Nava Raipur

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, नई ट्रांसफर नीति और CM हेल्पलाइन 1076 पर हो सकता है बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होने वाली इस बैठक में प्रशासनिक, किसान हित और जनसुविधाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक का सबसे प्रमुख मुद्दा नई स्थानांतरण नीति माना जा रहा है। लंबे समय से अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को हटाने की मांग उठ रही थी। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सरकार नई ट्रांसफर नीति को मंजूरी देकर प्रदेश में तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। किसानों से जुड़े विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। आगामी खरीफ विपणन वर्ष के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कस्टम मिलिंग नीति और किसानों को खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा कृषि क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं। राज्य सरकार आज से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सेवा की शुरुआत भी करने जा रही है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप और व्हाट्सएप के जरिए भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कैबिनेट बैठक में हाल ही में संपन्न हुए सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा कर्मचारियों, किसानों और उद्योग जगत से जुड़े विभिन्न विभागीय प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। ऐसे में आज की कैबिनेट बैठक को राज्य सरकार की आगामी प्रशासनिक और विकास संबंधी नीतियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, नई ट्रांसफर नीति और CM हेल्पलाइन 1076 पर हो सकता है बड़ा फैसला Read Post »

Raipur, State, Top News

राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण — पीएम मोदी के दौरे से पहले अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव 2025 का आयोजन आगामी 1 नवंबर को भव्य रूप से किया जाएगा। इस बार राज्योत्सव खास होने वाला है क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। पीएम की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार (23 अक्टूबर) को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की पहचान और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संस्कृति और उपलब्धियों पर विशेष स्टॉल लगेंगे:सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विकास यात्रा से परिचित कराने के लिए अलग-अलग थीम आधारित स्टॉल लगाए जाएं। इसके साथ ही केंद्र सरकार से मिले अवार्ड और उपलब्धियों की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। मंत्रियों ने ली समीक्षा बैठक:राज्योत्सव और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर गुरुवार (23 अक्टूबर) को डिप्टी सीएम अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर के विश्राम भवन में समीक्षा बैठक की थी। मंत्रियों ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है, इसलिए आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाए। पूरे साल चलेगा रजत जयंती उत्सव:इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य अपने 25वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सरकार ने इसे “रजत जयंती वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। वर्षभर प्रदेशभर में अलग-अलग संस्कृतिक और विकासात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर महीने अलग-अलग थीम पर आयोजन होंगे, ताकि गांव से लेकर राजधानी तक सभी लोग राज्य की संस्कृति से जुड़ सकें। मेला स्थल पर अत्याधुनिक सुविधाएं:नवा रायपुर स्थित मेला परिसर में तीन विशाल डोम संरचनाएं बनाई जा रही हैं, जिनमें 60 LED स्क्रीन लगाई जाएंगी। मुख्य मंच के पास डिजिटल प्रदर्शनी और प्रधानमंत्री आवास योजना मॉडल प्रदर्शित किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए 40,000 वाहनों की पार्किंग, 300 शौचालय, 20-बेड अस्थायी अस्पताल (ICU सहित), 25 एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। सीएम ने कहा कि यह राज्योत्सव प्रदेश के गौरव, संस्कृति और एकता का प्रतीक बनेगा और इसे ऐतिहासिक रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

राज्योत्सव 2025 की तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण — पीएम मोदी के दौरे से पहले अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश Read Post »

Chhattisgarh, Political, Top News
Scroll to Top