कोरबा में ड्राइवरों का NH पर चक्काजाम: शराबबंदी और सुरक्षा कानून समेत 11 मांगों को लेकर आंदोलन, दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया है। आंदोलन के पहले दिन ही कोरबा जिले के पाली क्षेत्र के डुमरकछार में ड्राइवरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर यातायात रोक दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही ट्रक, बस और मालवाहक वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया गया, जिसके कारण कोरबा, कटघोरा, पाली और बिलासपुर रोड पर घंटों तक यातायात बाधित रहा। इस जाम का असर आवश्यक सेवाओं पर भी दिखा और यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात किए गए हैं। अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। ड्राइवर महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। महासंघ की प्रमुख मांगों में शामिल हैं — महासंघ ने कहा कि ओडिशा सरकार ने ड्राइवरों की सुरक्षा और कल्याण के लिए जो कदम उठाए हैं, वैसे ही प्रावधान छत्तीसगढ़ में भी लागू किए जाने चाहिए। आंदोलन से पहले जिला और ब्लॉक स्तर पर ड्राइवर संघ ने वाहनों पर पैम्फलेट चिपकाकर और सभाएं आयोजित कर लोगों को आंदोलन के बारे में जागरूक किया था।

