Raipur Suicide Case

रायपुर में युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर लगाए धोखे के आरोप

राजधानी रायपुर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान कोमल वर्मा के रूप में हुई है, जो भाठागांव इलाके में अपने परिवार के साथ रहता था। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल की रात उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे, जबकि उसकी मां एक शादी समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। अगले दिन सुबह परिवार को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं। नोट में उसने लिखा कि वह पिछले पांच वर्षों से रिश्ते में था, लेकिन उसकी साथी अन्य लड़कों से भी बात करती थी। उसने यह भी लिखा कि कई बार समझाने के बावजूद स्थिति नहीं बदली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच फिलहाल प्रेम संबंध के एंगल से की जा रही है। मृतक के परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में युवक ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड पर लगाए धोखे के आरोप Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर FIR, मानसिक प्रताड़ना के आरोप

रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से मानसिक तनाव और प्रताड़ना के कारण ही यह कदम उठाया गया। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहां 10-11 मार्च 2026 की रात विंग कमांडर का शव उनके सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला था। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने वर्ष 2014 में प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने जांच के दौरान परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए, जिसमें आरोप लगाया गया कि वे काफी समय से मानसिक दबाव में थे। परिवार का यह भी कहना है कि उन्हें अपने माता-पिता से बातचीत करने तक की अनुमति नहीं थी, जिससे वे काफी परेशान रहते थे। जांच में कुछ ऐसे साक्ष्य भी मिले हैं, जो प्रताड़ना के आरोपों को बल देते हैं। इन्हीं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की पूछताछ के बाद जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। मामले में थाना प्रभारी ने FIR दर्ज होने की पुष्टि की है और बताया कि आरोपी से जल्द पूछताछ की जाएगी। जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। परिजनों ने पहले भी आरोप लगाए थे कि मृतक पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे और वे मानसिक रूप से दबाव में रहते थे। परिवार के अनुसार, उन्हें अपने बच्चों और माता-पिता से भी खुलकर बात करने का मौका नहीं मिलता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं करता था, लेकिन वे लगातार तनाव में नजर आता था। परिवार ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर FIR, मानसिक प्रताड़ना के आरोप Read Post »

Accident, Chhattisgarh, HARASSMENT, Raipur, State, Top News

रायपुर में NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या, भांठागांव की अवधपुरी कॉलोनी में घटना

रायपुर। राजधानी के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को एक नीट अभ्यर्थी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के रहने वाले पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला Raipur के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे की तलाशी ली गई है और कुछ सामान जब्त किया गया है। परिजनों को दी गई सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

रायपुर में NEET अभ्यर्थी की आत्महत्या, भांठागांव की अवधपुरी कॉलोनी में घटना Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Education, Raipur, State
Scroll to Top