Sex racket busted

देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं रेस्क्यू, 2 आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कैंट क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल परिसर में किराये के कमरे में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। जानकारी के अनुसार, किशननगर एक्सटेंशन स्थित सिरमौर मार्ग पर एक प्ले ग्रुप स्कूल की बिल्डिंग में पिछले कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। इलाके के लोगों का कहना था कि कमरे में लगातार बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती थी, जिससे उन्हें लंबे समय से शक हो रहा था। स्थानीय निवासियों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए मामले की जानकारी पार्षद नंदनी शर्मा को दी। इसके बाद पार्षद के नेतृत्व में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कैंट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम को भी जांच में शामिल किया गया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जांच में सामने आया कि बाहर से महिलाओं को लाकर कथित देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। शुरुआती जांच के अनुसार महिलाएं दूसरे राज्यों से लाई गई थीं। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

देहरादून में स्कूल परिसर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं रेस्क्यू, 2 आरोपी गिरफ्तार Read Post »

Top News

भिलाई में किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंगाल समेत कई जगहों से लाई गई थीं युवतियां

दुर्ग/भिलाई: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में पुलिस ने एक पॉश कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। नेहरू नगर क्षेत्र के विद्या विहार कॉलोनी में किराए के मकान में यह अवैध कारोबार पिछले करीब तीन महीनों से संचालित किया जा रहा था। पुलिस की रेड के दौरान कमरे से 8 युवतियां बरामद हुई हैं। जानकारी के अनुसार, स्मृति नगर चौकी पुलिस और महिला रक्षा टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात को इस रैकेट का खुलासा किया। पुलिस ने पहले एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा, जिसके बाद पूरी योजना के साथ मकान पर छापा मारा गया। सरगना महिला और एक ग्राहक गिरफ्तार पुलिस जांच में सामने आया कि मकान नंबर 146/8 को धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) ने किराए पर लिया था। इसी मकान में बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। छापेमारी के दौरान एक ग्राहक को भी आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने रैकेट संचालित करने वाली महिला धनवंती रावत और दुर्ग निवासी ग्राहक अमन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके से मिली युवतियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार छोड़ दिया गया। बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई जिलों से लाई गई थीं लड़कियां पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई युवतियों में ज्यादातर पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की लड़कियां भी शामिल हैं। आरोप है कि संचालिका उन्हें ग्राहकों के पास दो से तीन दिनों के लिए भेजती थी। अलग-अलग जगहों पर भी भेजी जाती थीं युवतियां सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला बाहर से युवतियों को बुलाकर इस मकान में रखती थी। ग्राहक मिलने के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। मौके से मोबाइल, बाइक और आपत्तिजनक सामग्री जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, 5,500 रुपए नकद और देह व्यापार से जुड़ी सामग्री जब्त की है। कमरे से हुक्का भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार करीब दो से तीन महीने से चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

भिलाई में किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बंगाल समेत कई जगहों से लाई गई थीं युवतियां Read Post »

Bhilai / Durg, Chhattisgarh, Crime

किराए के मकान में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार, मोबाइल स्टेटस से करते थे सौदेबाजी; पुलिस रेड में दो युवतियां बरामद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक संगठित देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। शिवा नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी मिलकर सेक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। पुलिस की कार्रवाई में मकान से दो युवतियों को बरामद किया गया है, जबकि दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और मोबाइल स्टेटस के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करता था। वह अपने मोबाइल पर अलग-अलग रेट लिखकर स्टेटस लगाता था, जिसे देखकर ग्राहक संपर्क करते थे। इसके बाद बाहर से युवतियों को बुलाकर मकान में देह व्यापार कराया जाता था। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित अनिल कुमार नंदे के किराए के मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। बताया गया कि 26 वर्षीय राहुल यादव अपनी पत्नी के साथ वहां देह व्यापार का धंधा चला रहा है। सूचना मिलने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। सीएसपी के नेतृत्व में एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया। जैसे ही तय संकेत मिला, पुलिस टीम ने तत्काल मकान की घेराबंदी कर छापा मारा। आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद रेड के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों से दो युवतियां मिलीं, जो रायगढ़ की ही रहने वाली बताई जा रही हैं। तलाशी के दौरान पुलिस को कंडोम, दो मोबाइल फोन और करीब दो हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था। यूपी का रहने वाला है आरोपी आरोपी राहुल यादव मूल रूप से इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के नई बैरहना क्षेत्र का निवासी है और करीब तीन महीने पहले रायगढ़ आकर किराए के मकान में रहने लगा था। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस ने बताया कि बीते दो दिनों में देह व्यापार के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले रविवार रात केलो विहार कॉलोनी में भी इसी तरह की कार्रवाई कर आरोपी और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

किराए के मकान में पति-पत्नी चला रहे थे देह व्यापार, मोबाइल स्टेटस से करते थे सौदेबाजी; पुलिस रेड में दो युवतियां बरामद Read Post »

Chhattisgarh, Chhattisghar, Raigarh
Scroll to Top