May 2025

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया

रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के साथ भर्ती हुए 24 वर्षीय अनिकेत यादव की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने की वजह से अनिकेत की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, अनिकेत को गुरुवार को अचानक पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टरों ने खून की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट दोपहर तक आई। इसके बाद डॉक्टरों ने सोनोग्राफी कराने की सलाह दी, लेकिन उस समय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं था। लंबे इंतजार के बावजूद सोनोग्राफी नहीं हो पाई। स्थिति बिगड़ने पर अनिकेत को कोरबा के एक निजी सेंटर में सीटी स्कैन के लिए रेफर किया गया। वहीं, तबीयत और खराब होने पर उसे फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। अनिकेत को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, लेकिन परिजनों के बार-बार आग्रह के बावजूद उसे समय पर ऑक्सीजन बेड उपलब्ध नहीं कराया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑक्सीजन देने का आश्वासन तो दिया, लेकिन इंतजार करते-करते अनिकेत ने दम तोड़ दिया। इस घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए। मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया Read Post »

Uncategorized

सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, कारोबारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

भिलाई। सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में मोटे मुनाफे का लालच देकर कारोबारी से 1.50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुंबई स्थित संजीवीटी इंटरप्राइजेस लिमिटेड के संचालक प्रेमजीत शर्मा के रूप में हुई है। इस मामले की शिकायत भिलाई के दिघवा निवासी जसमिंदर सिंह ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि प्रेमजीत शर्मा ने नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के प्रोजेक्ट में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बड़े मुनाफे का भरोसा दिलाया। इस झांसे में आकर जसमिंदर सिंह ने 1 करोड़ 50 लाख रुपये निवेश कर दिए। हालांकि, निवेश के बाद आरोपी ने नेपाल में भारी बारिश के कारण प्रोजेक्ट बंद हो जाने की बात कही और नया अनुबंध नाइजीरिया में होने का दावा किया। लेकिन जब नाइजीरिया प्रोजेक्ट के दस्तावेजों की जांच हुई, तो वे भी फर्जी निकले। शिकायत की पुष्टि के बाद स्मृति नगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधु अपनी टीम के साथ बिहार पहुंचे और आरोपी प्रेमजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर 1.50 करोड़ की ठगी, कारोबारी के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार Read Post »

Bhilai / Durg

रायपुर में दर्ज हुआ कोरोना का पहला मामला: एक खौफनाक दौर की शुरुआत

रायपुर, छत्तीसगढ़ — साल 2020 में जब पूरी दुनिया सामान्य जीवन जी रही थी, किसी ने भी नहीं सोचा था कि कुछ ही दिनों में हर गली, हर घर और हर देश पर एक अदृश्य खतरा मंडराने लगेगा। यही वह समय था जब रायपुर में कोरोना वायरस (COVID-19) का पहला मामला सामने आया। यह एक ऐसा क्षण था जिसने न सिर्फ शहर बल्कि पूरे राज्य की चिंता और भय को जन्म दिया। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी, लेकिन इसकी भयावहता जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करते हुए भारत में भी फैल गई। जब रायपुर में पहला संक्रमित मरीज मिला, तब तक देशभर में यह महामारी चिंता का विषय बन चुकी थी। लेकिन जैसे ही इस वायरस ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी, लोगों की चिंता और डर कई गुना बढ़ गया। रायपुर में संक्रमित मरीज की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया। जिले भर में सघन संपर्क ट्रेसिंग, सैंपल कलेक्शन और क्वारंटीन की व्यवस्था शुरू हो गई। शहर की गलियों में सन्नाटा पसर गया, मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य कर दिया गया। अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाई गई, ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर्स का इंतज़ाम किया गया। हर व्यक्ति के मन में बस एक ही डर था—कहीं अगला नंबर हमारा न हो। ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी अदृश्य दुश्मन ने पूरे समाज को ठहरने पर मजबूर कर दिया। न स्कूल खुले, न मंदिरों की घंटियाँ बजीं, न बाज़ारों में रौनक रही। यह वो समय था जब हम सबने मिलकर अपनों को बचाने की लड़ाई लड़ी। समाचार चैनलों, अखबारों और सोशल मीडिया पर केवल एक ही शब्द गूंज रहा था—”कोरोना”। लोग टीवी से चिपके रहे, हर अपडेट पर नज़र रखते हुए। लेकिन इस सब के बीच जो सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, वो थे मजदूर, छोटे दुकानदार और बुज़ुर्ग लोग। कई परिवारों ने अपनों को खोया, और कुछ ने कभी न भरने वाला खालीपन पाया। इस घटना ने न केवल मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की असलियत उजागर की, बल्कि यह भी बताया कि जब संकट आता है, तो समाज में एकजुटता और संवेदनशीलता की कितनी ज़रूरत होती है। आज भले ही हम उस भयावह समय से निकल चुके हैं, लेकिन वो डर, वो सन्नाटा और वो संघर्ष कभी भुलाए नहीं जा सकते। रायपुर में मिला पहला कोरोना मरीज उस इतिहास की पहली स्याही थी, जिसने आने वाले कई अध्यायों को लिखा।

रायपुर में दर्ज हुआ कोरोना का पहला मामला: एक खौफनाक दौर की शुरुआत Read Post »

Chhattisgarh, Health, State, Top News

BSNL सिम फ्रॉड का खुलासा: फ्रेंचाइजी संचालक ने 25+ सिम गलत हाथों में सौंपे, जांच में जुटी पुलिस

बीएसएनएल की फ्रेंचाइजी लेकर मोबाइल सिम कार्ड में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सरायपाली निवासी साहिल साहू, जिसने “जीएस मार्केटिंग” के नाम से बीएसएनएल की फ्रेंचाइजी ली थी, उस पर आरोप है कि उसने कई सिम कार्ड ऐसे लोगों को बेचे जिनके नाम पर वे जारी नहीं किए गए थे। जांच में सामने आया है कि 2 से 16 मई 2025 के बीच जारी किए गए 25 से अधिक सिम कार्ड्स वास्तविक ग्राहकों को न देकर उत्तरप्रदेश के लखनऊ निवासी एक व्यक्ति को सौंप दिए गए। शिकायत मिलने पर बीएसएनएल ने आंतरिक जांच की और फिर तेलीबांधा थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया। धोखाधड़ी का केस दर्ज, पूछताछ जारी पुलिस ने आरोपी साहिल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया। आशंका जताई जा रही है कि इनका उपयोग ऑनलाइन सट्टेबाजी, साइबर ठगी और म्यूल बैंक खातों के संचालन जैसे अवैध कार्यों में किया जा सकता है। सिम पोर्टिंग से खुली पोल जिन लोगों को उत्तरप्रदेश में सिम बेचे गए थे, उनमें से कई ने सिम को दूसरी टेलीकॉम कंपनियों में पोर्ट करा दिया, जिससे इस पूरे घोटाले का पता चला। बीएसएनएल ने इस संबंध में टेलीकॉम मंत्रालय को भी जानकारी दे दी है और सिम के दुरुपयोग से संबंधित डेटा एकत्र किया जा रहा है। ऑनलाइन अपराधों में सिम की भूमिका पर चिंता विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की फर्जी सिम कार्ड की मदद से अपराधी डिजिटल धोखाधड़ी, नकली बैंकिंग गतिविधियों और अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को चला सकते हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इसमें और खुलासे होने की संभावना है।

BSNL सिम फ्रॉड का खुलासा: फ्रेंचाइजी संचालक ने 25+ सिम गलत हाथों में सौंपे, जांच में जुटी पुलिस Read Post »

Raipur

हिन्द सेना में मुकेश देवांगन को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

राष्ट्रीय राजधानी,नई दिल्ली देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय योगदान को देखते हुए हिन्द सेना समाजसेवी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य केंद्रीय मंत्रालय भारत सरकार मंगेश वैद्य की अनुशंसा पर युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने छत्तीसगढ़ युवा ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष मुकेश देवांगन को पदोन्नति करते हुए युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने नवनियुक्त युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश देवांगन को देशहित में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रसर रहने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय संगठन मंत्री l मुकेश देवांगन ने नियुक्त किये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश वैद्य, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य एवं समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्द सेना सामाजिक क्रांति की मशाल से सम्पूर्ण देश में व्याप्त धर्मांधता,क्षेत्रीयता,जातीयता एवं भ्रष्टाचार की जंजीरो को तोड़कर मानव एकता की मिसाल कायम कर देश के अंतिम युवाओं के उत्थान के लिए कटिबद्ध रहेंगे एवं शीघ्र आगामी माह में देश के समस्त प्रदेशों का दौरा कर देशहित में एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ऊर्जावान नेतृत्वकर्ताओं को कार्यकारिणी में विशेष प्राथमिकता देंगे । हर्ष व्यक्त करने वालो में पर्यावरण संरक्षण विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामदयाल मीणा,ओबीसी सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता बोया मैड्डुलेटी,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री द्वय चंद्रभान सिंह परिहार,योगेश वैद्य,संजीव मल्होत्रा,युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजन सिंह चौधरी,छात्र ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह,मानवाधिकार सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह,भ्रष्टाचार निरोधक सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गोपालकृष्णन,कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र महाराणा,आईटी सेल कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शर्मा,अल्पसंख्यक सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया,महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल,राजेश मिश्रा,समरजीत चावला,दीपेश रॉय,दीनानाथ जायसवाल,आनंद टंडन,डॉक्टर सौरभजित हजारिका,अधिवक्ता रमेश भारद्वाज,राष्ट्रीय महामंत्री धीरज सोनकुसरे ,राजेश राठौर खलीफा,सुनील सानाध्य,ठाकुर सिंह साहब,महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय महामंत्री अनीता रेड्डी कोडंगल,विधि विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष ठाकुर,उपाध्यक्ष अधिवक्ता मनीष राठौर,राष्ट्रीय सचिव इंदरचंद अग्रवाल,सुशांत भदोरिया,दीपक बिस्ठ,संजय तिवारी,अवधेश लांबा,अतुल श्रीवास्तव,प्रदीप गौतम,राष्ट्रीय संगठन मंत्री द्वय प्रोफेसर प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी जुगल किशोर,राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं सनातन ब्रिगेड कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बिहारी लाल जसावत, विधि सेल राष्ट्रीय संगठन मंत्री अधिवक्ता महेश गौतम,मीडिया सेल राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुलीचंद शर्मा,युवा राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मी नारायण बालू, राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं हिमाचल प्रदेशाध्यक्ष डॉ गुरनाम सिंह,उतराखंड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता महेश नारायण,राष्ट्रीय प्रतिनिधि एवं दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल जांगड़ा,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला,दिल्ली महिला ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष पारुल सिंह ढाका,चंद्र मणि,शशि गुप्ता,मध्यप्रदेश युवा ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता धर्म सिंह चौहान,मनोज शर्मा,युवा ब्रिगेड आईटी सेल प्रदेशाध्यक्ष कमलेश जूनी,महिला ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता सोनाली श्रीवास्तव,फिज़ा अली खान,विधि विभाग कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता कृपाल सिंह बाथम,धार्मिक न्यास विभाग कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आचार्य विनोद शुक्ला,भ्रष्टाचार निरोधक सेल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ उमेश श्रीवेल,छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्य संयोजक तरुण नाथ योगी,राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम मीणा,राजस्थान युवा ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष पवन सिंह नरूका,महाराष्ट्र कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अंसारुल्लाह चौधरी, कला एवं सांस्कृतिक विभाग कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संजय टिपुगड़े,प्रदेशाध्यक्ष युवा ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष श्रेयास शांडिल्य,तेलंगाना प्रदेशाध्यक्ष टी रामुलू, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र झंझोड,महिला कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कीर्ति रेड्डी,छात्र ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कटुकुरी विग्नेश कुमार,आंध्र प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष डी राजू,वेस्ट बंगाल प्रदेशाध्यक्ष जयंती भट्टाचार्य,उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता जैनेश पंकज,मार्तंड शर्मा,प्रदेश संगठन महामंत्री विश्वनाथ द्विवेदी,युवा ब्रिगेड आईटी सेल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता,बिहार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप जीतू,आसाम प्रदेशाध्यक्ष सौरभजीत हजारिका,गुजरात प्रदेशाध्यक्ष आलोक पटेल,महिला ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गीताबेन वाघेला, युवा ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दर्शन कुमार शाह,कर्नाटक प्रदेशाध्यक्ष डी मातंदूर, युवा ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष महेश सिद्राई शिगिहल्ली,महिला ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता धनलक्ष्मी,हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद ढांडा,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार,महिला ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दर्शाना देवी,युवा ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष आकाशदीप शर्मा,पंजाब कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुबोध मित्तल,राकेश शर्मा,महिला ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष उमा गोयल,बंदना नेहा देवी,कविता कौर,अंजू सूदन,ओडिशा प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता दीपेश नायक,नितेश कुमार,तमिलनाडु प्रदेशाध्यक्ष ए चंद्रन,युवा ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष सिदरई, महिला ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता धनलक्ष्मी,केरला प्रदेशाध्यक्ष एम वी जोसेफ,झारखंड प्रदेशाध्यक्ष नारायण लिंडा,युवा कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष विनय भगत,महिला ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष उर्मिला देवी,युवा ब्रिगेड एससी सेल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अमरनाथ राम,राष्ट्रीय प्रतिनिधि व्येंकेटेश येवले,भास्कर येवले,डॉ.एस.के.साहू ,डॉ.सुनील जैन ,डॉ.राहुल पांडेय,दिनेश राय ,ए.खान,राष्ट्रीय प्रतिनिधि व पार्षद संतोष महानंद,प्रीति गोसेवाड़ा,एससी सेल राष्ट्रीय प्रतिनिधि कृष्ण मुंशीराम वाल्मिक,छत्तीसगढ प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता नितिन ठक्कर,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष व ऐल्डरमैन संजय साहू,मनोज पटेल,विनय चोपड़ा,मानवाधिकार सेल प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता शिव बघेल, मानवाधिकार सेल कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर पटेल,भ्रष्टाचार निरोधक सेल प्रदेशाध्यक्ष अधिवक्ता रूबी नाज़ खान,महिला ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मी चौहान,युवा ब्रिगेड कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष खगेन्द्र मल्होत्रा, युवा ब्रिगेड प्रदेश संगठन मंत्री स्वराज मुदलियार सहित हिन्द सेना के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है |

हिन्द सेना में मुकेश देवांगन को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, Top News

बिरगांव में सुशासन त्योहार के तहत 2000 से अधिक लोगों को मिला लाभ, कई समस्याओं का हुआ समाधान

बिरगांव (22 मई): बिरगांव नगर निगम द्वारा आज रावाभाठा में आयोजित “समाधान त्योहार” में वार्ड क्रमांक 1 से 20 तक के नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। यह कार्यक्रम पिछले माह आयोजित “सुशासन त्योहार” का हिस्सा था, जिसमें नागरिकों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप से सरकार को सौंपी थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन और रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों की उपस्थिति में कुल 30 शिविर लगाए गए, जिनमें तात्कालिक रूप से कई आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं। मुख्य सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस, लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास, बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी समाधान प्रस्तुत किए गए। विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि “विष्णुदेव साय जी की सरकार राज्य के हर नागरिक की समस्या को सुनकर समाधान कर रही है।” उन्होंने बताया कि इस आयोजन से लगभग 2000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिला है। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान कुछ नागरिकों ने अपनी समस्याएं अभी भी अनसुलझी बताईं। विशेष रूप से उरकुरा, आछोली और रावाभाठा जैसे इलाकों के नागरिकों ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से नजूल की जमीन पर रह रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सहायता नहीं कर रही। उनका कहना है कि उनका मतदाता परिचय पत्र यहीं का है और वे चाहते हैं कि उन्हें भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए या वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की जाए। नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इन लंबित मामलों की भी शीघ्र जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

बिरगांव में सुशासन त्योहार के तहत 2000 से अधिक लोगों को मिला लाभ, कई समस्याओं का हुआ समाधान Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur, Top News

उरकुरा में निकली तिरंगा यात्रा: आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार के बाद भारत की कूटनीतिक व रणनीतिक विजय का जश्न

रायपुर, 21 मई 2025 — भारत द्वारा आतंकवाद पर किए गए प्रचंड प्रहार और इसके पश्चात मिली कूटनीतिक व रणनीतिक विजय के गौरवशाली अवसर पर आज उरकुरा में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा संध्या 5 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ आरंभ हुई और उरकुरा के महतारी चौक से निकाली गई। इस दौरान क्षेत्र में देशभक्ति की भावना चरम पर रही। इस अवसर पर माननीय विधायक प्रतिनिधि रायपुर ग्रामीण विधानसभा श्री मैकमिलन साहू जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही माँ बंजारी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री भगीरथी यादव भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्तों ने भाग लिया और पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस रैली में महिलाएं और बच्चे भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनका जोश और उत्साह देखने लायक था। मैकमिलन साहू जी ने अपने संबोधन में कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं, और हम जय हिंद की सेना के साथ खड़े हैं। भारत अब किसी भी आतंकी हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है। आज का भारत पहले से कहीं ज्यादा मज़बूत है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल एक विजय उत्सव है, बल्कि यह नागरिकों की देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। पूरे उरकुरा क्षेत्र में तिरंगा लहराता रहा और देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई देती रही। यह यात्रा भारत की मजबूत विदेश नीति, आत्मनिर्भर सुरक्षा रणनीति और आम नागरिकों की जागरूकता व प्रतिबद्धता का उदाहरण बन गई। जनता ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ अपने अडिग संकल्प को दोहराया और राष्ट्रीय गौरव को नमन किया।

उरकुरा में निकली तिरंगा यात्रा: आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार के बाद भारत की कूटनीतिक व रणनीतिक विजय का जश्न Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Political, Raipur

मौत से बच निकली टीचर ने लगाई इंसाफ की गुहार, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव

डोंगरगांव। एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी अनूप चंद्राकर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़िता और ग्रामीण इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। मंगलवार को पीड़िता गांव की महिलाओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचीं और वहां जमकर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं हाथों में ततियां लिए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग कर रही थीं। पीड़िता ने बताया कि उसे जलाकर मारने की कोशिश की गई थी। आरोपी ने उस पर पेट्रोल डालकर माचिस जलाकर डराने की कई कोशिशें कीं। किसी तरह वह इस भयावह स्थिति से निकलने में सफल रही। पीड़िता ने प्रशासन से सवाल किया कि आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी उसे क्यों नहीं दी गई। उसने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की ताकि भविष्य में वह किसी और लड़की के साथ ऐसा अपराध न कर सके। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी का एक रिश्तेदार पुलिस विभाग में अधिकारी है, जिसे घटना से पहले कई बार सूचित किया गया था, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। गांव की छात्राएं डरी हुई हैंग्रामीण महिलाओं का कहना है कि इस घटना के बाद से छात्राएं डरी-सहमी हैं और स्कूल-कॉलेज जाने से कतरा रही हैं। उन्होंने आरोपी को सामने लाने की मांग करते हुए यह पूछा कि उसे किस थाने में रखा गया है। एएसपी ने दी कार्रवाई की जानकारीएएसपी राहुल देव शर्मा ने मौके पर मौजूद महिलाओं और पीड़िता को बताया कि आरोपी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिससे उसका बचना मुश्किल है। एफआईआर में दिए गए बयान के आधार पर आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 138, 140(2), 140(3), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 74, 124 लगाई गई हैं। दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, गोवा भागने की फिराक में थामुख्य आरोपी अनूप चंद्राकर को पुलिस ने दिल्ली में उस वक्त पकड़ा जब वह गोवा भागने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ पहले भी सुरगी चौकी में आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हो चुका है। डोंगरगांव में भी उस पर पहले से कई गंभीर धाराएं दर्ज हैं।

मौत से बच निकली टीचर ने लगाई इंसाफ की गुहार, ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस का किया घेराव Read Post »

Bilashpur

कीर्ति यादव को छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना ने दी बधाई, भेंट की छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा96% अंक के साथ प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान पाने पर हुआ सम्मान

रायपुर/बिरगांव। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में बिरगांव की होनहार छात्रा कीर्ति यादव ने 96% अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। इस विशेष उपलब्धि पर छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के पदाधिकारी कीर्ति के निवास पर पहुंचे और सम्मान स्वरूप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिरगांव निगम अध्यक्ष टिकेश साहू, रायपुर शहर जिला उपाध्यक्ष रिपु छत्तीसगढ़िया, जिला सदस्यता प्रभारी अमन वर्मा और बिरगांव के अन्य सेनानी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में बिरगांव निगम उपाध्यक्ष आरजू परगनिया, निगम सचिव दीपक जायसवाल, निगम सहसचिव राकेश साहू, तथा समाजसेवी प्रकाश साहू, रिकेश साहू, नंदलाल साहू और सागर साहू ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सफलता और उनके सम्मान से समाज और संगठन दोनों को प्रेरणा मिलती है। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा देकर छात्रा को अपनी संस्कृति, परंपरा और मातृभूमि से जुड़ाव का संदेश दिया गया। छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना लगातार युवाओं को प्रोत्साहित करने, समाजसेवा और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। कीर्ति यादव की यह सफलता क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी।

कीर्ति यादव को छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना ने दी बधाई, भेंट की छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा96% अंक के साथ प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान पाने पर हुआ सम्मान Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Education, Raipur, Top News

उरकुरा वार्ड में तोड़फोड़ पर बवाल: नगर निगम का घेराव, पार्षद पर धोखाधड़ी का आरोप

रायपुर, 20 मई: बिरगांव नगर निगम द्वारा उरकुरा के वार्ड क्रमांक 16 में की गई अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ आज युवा कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई न केवल असंवेदनशील थी, बल्कि गरीब और वर्षों से बसे लोगों के साथ अन्यायपूर्ण भी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले वार्ड क्रमांक 16 में रहने वाले आठ परिवारों को नगर निगम ने नोटिस जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी ज़मीन अवैध है। इसके महज दो दिन बाद, 19 मई को निगम ने छह मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लोगों को अपना सामान तक निकालने का समय नहीं दिया गया, जिससे कई परिवारों का राशन, कपड़े, पैसे और जरूरी दस्तावेज मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद शरद साहू ने उनसे ₹10,000 से ₹30,000 तक की राशि लेकर यह वादा किया था कि उनकी ज़मीन की रजिस्ट्री करवा दी जाएगी। साथ ही, पिछले कई वर्षों से वे ज़मीन का टैक्स भी नियमित रूप से भरते आ रहे हैं, जिसकी रसीदें उनके पास मौजूद हैं। इतना ही नहीं, नगर निगम ने उन्हीं घरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय बनवाए और ‘हर घर जल’ योजना के अंतर्गत पानी कनेक्शन भी प्रदान किए। आज 20 मई को युवा कांग्रेस ने इस कार्रवाई के विरोध में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और मांग की कि शरद साहू द्वारा की गई कथित धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, यह भी सवाल उठाया गया कि घर तोड़ने से पहले प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था क्यों नहीं की गई ? विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर निगम आयुक्त ने जांच का आश्वासन दिया। वहीं, वार्ड क्रमांक 19 के वर्तमान पार्षद आनंद मोहन सिंह (रितेश ) मौके पर पहुंचे और इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे तुरंत रुकवाया। शरद साहू के खिलाफ कल धोखाधड़ी के आरोप में खमतराई थाना में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। प्रशासन से न्याय की मांग की है और युवा कांग्रेस द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

उरकुरा वार्ड में तोड़फोड़ पर बवाल: नगर निगम का घेराव, पार्षद पर धोखाधड़ी का आरोप Read Post »

Birgaon, Chhattisgarh, Crime, Political, Raipur, Top News
Scroll to Top