Viral Video India

रायगढ़ में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल: रिटायर्ड आरक्षक के बेटे पर कार्रवाई, 2 हजार जुर्माना

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले में बाइक पर खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। Tamnar थाना क्षेत्र में एक युवक ने सड़क पर एक पहिए पर बाइक चलाते हुए वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। जांच में युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई, जो कुंजेमुरा गांव का निवासी है। वह एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है। वीडियो में युवक बिना हेलमेट के सार्वजनिक सड़क पर स्टंट करते नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और युवक को चिन्हित कर थाने बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था। इसके बाद पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत उस पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। साथ ही थाना प्रभारी ने युवक को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। Shashi Mohan Singh ने भी साफ कहा कि कानून सबके लिए समान है और सार्वजनिक जगहों पर स्टंटबाजी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से गंभीर हादसे हो सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है और आगे से ट्रैफिक नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने का वादा किया है।

रायगढ़ में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल: रिटायर्ड आरक्षक के बेटे पर कार्रवाई, 2 हजार जुर्माना Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, State, Top News

रायगढ़ में वर्दी में नशे में मिला आरक्षक, VIDEO वायरल होने के बाद सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक का नशे की हालत में वर्दी पहनकर बेसुध पड़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरक्षक को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार, धर्मजयगढ़ थाना में पदस्थ आरक्षक दिलेश चंद्रा का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आया। वीडियो में वह क्लब ग्राउंड में वर्दी पहने हुए नशे की हालत में पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में आरक्षक का आचरण उसके पद की गरिमा के विपरीत पाया गया, जिसके चलते उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केंद्र रायगढ़ तय किया गया है और इस अवधि में उसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और वर्दी की गरिमा के खिलाफ किसी भी तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रायगढ़ में वर्दी में नशे में मिला आरक्षक, VIDEO वायरल होने के बाद सस्पेंड Read Post »

Chhattisgarh, GOVERNMENT, Raigarh, State, Top News
Scroll to Top