Lakshya Jewellers

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी मामले में 2 हिरासत में: 90 लाख के जेवर लेकर फरार हुए थे आरोपी

राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित Lakshya Jewellers में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। चोरी में करीब 90 लाख रुपए के सोने के जेवरात ले जाए गए थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों में एक शातिर चोर है, जो पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, उसके फरार साथियों की तलाश जारी है। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दो नकाबपोश बदमाश बाइक से दुकान पहुंचे और कटर की मदद से ताला काटकर अंदर घुस गए। आरोपी करीब आधे घंटे तक दुकान के भीतर रहे और सोने के जेवर बैग में भरकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दोनों आरोपी आराम से चोरी करते दिखाई दिए। पुलिस के मुताबिक, चोरों ने केवल सोने के जेवर चोरी किए, जबकि चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को नहीं छुआ। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड दुकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांधी नगर-काली नगर रोड तक पहुंचा और वहीं जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। देर रात पुलिस ने कालीनगर इलाके से एक संदिग्ध पुराने चोर को हिरासत में लिया। उसके पास से कुछ सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और फिलहाल कालीमाता वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए आरोपियों से शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले पुलिस ने दुकान संचालक को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सेंट्रल लॉक सिस्टम लगाने की सलाह दी थी।

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी मामले में 2 हिरासत में: 90 लाख के जेवर लेकर फरार हुए थे आरोपी Read Post »

Chhattisghar, Raipur, State, Top News

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर

रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने देर रात दुकान में घुसकर करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलर्स शॉप में घुसे। इसके बाद दुकान में रखे भारी मात्रा में सोने और चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने की वजह से कारोबारी को चोरी की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जब दुकान खोली गई, तब चोरी का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो चोरी से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

रायपुर के लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हुए चोर Read Post »

Chhattisgarh, Crime, Raipur, Top News
Scroll to Top