Raipur police investigation

रायपुर के सड्डू में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, बदबू आने पर खुला मामला

राजधानी Raipur के सड्डू क्षेत्र में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। Saddu सेक्टर-7 स्थित LIG-11 मकान में रहने वाले योगेंद्र पाठक का शव उनके घर के अंदर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर के आसपास टहलते समय उन्हें तेज बदबू महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, जहां बेड पर योगेंद्र पाठक का शव पड़ा मिला। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे सामान्य मौत मान रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक मृतक का परिवार सड्डू के ही दूसरे सेक्टर में रहता है, जबकि वह इस मकान में अकेले रह रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। तेज गर्मी को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत लू या अत्यधिक तापमान के कारण भी हो सकती है, लेकिन फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

रायपुर के सड्डू में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, बदबू आने पर खुला मामला Read Post »

Accident, Chhattisgarh, Raipur, State, Top News

रायपुर में व्यापारी से 5 लाख की ठगी, नकली चांदी के सिक्के देकर ले गए कैश और सोना

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक व्यापारी के साथ करीब 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने पुराने चांदी के सिक्के सस्ते दाम में बेचने का लालच देकर व्यापारी से नकद और सोने के जेवर ले लिए और बदले में नकली सिक्कों की पोटली थमा कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सस्ते दाम में चांदी देने का दिया लालच यह मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार अमलीडीह निवासी मुरली केसरवानी को कुछ लोगों ने संपर्क कर बताया कि उनके पास बड़ी संख्या में पुराने चांदी के सिक्के हैं। आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों ने भरोसा दिलाने के लिए पहले कुछ असली सिक्के दिखाए। इसके बाद बाजार भाव से कम कीमत पर चांदी बेचने का प्रस्ताव दिया, जिससे व्यापारी उनके झांसे में आ गया। पैसे और जेवर लेकर आरोपी हुए फरार सौदा तय होने के बाद तय स्थान पर मुलाकात हुई, जहां मुरली केसरवानी ने आरोपियों को 5 लाख रुपए नकद और कुछ सोने के आभूषण दे दिए। जैसे ही पैसे और जेवर उनके हाथ लगे, आरोपी जल्दी में वहां से निकल गए। जांच में सामने आया नकली सिक्कों का खेल आरोपियों के जाने के बाद जब व्यापारी ने सिक्कों की पोटली खोली और जांच की, तो पता चला कि ऊपर रखे कुछ सिक्के ही असली थे, जबकि अंदर रखे बाकी सिक्के नकली और सस्ती धातु के बने हुए थे। खुद को ठगा महसूस करने के बाद पीड़ित ने तुरंत न्यू राजेंद्र नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी पुलिस ने मुख्य आरोपी अमर कुमार और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अमलीडीह और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

रायपुर में व्यापारी से 5 लाख की ठगी, नकली चांदी के सिक्के देकर ले गए कैश और सोना Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News

रायपुर में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मांडर भट्टी के पास नहर में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई देखी गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। करीब 45 वर्ष बताई जा रही मृतक की उम्र पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव के पास कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान की जा सके। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

रायपुर में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News

रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

रायपुर की राजधानी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ई-मेल में 12 बम लगाने का दावा पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पासपोर्ट कार्यालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने स्वयं को तमिलनाडु का निवासी बताया और लिखा कि उसकी बात न पुलिस सुन रही है और न ही उसे न्यायालय से राहत मिल रही है। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उसने दोपहर तक कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी। परिसर खाली कराया गया, बम और डॉग स्क्वाड की जांच धमकी भरा मेल मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को खाली करवा लिया गया। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया। पूरे भवन और आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली गई। जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक लंबी जांच के बाद परिसर में किसी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया शरारत या फर्जी धमकी का प्रतीत होता है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी देने और अफवाह फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।

रायपुर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Political, Raipur, Top News

रायपुर में गन प्वाइंट लूट: 1.5 करोड़ की चांदी लूटकर बदमाश फरार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह एक बड़ी लूट की घटना सामने आई। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाशों ने सराफा कारोबारी राहुल गोयल के फ्लैट में घुसकर 1 करोड़ 50 लाख रुपये की चांदी लूट ली। इस दौरान लुटेरों ने कारोबारी को गन की नोक पर बेहोश किया और हाथ-पैर बांधकर जेवरात लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, राहुल गोयल आगरा के रहने वाले हैं और रायपुर में किराए के फ्लैट में रहते हैं। वे सदर बाजार में जेवर बेचते हैं। लुटेरे पूर्व में ही कारोबारी और उनके जेवरों के बारे में जानकारी रखते थे। घटना शनिवार सुबह हुई, जब दो नकाबपोश बदमाश सदर बाजार स्थित जैन मंदिर के पीछे राजधानी पैलेस पहुंचे। उन्होंने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया और जैसे ही राहुल ने दरवाजा खोला, लुटेरों ने उनकी कनपटी पर गन टिका दी। इसके बाद कारोबारी को बेहोश करने के लिए दवा दी और उनके हाथ-पैर बंध दिए। लुटेरों ने लगभग 86 किलो चांदी के जेवर और सीसीटीवी कैमरे का DVR भी लेकर भाग गए। सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि राहुल गोयल आगरा से रायपुर आकर जेवर बेचते हैं। एडिशनल एसपी लखन पटले ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। मामले की पूरी जांच की जा रही है।

रायपुर में गन प्वाइंट लूट: 1.5 करोड़ की चांदी लूटकर बदमाश फरार Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, State, Top News
Scroll to Top