बिलासपुर में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या: पिता की फटकार और शादी के दबाव के बाद उठाया कदम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में Guru Ghasidas Central University की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान दृष्टि गुप्ता (20) के रूप में हुई है, जो बीए एलएलबी सेकंड ईयर की छात्रा थी और रायगढ़ की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, दृष्टि पिछले दो साल से कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद उसकी परिजनों से बातचीत हुई थी। इसके बाद वह दोस्तों के साथ बाहर गई और रात में उनके साथ समय बिताया। मंगलवार सुबह घर लौटने के बाद उसके पिता से उसकी बात हुई, जिसमें पढ़ाई को लेकर उसे डांट भी पड़ी थी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर आसपास के छात्रों ने उसे आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां छात्रा का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि छात्रा के परिवार की ओर से उस पर शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और वह इसका विरोध कर रही थी। साथ ही परिजनों ने बताया कि उसका स्वभाव गुस्सैल था और पढ़ाई को लेकर फटकार के बाद वह तनाव में आ गई थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई जारी है।

बिलासपुर में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या: पिता की फटकार और शादी के दबाव के बाद उठाया कदम Read Post »

Accident, Bilaspur, Chhattisgarh, Top News