silver price today

सोना-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, शादी के सीजन में बिगड़ा बजट; रायपुर में सराफा कारोबार 30% तक सिमटा

रायपुर। सोना और चांदी की कीमतों में लगातार आ रहे तेज उतार-चढ़ाव ने रायपुर के सराफा बाजार को अस्थिर कर दिया है। जहां एक ओर निवेशक इस गिरावट-बढ़त को मुनाफे का मौका मान रहे हैं, वहीं शादी-विवाह के सीजन में आम खरीदारों का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। सराफा व्यापारियों के मुताबिक, भाव में रोजाना हो रहे बड़े बदलाव की वजह से रिटेल खरीदारी प्रभावित हुई है। मौजूदा हालात में बाजार का कारोबार सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत तक सिमट गया है। हालांकि निवेशक और स्टॉकिस्ट बाजार में सक्रिय बने हुए हैं। 25 साल में पहली बार देखी ऐसी अस्थिरता पिछले 25 वर्षों से सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारी मोहित जैन ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में सोने-चांदी की कीमतों में ऐसी अस्थिरता पहली बार देखी है। पहले महीने भर में करीब 2 हजार रुपए का अंतर देखने को मिलता था, लेकिन अब रोजाना भाव में बड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है, जिससे ग्राहक असमंजस में हैं। गिरावट का फायदा उठा रहे निवेशक रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के अनुसार, बाजार में इस समय निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले दोनों तरह के ग्राहक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में कीमतें लगातार बढ़ रही थीं, लेकिन शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में आई गिरावट का निवेशकों ने फायदा उठाया। रेट में संशोधन के बाद यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफा वसूली (प्रॉफिट बुकिंग) के कारण देखने को मिली है। गोल्ड-सिल्वर मार्केट में बड़ा क्रैश 30 जनवरी को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर प्रॉफिट बुकिंग के चलते चांदी करीब ₹1.10 लाख (27%) गिर गई। अब MCX पर चांदी ₹2.91 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि 29 जनवरी को इसका भाव ₹4.01 लाख प्रति किलो था। वहीं MCX पर सोने में करीब ₹20 हजार (12%) की गिरावट आई। 10 ग्राम सोना ₹1.49 लाख पर आ गया, जो एक दिन पहले ₹1.69 लाख था। गिरावट की मुख्य वजहें सराफा बाजार में भी सस्ता हुआ सोना-चांदी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सराफा बाजार में चांदी ₹40,638 और सोना ₹9,545 सस्ता हुआ है।अब 1 किलो चांदी ₹3,39,350 और 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,65,795 पर आ गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, सराफा बाजार शाम 5 बजे बंद हो जाता है, जबकि वायदा बाजार रात 12 बजे तक चलता है। इसी वजह से फिजिकल बाजार में गिरावट अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई। बाजार का मिला-जुला असर सराफा कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव से आम ग्राहक खरीदारी को लेकर दुविधा में है, जबकि निवेशक इसे अवसर के रूप में देख रहे हैं। आने वाले दिनों में सोना-चांदी की दिशा अंतरराष्ट्रीय बाजार और निवेशकों की रणनीति पर निर्भर करेगी।

सोना-चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव, शादी के सीजन में बिगड़ा बजट; रायपुर में सराफा कारोबार 30% तक सिमटा Read Post »

Chhattisgarh, Raipur, State

सोना ₹1.59 लाख के पार, चांदी ₹3.42 लाख/kg पर पहुंची; 27 दिन में रिकॉर्ड तेजी

देश में सोने और चांदी की कीमतों ने आज (27 जनवरी) अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹4,717 की छलांग लगाकर ₹1,59,027 हो गया है। इससे पहले सोना ₹1,54,310 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। एक किलो चांदी ₹24,802 महंगी होकर ₹3,42,507 प्रति किलो पर पहुंच गई है। सिर्फ जनवरी के 27 दिनों में ही चांदी ₹1.12 लाख से ज्यादा महंगी हो चुकी है। जनवरी में ही सोना ₹25,832 और चांदी ₹1.12 लाख महंगी 31 दिसंबर 2025 को जहां 24 कैरेट सोना ₹1,33,195 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह ₹25,832 की बढ़त के साथ ₹1,59,027 पर पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो साल के आखिरी दिन इसकी कीमत ₹2,30,420 प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर ₹3,42,507 प्रति किलो हो गई है। सोने की कीमतों में तेजी के 3 बड़े कारण 1. ग्लोबल तनाव और ग्रीनलैंड विवादअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद और यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकी से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे हालात में निवेशक शेयर बाजार छोड़कर सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर रुख कर रहे हैं। 2. डॉलर के मुकाबले रुपये की ऐतिहासिक गिरावटआज रुपया डॉलर के मुकाबले ₹91.10 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है। कमजोर रुपये के कारण आयातित सोने की लागत बढ़ गई है, जिससे घरेलू बाजार में सोने के दाम ₹1.5 लाख के पार चले गए। 3. सेंट्रल बैंकों की भारी खरीदारीRBI समेत दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए लगातार सोना खरीद रहे हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार 2026 की शुरुआत में भी यह मांग मजबूत बनी हुई है। चांदी की तेजी के 3 प्रमुख कारण ₹1.90 लाख तक जा सकता है सोना मार्केट एक्सपर्ट और रिसर्च हेड डॉ. रेनिशा चैनानी के मुताबिक, अगर अमेरिकी टैरिफ विवाद और मध्य-पूर्व में तनाव और बढ़ता है तो 2026 में सोना ₹1,90,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी ₹4 लाख प्रति किलो का आंकड़ा छू सकती है। सोना खरीदते समय रखें ये 2 जरूरी बातें 1. BIS हॉलमार्क जरूर देखेंहमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, जिससे शुद्धता की पुष्टि होती है। 2. कीमत जरूर क्रॉस-चेक करेंखरीदारी से पहले IBJA जैसी आधिकारिक वेबसाइट से सोने की कीमत जरूर जांच लें, क्योंकि 24, 22 और 18 कैरेट के भाव अलग-अलग होते हैं। असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके यह भी पढ़ें भारतीय घरों में जमा सोने की कीमत देश की GDP से भी ज्यादा हो चुकी है। अनुमान के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना मौजूद है, जिसकी कुल वैल्यू ₹450 लाख करोड़ से ज्यादा आंकी गई है।

सोना ₹1.59 लाख के पार, चांदी ₹3.42 लाख/kg पर पहुंची; 27 दिन में रिकॉर्ड तेजी Read Post »

Chhattisgarh, International, State, Top News, Wealth
Scroll to Top