रायगढ़ में रविवार को करीब साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
बिजली विभाग द्वारा गर्मी से पहले आवश्यक मरम्मत और रखरखाव (मेंटेनेंस) का काम किया जा रहा है। कुछ कार्य शेष होने के कारण शहर के 5 अलग-अलग फीडरों पर काम किया जाएगा, जिससे 30 से ज्यादा इलाकों में बिजली बंद रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा सब-स्टेशन से जुड़े फीडरों की सप्लाई रोकी जाएगी। इन क्षेत्रों में रहेगा असर 🏙️ कलेक्टरेट फीडर (11 केवी):तहसील कार्यालय, चक्रधर नगर थाना, पुलिस कंट्रोल रूम, आयकर कार्यालय, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, सरकारी पोल्ट्री फार्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे। केलोबिहार फीडर:केलोबिहार, चन्द्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा और एसईसीएल क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। पंजरी प्लांट फीडर:पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, प्लांट क्षेत्र, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल और कायाघाट मोहल्ला में सप्लाई प्रभावित होगी। सीटी-4 फीडर (जज कॉलोनी क्षेत्र):गुलाब गार्डन के सामने जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर और सूर्य विहार कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी। सीटी-5 फीडर:टीवी टावर रोड, अतरमुड़ा, जिला पंचायत, दीनदयाल पुरम कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी और गांधीनगर गैस गोदाम क्षेत्र में भी निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 👉 विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा कम हो।
रायगढ़ में रविवार को करीब साढ़े तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी Read Post »
Raigarh
