगों को जोड़ने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि हर जिले और विकासखंड की अपनी अलग पहचान होनी चाहिए, जो योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव से स्थापित हो सकती है।

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की जरूरत : राज्यपाल रमेन डेका Read Post »

GOVERNMENT, Raipur

सिम्स अस्पताल में हिंदूवादी नेता और गार्ड के बीच विवाद, कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल

बिलासपुर के Chhattisgarh Institute of Medical Sciences में एक विवाद का मामला सामने आया है, जहां NICU के बाहर रोके जाने पर हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी के बीच जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में नेता ने गार्ड का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल में सफाई कार्य चल रहा था, जिसके कारण NICU के बाहर लोगों की आवाजाही रोकी गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप ने राम सिंह ठाकुर को अंदर जाने से रोका, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि राम सिंह ठाकुर ने गार्ड के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान गार्ड के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया। वायरल वीडियो में राम सिंह ठाकुर सुरक्षाकर्मी को धमकाते और ऊंची आवाज में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal और अस्पताल प्रबंधन का नाम लेते हुए कार्रवाई की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। विवाद के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। वहीं सुरक्षाकर्मी का कहना है कि ड्यूटी के दौरान उसके साथ सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। दूसरी ओर राम सिंह ठाकुर का कहना है कि गार्ड ने उनसे अभद्र तरीके से बात की, जिसके कारण विवाद हुआ। उनका आरोप है कि सुरक्षाकर्मी आम लोगों से गलत व्यवहार कर रहा था और बातचीत का तरीका ठीक नहीं था। मामले को लेकर सिम्स प्रबंधन ने जांच के निर्देश दिए हैं। अस्पताल के एमएस Lakhan Singh ने कहा कि दोनों पक्षों से चर्चा कर पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल परिसर में हंगामा, गाली-गलौज और मारपीट जैसी घटनाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सिम्स अस्पताल में हिंदूवादी नेता और गार्ड के बीच विवाद, कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने का VIDEO वायरल Read Post »

Bilaspur

रायपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सप्लाई सामान्य, कीमत बढ़ने के बाद अब कम हुई भीड़

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईंधन की सप्लाई सामान्य होने लगी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पहले जैसी लंबी कतारें अब दिखाई नहीं दे रही हैं। लोगों को करीब 8 से 10 मिनट के इंतजार में आसानी से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। रायपुर में पेट्रोल की कीमत 103.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 96.57 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं निजी कंपनियों के फ्यूल स्टेशनों, खासकर जियो के पंपों पर कीमतों में करीब 5 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कीमत बढ़ने और सप्लाई को लेकर फैली चर्चाओं के बाद बीते दिनों रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली थी। बड़ी संख्या में लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवाने पहुंच गए थे, जिससे कई जगहों पर लंबी लाइनें लग गईं। कुछ पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से फ्यूल खत्म होने की स्थिति भी बन गई थी। खाद्य सचिव Reena Babasaheb Kangale ने बताया कि प्रदेश में कुल 2516 पेट्रोल-डीजल पंप संचालित हैं। रायपुर में 326 में से 35 पंपों पर अस्थायी रूप से फ्यूल खत्म होने की स्थिति बनी थी, जबकि बिलासपुर में 156 में से 9 पंप प्रभावित हुए थे। प्रशासन का कहना है कि सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और अफवाहों के कारण लोगों ने सामान्य से अधिक मात्रा में पेट्रोल-डीजल भरवाया, जिससे भीड़ बढ़ी। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब दूसरे क्षेत्रों में भी दिखाई दे सकता है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, फल और राशन जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। किसानों के लिए ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने का खर्च भी बढ़ सकता है, जिसका असर खेती की लागत पर पड़ेगा। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी इजाफा हो सकता है। रायपुर जिला प्रशासन ने पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि कहीं कालाबाजारी की शिकायत मिले तो लोग 9977222564, 9977222574, 9977222584 और 9977222594 पर जानकारी दे सकते हैं।

रायपुर समेत कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सप्लाई सामान्य, कीमत बढ़ने के बाद अब कम हुई भीड़ Read Post »

Raipur, State, Top News

करीब ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, चंपारण में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रस्तावित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इसी सिलसिले में जून महीने में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के छत्तीसगढ़ दौरे की संभावना जताई जा रही है। अगर कार्यक्रम तय होता है, तो यह उनका करीब ढाई साल बाद राज्य का पहला दौरा होगा। इससे पहले वे सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ आए थे। जानकारी के मुताबिक 21 जून से 30 जून तक रायपुर के चंपारण में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा सकता है। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्षों को भी शामिल किए जाने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्ताव भेजा जा चुका है और अब राहुल गांधी के कार्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। इस शिविर में हाल ही में नियुक्त 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन संचालन, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। यह पूरा कार्यक्रम कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी 2025-26 की रणनीति के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर फोकस कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि यह मॉडल गुजरात की संगठनात्मक रणनीति की तर्ज पर तैयार किया गया है, जिसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने पर जोर रहेगा। इसी अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 को दिल्ली में कई राज्यों के नव नियुक्त जिलाध्यक्षों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। अब दूसरे चरण में अलग-अलग राज्यों में 10 दिन के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित शिविर को भी कांग्रेस के संगठन विस्तार अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी की रणनीति बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने, समय सीमा के भीतर समितियों का गठन करने और एससी, एसटी, ओबीसी तथा अल्पसंख्यक वर्ग की भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित है।

करीब ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं राहुल गांधी, चंपारण में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रस्तावित Read Post »

Political, Raipur, State, Top News

बेमेतरा SDM कार्यालय में बड़ा हादसा टला, चैंबर की फॉल सीलिंग गिरी

बेमेतरा जिले में गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एसडीएम प्रकाश भारद्वाज के कार्यालय की फॉल सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। घटना के बाद दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय चैंबर के भीतर कोई मौजूद नहीं था। कर्मचारियों के अनुसार, जब वे वापस कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने एसडीएम चैंबर की पूरी फॉल सीलिंग जमीन पर गिरी हुई देखी। यदि उस समय कोई कर्मचारी या अधिकारी अंदर मौजूद होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि कार्यालय में हाल ही में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मरम्मत और रिनोवेशन का कार्य कराया गया था। घटना के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल अधिकारियों से मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

बेमेतरा SDM कार्यालय में बड़ा हादसा टला, चैंबर की फॉल सीलिंग गिरी Read Post »

bemetara, GOVERNMENT, Top News
Scroll to Top